Best Bank FD Rates: यहां एफडी पर मिल रहा है 8.5% तक का इंट्रेस्ट, जानिए अक्टूबर में कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने वाले सीनियर सिटीजन्स के लिए अच्छी खबर है। 7 अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया। RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों की जमा योजनाओं, खासकर एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ब्याज दरों में बदलाव करना बैंकों का अपना फैसला होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की एफडी दरों की तुलना करना फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं किस बैक पर मिल रहा कितना ब्याज

इंडियन बैंक ने की बढ़ोतरी

इंडियन बैंक ने अपनी दो खास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 555 दिन की ‘इंड ग्रो’ और 777 दिन की ‘इंड प्रॉस्पर’ एफडी पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत यानी 15 बेसिस पॉइंट बढ़ा दी है। नई दरें 23 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद इन योजनाओं में पैसा जमा करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक ब्याज मिलने का मौका मिलेगा। जो लोग एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, वे इन दोनों स्कीम की नई ब्याज दरों की जानकारी लेकर अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD ब्याज दरें

1. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.50%

अवधि: 3 साल 1 दिन

1 साल की FD: 7.60%

3 साल की FD: 7.60%

5 साल की FD: 7.50%

2. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.50%

अवधि: 800 दिन

1 साल की FD: 6.50%

3 साल की FD: 6.50%

5 साल की FD: 6.25%

3. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.50%

अवधि: 5 साल

1 साल की FD: 7.40%

3 साल की FD: 7.40%

5 साल की FD: 8.50%

4. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.30%

अवधि: 2 से 3 साल से अधिक

1 साल की FD: 7.50%

3 साल की FD: 8.30%

5 साल की FD: 8.00%

5. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.30%

अवधि: 3 साल 1 दिन से 3 साल 6 महीने

1 साल की FD: 7.75%

3 साल की FD: 7.75%

5 साल की FD: 7.70%

6. शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 23 महीने 1 दिन से 27 महीने

1 साल की FD: 6.25%

3 साल की FD: 7.75%

5 साल की FD: 6.50%

7. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 666 दिन

1 साल की FD: 6.50%

3 साल की FD: 8.00%

5 साल की FD: 7.50%

8. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.90%

अवधि: 30 महीने 1 दिन से 36 महीने

1 साल की FD: 6.85%

3 साल की FD: 7.90%

5 साल की FD: 7.25%

9. स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.75%

अवधि: 18 महीने 1 दिन से 2 साल

1 साल की FD: 6.50%

3 साल की FD: 7.50%

5 साल की FD: 7.25%

Paisabazaar.com के अनुसार, ये ब्याज दरें 21 अक्टूबर 2026 तक की हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लिए सरकारी बैंकों की FD ब्याज दरें

1. बैंक ऑफ इंडिया

अधिकतम ब्याज दर: 7.45%

अवधि: 3 साल

1 साल की FD: 7.00%

3 साल की FD: 7.45%

5 साल की FD: 6.75%

2. पंजाब एंड सिंध बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.35%

अवधि: 666 दिन

1 साल की FD: 6.35%

3 साल की FD: 6.35%

5 साल की FD: 6.45%

3. बैंक ऑफ बड़ौदा

अधिकतम ब्याज दर: 7.25%

अवधि: 555 दिन

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.75%

5 साल की FD: 6.90%

4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

अधिकतम ब्याज दर: 7.25%

अवधि: 444 दिन

1 साल की FD: 6.60%

3 साल की FD: 6.50%

5 साल की FD: 6.50%

5. इंडियन बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.15%

अवधि: 555 दिन

1 साल की FD: 6.60%

3 साल की FD: 6.55%

5 साल की FD: 6.50%

6. केनरा बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.10%

अवधि: 555 दिन

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.75%

5 साल की FD: 6.75%

7. इंडियन ओवरसीज बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.10%

अवधि: 444 दिन

1 साल की FD: 7.00%

3 साल की FD: 6.60%

5 साल की FD: 6.60%

8. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

अधिकतम ब्याज दर: 7.10%

अवधि: 444 दिन

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.80%

5 साल की FD: 6.85%

9. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

अधिकतम ब्याज दर: 7.05%

अवधि: 5 से 10 साल

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.80%

5 साल की FD: 7.05%

10. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

अधिकतम ब्याज दर: 7.05%

अवधि: 555 दिन

1 साल की FD: 6.70%

3 साल की FD: 6.60%

5 साल की FD: 6.50%

Paisabazaar.com के अनुसार, ये ब्याज दरें 21 अक्टूबर 2026 तक की हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लिए प्राइवेट बैंकों की FD ब्याज दरें

1. SBM बैंक इंडिया

अधिकतम ब्याज दर: 8.15%

अवधि: 18 महीने से 2 साल 3 दिन से कम

1 साल की FD: 7.60%

3 साल की FD: 7.60%

5 साल की FD: 7.50%

2. DCB बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 8.00%

अवधि: 24 महीने से 25 महीने से कम

1 साल की FD: 7.15%

3 साल की FD: 7.25%

5 साल की FD: 8.00%

3. बंधन बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.95%

अवधि: 2 साल से 3 साल से कम

1 साल की FD: 7.50%

3 साल की FD: 7.75%

5 साल की FD: 6.60%

4. इंडसइंड बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.75%

अवधि: 2 से 3 साल

1 साल की FD: 7.25%

3 साल की FD: 7.75%

5 साल की FD: 7.15%

5. यस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.75%

अवधि: 18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम

1 साल की FD: 7.15%

3 साल की FD: 7.75%

5 साल की FD: 7.50%

6. आरबीएल बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.50%

अवधि: 18 महीने से 60 महीने से कम

1 साल की FD: 7.40%

3 साल की FD: 7.50%

5 साल की FD: 7.20%

7. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.35%

अवधि: 500 दिन से 3 साल

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 7.35%

5 साल की FD: 7.00%

8. एक्सिस बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.25%

अवधि: 5 साल से 10 साल

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 7.00%

5 साल की FD: 7.25%

9. कोटक महिंद्रा बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.15%

अवधि: 2 साल से 3 साल से कम

1 साल की FD: 6.85%

3 साल की FD: 6.90%

5 साल की FD: 6.75%

10. एचडीएफसी बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.10%

अवधि: 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.95%

5 साल की FD: 6.90%

11. आईसीआईसीआई बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.10%

अवधि: 3 साल 1 दिन से 5 साल

1 साल की FD: 6.75%

3 साल की FD: 6.95%

5 साल की FD: 7.10%

12. आईडीबीआई बैंक

अधिकतम ब्याज दर: 7.05%

अवधि: 1100 दिन

1 साल की FD: 6.70%

3 साल की FD: 6.85%

5 साल की FD: 6.75%

Paisabazaar.com के अनुसार, ये ब्याज दरें 21 अक्टूबर 2026 तक की हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले के बाद अलग-अलग बैंक अपनी ब्याज दरों में बदलाव करने का निर्णय अलग-अलग समय पर ले सकते हैं। कुछ बैंक कुछ ही दिनों में नई दरों की घोषणा कर सकते हैं, जबकि कुछ को इसके लिए कई हफ्तों का समय लग सकता है। ये बैंकों की पैसों की जरूरत और नकदी की स्थिति पर निर्भर करेगा। इसलिए FD निवेशकों को नई दरों पर नजर रखनी चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।