Q2 Results This Week: वेदांता, सुजलॉन से टाटा स्टील तक… इस हफ्ते 250 से ज्यादा कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

Q2 Results This Week: शेयर बाजार में 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 250 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इनमें कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।

दिवाली से पहले निवेशकों की नजर खास तौर पर L&T, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसी कंपनियों पर रहेगी। इसके अलावा बजाज ऑटो, वेदांता, टाटा स्टील, कोल इंडिया और पेटीएम समेत कई कंपनियां भी अपने नतीजे घोषित करेंगी। आइए जानते हैं कि किस दिन किन बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

सोमवार, 26 अक्टूबर: टाटा कंज्यूमर और पेटीएम

हफ्ते की शुरुआत Tata Consumer Products और Paytm जैसी कंपनियों के नतीजों से होगी। इसके अलावा ITC Hotels, Mankind Pharma, Bank of Maharashtra, REC, Sona BLW, Ather Energy और APL Apollo Tubes भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे। निवेशकों की नजर इन कंपनियों की कमाई और कारोबारी प्रदर्शन पर रहेगी।

मंगलवार, 27 अक्टूबर: L&T, मारुति और टाटा स्टील

मंगलवार को कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की L&T),ऑटो सेक्टर की Maruti Suzuki और Bajaj Auto के नतीजों पर खास नजर रहेगी। इसके अलावा Tata Steel, Vedanta Iron & Steel, SAIL, Mazagon Dock Shipbuilders, Tata Capital, SBI Life Insurance और Waaree Energies भी नतीजे घोषित करेंगी। Cipla, ACC और PG Electroplast के नतीजे भी इसी दिन आएंगे।

बुधवार, 28 अक्टूबर: HUL, हीरो मोटोकॉर्प और अदाणी ग्रुप

बुधवार को FMCG सेक्टर की Hindustan Unilever, ऑटो सेक्टर की Hero MotoCorp और Hyundai Motor India के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा Adani Enterprises, Adani Ports, Bandhan Bank, Pidilite Industries, PNB Housing Finance, PVR Inox, TVS Motor और United Spirits भी अपने नतीजे घोषित करेंगी। Meesho और Info Edge के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

गुरुवार, 29 अक्टूबर: एशियन पेंट्स, ट्रेंट और सुजलॉन

गुरुवार को Asian Paints, Trent और Suzlon Energy के नतीजे खास रहेंगे। इसके अलावा Coal India, Ambuja Cements, Blue Star, Godrej Consumer Products, IndiGo, Laurus Labs, Motilal Oswal Financial Services और Pine Labs भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। Titagarh Rail, Praj Industries, V-Guard और Welspun Corp के नतीजे भी इसी दिन आएंगे।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर: सन फार्मा, BEL और NTPC ग्रीन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन Sun Pharma, Bharat Electronics (BEL), Bank of Baroda, GAIL, Indian Oil Corporation और Dixon Technologies के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा Aditya Birla Capital, Delhivery, LIC Housing Finance, Max Healthcare, NTPC Green Energy, SJVN, Sun TV, Varun Beverages और Phoenix Mills भी सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह हफ्ता?

एक ही हफ्ते में ऑटो, बैंकिंग, FMCG, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इन नतीजों से कंपनियों की बिक्री, मुनाफे और आगे के कारोबार की स्थिति का संकेत मिलेगा। खास तौर पर कच्चे माल की लागत, मांग और मार्जिन में बदलाव पर बाजार की नजर रहेगी।

Swiggy Share Target: स्विगी के शेयरों में 127% तेजी की उम्मीद, ICICI Securities ने ₹400 का टारगेट दिया

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market news : US में AI ट्रेड रिवर्सल और बॉन्ड यील्ड में नरमी से हमारे बाजारों के सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 100 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। AI शेयरों में बिकवाली और Safe-haven demand से बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के नीचे फिसला है। इधर एशिया में दबाव है। दक्षिण कोरिया का बाजार कोस्पी 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

22 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं, जिससे निफ्टी 22,700 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 460.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 पर, और निफ्टी 123.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ।

टेक शेयरों में भारी बिकवाली से US में गिरावट

AI खर्च को लेकर चिंता से अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। टेक शेयरों में भारी बिकवाली से नैस्डैक ढ़ाई परसेंट से ज्यादा फिसला है। इंटेल, AMD, माइक्रॉन और NVIDIA जैसे शेयर 4 से 8 परसेंट तक टूटे, लेकिन सॉफ्टवेयर कंपनियों में 8% तक तेजी दिखी। विप्रो और इंफोसिस के ADR 4% तक ऊपर जाते दिखे हैं।

कच्चे तेल में तेजी, सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

कच्चे तेल में उबाल जारी है। ब्रेंट 5 महीने की ऊंचाई पर आ गया है। यह 113 डॉलर के पार चला गया है। सऊदी ठिकानों पर लगातार हो रहे हूती हमलों और ट्रंप के ईरान पर संभावित मिलिट्री एक्शन से टेंशन बढ़ी है। इधर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर चांदी 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को बंपर रिस्पॉन्स

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को हर कैटेगरी में बंपर रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे दिन यह इश्यू 5.5 गुना भरा। अब तक कुल 3.73 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं हैं। इसका QIB सेगमेंट करीब 13 गुना भरा है। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में आज निवेश का आखिरी दिन है। 28 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होगी।

कोलगेट के नतीजे उम्मीद से खराब, स्विगी ने भी किया निराश

दूसरी तिमाही में कोलगेट ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफा में 4% तो रेवेन्यू में 12% की बढ़त दिखी है। लेकिन ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम रहे हैं। वहीं मार्जिन 31% से घटकर 28% रह गया है। दूसरी ओर स्विगी का घाटा 1092 करोड़ से घटकर 922 करोड़ पर रह है। EBITDA घाटा भी कम हुआ,लेकिन दोनों आकंड़े उम्मीद से खराब आए हैं।

घाटे से मुनाफे में आई HPCL, 13% बढ़ा सेजिलिटी का मुनाफा

HPCLघाटे से मुनाफे में आई है। दूसरी तिमाही में 11500 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले कंपनी को करीब 3500 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वहीं रेवेन्यू में 4% का दबाव दिखा है। सितंबर तिमाही में कुछ प्रोडक्ट्स पर मार्केटिंग मार्जिन घटने से मुनाफे पर असर पड़ा था। वहीं Sagility का प्रॉफिट 13% बढ़ा है। रेवेन्यू में 23% की बढ़त हुई है। इसके मार्जिन फ्लैट रहे हैं।

निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजे आज

दूसरी तिमाही के नतीजों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। निफ्टी की चार कंपनियां इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डीज और JSW स्टील आज अपने रिजल्ट पेश करेंगी। इंफोसिस की constant currency रेवेन्यू ग्रोथ 1.4% रह सकती है। मार्जिन में भी 20 से 40 बेसिस प्वाइंट का सुधार संभव है। साथ ही कोफोर्ज, इंडसइंड बैंक,जिंदल स्टील समेत वायदा की 12 कंपनियों के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।

फंड फ्लो एक्शन

22 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट सेलर बन गए और उन्होंने 3,458 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार तीसरे सत्र में नेट बायर बने रहे और उन्होंने 2,891 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

 

Market cues : बाजार का टेक्निकल सेटअप कमजोर, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

Stocks to Watch: 23 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, स्विगी से कोलगेट तक शामिल

Stocks to Watch: शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कई कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कुछ कंपनियों का मुनाफा बढ़ा, तो कुछ के घाटे में कमी आई। वहीं, कुछ कंपनियों के कारोबार में गिरावट भी दिखी। शुक्रवार को Swiggy, HPCL, Colgate-Palmolive India और Reliance Industries समेत कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रह सकती है।

Jindal Stainless

स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी Jindal Stainless का दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 11.1% बढ़कर ₹898 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹808 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की आय भी 18.2% बढ़कर ₹12,874 करोड़ पहुंच गई। पिछले साल यह ₹10,893 करोड़ थी।

Swiggy

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy का दूसरी तिमाही में नेट लॉस घटकर ₹922 करोड़ रह गया। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की इनकम 54.4% बढ़कर ₹5,561 करोड़ हो गई। वहीं, EBITDA लॉस भी ₹798 करोड़ से घटकर ₹770 करोड़ रह गया।

HPCL

सरकारी तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) ने दूसरी तिमाही में ₹3,482.6 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। पिछली तिमाही में कंपनी को ₹11,526 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय तिमाही आधार पर 4.3% घटकर करीब ₹1.3 लाख करोड़ रह गई।

Sagility

हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनी Sagility का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर ₹284 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 22.6% बढ़कर ₹2,032 करोड़ पहुंच गया। EBITDA भी 23.4% बढ़कर ₹512 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन 25% पर स्थिर रहा। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

CreditAccess Grameen

माइक्रोफाइनेंस कंपनी CreditAccess Grameen का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 298.7% बढ़कर ₹502 करोड़ हो गया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 31.3% बढ़कर ₹1,351 करोड़ रही। AUM 19.5% बढ़कर ₹30,946 करोड़ पहुंच गया।

Colgate-Palmolive India

ओरल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Colgate-Palmolive India का दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर ₹341.5 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹328 करोड़ था। कंपनी की आय 12.2% बढ़कर ₹1,705.7 करोड़ रही। वहीं, EBITDA 1.9% बढ़कर ₹474 करोड़ पहुंच गया।

CIE Automotive India

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी CIE Automotive India की सितंबर तिमाही में आय सालाना आधार पर 11% बढ़कर ₹2,633 करोड़ हो गई। पिछले साल यह ₹2,372 करोड़ थी। कंपनी का मुनाफा 14% बढ़कर ₹244 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 15% से घटकर 14.2% पर आ गया।

Adani Total Gas

अदाणी ग्रुप की कंपनी Adani Total Gas का दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 3.2% बढ़कर ₹167 करोड़ हो गया। पिछले साल कंपनी ने ₹162 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, ऑपरेशन से आय 34.1% बढ़कर ₹1,936 करोड़ पहुंच गई।

Cyient

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सर्विसेज देने वाली कंपनी Cyient का रेवेन्यू पिछली तिमाही के ₹2,075.7 करोड़ से 7.7% बढ़कर ₹2,235 करोड़ हो गया। कंपनी का मुनाफा भी ₹108.7 करोड़ से बढ़कर ₹132.5 करोड़ पहुंच गया।

eMudhra

डिजिटल सिग्नेचर और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी eMudhra ने ग्लोबल SSL/TLS सर्टिफिकेट बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी ने बढ़ती अनुपालन जरूरतों, लागत में इजाफे और कारोबार की संभावनाएं घटने को इसकी वजह बताया। इस कारोबार का कंपनी के वैश्विक रेवेन्यू में करीब 1% योगदान है।

Rallis India

टाटा ग्रुप का एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी Rallis India का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹102 करोड़ से घटकर ₹85 करोड़ रह गया। कंपनी के रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट आई। यह पिछले साल के ₹861 करोड़ से कम होकर ₹858 करोड़ पर आ गया।

Orient Cement

सीमेंट कंपनी Orient Cement का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 35% घटकर ₹32 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹49 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। रेवेन्यू 12% गिरकर ₹565 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 54.5% घटकर ₹75 करोड़ पर आ गया। EBITDA मार्जिन भी 25.7% से घटकर 13.3% रह गया।

Hatsun Agro

डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Hatsun Agro का दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹116 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹110 करोड़ था। कंपनी की आय भी ₹2,428 करोड़ से बढ़कर ₹2,898 करोड़ पहुंच गई।

Sagility Q2 Results: मुनाफा 13% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।