Dhoot Transmission IPO: एंकर इनवेस्टर्स से मिले ₹918 करोड़, 10 अगस्त से खुलेगा इश्यू; ग्रे मार्केट में अभी से भागा शेयर

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का ₹3,066.89 करोड़ का IPO 10 अगस्त को खुलने जा रहा है। इससे पहले एंकर बुक में कंपनी ने ₹918.3 करोड़ जुटाए हैं। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 72 एंकर इनवेस्टर्स को ₹871 प्रति शेयर के भाव पर 1.05 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर अलॉट किए। घरेलू म्यूचुअल फंड्स का हिस्सा सबसे बड़ा रहा। 12 फंड हाउसेज ने 46 स्कीमों के जरिए निवेश किया। उन्हें 64.59 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए गए।

एंकर बुक में कई घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया। इनमें SBI म्यूचुअल फंड (MF), ICICI प्रूडेंशियल MF, HDFC MF, ICICI प्रूडेंशियल AMC, निप्पॉन इंडिया MF, फ्रैंकलिन टेंप्लेटन, टाटा MF, इनवेस्को MF, HSBC MF, PGIM इंडिया MF, सुंदरम MF, व्हाइटओक, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, ब्लैकरॉक, एक्सिस MF, मिरे एसेट, अमंडी फंड्स, आलियांज ग्लोबल इनवेस्टर्स, गवर्नमेंट पेंशन फंड, SBI लाइफ इंश्योरेंस, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांस लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे नाम शामिल हैं।

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव इस्तेमाल के लिए वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। कंपनी के पास कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें वायरिंग हार्नेस, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, ऑटोमोटिव स्विच, बैटरी पैक, टर्मिनल, कनेक्टर, केबल और पावर सप्लाई कॉर्ड शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों तरह के प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी के प्रोडक्ट टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल, ऑफ-रोड व्हीकल, अर्थ मूवर, खेती के उपकरण, मेडिकल डिवाइस और घरेलू उपकरणों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

IPO में ₹1,400 करोड़ के नए शेयर

धूत ट्रांसमिशन के IPO में ₹1,400 करोड़ के 1.61 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,666.89 करोड़ के 1.91 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में प्रमोटर्स- BC एशिया इनवेस्टमेंट्स XV लिमिटेड और मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। BC एशिया इनवेस्टमेंट्स XV लिमिटेड, प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल की एक एंटिटी है। प्राइस बैंड ₹829-₹871 प्रति शेयर और लॉट साइज 17 शेयर है। IPO के 12 अगस्त को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 13 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 17 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।

IPOs This Week: 10 अगस्त से शुरू हफ्ते में Milky Mist, Shiprocket समेत 8 नए इश्यू, 8 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने IPO में नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपना और अपनी सब्सिडियरी कंपनियों का कर्ज चुकाने, हरियाणा के झज्जर और तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने, पहले से न पता अधिग्रहणों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। ग्रे मार्केट में धूत ट्रांसमिशन का शेयर अभी से 28.36 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Dhoot Transmission की वित्तीय सेहत

धूत ट्रांसमिशन का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 31 प्रतिशत बढ़कर ₹4,563.70 करोड़ हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू ₹3,472.24 करोड़ था। शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹396.84 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹353.89 करोड़ था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर ₹841.39 करोड़ की उधारी थी। इस IPO के​ लिए एक्सिस कैपिटल, जेफरीज इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), SBI कैपिटल मार्केट्स और 360 ONE WAM बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

LU BTech AI admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर बीटेक की इस ब्रांच में मिल रहा प्रवेश, जानें आवेदन की लास्ट डेट

LU BTech AI admission 2026: बीटेक की सीएसई ब्रांच में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। यूपी की इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने बीटेक सीएसई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है, वो भी 12वीं के नंबरों के आधार पर। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में सीधे या लेट्रल एंट्री के जरिए प्रवेश शुरू किया है। यह मौका उन छात्रों के लिए खास है जो यूपीटीएसी (UPTAC) काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक छात्र अब 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय पहले सभी आवेदन स्वीकार करेगा, फिर खाली सीटों के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

डायरेक्ट और लेटरल एंट्री दोनों से मिलेगा दाखिला

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीटेक फर्स्ट ईयर, एमसीए फर्स्ट ईयर और बीटेक लेटरल एंट्री के माध्यम से सेकेंड ईयर में सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क और जमा करने की प्रक्रिया

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद छात्रों को 1600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह ड्राफ्ट विश्वविद्यालय के फाइनेंस कंट्रोलर के नाम से बनाया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन ऑफिस में जमा करना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट जारी करेगा और उसी के आधार पर एडमिशन प्रोसेस पूरा किया जाएगा।

बीटेक की इन ब्रांच में मिलेगा एडमिशन

लखनऊ विश्वविद्यालय निम्नलिखित बीटेक कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन दे रहा है:

सिविल इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

इसके अलावा दो साल के एमसीए कोर्स में भी एडमिशन दिया जाएगा।

प्रति सेमेस्टर फीस

विश्वविद्यालय द्वारा तय फीस इस प्रकार है:

बीटेक : 60,180 रुपये प्रति सेमेस्टर

एमसीए : 56,180 रुपये प्रति सेमेस्टर

कौन कर सकता है आवेदन?

बीटेक फर्स्ट ईयर : मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

एमसीए : बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), बीटेक (सीएसई/आईटी) या समकक्ष डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। अन्य ग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास 10+2 या ग्रेजुएशन लेवल पर मैथ्स विषय हो और मिनिमम 50% अंक (एससी/एसटी के लिए 45%) हों।

बीटेक लेटरल एंट्री

इंजीनियरिंग डिप्लोमा, संबंधित डी.वोक. कोर्स या मैथ्स के साथ बीएससी डिग्री वाले छात्र निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है। एमसीए छात्रों को ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट तथा लेटरल एंट्री छात्रों को डिप्लोमा की मार्कशीट संलग्न करनी होगी। आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों को 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी जाति प्रमाणपत्र देना होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स पर छात्रों के स्वयं के हस्ताक्षर होना जरूरी है।

Gen Z की अनोखी नौकरी वाली मांग ने छेड़ी बहस, IITian फाउंडर ने बताया क्यों कैंडिडेट को किया सिलेक्ट

नौकरी के इंटरव्यू में कैंडिडेट आमतौर पर सैलरी, छुट्टियों, वर्क फ्रॉम होम और जॉब रोल से जुड़ी बातें पूछते हैं। लेकिन नोएडा के एक फाउंडर के सामने एक उम्मीदवार ने ऐसी मांग रख दी, जिसने इंटरव्यू का माहौल ही बदल दिया। कैंडिडेट ने बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा कि उसे हर दोपहर 30 मिनट की नींद लेने की जरूरत होगी, क्योंकि इससे उसकी productivity बेहतर होती है। हैरानी की बात यह थी कि उसने यह बात न तो मजाक में कही और न ही किसी झिझक के साथ।

फाउंडर नितिन वर्मा के मुताबिक, उम्मीदवार ने अपनी इस जरूरत को ऐसे रखा जैसे वह सैलरी पर बातचीत कर रहा हो। पहली प्रतिक्रिया में उन्हें इंटरव्यू खत्म करने का ख्याल आया, लेकिन बाद में उन्होंने इस मांग को एक अलग नजरिए से देखने का फैसला किया। सवाल यह था कि क्या कर्मचारी के काम के नतीजे अच्छे हों तो 30 मिनट की nap वास्तव में बड़ी समस्या है?

 ‘हर दोपहर मुझे Nap चाहिए’

IIT-backed कंपनी के फाउंडर और CEO नितिन वर्मा ने LinkedIn पर इस इंटरव्यू का अनुभव शेयर किया। उनके मुताबिक, उम्मीदवार ने पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ कहा कि दोपहर की 30 मिनट की झपकी उसके काम को बेहतर बनाती है। वर्मा ने बताया कि उम्मीदवार ने यह बात ऐसे रखी, जैसे वह सैलरी पर बातचीत कर रहा हो। उनका पहला विचार इंटरव्यू खत्म करने का था, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि क्या यह मांग वाकई इतनी गलत है।

फाउंडर को पसंद आई कैंडिडेट की बेबाकी

नितिन वर्मा ने माना कि छोटी दोपहर की नींद से फोकस, एनर्जी और याददाश्त बेहतर हो सकती है। उन्होंने मजाक में कहा कि कॉरपोरेट ऑफिस में दोपहर की मीटिंग्स के दौरान कई लोग वैसे भी ऊंघते नजर आते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यह उम्मीदवार अपनी जरूरत खुलकर बता रहा था। फाउंडर के मुताबिक, ज्यादातर लोग इंटरव्यू में खुद को कंपनी की पसंद के हिसाब से पेश करते हैं, जबकि इस कैंडिडेट ने साफ बताया कि वह किस तरह काम करने पर सबसे ज्यादा productive रहता है।

‘मुझे फर्क नहीं पड़ता तुम कब सोते हो’

वर्मा ने कैंडिडेट को फिक्स 30 मिनट की Nap Break देने के बजाय साफ कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कर्मचारी कब आराम करता है। उनके लिए जरूरी यह है कि सौंपा गया काम समय पर पूरा हो। यानी शर्त सीधी थी, काम पूरा करो, तो घंटे गिनने की जरूरत नहीं; काम नहीं हुआ तो कोई Nap मदद नहीं करेगी।

आखिरकार मिल गई नौकरी

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कैंडिडेट को नौकरी मिल गई। फाउंडर ने कहा कि उसकी Nap की मांग असली मुद्दा नहीं थी। उन्हें उसकी ईमानदारी और आत्मविश्वास ने प्रभावित किया। इस घटना ने उन्हें यह सोचने पर भी मजबूर किया कि क्या आधुनिक वर्कप्लेस में कर्मचारियों की productivity को ऑफिस में बिताए घंटों से मापा जाना चाहिए या उनके actual results से।

LinkedIn पर लोगों ने क्या कहा?

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे बदलते workplace culture का संकेत बताया। कुछ ने कहा कि अगर कर्मचारी अपना काम पूरा कर रहा है तो उसे अपनी working style में थोड़ी आजादी मिलनी चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने Gen Z के इस अंदाज पर मजाक भी किया। एक यूजर ने कहा कि Gen Z को पता है कि जरूरी benefits के लिए negotiation कैसे करनी है।

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन

Kiara Advani: बोल्ड सीन्स विवाद के बाद पहली बार प्रमोशन में दिखेंगी कियारा आडवाणी, ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर इवेंट में होंगी शामिल

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने शनिवार सुबह अपनी आने वाली फ़िल्म ‘Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups’ के हाल ही में रिलीज़ हुए गाने ‘तबाही’ को लेकर चल रही चर्चा के बीच पहली बार लोगों के सामने उपस्थिति दर्ज कराई। एक्ट्रेस को बेंगलुरु पहुंचते समय पैपराज़ी ने देखा, जहां आज बाद में उनकी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, कियारा एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ऑल-डेनिम लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें फ़ैन्स के साथ सेल्फ़ी लेते और पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए भी देखा गया। कियारा के साथ फ़िल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास भी मौजूद थीं।

‘तबाही’ के रिलीज़ से छिड़ी बहस

‘टॉक्सिक’ फ़िल्म के गाने ‘तबाही’ के रिलीज़ होने के बाद, कियारा आडवाणी को यश के साथ अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स के एक वर्ग की आलोचना का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे बातचीत सिर्फ़ गाने से आगे बढ़कर कियारा की पर्सनल लाइफ़ तक पहुंच गई। ट्रोल करने वालों ने उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कमेंट करना शुरू कर दिया और फ़िल्म को उनकी शादी से जोड़ने लगे।

वहीं, यश, जो खुद भी शादीशुदा हैं, की तुलनात्मक रूप से कम आलोचना हुई। इससे ऑनलाइन यह बहस छिड़ गई कि क्या ऑन-स्क्रीन एक जैसी परफ़ॉर्मेंस के लिए महिला एक्टर्स को पुरुष एक्टर्स की तुलना में ज़्यादा सख़्ती से आंका जाता है।

हालांकि, इस चर्चा के बीच, हुमा कुरैशी – जो खुद भी ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा हैं – ने हाल ही में कियारा का बचाव किया और कहा, “यह बहुत बुरा है। यह वाकई घिनौना है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फ़िल्म में शामिल महिलाएं – यानी एक्ट्रेस और डायरेक्टर – ही अंत में बाज़ी मारेंगी। किसी चीज़ का बचाव करने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है, क्योंकि आप बातों से लोगों की सोच नहीं बदल सकते। मैं बस फ़िल्म को ही अपनी बात कहने दूंगी।”

कियारा, यश और हुमा के अलावा, ‘टॉक्सिक’ में नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। यह फ़िल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Silver Price Today: चांदी फिर हुई महंगी! ₹2.40 लाख के करीब पहुंचा भाव, जानें आपके शहर का रेट

Silver Price Today: अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में चांदी की कीमतों के लगातार ऊपर-नीचे होने से भारत पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह तक चांदी का वायदा भाव 0.15% बढ़कर यानी 338 रुपये तेजी के साथ 2,31,804 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,466 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 63.80 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बुलियन्स के अनुसार, चांदी की कीमत 2,32,620 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें, तो यहां पर चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) है। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।

अब अगर आप ऐसे में सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर के ताजा भाव जानने होंगे:

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले दिन कैसा रहा चांदी का भाव?

कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को पिछले कारोबारी सत्र में जोरदार बढ़त के बाद चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 64.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबारियों की ओर से नए सौदे बढ़ाए जाने से चांदी वायदा 2.43 फीसदी उछल गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 5,496 रुपये बढ़कर 2,31,332 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.43 फीसदी की बढ़त है।

इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत मजबूत रही। न्यूयॉर्क में चांदी 3.44 फीसदी की तेजी के साथ 61.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में चांदी की मजबूत मांग और तेजी के संकेतों को देखते हुए कारोबारियों ने नए सौदों की खरीदारी बढ़ाई, जिससे वायदा कीमतों को सपोर्ट मिला।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ा भाव; वैश्विक कीमत में इस हफ्ते 7% से ज्यादा उछाल

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर तैनात मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर तैनात मुंबई पुलिस के 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक अधिकारी की पहचान गणेश रायते के तौर पर हुई है, जो एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, रायते घर के बाहर तैनाती के दौरान अचानक बीमार पड़ गए और गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

8 अगस्त को IANS ने खबर दी कि सलमान खान के घर के बाहर तैनात मुंबई पुलिस के 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर तैनाती के दौरान, जहां सलमान खान रहते हैं, कॉन्स्टेबल ने 7 अगस्त को शाम करीब 6 बजे बेचैनी की शिकायत की थी।

जब उन्हें भाभा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। खबरों के मुताबिक, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह की पुष्टि होने की उम्मीद है।

यह घटना सलमान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच हुई है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके नेटवर्क से जुड़ी लगातार धमकियों के बाद उन्हें Y-प्लस सुरक्षा दी गई है। अप्रैल 2024 में बांद्रा स्थित उनके घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने बड़ी जांच शुरू की और एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांचकर्ताओं ने बाद में इस गोलीबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा और जांच में पता चला कि यह हमला खान को डराने के मकसद से किया गया था। तब से, एक्टर को घर पर और सार्वजनिक कार्यक्रमों या यात्राओं के दौरान कड़ी सुरक्षा मिलती रही है।

इससे पहले, मीडिया से बात करते हुए सलमान ने अपनी बढ़ी हुई सुरक्षा के बारे में कहा था, “भगवान, अल्लाह सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही लिखी है। बस यही बात है। कभी-कभी, इतने सारे लोगों के साथ घूमना-फिरना मुश्किल हो जाता है।”

Bonus Share: हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 20 अगस्त रिकॉर्ड डेट

वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 20 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे। कंपनी पहली बार बोनस शेयर देगी।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी 51,99,637 तक फुली पेड अप बोनस इक्विटी शेयर बांटने वाली है। इनके अलॉटमेंट की तारीख 21 अगस्त है। इनमें ट्रेडिंग 24 अगस्त से की जा सकेगी। कंपनी अक्टूबर 2023 में BSE SME पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 50 करोड़ रुपये का रहा था।

ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) समाधान देती है। इसके बिजनेस वर्टिकल में बिल्ड ओन ऑपरेट ट्रांसफर (BOOT) मॉडल, EPC मॉडल और मुख्य उपकरणों की सप्लाई शामिल है। कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट में EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) सेवाएं, कमीशनिंग सेवाएं, वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर में कंसल्टिंग और एडवाइजरी सेवाएं; वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, निर्माण और मैनेजमेंट; लेबोरेटरी सेवाएं और अन्य सेवाएं देती है।

Organic Recycling का शेयर एक साल में 12 प्रतिशत कमजोर

ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 241.05 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का शेयर एक साल में 12 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 315 रुपये और एडजस्टेड लो 206 रुपये है।

SBI Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 10% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA घटा

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 ​तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 31 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.34 करोड़ रुपये और प्रति शेयर कमाई 2.70 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 43.76 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 4 करोड़ रुपये और प्रति शेयर कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

‘3 साल हो गए, जमीन नहीं मिली…’, आधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई खास गुहार

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी या फिर शानदार प्रदर्शन नहीं बल्कि शुक्रवार आधी रात को किया गया उनका सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिधे जमीन खरीदने की गुहार लगा दी। जिसके बाद उनका पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।

पंत, जो अभी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ श्रीलंका में हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट में धामी को टैग करते हुए यह अनुरोध किया। 28 वर्षीय पंत ने कहा कि वे पिछले तीन सालों से उत्तराखंड में उपयुक्त जमीन खोजने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें ऐसी कोई प्रॉपर्टी नहीं मिल पाई जो उनकी जरूरतों को पूरा कर सके।

इससे भी अहम बात यह है कि पंत ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सालों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद वे अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं और राज्य में रहकर उसके विकास में योगदान देना चाहते हैं।

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लिखा, “नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन लेने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ-सुथरी जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। एक जमीन तो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था, लेकिन अब मैं सब कुछ छोड़कर अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें। 3 साल हो गए हैं और मुझे अभी तक कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार है, सर।”

X पर पोस्ट करने के बाद पंत ने साफ किया कि वह जमीन मुफ्त में नहीं मांग रहे थे, बल्कि सरकार से तय दरों पर उसे खरीदना चाहते थे।

पंत ने आगे लिखा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह एक शानदार तोहफा होगा, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें तो मैं इसे सरकार से उनकी तय दरों पर खरीदना चाहूंगा, ताकि कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। कृपया इसमें मदद करें। सच कहूं तो मुझे नहीं पता था कि इसके लिए क्या करना होगा।”

पंत की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और उनकी इस अनोखी अपील ने लोगों का खासा ध्यान खींचा।

पंत अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं

बता दें कि पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था और उन्होंने वहीं से अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वे प्रोफेशनल तौर पर क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली चले गए। आगे चलकर उन्होंने सभी फॉर्मेट में भारत के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

हालांकि, पंत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते रहते हैं, लेकिन उत्तराखंड के साथ उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है। उनकी हालिया पोस्ट से पता चलता है कि वे भविष्य में इस राज्य को अपना घर बनाना चाहते हैं और इसके विकास में योगदान देना चाहते हैं।

उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है जब पंत 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति बन गए हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा है।

इन आंकड़ों की घोषणा उत्तराखंड के इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर ने 24 जुलाई को इनकम टैक्स डे के मौके पर एक कार्यक्रम में की थी। बता दें कि पंत लगातार दूसरे साल राज्य में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे।

ABP Live की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, पंत का टैक्स योगदान पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। पिछले साल उन्होंने लगभग 10.5 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भरा था।

27 करोड़ रुपये की IPL डील से लेकर बड़े-बड़े एंडोर्समेंट तक

पंत का भारी-भरकम टैक्स पेमेंट कई सोर्स से हुई उनकी कमाई को दिखाता है, जिसमें BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL सैलरी, मैच फीस और एंडोर्समेंट डील शामिल हैं।

बता दें कि पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन गए। हालांकि, जिस अवधि की बात की जा रही है, उस दौरान पंत BCCI के Grade A कॉन्ट्रैक्ट में भी थे और उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये रिटेनरशिप के तौर पर मिलते थे। लेकिन, बाद में उन्हें Grade B में कर दिया गया, जिसके बाद उनकी सालाना रिटेनरशिप घटकर 3 करोड़ रुपये हो गई।

उनकी कमर्शियल कमाई भी उनकी इनकम में काफी योगदान देती है। पंत के एंडोर्समेंट एसोसिएशन Adidas, Dream11, SG, Thums Up, Cadbury, boAt, Noise, Zomato, JSW Cement और MakeMyTrip के साथ हैं।

धामी ने दिया आश्वासन

इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने पंत को आश्वासन दिया है कि मामले में संबंधित लोगों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने पंत को एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, “प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।”

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत स्टारर इस दिन ओटीटी पर दे रही है दस्तक

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की फ़िल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ अब सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आ रही है। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और यह 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की घटनाओं पर आधारित है।

तारीफ़ मिलने के बावजूद, फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इसकी OTT रिलीज़ के बारे में ज़रूरी जानकारी दी गई है, जिसमें यह भी शामिल है कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

‘भारत भाग्य विधाता’ 14 अगस्त को ZEE5 पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। प्लेटफ़ॉर्म के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इस घोषणा के लिए एक नया ट्रेलर शेयर किया। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आम नर्सों की एक अनकही कहानी, जिन्होंने 26/11 की सबसे काली रात में असाधारण हिम्मत दिखाई। कुछ हीरो कभी सामने नहीं आए। उनकी कहानियाँ कभी नहीं बताई गईं। अब तक। ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर अब आ गया है। #BharatBhhagyaViddhaata का प्रीमियर 14 अगस्त को हिंदी ZEE5 पर होगा।”

इस घोषणा के तुरंत बाद, कंगना के फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपना उत्साह ज़ाहिर किया। एक फैन ने लिखा, “वाह, आखिरकार।” दूसरे फैन ने लिखा, “इसे दोबारा देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।” कुछ लोगों ने फायर इमोजी भी पोस्ट किए।

ज़्यादातर कामा और एल्ब्लेस हॉस्पिटल में सेट यह फ़िल्म गीता माधव गंधारे (कंगना रनौत) की कहानी है, जो एक नर्स हैं और खुद को और अपने साथियों को अचानक हुए आतंकी हमले के बीच फंसा हुआ पाती हैं। जब हथियारबंद आतंकवादी अस्पताल को निशाना बनाते हैं, तो मेडिकल स्टाफ़ गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं समेत सैकड़ों मरीज़ों की जान बचाने के लिए समय से होड़ करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Zee 5 (@zee5)

बिना किसी हथियार या लड़ाई की ट्रेनिंग के, नर्सें और अस्पताल के दूसरे कर्मचारी मरीज़ों को सुरक्षित रखने के लिए हिम्मत, तेज़ी से सोचने की क्षमता और टीमवर्क का सहारा लेते हैं। यह फ़िल्म कामा हॉस्पिटल की नर्स अंजलि कुल्थे की असल ज़िंदगी की बहादुरी से प्रेरित है और उन गुमनाम नायकों पर रोशनी डालती है जिन्होंने 26/11 के हमलों के दौरान दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी।

कंगना के अलावा, फ़िल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अरुण बेर्डे, रसिका अगाशे, सुहिता थत्ते और ईशा डे भी हैं, साथ ही अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा, सुनील पालवाल और सुयश कुकरेजा सहायक भूमिकाओं में हैं।