Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- ‘चांद हमारा है’, Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार चर्चाओं में। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बन रहा है। ट्रंप के चांद और Space Force से जुड़े पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उनके बयानों को लेकर चिंता जताई, जबकि कई लोगों ने इन पोस्ट पर व्यंग्य और हास्यपूर्ण टिप्पणियां कीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर चांद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 'The Moon is Ours' (चांद हमारा है) लिखा था। तस्वीर के साथ उन्होंने अमेरिकी झंडा भी लगाया।

ALSO READ: LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

ट्रंप की इस पोस्ट से कुछ मिनट पहले व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिकी Space Force की नई काली यूनिफॉर्म की AI से तैयार तस्वीरें भी साझा की गई थीं। ट्रंप ने यूनिफॉर्म के रंगों को स्पेस ग्रे, मिडनाइट ब्लैक, सिल्वर ग्रे और सैटिन ब्लैक बताया। यूनिफॉर्म में कंधे और कॉलर पर प्रतीक चिन्ह, बाजू पर पैच और बेल्ट दिखाई गई।

सोशल मीडिया पर ‘Star Wars’ से तुलना

 

ट्रंप के चांद संबंधी दावे और Space Force की यूनिफॉर्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना Star Wars की Imperial सेना से की। एक यूजर ने लिखा कि अब ‘Imperial March’ बजाने का समय आ गया है। दूसरे यूजर ने यूनिफॉर्म को Star Wars की Imperial Army जैसा बताया।

 

कुछ लोगों ने ट्रंप के दावे पर व्यंग्य करते हुए सवाल किया कि अगर चांद हमारा है तो मंगल का क्या? एक यूजर ने मजाक में पूछा कि “मार्टियंस को कैसे चेतावनी दें?”

 

1967 की संधि ट्रंप के दावे से अलग

 

हालांकि, अंतरिक्ष को लेकर 1967 की Outer Space Treaty ट्रंप के इस दावे का समर्थन नहीं करती। अमेरिका समेत 100 से अधिक देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके मुताबिक कोई भी देश संप्रभुता, इस्तेमाल या कब्जे के जरिए चांद या किसी अन्य खगोलीय पिंड पर अपना राष्ट्रीय दावा नहीं कर सकता।

 

ट्रंप ने ‘Strait of Hormuz’ और ‘New Mexico’ का नाम बदलने की बात भी कही

 

इसी सिलसिले में ट्रंप ने Strait of Hormuz को भी अमेरिकी क्षेत्र के रूप में पेश किया। इससे पहले पिछले सप्ताह ईरान के साथ संघर्ष के बीच उन्होंने इसका नाम बदलकर “Trump Strait” करने का सुझाव दिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्होंने संकेत दिया कि वह इस विचार को गंभीरता से नहीं कह रहे थे।

 

ट्रंप ने अमेरिकी राज्य New Mexico का नाम बदलकर 'New America' करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई लोगों ने New Mexico का नाम बदलकर New America करने का सुझाव दिया है और यह नाम उन्हें ज्यादा प्रतिष्ठित और सुंदर लगता है।

 

व्हाइट हाउस ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए एक तस्वीर दोबारा पोस्ट की, जिसमें 'Mexico' शब्द को काटकर उसकी जगह “America” लिखा गया था।

 

न्यू मैक्सिको की गवर्नर ने किया विरोध

 

न्यू मैक्सिको की गवर्नर Michelle Lujan Grisham ने Fox News से बातचीत में इस प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य का नाम चर्चा का विषय नहीं है और यह नाम अमेरिका के अस्तित्व में आने से भी पहले से मौजूद है। गवर्नर ने आरोप लगाया कि ट्रंप बढ़ती ईंधन कीमतों जैसे मुद्दों से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

 

Lake Ontario का नाम बदलकर ‘Lake America’ करने पर भी विवाद

 

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी भौगोलिक नाम को बदलने की बात कही है। कुछ दिन पहले उन्होंने कनाडा के साथ व्यापार विवाद के बीच Lake Ontario का नाम बदलकर “Lake America” करने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने 27 अगस्त को Oval Office से इस कदम की घोषणा की थी।

 

Lake Ontario कनाडा-अमेरिका सीमा पर स्थित पांच Great Lakes में से एक है। इसका नाम कनाडा के Ontario प्रांत और अमेरिकी राज्य New York से भी जुड़ा हुआ है। इस झील का नाम Wendat भाषा के “Ontari'io” शब्द से आया है, जिसका अर्थ झील के सुंदर और विशाल होने से जुड़ा है। Huron-Wendat First Nation के Grand Chief Pierre Picard ने नाम बदलने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनके इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

 

कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने भी इस कदम का विरोध किया। उन्होंने कहा कि Lake Ontario का नाम Wendat शब्द Ontari'io से आया है। इससे पहले 2025 में व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रंप ने Gulf of Mexico का नाम बदलकर “Gulf of America” करने का आदेश दिया था। मैक्सिको ने इस बदलाव को स्वीकार नहीं किया था। कनाडा ने भी Lake Ontario का नाम बदलने की कोशिश का विरोध किया है।

ट्रंप के ‘Green Lantern’ अवतार ने भी खींचा ध्यान

 

इस बीच व्हाइट हाउस ने ट्रंप का AI-generated वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्हें कॉमिक सुपरहीरो Green Lantern के रूप में दिखाया गया। इसके अलावा दो तस्वीरें भी साझा की गईं। एक तस्वीर में ट्रंप कैमरे की ओर देखते हुए हाथ उठाए नजर आए, जिसमें हरे रंग की रोशनी वाला पावर रिंग दिखाई दे रहा था।