लागत जीरो मुनाफा 100%, ऐसे 6 बिजनेस आईडिया जो कभी फेल नहीं होते!

आज के समय में अपना काम शुरू करने के लिए बड़ी दुकान, हैवी इन्वेस्टमेंट या महंगे सेटअप की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास कोई हुनर है और आप लोगों की जरूरत को समझकर काम शुरू करते हैं, तो छोटे लावेल से भी अच्छी कमाई की जा सकती है। शुरुआत में खर्च कम होने की वजह से नुकसान का रिस्क भी ज्यादा नहीं रहता और काम चलने पर इसे धीरे-धीरे बड़ा किया जा सकता है।

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके आसपास के लोगों को किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके लिए आप अपने आसपास के 10-15 लोगों से बात करके उनकी पसंद, जरूरत और बजट के बारे में जान सकते हैं। अपनी पसंद और हुनर के हिसाब से सही बिजनेस चुनकर आप धीरे-धीरे कस्टमर बना सकते हैं।

busines idea

1. पौधों से कमाई

पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का शौक को छोटे बिजनेस में बदला जा सकता है। इसके लिए किसी छोटी नर्सरी से कम कीमत पर मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट, तुलसी और छोटे सजावटी पौधे खरीदें। शुरुआत में ज्यादा स्टॉक रखने की जरूरत नहीं है, 10-20 पौधों से भी काम शुरू किया जा सकता है। पौधों की अच्छी फोटो खींचकर WhatsApp और सोशल मीडिया पर डालें और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दें। कस्टमर खुद पौधे लेने आ सकते हैं या आसपास डिलीवरी की फैसिलिटी भी दी जा सकती है।

2. क्लाउड किचन

खाना बनाने का शौक है, तो बिना रेस्टोरेंट खोले घर से क्लाउड किचन शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में कुछ चुनिंदा डिश जैसे पराठे, थाली, स्नैक्स या घर का खाना रखें और आसपास के इलाके में डिलीवरी की फैसिलिटी दें। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया से ऑर्डर लिए जा सकते हैं। अच्छा टेस्ट, साफ-सफाई और समय पर डिलीवरी मिलने पर धीरे-धीरे कस्टमर बढ़ाए जा सकते हैं।

3. कार-बाइक क्लीनिंग

कार और बाइक रखने वाले कई लोगों के पास रोज सफाई करने का समय नहीं होता, ऐसे में घर जाकर सफाई की सर्विस देना कमाई का अच्छा तरीका बन सकता है। शुरुआत में बाल्टी, माइक्रोफाइबर कपड़े, कार शैम्पू, ब्रश और सफाई का जरूरी सामान खरीदकर करीब 1 हजार रुपये के आसपास से काम शुरू किया जा सकता है। इसके लिए दुकान किराए पर लेने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आसपास की सोसाइटी, कॉलोनी और मोहल्लों में जाकर ग्राहकों के घर पर ही सर्विस दे सकते हैं।

4. डिजिटल मार्केटिंग

छोटे दुकानदारों और लोकल बिजनेस को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने की जरूरत होती है। आपको Instagram, Facebook, पोस्ट डिजाइन, रील या ऑनलाइन प्रमोशन की जानकारी है, तो आप उनके लिए डिजिटल मार्केटिंग की सर्विस दे सकते हैं। शुरुआत में 2-3 लोकल बिजनेस को सैंपल काम दिखाकर क्लाइंट बनाया जा सकता है और बाद में हर महीने के पैकेज के हिसाब से कमाई की जा सकती है।

5. स्किल से कमाई

किसी सब्जेक्ट में आपकी अच्छी पकड़ है या आपको ड्राइंग, म्यूजिक, कंप्यूटर या इंग्लिश जैसी कोई स्किल आती है, तो इसे कमाई का जरिया बनाया जा सकता है। इस काम के लिए दुकान या महंगे सेटअप की जरूरत नहीं होती और घर के एक कमरे से ही शुरुआत की जा सकती है। करीब 1 हजार रुपये में व्हाइटबोर्ड, मार्कर और जरूरी स्टेशनरी खरीदकर मोहल्ले के 4-5 बच्चों को छोटे बैच में पढ़ाना शुरू करें। कम बच्चों से शुरुआत करने पर हर बच्चे पर अच्छी तरह ध्यान दिया जा सकेगा।

6. शेयर मार्केट फाइनेंस कवर पेज

आपको फाइनेंस और शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी है, तो इस विषय पर कंटेंट बनाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम शुरू किया जा सकता है। शेयर मार्केट की बेसिक जानकारी, बजटिंग, सेविंग और पर्सनल फाइनेंस जैसे सब्जेक्ट पर वीडियो, पोस्ट या ब्लॉग तैयार किए जा सकते हैं। शुरुआत में लगातार उपयोगी और आसान भाषा में कंटेंट बनाकर ऑडियंस तैयार करें और आगे चलकर ब्रांड सहयोग या डिजिटल प्रोडक्ट्स से कमाई के रास्ते बनाए जा सकते हैं।

Updated Hero Mavrick 440 spotted with USD fork and a TFT cluster

Updated Hero Mavrick 440 spotted with USD fork and a TFT cluster
Inside image of the updated Hero Mavrick 440 showing the USD fork and back of the new TFT instrument cluster

Hero Mavrick 440 was the brand’s flagship product at launch, both in terms of price and features. It shared the engine and the platform with the original Harley-Davidson X440 but stuck to a conventional telescopic fork and a simpler LCD instrument cluster. Hero discontinued the Mavrick in India in early 2025, although it continues to be sold as Hunk 440 in the overseas markets. Now, an updated version of the Mavrick 440 has been spotted.

  1. Besides the USD fork and the TFT cluster, likely to get ride by wire
  2. Expected to retain the 440cc engine and the design

Hero bringing Mavrick 440 back in India

The Mavrick was discontinued in early 2025

A social media user has posted a picture of an updated Mavrick 440 with two of the major concerns addressed. First, the conventional right side up (RSU) telescopic fork has been swapped for an upside down (USD) fork. And the instrument cluster has been upgraded to a TFT one, presumably the same one as the Harley-Davidson X440 T, which shares the same platform. With the update, the X440 T got two ride modes and traction control. It remains unclear if the Mavrick 440 will get those extra features too.

The engine likely remains unchanged with the same air- and oil-cooled 440cc single-cylinder mill with 27hp and 38Nm of torque. Nothing on the design front appears to have been updated in any way either. At launch, the Mavrick 440 started at Rs 1.99 lakh, going up to Rs 2.24 lakh for the top variant (both prices ex-showroom, Delhi). With these additional features, the price would have gone up if Hero was planning to relaunch the bike in India. However, we believe that this bike is destined for export markets only, and Hero won’t be launching it here any time soon.

Image credit: xtremeAnkit (Reddit)

‘हनुमान अंश’ की भारत में शानदार सफलता के बाद, ‘होम्बले फिल्म्स’ मूवी की करने जा रहा ग्लोबल रिलीज

नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान का खयाल दिल को छू जाता हैं, ऐसे में उनकी कहानी देश में लोगों को प्रभावित करने के बाद अब विदेशों तक पहुंच रही है। बता दें कि नीम करौली बाबा वही हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव ने स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी बड़े नामों को भी प्रभावित किया है।

भारतीय सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्मेंस के बाद, हिंदी डिवोशनल ड्रामा फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ अब इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में इसकी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान होम्बले फ़िल्म्स संभाल रही है। बता दें कि यह फ़िल्म 11 सितंबर, 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा की ज़िंदगी पर आधारित, जिसे विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। भक्तों द्वारा भगवान हनुमान के अवतार माने जाने वाले बाबा को लोग महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं। बाबा को उनकी भक्ति के साथ साथ भक्त उनके प्यार और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए भी जानते हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बाबा का प्रभाव भारत से ज्यादा पश्चिमी देशों में देखा गया है, खासकर 1960 और 1970 के दशक में जब ज्यादातर साधक देश में उनके दर्शन के लिए आए थे।

हनुमान अंश फिल्म थिएटर्स में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने महज 10 लाख की ओपनिंग करने के बाद अच्छी रफ्तार पकड़ी है और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन तक ₹63.82 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। फिल्म की अच्छी कहानी को ज़बरदस्त वर्ड-ऑफ़-माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से लोगों की फिल्म देखने को लेकर दिलचस्पी बढ़ते हुए देखने मिल रही है।

बाबा के देश से लेकर विदेश में तक भक्त हैं। भक्तों की बात करें तो इसमें दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली हस्तियों का नाम शामिल है, जैसे कि स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स। वहीं, भारत में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी कैंची धाम बाबा का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।

साल 1974 में स्टीव जॉब्स ने महाराज-जी को ढूंढने के लिए भारत का रुख किया था। इसके बाद स्टीव जॉब्स की बात मानते हुए एक कठिन समय में मार्क ज़करबर्ग ने भी कैंची धाम की यात्रा की थी। इसके अलावा जूलिया रॉबर्ट्स ने भी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए नीम करोली बाबा के नाम और उनके प्रभाव का जिक्र किया था।

होम्बले फिल्म्स हनुमान अंश फिल्म की कहानी को न सिर्फ ग्लोबल मार्केट में ला रहा है बल्कि एक ऐसे संत की कहानी को विदेशों में पहुंचाने का काम करने जा रहा है जिसका असर सरहदों से भी आगे था। कहना होगा कि यह फिल्म सभी के लिए एक अलग अनुभव होने वाली है और इसके साथ और भी दुनिया भर के दर्शक भक्त के रूप में जुड़ने वाले हैं। इस भक्तिमय फिल्म के साथ कैंची धाम से लेकर दुनिया भर के दर्शकों तक, महाराज जी की कहानी अब देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है।

Kwick Forensic Solutions IPO Listing: निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा, शेयर 66% के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट

क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के IPO में पैसा लगाने वालों की चांदी हो गई है। 3 सितंबर को कंपनी के शेयर BSE SME पर 66.66 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुए। तुरंत ही शेयर ने 5 प्रतिशत का उछाल देखा और 157.50 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 50.77 करोड़ का पब्लिक इश्यू 289 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 224.32 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 318.53 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 313.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 14.43 करोड़ रुपये जुटाए थे।

क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस पूरे भारत में फोरेंसिक साइंस, सबूतों के मैनेजमेंट, साइबर और डिजिटल फोरेंसिक्स, DNA फोरेंसिक्स और लॉ इनफोर्समेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने का काम करती है। कंपनी फोरेंसिक प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की पेशकश करती है। इनमें फिंगरप्रिंट और फिजिकल एविडेंस किट, एविडेंस कलेक्शन किट्स, मोबाइल क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन व्हीकल्स, डिजिटल फोरेंसिक टूलस, DNA फोरेंसिक सॉल्यूशंस, हैंडहेल्ड फोरेंसिक डिवाइसेज और फोरेंसिक उपकरणों को किराए पर देने जैसी सर्विसेज शामिल हैं। यह प्रोडक्ट का डेमो, ऑपरेटिंग ट्रेनिंग, इंस्टॉलेशन और डिलीवरी के बाद टेक्निकल सपोर्ट भी देती है।

Lumino Industries IPO Listing: EPC कंपनी की धांसू शुरुआत, 34% तक बढ़त में लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Janmashtami Krishna photo Vastu: जन्माष्टमी पर वास्तु अनुसार घर में लगाएं श्रीकृष्ण की तस्वीर, गलत दिश में लगी तस्वीर ला सकती है कंगाली

Janmashtami Krishna photo Vastu: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। भगवान विष्णु के सभी अवतारों में श्रीकृष्ण अवतार सर्वाधिक प्रिय माना जाता है। भगवान कृष्ण के भक्त भारत ही नहीं दुनिया के कोने-कोने में हैं। इतना ही नहीं, कान्हा के मंदिर भी दुनिया के कई देशों में हैं।

हमारे देश में श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों से लेकर घरों में तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक रहती है। लोग उपवास करते हैं, घरों में कृष्ण जन्म और बाल कृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाते हैं। घरों को रोशनी और भगवान कृष्ण की तस्वीरों से सुशोभित करते हैं। माना जाता है कि जन्माष्टमी के मौर पर भगवान कृष्ण की तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है, समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। लेकिन भगवान कृष्ण की तस्वीर को सही दिशा में लगाना भी बहुत जरूरी है, अन्यथा यह कंगाली का कारण भी बन सकती है। इसलिए तस्वीर घर में लाने पहले, वास्तु अनुसार उसे लगाने के नियम जानना जरूरी होता है।

कैसी तस्वीर लगानी चाहिए?

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए- धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

संतान प्राप्ति के लिए- अगर आप संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर में बाल गोपाल की तस्वीर लगाएं।

धन-धान्य में वृद्धि के लिए- समृद्धि के लिए भगवान श्रीकृष्ण की गायों के साथ वाली तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका शुभ प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

सुख-शांति के लिए- जो लोग घर में सुख, शांति और सकारात्मक संचार चाहते हैं, तो वे लोग घर में श्रीकृष्ण की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि प्रभु के इस स्वरूप की तस्वीर लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

तस्वीर लगाने की सही और शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को सबसे सर्वोत्तम माना गया है, क्योंकि इस दिशा में ईश्वर और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार भी तस्वीर लगाने के लिए उपयुक्त रहती है। तस्वीर को दीवार पर इतनी ऊंचाई पर लगाएं कि वह देखने वाले की आंखों की सीध में रहे, इसे बहुत ज्यादा ऊपर या बिल्कुल नीचे फर्श के पास न टांगें।

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर का नियम

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा की दीवार सबसे बेहतर होती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि तस्वीर बिल्कुल बिस्तर के सिरहाने या पैरों की तरफ न लगी हो। साथ ही, दर्पण के ठीक सामने तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तस्वीर

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।

यहां भी श्रीकृष्ण की तस्वीर लागने से बचें

इसके अलावा, शौचालय, रसोई के ठीक ऊपर या बहुत निचले स्थानों पर भी ईश्वर का चित्र न लगाएं।

Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर शुभ माना जाता है इन 5 चीजों को घर लाना, भगवान कृष्ण की कृपा से भर जाता है घर

भारतीय बाजारों ने तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

भारतीय बाजारों ने तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया है। सुबह 10 बजे, सेंसेक्स 295.68 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 76,866.03 पर और निफ्टी 86.50 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 24,000.95 पर दिख रहा था। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में अडानी पोर्ट्स,पावर ग्रिड कॉर्प, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और SBI शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा,नेस्ले,बजाज ऑटो,इंफोसिस और सिप्ला शामिल हैं। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स 1% नीचे दिख रहा। जबकि बैंक,रियल्टी और मेटल इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% ऊपर है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि US बॉन्ड यील्ड में थोड़ी कमी के कारण आज मार्केट का मूड बेहतर रहने की उम्मीद है। रुपये के नज़रिए से एक बड़ी अच्छी बात यह है कि कंसेशनल स्वैप सुविधा के तहत 136 अरब डॉलर की भारी रकम जुटाई गई है। FCNR(B) स्कीम के तहत जुटाए गए 127 अरब डॉलर की रकम अनुमान से कहीं ज़्यादा है। मार्केट के नज़रिए से इसका मतलब यह है कि रुपया स्थिर होगा,जिससे FIIs का भरोसा बढ़ेगा। ग्रोथ और कमाई की बेहतर संभावनाओं के कारण, US बॉन्ड यील्ड ज़्यादा होने के बावजूद FIIs के भारत में खरीदारी जारी रखने की उम्मीद है। साथ ही,बैंकों द्वारा भारी मात्रा में FCNR(B) फंड जुटाने से उनके NIMs को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यह बैंकिंग स्टॉक्स के लिए अच्छी बात है।

कल बाज़ार में आई गिरावट की एक दिलचस्प बात यह है कि निफ़्टी में 141 अंकों की गिरावट के बावजूद इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹9,500 करोड़ की खरीदारी की। इसमें FII की खरीदारी ₹6,688 करोड़ और DII की खरीदारी ₹2,812 करोड़ रही। साफ है कि ज़्यादातर बिकवाली रिटेल इन्वेस्टर्स,प्रोप्राइटरी ट्रेडर्स और ‘बेयर्स'(बाज़ार गिरने की उम्मीद करने वालों) की तरफ से हुई,जिन्होंने बाज़ार की कमज़ोरी का फ़ायदा उठाकर शेयरों की कीमतों को नीचे गिराया। आज इसमें बदलाव की संभावना है।

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर का कहना है कि वॉल स्ट्रीट के बढ़त के साथ बंद होने से ग्लोबल संकेत बेहतर हुए हैं। वहीं एशियाई बाज़ारों में राहत की रैली देखी जा रही है और US ट्रेज़री यील्ड में कमी आई है। हालांकि, US-ईरान के बीच तनाव और $95 के आस-पास कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारतीय बाजारों के लिए बड़ जोखिम बनी हुई हैं।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23951-24013 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24078-24121/24173 पर है। इसके लिए पहला बेस 23781-23841 पर और बड़ा बेस 23733-23767 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस- 57281-57341 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57640-57780/57910 पर है। इसके लिए पहला बेस 56830-57010 पर और बड़ा बेस 56530-56680 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़। इनकी अदाणी पोर्ट्स फ्यूचर्स में 1675 रुपए के आसपास, 1658 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1715 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। मुथूट फाइनेंस फ्यूचर्स में भी इनकी 2941 रुपए के ऊपर, 2941 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,3003 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Trading Ideas : बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए आज इन शेयरों पर रहे नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

Raghav Chadha name removed from voter list in SIR

पंजाब में SIR में भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चढ्‍डा का नाम कटने से हड़कंप मच गया। उन्होंने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बदले की राजनीति के ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स तक लाने का आरोप लगाया। ALSO READ: क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

 

राघव चढ्‍डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आप सरकार अब बदले की राजनीति को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स) तक ले आई है।

 

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हूँ और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में पंजीकृत है। इसके बावजूद, प्रारूप मतदाता सूची में मेरे नाम को स्थानांतरित के रूप में वर्गीकृत किया गया है। गनीमत है कि यह केवल प्रारूप मतदाता सूची है, अंतिम मतदाता सूची नहीं। 'दावे और आपत्ति' (क्लेम्स एंड ऑब्जेक्शन) प्रक्रिया के दौरान नामों को सुधारा जाता है, जो फिलहाल जारी है। अंतिम मतदाता सूची अक्टूबर 2026 में प्रकाशित की जाएगी। मैं एसआईआर (SIR) दिशानिर्देशों के तहत उपलब्ध उपायों का लाभ उठाने की प्रक्रिया में हूं।

 

भाजपा सांसद के अनुसार, यह केवल एक लिपिकीय गलती नहीं लगती। यह राजनीतिक प्रतिशोध का एक स्पष्ट मामला है। मुझे ‘स्थानांतरित’ के रूप में किसने चिह्नित किया? आप की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने। उस वर्गीकरण का सत्यापन किसने किया? फिर से, आप की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने। उच्च स्तर पर इसे किसने आगे बढ़ाया? एक बार फिर, वही आप की पंजाब सरकार के अधिकारी ने।

 

उन्होंने कहा कि जमीन पर तैनात बीएलओ (BLO) से लेकर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक, इस पूरी प्रक्रिया का हर प्रशासनिक स्तर पंजाब सरकार के अधिकारियों से भरा पड़ा है। बीएलओ आमतौर पर पंजाब सरकार का एक जूनियर कर्मचारी होता है। बीच के एईआरओ, ईआरओ और डीईओ पंजाब सरकार के अधिकारी हैं। सबसे शीर्ष पर पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी हैं जो पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी जानते हैं कि चुनावी ड्यूटी समाप्त होते ही आप सरकार उनके तबादले, तैनाती और करियर को नियंत्रित करती है। वे जानते हैं कि कौन उनका तबादला कर सकता है और कौन उनका जीवन कठिन बना सकता है। इस तरह आप सरकार राजनीतिक बदले को अंजाम देने के लिए राज्य के अधिकारियों के माध्यम से राजनीतिक दबाव बनाती है।

 

राघव चढ्‍डा ने कहा कि जब से मैंने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी छोड़ी है, इसका नेतृत्व गुस्से में जल रहा है। इसने हममें से उन लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की प्रशासनिक मशीनरी को तैनात कर दिया है जिन्होंने चुप रहने से इनकार कर दिया था। आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अन्य सांसदों को भी पंजाब सरकार द्वारा निशाना बनाया गया है। यह गलत वर्गीकरण उस राजनीतिक प्रतिशोध का एक नया अध्याय है।

 

उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग के एसआईआर (SIR) के विस्तृत दिशानिर्देशों का पैराग्राफ 4(d) उन जनप्रतिनिधियों के लिए एक 'सुरक्षित सूची' (प्रोटेक्टेड लिस्ट) बनाता है जिनके नाम चिह्नित किए गए हैं। इसमें न्यायाधीश, सांसद और विधायक शामिल हैं। यह कहता है: न्यायपालिका के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, घोषित पदों के धारकों और कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल व लोक सेवा आदि क्षेत्रों की हस्तियों के वे सभी नाम जो पहले चुनावी डेटाबेस में चिह्नित किए गए हैं, उन्हें प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाना है, ताकि दावों और आत्तियों की अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए जा सकें।

 

राघव चढ्‍डा ने कहा कि मैं पंजाब से मौजूदा संसद सदस्य हूं। यदि मेरे नाम को चिह्नित भी किया गया था, तो पैराग्राफ 4(d) के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची में मेरा नाम शामिल करना अनिवार्य था। इस निर्देश की केवल अनदेखी नहीं की गई, बल्कि मेरे मामले में जानबूझकर इसका उल्लंघन किया गया। आप भले ही पंजाब सरकार चला सकती है, लेकिन पंजाब की प्रारूप मतदाता सूची उसकी निजी संपत्ति नहीं है।

₹2 करोड़ में बनी हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस कमाई 62 करोड़ पार! जानिए नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म ने कैसे टॉक्सिक का निकाला दम

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की किस्मत हमेशा बड़ी स्टारकास्ट या भारी-भरकम बजट से तय नहीं होती। कभी-कभी कम बजट की कोई फिल्म दर्शकों के बीच ऐसी जगह बना लेती है कि उसका पूरा बॉक्स ऑफिस सफर ही बदल जाता है। हनुमान अंश के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। करीब ₹1.8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआत बेहद धीमी की, लेकिन अब इसकी कमाई ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

शुरुआत ऐसी कि फिल्म पर मंडराने लगा था संकट

हनुमान अंश को करीब 250 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। इसके बावजूद पहले सप्ताह में फिल्म सिर्फ ₹90 लाख ही जुटा सकी। दूसरे सप्ताह तक हालात और मुश्किल हो गए और इसके शो घटकर लगभग 40 स्क्रीन रह गए। उस दौरान फिल्म ने करीब ₹46 लाख की कमाई की। लेकिन कम स्क्रीन मिलने के बावजूद फिल्म के प्रदर्शन में एक दिलचस्प बदलाव आया। प्रति स्क्रीन कमाई तेजी से बढ़ने लगी। यही संकेत था कि फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत हो रही है।

दर्शकों की जुबान बनी सबसे बड़ा प्रमोशन

फिल्म की कहानी यहीं से बदलनी शुरू हुई। जिन लोगों ने हनुमान अंश देखी, उन्होंने इसे दूसरे दर्शकों तक पहुंचाना शुरू किया। सोशल मीडिया और आपसी सिफारिशों के जरिए फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ती गई। धीरे-धीरे यह चर्चा नए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने लगी। फिल्म को बड़े प्रचार अभियान की बजाय वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दिया।

तीसरे हफ्ते में बदली पूरी तस्वीर

तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई करीब ₹10.5 करोड़ तक पहुंच गई। इसके बाद चौथे सप्ताह में इसकी रफ्तार और तेज हुई और फिल्म ने ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस फिल्म को रिलीज के कुछ ही दिनों बाद सीमित स्क्रीन पर समेट दिया गया था, वही अब देशभर में 2,000 से ज्यादा स्क्रीन तक पहुंच चुकी है।

26वें दिन भी शानदार कमाई

हनुमान अंश की पकड़ का अंदाजा उसके 26वें दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है। फिल्म ने इस दिन ₹8.07 करोड़ की कमाई की। खास बात यह रही कि यह आंकड़ा यश की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups की सातवें दिन की सभी भाषाओं की ₹6.90 करोड़ की कमाई से भी ज्यादा रहा। किसी फिल्म का रिलीज के चौथे सप्ताह में इतना मजबूत प्रदर्शन करना सामान्य बॉक्स ऑफिस ट्रेंड से बिल्कुल अलग माना जाता है।

Toxic के कमजोर पड़ने का भी मिला फायदा

Roongta Cinemas के CEO संजय बरजाट्या के मुताबिक, जब Toxic का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसके शो कम किए गए, तब हनुमान अंश को अतिरिक्त शो मिलने लगे। इस तरह जो फिल्म शुरुआत में सिनेमाघरों के लिए छोटी रिलीज थी, वही बाद में खाली हो रहे स्लॉट भरने का विकल्प बन गई। डिस्ट्रीब्यूटर Cinepolis India ने भी फिल्म की बढ़ती मांग को देखते हुए कई बाजारों में इसकी स्क्रीनिंग दोबारा बढ़ाई। जहां एडवांस बुकिंग मजबूत रही, वहां अतिरिक्त शो जोड़े गए और कुछ जगहों पर फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में लाया गया।

धार्मिक कंटेंट से शुरू हुई, आम दर्शकों तक पहुंची

फिल्म की शुरुआती पकड़ धार्मिक और आध्यात्मिक कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के बीच बनी। खासकर गुजरात जैसे बाजारों में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन बाद में सकारात्मक चर्चा का दायरा बढ़ता गया और दूसरे वर्ग के दर्शक भी फिल्म देखने पहुंचने लगे। यही बदलाव हनुमान अंश की सबसे बड़ी ताकत बना। फिल्म की कमाई सिर्फ शुरुआती दर्शक वर्ग तक सीमित नहीं रही।

अब ₹100 करोड़ पर नजर

करीब ₹1.8 करोड़ के बजट वाली फिल्म का ₹50 करोड़ से ज्यादा कमाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। खासकर तब, जब इसकी शुरुआत ₹1 करोड़ से भी कम के कलेक्शन से हुई थी। अब फिल्म के सामने अगला बड़ा लक्ष्य ₹100 करोड़ का आंकड़ा है। हनुमान अंश की कहानी यह भी दिखाती है कि बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़े हमेशा पूरी तस्वीर नहीं बताते। कभी-कभी दर्शकों का भरोसा किसी फिल्म को कई हफ्तों बाद वह रफ्तार दे देता है, जिसकी शुरुआत में किसी ने उम्मीद तक नहीं की होती।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने पकड़ी जबरदस्त रफ्तार, 26वें दिन बड़े बजट वाली ‘टॉक्सिक’ से निकली आगे

एक ट्रेन, कई खूबसूरत मंजिलें! वंदे भारत से बनाएं परफेक्ट वीकेंड प्लान

वीकेंड पर आप दिल्ली की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करके कम समय में एक अच्छी छोटी ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। ट्रेन का आरामदायक सफर आपका समय भी बचाता है और सफर की थकान भी कम करता है।

कम दिनों की छुट्टी में ऐसी जगह चुनना सही रहता है, जहां घूमने के लिए ज्यादा समय मिले और सफर में पूरा दिन न निकल जाए। वीकेंड ट्रिप के लिए ट्रेन से ट्रिप करना इसलिए भी अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि आप आराम से सफर करते हुए अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

tarinmm

 

1. चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा

वीकेंड में कम समय में घूमने के लिए चंडीगढ़ एक अच्छा ऑप्शन है। दिल्ली से चंडीगढ़ की वीकेंड ट्रिप के लिए 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस सुविधाजनक ऑप्शन है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से सुबह 5:50 बजे चलकर करीब 2 घंटे 48 मिनट में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (CDG) सुबह 8:38 बजे पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹855 और Executive Chair Car का करीब ₹1,585 है। एक दिन की ट्रिप में सुबह रॉक गार्डन और रोज गार्डन घूमने के बाद सुखना झील घूम सकते हैं। शाम को झील के आसपास समय बिताने के बाद सेक्टर-17 मार्केट में शॉपिंग और लोकल फूड का आनंद लिया जा सकता है। अगर 2 दिन का समय है, तो दूसरे दिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स और शहर के आसपास की जगहें देख सकते हैं।

 

2. देहरादून, उत्तराखंड

पहाड़ों और हरियाली के बीच छोटा-सा ब्रेक लेना चाहते हैं तो देहरादून का प्लान बनाया जा सकता है। देहरादून जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस 22457 दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से शाम 5:50 बजे चलती है और करीब 4 घंटे 45 मिनट में रात 10:35 बजे देहरादून (DDN) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹1,075 और Executive Chair Car का करीब ₹1,900 है। शहर में एक दिन हो तो रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट आसानी से घूमे जा सकते हैं। शाम को किसी लोकल कैफे में बैठकर देहरादून का माहौल एंजॉय करें। दो दिन मिल रहे हों तो अगले दिन मसूरी की ओर निकलना बेहतर रहेगा।

 

3. अजमेर, राजस्थान

अगर वीकेंड पर धार्मिक स्थलों के साथ राजस्थान की संस्कृति देखना चाहते हैं, तो अजमेर को चुन सकते हैं। दिल्ली से अजमेर जाने के लिए वंदे भारत का रूट जयपुर होते हुए अजमेर तक जाता है। इस यात्रा में करीब 5 घंटे 15 मिनट लगते हैं और AC Chair Car का किराया लगभग ₹1,150 से शुरू होने की जानकारी अवेलेबल है। स्टेशन पहुंचने के बाद अजमेर शरीफ दरगाह से घूमने की शुरुआत करें और फिर अढ़ाई दिन का झोपड़ा देखा जा सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आना सागर झील के आसपास वक्त बिताएं और शाम को स्थानीय बाजार में राजस्थानी मिठाइयों और खाने का स्वाद लें। दो दिन का प्लान है तो अगले दिन अजमेर से पुष्कर जाकर पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर घूम सकते हैं।

 

4. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी की यात्रा बाकी जगहों से थोड़ी लंबी है, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव के लिए यह खास डेस्टिनेशन है। वाराणसी के लिए 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से सुबह 6:00 बजे चलती है और करीब 8 घंटे में दोपहर 2:00 बजे वाराणसी जंक्शन (BSB) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹1,835 और Executive Chair Car का करीब ₹3,385 है। यहां एक दिन का समय हो तो काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट को प्राथमिकता दें। शाम होते ही दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखना न भूलें। पुरानी गलियों में घूमकर बनारसी खान-पान का स्वाद भी लिया जा सकता है।

 

5. जयपुर, राजस्थान

शाही महलों, किलों और बाजारों से भरी जयपुर की यात्रा दिल्ली से वीकेंड पर आसानी से की जा सकती है। जयपुर के लिए दिल्ली से वंदे भारत की ट्रिप करीब 3 घंटे 37 मिनट से 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो सकती है। मौजूदा शेड्यूल में एक वंदे भारत दिल्ली कैंट (DEC) से दोपहर 3:10 बजे चलकर शाम 7:00 बजे जयपुर जंक्शन (JP) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹835 और Executive Chair Car का करीब ₹1,610 है। दूसरी वंदे भारत दिल्ली कैंट से शाम 6:28 बजे चलकर रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचती है। एक दिन में आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जंतर-मंतर को कवर किया जा सकता है। घूमने के बाद शाम का समय जौहरी बाजार या बापू बाजार में शॉपिंग के लिए रखें और दाल बाटी चूरमा, प्याज कचौरी जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लें।

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

rajnath singh and nitin gadkari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के SCO समिट से भारत लौटते ही मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह समेत 70 पार के मंत्रियों की जिम्मेदारी कम की जा सकती है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में बदलाव के दौरान महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। ALSO READ: indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

 

मोदी कैबिनेट में 70 वर्ष से अधिक के 14 मंत्री हैं। इनकी संख्या कम कर नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 70 प्लस के कुछ मंत्रियों को संगठन में एडजस्ट किया जा सकता है जबकि कुछ को राज्यों में भूमिका दी जा सकती है। अश्विनी वैष्णव के प्रमोशन और नितिन गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

राजनाथ सिंह के विभाग को लेकर क्यों चर्चा?

राजनाथ सिंह मोदी सरकार के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और वर्तमान में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा है। 1 सितंबर को उन्होंने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों से उत्पादन क्षमता और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर जोर दिया था।

 

ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या संभावित फेरबदल में राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी को बदला जाएगा या उन्हें मौजूदा मंत्रालय में ही बनाए रखा जाएगा? राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक नीति से सीधे जुड़ा हुआ है।

 

गडकरी को लेकर भी क्यों बढ़ी अटकलें?

नितिन गडकरी लंबे समय से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे हैं और मोदी सरकार के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर चेहरों में गिने जाते हैं। 2024 में गठित कैबिनेट में भी उन्हें यही मंत्रालय मिला था। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स और कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच गडकरी के नाम को लेकर भी अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, उनके विभाग में बदलाव या उन्हें किसी दूसरे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

क्या दोनों नेताओं को मिल सकती है नई जिम्मेदारी?

यही वह सवाल है जिसने मौजूदा चर्चाओं को सबसे ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। यदि मोदी सरकार व्यापक फेरबदल करती है तो वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और राजनीतिक वजन को देखते हुए उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

एक संभावना यह भी हो सकती है कि सरकार मौजूदा चेहरों को उन्हीं मंत्रालयों में बनाए रखकर नए नेताओं को दूसरे महत्वपूर्ण विभागों में जगह दे। दूसरी तरफ, अगर फेरबदल को व्यापक बनाया जाता है तो वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव संभव है।

 

फेरबदल के पीछे क्या हो सकती है रणनीति?

कैबिनेट में संभावित बदलाव को केवल मंत्रालयों के फेरबदल के रूप में नहीं देखा जा रहा। बीजेपी के संगठन में हुए बदलाव के बाद सरकार में क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की जरूरत भी एक बड़ा फैक्टर हो सकती है। हालिया रिपोर्टों में कैबिनेट फेरबदल को संगठनात्मक बदलाव के बाद की संभावित अगली कड़ी के तौर पर देखा गया है।

 

ऐसे में अगर फेरबदल होता है तो नए चेहरों को जगह देने के साथ-साथ कुछ वरिष्ठ नेताओं को अतिरिक्त या नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी राजनीतिक चर्चा का हिस्सा है।

 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अपने मौजूदा मंत्रालयों में बने रहेंगे या मोदी सरकार उनके अनुभव का इस्तेमाल किसी दूसरी बड़ी जिम्मेदारी में करेगी? जवाब कैबिनेट फेरबदल की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा। तब तक दोनों नेताओं के विभाग बदलने की खबरों को संभावना और राजनीतिक अटकल के रूप में ही देखा जाना चाहिए।