Top Trades For Monday: सोमवार को इन शेयरों में बनेगा बंपर कमाई का मौका, इनसे न चूके नजर

Top Trades For Monday : महात्मा गांधी जयंती के कारण आज,2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाज़ार बंद हैं और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों के प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। NSE और BSE पर मार्केट की गतिविधियां सोमवार 5 अक्तूबर को फिर से शुरू होंगी। उधर 1 अक्टूबर को काफी उतार-चढ़ाव वाले सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। यह लगातार चौथा सेशन था जब इनमें गिरावट देखी गई और निफ्टी 22,400 के आसपास बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 प्रतिशत गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत गिरकर 22,421.95 पर बंद हुआ।

अब सवाल ये है कि लंबे वीकेंड के बाद सोमवार 5 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल और किन शेयरों में हो सकती है कमाई? आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि इक्विटी में हालिया गिरावट मुख्य रूप से ग्लोबल वजहों से आई है। भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए यह छोटा कारोबारी हफ़्ता मुश्किल भरा रहा। ग्लोबल हालात बिगड़ने से घरेलू निवेशकों से मिला सपोर्ट बेअसर हो गया और बेंचमार्क इंडेक्स एक अहम साइकोलॉजिकल लेवल से नीचे आ गए। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और फेड के और सख्त कदम उठाने की उम्मीदों के चलते US ट्रेजरी यील्ड दो दशक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई। इससे इंडिया-US यील्ड का अंतर कम हुआ और रुपया कमजोर हुआ। पूरे हफ्ते FIIs ने बिकवाली की। जबकि DIIs की लगातार खरीदारी ने इस बिकवाली की काफी भरपाई होती जिससे गिरावट की रफ़्तार तो कम हुई लेकिन वह पूरी तरह रुकी नहीं। आगे बाजार की नजर RBI की पॉलिसी पर रहोगी। रुपये को सपोर्ट करने और इंपोर्टेड महंगाई को काबू में रखने के दबाव के कारण ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद मजबूत हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर वेस्ट एशिया में तनाव कम होता है,तो मार्केट में एक रिलीफ़ रैली आ सकती है। तब तक,इन्वेस्टर्स को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए और ऐसी कंपनियों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिनकी अर्निंग का आउटलुक साफ हो और बैलेंस शीट मजबूत हो। वहीं,लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स मार्केट की कमजोरी का फायदा उठाकर धीरे-धीरे अच्छी कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं।

सोमवार को इस शेयरों पर रहे नजर

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पिक

प्रकाश गाबा की सीमेंस एनर्जी में खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में उनकी 3250 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 3400 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल की टॉप पिक

मानस जायसवाल की आरईसी पर एक सेल रेमेंडेशन है। उनका कहना है कि कल इस शेयर में एक फ्रेश ब्रेकडाउन देखने को मिला। एक दिन के पॉज के बाद कल इसमें वापस लोअर टॉप लोअर बॉटम बनने लगे। इसके फ्यूचर में बिकवाली करने की राय रहेगी। 287 रुपए के आसपास के प्राइस चल रहे हैं। 292 रुपए के स्टॉप लॉस से इसमें बिकवाली करेंगे। REC के फ्यूचर में 276 रुपए तक के टारगेट्स पॉसिबल है। चाहें तो 285 रुपए वाला पुट ऑप्शन जो 8 रुपए पर ट्रेड हो रहा है। वहां पर खरीदारी करें। 5.5 रुपए का स्टॉप लॉस लगा लें। इसमें 15 रुपए के टारगेट्स मिल सकते हैं।

www.sethamit.com के अमित सेठ की पसंद

इनकी बैंक ऑफ इंडिया के फ्यूचर्स में बिकवाली की सलाह है। यह स्टॉक 200 डेमा के नीचे ट्रेड कर रहा है। वीकली चार्ट पर इसका 134-135 रुपए का स्विंग सपोर्ट भी कल ब्रेक हो गया है। इसमें प्रीवियस लो भी ब्रेक किया है। लगभग 128 रुपए का इसका प्राइस। फ्यूचर्स में इसे शॉर्ट करें, टारगेट रहेगा 123 रुपए का,स्टॉप लॉस रखेंगे 130 रुपए पर।

मिरे एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) के सोमिल मेहता की पसंद

सोमिल मेहता का कहना है कि PNB में बिकवाली की सलाह होगी। इसमें लो टॉप लो बॉटम फॉर्मेशंस बनने शुरू हुए हैं। यह शेयर 20, 40 और 200 डेली मूविंग एवरेज के नीचे चला गया है। अब इसमें एक मीडियम टर्म डाउन ट्रेंड शुरू हुआ है। ऐसे में PNB में बिकवाली की सलाह होगी।। यहां पर शॉर्ट टर्म नजरिए से 114 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 100 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करेंगे।

राकेश बंसल वेंचर्स के राकेश बंसल की पसंद

इनकी हिंडाल्को में बिकवाली की सलाह है। 944 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,900 रुपए के टारगेट के लिए इस शेयर में बिकवाली करें। उनका कहना है कि हिंडाल्को में कल 935 रुपए की नेक लाइन टूटी है। यह बाजार वहीं है कि जहां पर नेकलाइन टूटी है वहां पर बिकवाली करो। ऐसे में इस शेयर में बिकवाली करके पैसा बन सकता है।

EQUINOX रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ की पसंद

पंकज रांदड़ का कहना है कि कल के सेशन में इटरनल में क्लीन ब्रेकडाउन देखने मिला है। आरएसआई भी नेगेटिव जा रहा है। इस शेयर में शॉर्ट करने की सलाह है। इस शेयर में 312.50 के आसपास, 317.80 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 305 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

जेएम फाइनेंशियल के आशीष चतुरमोहता की टॉप पिक

आशीष चतुरमोहता ने कहा की बाजार में इस समय बहुत चैलेंजिंग माहौल बना हुआ है। बढ़ती बॉन्ड यील्ड, इंटरेस्ट रेट में बढ़त, क्रूड और डॉलर इंडेक्स की तेजी है बाजार को काफी परेशआन रही है। ऐसे में हमें खास थीम्स पर ही फोकस करने की जरूरत है। ब्रॉडर मार्केट्स अभी भी थोड़ा एवॉइड करना चाहिए। इस समय लंबे नजरिए से स्पेस थीम काफी अच्छी दिख रही है। स्पेस एक बहुत बढ़िया थीम हो जिसको प्ले किया जा सकता है। 2016 में इंडिया में प्राइवेट स्पेस सेक्टर में स्पेस टेक्नोलॉजी पर का करने वाली इक्का-दुक्का कंपनियां ही थीं। आज 2026 में इस सेगमेंट में 400 कंपनियां हैं जो स्पेस टेक्नोलॉजी में काम कर रही हैं। इस स्पेस में करीब करीब 40 से 45 अरब डॉलर की अपॉर्च्युनिटी आने वाले चार पांच सालों में देखने को नजर आएगी। इस सेगमेंट में एक बड़ी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

इसको प्ले करने के लिए हमें लगता है आईनोक्स इंडिया एक ऐसी कंपनी होगी जो कि क्रायोजिक केन्स गैसेस के अंदर में काम कर रही है और स्पेस एक्स के साथ इसकी काफी अच्छी ऑर्डर बुक भी बनी हुई है। ये कंपनी आगे काफी अच्छी ग्रोथ कर सकती है। टेक्निकली भी देखेंगे तो स्टॉक लगातार और कल भी 20 डे मूविंग एवरेज को क्रॉस करता दिखा। यह 50 डे एवरेज के ऊपर सपोर्ट ले रहा है। इस स्टॉक ने 2040-2050 पर एक अच्छा बेस बना लिया है। अगर स्टॉक यह बेस होल्ड करता है तो इसमें मीडियम टर्म में 2500 रुपए तक की तेजी देखने को नजर आ सकती है। लेकिन, क्योंकि बाजार का माहौल खराब है, इसलिए अभी थोड़ा सा अक्यूमुलेट कीजिए। एक साथ पोजीशन बनाने के बजाय स्टॉक में धीरे-धीरे अलग-अलग प्राइस पर पोजीशन बनानी चाहिए ताकि अगर बाजार में कोई गिरावट भी हो तो उसका एडवांटेज देखने को मिल सकता है।

 

Silver Price Today: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सस्ती हुई चांदी, जानिए देश के बड़े शहरों में आज का ताजा रेट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट! NSE को SEBI की हरी झंडी, अब इस सिग्नल का है इंतजार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) को कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। हालांकि अभी इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए RBI से अहम मंजूरी मिलनी बाकी है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब एनएसई के शेयर अभी हाल ही में बीएसई पर लिस्ट हुए हैं। ₹22563 करोड़ के आईपीओ को 5 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद इसके ₹1785 के शेयर 24 सितंबर को 1% से कम प्रीमियम में ₹1800 पर लिस्ट हुए थे।

क्या बदलेगा कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स से

एनएसई के प्रस्तावित प्रोडक्ट से मार्केट को कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट के रिस्क को मैनेज करने के लिए एक एक्सचेंज-ट्रेडेड इंस्ट्रूमेंट मिलेगा और इससे देश के कॉर्पोरेट बॉन्ड डेरिवेटिव्स मार्केट के डेवलपमेंट को सपोर्ट मिलेगा। कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स फ्यूचर्स से रिस्क मैनेजमेंट, पोर्टफोलियो हेजिंग और प्राइस डिस्कवरी के लिए एक और जरिया मिलेगा।

यह पहल देश के फिक्स्ड-इनकम मार्केट को मजबूत करने और मार्केट में हिस्सा लेने वालों के लिए उपलब्ध एक्सचेंज-ट्रेडेड रिस्क-मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स की रेंज को बढ़ाने की एनएसई की कोशिशों का हिस्सा है। एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन का कहना है कि सेबी से मिली एनओसी देश के फिक्स्ड-इनकम मार्केट के लिए एक अहम पड़ाव है। उनका कहना है कि बेहतर डेरिवेटिव इकोसिस्टम से कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट मजबूत होगा।

NSE के शेयरों की क्या है स्थिति

एनएसई के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹1785 के भाव पर जारी हुए थे। ₹1800 पर लिस्ट होने के बाद 24 सितंबर यानी लिस्टिंग के ही दिन यह ₹1878 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा था। इस हाई से फिसलने के बाद एनएसई के शेयर आज 1 अक्टूबर 2026 को ₹1755 के भाव तक आ गए जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.29% की गिरावट के साथ ₹1757.85 के भाव पर है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा

पश्चिम एशिया संकट सुलझने की संभावना और धूमिल होने के कारण गुरुवार घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई और दोपहर बाद बीएसई का सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया।

सेंसेक्स करीब 556 अंक की गिरावट में 74,272 अंक पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गई। खबर लिखे जाते समय यह 1,214.82 अंक (1.62 प्रतिशत) लुढ़ककर 73,613.43 अंक पर था।

Also Read : सैयामी खेर ने पूरा किया तीसरा आयरनमैन 70.3

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां अभी गिरावट में हैं। बजाज फाइनेंस का शेयर छह प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है।

ईरान ने “शर्तें पूरी होने तक” अमेरिका से बातचीत न करने की बात कही है। इससे बाजार में निवेश धारणा को धक्का पहुंचा है। साथ ही, कच्चे तेल में तेजी और रुपये में गिरावट के कारण भी शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 225 अंक नीचे 23,222 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 380.05 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट में 23,066.75 अंक पर रहा।

वृहत बाजार के और सेक्टर आधारित सभी सूचकांक लाल निशान में हैं।

Pic Credit : UNI

NSE share Price : लिस्टिंग के बाद NSE के शेयरों में बढ़त जारी, ब्रोकरेज भी हुए बुलिश, जानिए क्या हैं इनके टारगेट

NSE share Price : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NSE) के शेयरों में गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में 5.21 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। इश्यू प्राइस से ज़्यादा कीमत पर लिस्ट होने के बाद भी शेयरों में तेज़ी जारी है। आज BSE पर NSE के शेयरों की ट्रेडिंग ₹1,800 प्रति शेयर के भाव से शुरू हुई,जो इसके ₹1,785 के इश्यू प्राइस से 0.84 प्रतिशत ज़्यादा थी। बाद में यह स्टॉक बढ़कर ₹1,878 पर पहुंच गया, जो इश्यू प्राइस से 5.21 प्रतिशत ज़्यादा है। इस बढ़त के साथ NSE दुनिया के 10 सबसे बड़े लिस्टेड एक्सचेंजों और मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है।

मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस स्टॉक में और बढ़त होगी। ब्रोकरेज फर्मों ने इसके लिए ₹1,965 प्रति शेयर तक का प्राइस टारगेट दिया है।

NSE पर पीएल कैपिटल की राय

PL Capital ने NSE को एक्युमुलेट (accumulate) रेटिंग देते हुए ₹1,950 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट तय किया है। इसका मतलब है कि इश्यू प्राइस के मुकाबले इसमें लगभग 9.2 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है। PL Capital ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि NSE का कैश और फ्यूचर्स मार्केट में दबदबा बना रहेगा। लेकिन इंडेक्स ऑप्शंस में हिस्सेदारी घटने से असर पड़ सकता है। FY26-29E के दौरान रेवेन्यू और PAT में लगभग 11 प्रतिशत सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। वन-ऑफ खर्चों के एडजस्ट होने के बाद EBITDA मार्जिन 76 प्रतिशत पर आ सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है रि NSE का एक्सचेंज मार्केट पर दबदबा है। कैश मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 93 प्रतिशत से ज़्यादा है और स्टॉक व इंडेक्स फ्यूचर्स में यह लगभग 100 प्रतिशत हिस्से पर काबिज है। हालांकि रेगुलेटरी दिक्कतों की वजह से इंडेक्स ऑप्शंस में NSE की मार्केट हिस्सेदारी घटकर लगभग 65 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ ही CAS और प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग नियमों के लागू होने से वॉल्यूम पर भी असर पड़ा है।

हालांकि FY21-26 के दौरान रेवेन्यू में 25% सालाना की दर से बढ़ोतरी हुई, लेकिन PL Capital का अनुमान है कि इंडेक्स ऑप्शंस में हिस्सेदारी घटने के कारण FY26-29E के दौरान यह ग्रोथ धीमी होकर 11% सालाना पर आ जाएगी।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि NSE का EBITDA मार्जिन FY26 के 71% से बढ़कर FY29 तक 76% हो जाएगा,क्योंकि वन-ऑफ खर्चों का असर कम हो जाएगा। उम्मीद है कि इस दौरान कर बाद मुनाफे में 11% सालाना की दर से बढ़ोतरी होगी।

PL Capital ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि NSE के IPO में कंपनी की वैल्यूएशन ₹4.4 लाख करोड़ आंकी गई है,जो FY29E की अर्निंग के आधार पर 32 गुना प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल है। कंपनी का कहना है कि इस वैल्यूएशन में प्रीमियम का बड़ा हिस्सा शामिल है।

इस रिपोर्ट में भारतीय एक्सचेंज मार्केट में NSE की लीडरशिप पोजीशन,इसके अलग-अलग तरह से हो रहे विकास और वन-टाइम खर्चों का असर कम होने के साथ EBITDA मार्जिन में सुधार की उम्मीद पर ज़ोर दिया गया है।

Trading Ideas : 22900-22800 तक गिर सकता है निफ्टी, शॉर्ट टर्म में मोटी कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

NSE पर मैक्वेरी की राय

मैक्वेरी (Macquarie) ने NSE के लिए आउटपरफॉर्म रेटिंग और ₹1,965 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू की है। इस टारगेट प्राइस का मतलब है कि IPO के ₹1,785 के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसमें लगभग 10 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है।

मैक्वेरी ने NSE को द डोमिनेटर (बाज़ार पर दबदबा रखने वाली कंपनी) बताया है। इसके पीछे कंपनी का बड़ा मार्केट शेयर,सेवाओं की व्यापक रेंज, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत लिक्विडिटी जैसे कारण बताए गए हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stocks To Buy: मैक्वेरी ने इन 4 शेयरों पर दी खरीद की राय, मिलेगा 39% का रिटर्न, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Stock To Buy: ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने गुरुवार, 24 सितंबर को कैपिटल मार्केट की 5 कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू की है। इनमें से चार कंपनियों के लिए उसने “outperform” और “buy” की सलाह दी है।

मैक्वेरी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) (जो आज ही शेयर बाजार में लिस्ट हुआ) के साथ-साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), MCX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures और Angel One पर कवरेज शुरू की है।

इन पांचो में से, मैक्वेरी के अनुसार Groww में सबसे ज़्यादा 39% तक की तेजी की संभावना है, जबकि बाकी कंपनियों के लिए मैक्वेरी ने 11% से 22% के बीच का रिटर्न का अनुमान लगाया है।

NSE पर क्या है राय

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को अपनी लिस्टिंग के दिन ही पहली बार तेज़ी (bullish) की सलाह मिली। मैक्वेरी ने इसे ₹1,965 के प्राइस टारगेट के साथ “आउटपरफॉर्म” रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि इसके इश्यू प्राइस से लगभग 11% की बढ़त की संभावना है।

मैक्वेरी ने NSE को “डोमिनेटर” (बाज़ार पर दबदबा रखने वाला) कहा है, क्योंकि इसका मार्केट शेयर और ताकत सबसे ज़्यादा है। उसने कहा कि सेवाओं का पूरा सेट, टेक्नोलॉजी स्टैक और भारी लिक्विडिटी NSE को भारत के फाइनेंशियलाइज़ेशन थीम का मुख्य आधार (lynchpin) बनाती है।

मजबूत नेटवर्क, इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा और कैश कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से मैक्वेरी NSE को लेकर पॉज़िटिव है।

BSE पर मैक्वेरी का भरोसा किन वजहों से है?

मैक्वेरी ने BSE को ₹4,000 के प्राइस टारगेट के साथ “आउटपरफॉर्म” रेटिंग दी है, जो मौजूदा स्तरों से 22% की बढ़त की संभावना दिखाता है।

इसे “चैलेंजर” (चुनौती देने वाला) बताते हुए, मैक्वेरी ने कहा कि इंडेक्स ऑप्शन की ओर बढ़ने से BSE, NSE का एक मज़बूत कॉम्पिटिटर बन गया है।

BSE द्वारा प्लेटफॉर्म का विस्तार और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी से रेवेन्यू और मार्जिन के नए मौके बनते हैं, जिससे मज़बूत कैश जेनरेशन में मदद मिलती है।

कमाई में बढ़ोतरी, मार्जिन का विस्तार और प्लेटफॉर्म के नए मौकों की वजह से मैक्वेरी BSE को लेकर पॉजिटिव है।

मैक्वेरी MCX पर क्यों है पॉजिटिव?

ब्रोकरेज ने MCX को “फीनिक्स” कहा है क्योंकि यह “लगभग खत्म होने” जैसी स्थिति से उबरकर वापस आया है और कमोडिटी ट्रेडिंग में दबदबा बनाने के लिए ‘फर्स्ट-मूवर एडवांटेज’ (सबसे पहले शुरुआत करने का फायदा) का इस्तेमाल किया है, मैक्वेरी के नोट में कहा गया है। FY26 का बेस ऊंचा होने के बावजूद, MCX में इन्वेस्टर्स और प्रोडक्ट्स की कम पहुंच में सुधार की गुंजाइश है, जिससे साफ तौर पर ग्रोथ और ज़्यादा मार्जिन मिल सकता है।

मैक्वेरी ने MCX के लिए “आउटपरफॉर्म” रेटिंग और ₹3,820 का प्राइस टारगेट दिया है।

Groww को लेकर मैक्वेरी का भरोसा किस वजह से है?

Groww को “डिसरप्टर” (बाजार में बड़ा बदलाव लाने वाला) बताते हुए, मैक्वेरी ने इस प्लेटफ़ॉर्म के लिए “आउटपरफॉर्म” रेटिंग और ₹260 का प्राइस टारगेट दिया है। इसका मतलब है कि इसमें 39% की बढ़त की संभावना है, जो इन पांचों स्टॉक्स में सबसे ज़्यादा है।

मैक्वेरी का कहना है कि Groww का प्लेटफ़ॉर्म-बेस्ड अप्रोच ‘फ्लाईव्हील’ फायदे देता है, जिससे मार्केट शेयर बढ़ता है, मार्जिन बेहतर होता है और काफी कैश जेनरेट होता है।

Angel One को लेकर मैक्वेरी क्यों सतर्क है?

इन पांच स्टॉक्स में से सिर्फ Angel One ही ऐसा स्टॉक है जिसे लेकर मैक्वेरी का नजरिया तेज़ी वाला (बुलिश) नहीं है। उसने इस स्टॉक के लिए “न्यूट्रल” रेटिंग और ₹285 का प्राइस टारगेट तय किया है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 5% की गिरावट की संभावना है।

Angel One को “ट्रांसफ़ॉर्मर” (बदलाव लाने वाला) बताते हुए – क्योंकि यह पारंपरिक “ब्रिक्स एंड मॉर्टर” ब्रोकर से “ब्रिक्स एंड क्लिक्स” ब्रोकर में बदल रहा है । मैक्वेरी ने कहा कि उसे इस स्टॉक के लिए कई चुनौतियां दिख रही हैं। इसकी वजहें हैं बढ़ता कॉम्पिटिशन, वॉल्यूम घटने पर कमाई में ज़्यादा उतार-चढ़ाव और फ्लोट इनकम का ज़्यादा हिस्सा।

इस साल अब तक BSE के शेयर 25% बढ़े हैं, जबकि Angel One के शेयर भी 26% बढ़े हैं। MCX के शेयर अब तक 53% बढ़े हैं, जबकि Groww के शेयर 21% बढ़े हैं।

Kalpataru Projects Share Price: नए ऑर्डर मिलने की खबर से झूमा शेयर, दिन के हाई के करीब पहुंचा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स 299 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स में सुबह से ही तेजी रही। यह 119 अंक ऊपर 74,648 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 299.17 अंक (0.40 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 74,828.25 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग ऐसा ही रही। यह 117.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत चढ़कर 23,446.80 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही थी।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.57 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.89 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Also Read : रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 0.87 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.50 प्रतिशत गिर गया। धातु समूह के सूचकांक में 2.40 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.32 प्रतिशत और रियल्टी में 1.10 प्रतिशत की तेजी रही। फार्मा, वित्त, बैंकिंग, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी ऊपर बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक सवा तीन प्रतिशत और बजाज फाइनेंस का तीन प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स से शेयर एक से दो प्रतिशत तक की तेजी में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर भी हरे निशान में रहे।

आईटी सेक्टर में गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिर गये। टीसीएस, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे।

Pic Credit : UNI

शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी खोते हुए प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए और बीएसई का सेंसेक्स 330 अंक रहा।

सेंसेक्स 42 अंक ऊपर 74,901.50 अंक पर खुला और ऊपर 75,038.93 अंक तक गया। हालांकि पहले घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली शुरू हो गयी। अंत में यह 329.91 अंक (0.44 प्रतिशत) गिरकर 74,529.08 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत फिसलकर 23,329 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक ऊपर रहे थे।

वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.23 प्रतिशत फिसल गया।

Also Read : ‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में वीर पहाड़िया का कॉमिक अंदाज और रोमांटिक चार्म

सेक्टर आधारित सूचकांकों में मीडिया, रियल्टी, धातु और रसायन समूहों में तेजी रही। वहीं, आईटी, एफएमसीजी, बैंकिंग, वित्त, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गया। ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से डेढ़ फीसदी टूट गए।

भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

इटरनल का शेयर करीब दो प्रतिशत और इंडिगो का डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़ा। टाइटन और टाटा स्टील में भी तेजी देखी गई।

Pic Credit : UNI

NSE IPO: 5.67 गुना सब्सक्राइब, हर 4 में से 3 रिटेल इनवेस्टर को शेयर अलॉटमेंट मिल सकता है

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का ₹22,569 करोड़ का IPO सोमवार, 21 सितंबर को बंद हो गया। आखिरी दिन इश्यू को 5.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई।

QIB यानी बड़े संस्थागत निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उनका हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। NII कैटेगरी 6.54 गुना और रिटेल हिस्सा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ।

रिटेल निवेशकों को कितना मिल सकता है?

रिटेल हिस्सा 1.35 गुना भरा है। इस आधार पर शुरुआती अनुमान करीब 75% का है। अगर आसान भाषा में कहें तो हर चार में से करीब तीन रिटेल आवेदकों को शेयर मिल सकते हैं।

इसे पक्का अलॉटमेंट रेशियो नहीं मानना चाहिए। क्योंकि असल अलॉटमेंट वैध आवेदनों और IPO के नियमों के हिसाब से होगा।

NSE IPO के GMP में भारी गिरावट

NSE IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर था। एक लॉट में 8 शेयर रखे गए थे। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹14,280 लगाने पड़े।

ग्रे मार्केट में NSE शेयर का GMP IPO के दौरान काफी नीचे आया है। लेटेस्ट GMP करीब 3% संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। शुरुआत में ये 18% के करीब था। GMP अनऑफिशियल होता है। इसे लिस्टिंग प्राइस या मुनाफे की गारंटी नहीं समझना चाहिए।

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹6,746 करोड़

IPO से पहले NSE ने 189 एंकर निवेशकों से ₹6,746.18 करोड़ जुटाए थे। इन्हें ₹1,785 प्रति शेयर के भाव पर शेयर दिए गए। एंकर निवेशकों को 16 सितंबर को 3.78 करोड़ शेयर अलॉट किए गए।

LIC सबसे बड़ा व्यक्तिगत एंकर निवेशक रहा। उसे करीब ₹400.3 करोड़ के शेयर मिले। Norway का Government Pension Fund Global, Monetary Authority of Singapore और Abu Dhabi Investment Authority भी एंकर निवेशकों में शामिल रहे।

NSE को नहीं मिलेगा IPO का पैसा

NSE का पूरा IPO ऑफर फॉर सेल यानी OFS है। इसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा NSE के पास नहीं जाएगा।

इश्यू से जुड़े खर्च निकालने के बाद रकम शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी। अपर प्राइस बैंड पर NSE की वैल्यू करीब ₹4.42 लाख करोड़ है। IPO में कर्मचारियों के लिए ₹70 करोड़ तक का हिस्सा भी रखा गया था। पात्र कर्मचारियों को अंतिम इश्यू प्राइस पर ₹170 प्रति शेयर की छूट मिली है।

22 सितंबर को अलॉटमेंट, 24 को लिस्टिंग

NSE IPO का अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। शेयरों की BSE पर लिस्टिंग 24 सितंबर को प्रस्तावित है।

अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक रजिस्ट्रार और स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।

शेयर बाजार में NSE की कितनी हिस्सेदारी?

NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। जून 2026 को खत्म तीन महीने में कैश मार्केट के टर्नओवर में NSE की हिस्सेदारी 93.05% रही।

इक्विटी फ्यूचर्स में इसकी हिस्सेदारी 99.72% और इक्विटी ऑप्शंस में 68.48% थी। वहीं, एक्सचेंज-ट्रेडेड करेंसी फ्यूचर्स और करेंसी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर के आधार पर NSE की हिस्सेदारी 100% रही।

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को ₹488 करोड़ का ऑर्डर मिला, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Sensex

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 564.03 अंक (0.6 प्रतिशत) चढ़कर 74,858.99 अंक पर बंद हुआ। बाजार में शुरू से ही तेजी रही। दिन के दौरान यह ऊपर 74,987.40 अंक और नीचे 74,454.18 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 67.90 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी में 23,414.30 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज करीब तीन प्रतिशत टूट गया। यह फिलहाल 101 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। इससे घरेलू बाजार में निवेश धारणा को समर्थन मिला।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.02 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.07 प्रतिशत टूट गया।

Also Read : 78 वर्ष के हुये महेश भट्ट

सेक्टर आधारित सूचकांकों में एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के शेयरों में लिवाली ज्यादा देखी गई। धातु और आईटी समूहों के सूचकांक फिसल गए।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर चार प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज करीब साढ़े तीन प्रतिशत और इटरनल तथा टाइटन में ढाई प्रतिशत के आसपास तेजी रही।

आईटीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, ट्रेंट, एलएंडटी, बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे।

भारती एयरटेल का शेयर करीब दो प्रतिशत और पावरग्रिड का एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।

Pic Credit : UNI

शेयर बाजारों में लिवाली का जोर, आईटी कंपनियां दबाव में

Share Market Crash

कच्चे तेल में जारी नरमी से घरेलू शेयर बाजारों शुक्रवार को लिवाली का जोर रहा, हालांकि आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे।

बीएसई का सेंसेक्स 19.63 अंक (0.03 प्रतिशत) फिसलकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल सवा फीसदी नीचे है। इससे दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा मजबूत रही। वृहत बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.74 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

Also Read : ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी धातु 1.51 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.34 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.19 प्रतिशत और निफ्टी रसायन 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। तेल एवं गैस, बैंकिंग, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में भी तेजी रही। आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टरों के सूचकांक टूट गए।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा समूह की कंपनी टीसीएस का शेयर सवा चार फीसदी से ज्यादा टूट गया। टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर दो प्रतिशत गिर गए। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत लुढ़क गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीईएल में भी गिरावट रही।

अडानी पोर्ट्स का शेयर पौने चार फीसदी के करीब चढ़ गया। पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल में दो से ढाई फीसदी तक तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 1.08 प्रतिशत ऊपर रहा। इंडिगो, इटरनल, एलएंडटी और भारतीय स्टेट बैंक भी बढ़त में रहे।

Pic Credit : ANI