Jailer 2 box office collection day 2: रजनीकांत स्टारर ने शुक्रवार को मचाया गदर, 95 करोड़ हुई फिल्म की कमाई

Jailer 2 box office collection day 2: रजनीकांत की कोई भी फिल्म रिलीज होना उनके प्रशंसकों के लिए जश्न का मौका होता है। ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर बने भारी उत्साह के चलते रजनीकांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग हासिल की। ​​अब फिल्म की कोशिश है कि पहले वीकेंड में भी यह रफ्तार बनी रहे, क्योंकि शनिवार के अंत तक इसके ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

रिलीज के दिन, ‘जेलर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15,887 शोज के जरिए ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में ‘जेलर 2’ के लिए एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले, 10 अक्टूबर को शुरू हुई। कुछ विदेशी बाजारों में यह एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी थी। 14 अक्टूबर (बुधवार) के अंत तक फिल्म की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग 80 करोड़ के पार पहुंच गई थी। अकेले भारत में फिल्म के लिए ओपनिंग डे के 18 लाख टिकट पहले ही बिक चुके थे, जिससे ₹37 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई।

सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा अपडेट के अनुसार ‘जेलर 2’ ने शनिवार को ₹35.60 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक ₹95.30 करोड़ हो गई है। फिल्म ₹100 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन थोड़े से अंतर से चूक गई। अब सबकी नजरें शनिवार और रविवार पर टिकी हैं कि ‘जेलर 2’ अपने पहले वीकेंड का कितना फायदा उठा पाती है।

रजनीकांत की पिछली रिलीज ‘कुली’ ने भारत में अपनी रिलीज के दूसरे दिन ₹53.50 करोड़ (नेट) की कमाई की थी, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹108 करोड़ तक पहुंच गया था।

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया, 65वें दिन किया इतना कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की थी। रिलीज के दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी बनी रही लेकिन तीसरे हफ्ते से मूवी की कमाई में रिकॉडतोड़ बढ़त देखने को मिली थी।

कमाई में रफ्तार आने के बाद फिल्म ने अब थिएटर्स में 2 महीने पूरे कर लिये हैं। फिल्म की रिलीज के 65वें दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने 10वें शनिवार को 2 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

65वें दिन ‘हनुमान’ ने 2,773 शो से कुल ₹2.45 करोड़ की नेट कमाई की। हिंदी वर्जन में 1,589 शो से ₹1.20 करोड़ और तेलुगु (दूसरा दिन) में 1,184 शो से ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹391.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹331.63 करोड़ हो गया है।

विदेशों में फिल्म ने 65वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹40.25 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹431.85 करोड़ तक पहुंच गया है।

फिल्म की कमाई का सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। नौवें शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई बढ़कर 3 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद मंगलवार से गुरुवार तक फिल्म की दैनिक कमाई घटकर क्रमशः 1 करोड़, 75 लाख और 75 लाख रुपये रही।

साप्ताहिक प्रदर्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। छठे हफ्ते में 80.25 करोड़, सातवें में 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते में 29.20 करोड़ रुपये जुटाए। नौवें हफ्ते का कलेक्शन 10.60 करोड़ रुपये रहा।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की कहानी पेश करती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने के लिए ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यही खोज धीरे-धीरे उसे दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा करने के रास्ते पर ले जाती है।

फिल्म में लक्ष्मण नारायण शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से पहचान मिली। कहानी उनके बचपन, 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Drishyam 3 box office collection day 8: अजय देवगन की फिल्म दूसरे वीक भी मचाया धमाल, 260 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Drishyam 3 box office collection day 8: ‘दृश्यम 3’ इस साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की और पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसने ‘करुप्पू’, ‘सिकंदर’ और ‘आवारापन 2’ जैसी कई हिट फिल्मों की कुल कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार कम नहीं हुई है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की। ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के लिए एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म ने ₹27 करोड़ कमा लिए थे। दिन के अंत तक फिल्म ने पूरे भारत में ₹66.75 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली थी। यह किसी भी हिंदी फिल्म की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। शनिवार को फिल्म ने ₹53.50 करोड़ कमाए और रविवार को इसमें भारी उछाल आया, जिससे इसने ₹61 करोड़ कमाए। पहले वीक के एंड तक, फिल्म ने ₹245.50 करोड़ कमा लिए थे।

ताजा अपडेट के अनुसार, दृश्यम 3 ने 14.50 करोड़ कमाए हैं। इससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹260 करोड़ हो गई है। दृश्यम 3 पहले ही अपनी पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसकी नजर ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने पर है। 2020 की यह ऐतिहासिक ड्रामा अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है, जिसकी कुल नेट कमाई ₹279.59 करोड़ थी।

दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 की कहानी ‘दृश्यम 2’ के खत्म होने के ठीक बाद शुरू होती है। इसमें अजय के किरदार विजय सलगांवकर की आखिरी बार वापसी होती है। फिल्म रिलीज होने से पहले अजय ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ की और कहा- “उन्होंने जिस तरह से स्क्रिप्ट पर काम किया है और फिल्म को जिस तरह से तैयार किया है… जैसा कि उन्होंने कहा, ‘दृश्यम’ के बाद वे और बेहतर हुए हैं।

आप इस फिल्म में देखेंगे कि ‘दृश्यम’ के बाद उनमें वाकई कितना सुधार आया है। और सिर्फ राइटिंग ही नहीं बल्कि जिस तरह से उन्होंने फिल्म को बनाया है। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है। मैं चाहता हूं कि मोहनलाल सर और जीतू सर यह फिल्म देखें और अगर उन्हें यह पसंद आती है और वे इसे मंजूरी देते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।”

The Vvaan Force of the Forrest Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर के कलेक्शन में गिरावट दर्ज, 14वें दिन 1 करोड़ से कम की कमाई

The Vvaan Force of the Forrest Box Office: सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म “द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट” (The Vvaan – Force of the Forrest) सिनेमाघरों में गिरावट दर्ज की है। 14वें दिन तक इसने दुनिया भर में 85.57 करोड़ की कमाई कर ली है।

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी और तमन्ना भाटिया के साथ वाली इस फैंटेसी फोक-थ्रिलर फिल्म की रफ्तार अब धीमी हो गई है। फिल्म बीते 3 दिनों से 1 करोड़ से कम का कलेक्शन कर रही है। 14वें दिन भी फिल्म की कमाई 1 करोड़ से कम रही।

14वें दिन ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने 1,929 शो में ₹0.75 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹78.12 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹65.80 करोड़ हो गया है। विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹0.10 करोड़ कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹7.45 करोड़ हो गया है। इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹85.57 करोड़ हो गया है।

हीं 13वें दिन फिल्म ने भारत में अनुमानित ₹0.80 करोड़ की नेट कमाई की थी। यह 12वें दिन की ₹1.20 करोड़ की कमाई के मुकाबले 33.3% की गिरावट थी। 13वें दिन देश भर में फिल्म के 1,966 शो दिखाए गए, जो ओपनिंग वीक में दिखाए गए शो की संख्या से कम थे।

‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन ₹11.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹14.35 करोड़ कमाए। चौथे दिन कमाई घटकर ₹5.25 करोड़ हो गई, लेकिन पांचवें दिन यह बढ़कर ₹6 करोड़ हो गई। फिल्म ने छठे दिन ₹4.25 करोड़ और सातवें दिन ₹4.50 करोड़ कमाए, जिससे पहले हफ़्ते की कुल कमाई ₹53.60 करोड़ हो गई। आठवें दिन फिल्म ने ₹3.25 करोड़ (नेट) और नौवें दिन ₹2 करोड़ कमाए। वहीं 10वें दिन 50 लाख, 11वें दिन- 0.11 करोड़, 12वें दिन-0.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

दीपक कुमार मिश्रा की डायरेक्ट की हुई हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कास्ट में अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और मिलिंद गुणाजी भी शामिल हैं। यह फिल्म पटना के पास बिहटा में स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी कहानियों से प्रेरित है और इसकी कहानी मध्य भारत के जंगलों पर आधारित है।

फिल्म को अरुणाभ कुमार और जानवी गिल ने लिखा है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF मोशन पिक्चर्स) ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत तनिष्क बागची, विशाल मिश्रा और अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश का 9वें गुरुवार को भी जलवा बरकरार, जानिए 63वें दिन कहां तक पहुंची इसकी कमाई

फिल्मों की दुनिया में जहां कई बड़ी रिलीज कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों से गायब हो जाती हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी जारी है। रिलीज के 63 दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को फिल्म की कमाई में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई और इसने एक बार फिर भारत में 75 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 327.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 427.43 करोड़ रुपये हो गया है।

63वें दिन कितने दर्शकों ने देखी फिल्म?

‘हनुमान अंश’ के लिए आठवां और नौवां हफ्ता पार करना आसान नहीं रहा, लेकिन फिल्म अब भी अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। गुरुवार को इसके शो की संख्या बुधवार के 1,578 से बढ़कर 1,579 हो गई। इस दौरान फिल्म ने करीब 47,675 दर्शकों की फुटफॉल दर्ज की।

हिंदी 2D शो की कुल ऑक्यूपेंसी 18.72 फीसदी रही। सुबह के शो में 9.08 फीसदी, दोपहर में 16.08 फीसदी, शाम को 24 फीसदी और रात के शो में 22.46 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, शाम के शो दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे।

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा फिल्म का सफर

फिल्म की कमाई का सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। नौवें शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई बढ़कर 3 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद मंगलवार से गुरुवार तक फिल्म की दैनिक कमाई घटकर क्रमशः 1 करोड़, 75 लाख और 75 लाख रुपये रही।

साप्ताहिक प्रदर्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। छठे हफ्ते में 80.25 करोड़, सातवें में 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते में 29.20 करोड़ रुपये जुटाए। नौवें हफ्ते का कलेक्शन 10.60 करोड़ रुपये रहा।

क्या है ‘हनुमान अंश‘ की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की कहानी पेश करती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने के लिए ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यही खोज धीरे-धीरे उसे दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा करने के रास्ते पर ले जाती है।

फिल्म में लक्ष्मण नारायण शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से पहचान मिली। कहानी उनके बचपन, 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Nana Patekar Death: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, नम आंखो से दी गई एक्टर को अंतिम विदाई

Doraemon Box Office Collection Day 6: दृश्यम-3 की आंधी के बीच डंटा डोरेमोन, दूसरे मंगलवार को जबर्दस्त कमाई

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026: डोरेमोन और नोबिता की जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ‘Doraemon: Castle of the Undersea Devil’ ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। सोमवार को कमाई में गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 5वें दिन यानी 6 अक्टूबर को फिल्म ने करीब 1.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

5वें दिन कितनी हुई कमाई?

‘Doraemon: Castle of the Undersea Devil’ ने मंगलवार को करीब 1.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इससे पहले सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल आया।

10 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 10.07 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 11.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने अब तक हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में कमाई की है।

पहले वीकेंड में ही दिखाया दम

फिल्म ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार को कमाई घटकर 1.25 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी।

आगे कैसी रहेगी फिल्म की रफ्तार?

‘Doraemon: Castle of the Undersea Devil’ ने पांच दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती वीकडेज में इसी रफ्तार को बनाए रखने की होगी। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई स्थिर रहती है और अगले वीकेंड पर एक बार फिर कलेक्शन में उछाल आता है, तो फिल्म अपने कलेक्शन में और इजाफा कर सकती है। फिलहाल मंगलवार की बढ़ी हुई कमाई ने डोरेमोन के बॉक्स ऑफिस सफर के लिए एक सकारात्मक संकेत जरूर दिया है।

क्या आगे भी जारी रहेगा डोरेमोन का जादू?

तीन दिनों के कलेक्शन को देखते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। रविवार को कमाई में आया उछाल इसके लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। अब असली चुनौती वीकडेज में कमाई की रफ्तार बनाए रखने की होगी। अगर फिल्म सोमवार से गुरुवार के बीच अपनी कमाई को स्थिर रखने में सफल रहती है और अगले वीकेंड में फिर उछाल आता है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल 7 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ डोरेमोन ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर सबकी नजर रहेगी।

Doraemon Box Office Collection Day 3: ‘दृश्यम 3’- ‘हनुमान अंश’ के तूफान के बीच दिल जीत रही ‘डोरेमोन’

Doraemon Box Office Collection Day 3: डोरेमोन की लेटेस्ट फिल्म, ‘डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीमित शो होने के बावजूद इसकी शुरुआत अच्छी रही। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बारे में काफी जागरूकता फैलाई और शुरुआती दो दिनों में अच्छी कमाई की। साथ ही यह अब तक की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनीमे फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के बहुत करीब पहुंच गई है।

‘Doraemon Castle of the Undersea Devil’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹1.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 2.15 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। यानी भारत में फिल्म की नेट कमाई ₹7.10 करोड़ हो गई है। ‘दृश्यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचकर लाने में कामयाब हो रही है।

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.46 करोड़ रुपये हो गया है। ये कमाल फिल्म ने तब किया है जब पहले से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और दृश्यम 3 का तूफान देखने को मिल रहा है। वहीं हॉलीवुड की एवेंजर्स एंडगेम और साउथ से द पैराडाइज समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी चल रही हैं। लेकिन इन सभी फिल्मों के बीच डोरेमोन सबका दिल जीत रही है।

हनुमान अंश की करें तो इसने 59वें दिन भारत में 1,339 शो में 3 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। Sacnilk के अनुसार फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 324.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 383.56 करोड़ रुपये है। 59वें दिन का कलेक्शन पिछले दिन के 2.10 करोड़ रुपये से 42.9% ज़्यादा है। नौवें हफ्ते में होने के बावजूद यह स्पिरिचुअल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रफ्तार बनाए हुए है।

वहीं अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सिर्फ तीन दिनों में ₹170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 62 करोड़ की ओपनिंग और शनिवार को शानदार कमाई के बाद रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल आया। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास, 52वें दिन 6.50 करोड़ का किया बिजनेस

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों मे 50 से ज्यादा दिन का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के 52वें दिन फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चलिए इसके कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म ने सिनेमाघरों में 52 दिन पूरे कर लिए हैं। अब दुनिया भर में इसकी कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। भारत में फिल्म की नेट कमाई 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। फिल्म की कमाई में आठवें रविवार को उछाल देखा गया।

Sacnilk के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 52वें दिन भारत में 9.00 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जबकि शनिवार को यह कमाई 6.50 करोड़ रुपये (नेट) थी। यह नया आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में 38.5% की बढ़ोतरी दिखाता है। रविवार को 4,387 शो में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 46.0% रही। शनिवार को 3,979 शो में ऑक्यूपेंसी 37.0% थी।

हालिया कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ ने भारत में कुल 307.03 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन अभी 362.70 करोड़ रुपये है। फिल्म के हिंदी 2D वर्शन ने रविवार को कुल मिलाकर 53.33% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 30.54% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि दोपहर के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 60.38% हो गया। शाम के शो में दिन की सबसे ज्यादा 75.00% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, और रात के शो में यह 47.38% रही।

फिल्म के शो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 4,387 शो हुए, जबकि एक दिन पहले 3,979 शो हुए थे। भारत में 362.70 करोड़ रुपये और विदेशों में 38.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ आठ वीक्स से सिनेमाघरों में लगी हुई है। पहले सात हफ्तों में इसका भारत में नेट कलेक्शन कुछ ऐसा रहा- पहले वीक में 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे वीक में 40 लाख रुपये, तीसरे वीक में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे वीक में 61 करोड़ रुपये, 5वें वीक में 90.25 करोड़ रुपये, 6वें हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये और सातवें हफ्ते में 44.80 करोड़ रुपये। फिल्म अभी अपने आठवें हफ्ते में चल रही है।

कैसी है फिल्म

‘हनुमान अंश’ हिंदी भाषा की एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें शोभिनव सत्या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशाल चतुर्वेदी ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। आजादी से पहले के भारत पर आधारित यह फिल्म लक्ष्मी नारायण के शुरुआती जीवन की कहानी है। अपनी मां को खोने के बाद, वह छोटा लड़का घर छोड़ देता है और ईश्वर की तलाश में उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है। रास्ते में उसे कई ऐसे अनुभव होते हैं जो उसकी यात्रा को आकार देते हैं और आखिरकार उसे नीम करौली बाबा में बदल देते हैं।

‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 45वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल!

हनुमान अंश की कमाई ने सातवें हफ्ते में भी रफ्तार पकड़ी हुई है और फिल्म अब 350 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा लंबी पारी खेलती नजर आ रही है। रिलीज के कई हफ्ते बीतने के बाद भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिल रहा है। रविवार को इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जिससे अब फिल्म की नजर एक बड़े वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है।

रविवार को कमाई में आया बड़ा उछाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20 सितंबर यानी 45वें दिन भारत में 7,628 शो से 13.75 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे एक दिन पहले यानी 44वें दिन फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये थी। यानी रविवार को घरेलू कारोबार में करीब 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 271.88 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 347 करोड़ के पार

भारत के अलावा फिल्म को विदेशी बाजारों से भी कमाई हो रही है। 45वें दिन फिल्म ने विदेशों से करीब 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका ओवरसीज ग्रॉस अब 26 करोड़ रुपये हो चुका है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सातवें हफ्ते में लगातार बढ़ी कमाई

फिल्म की हालिया कमाई पर नजर डालें तो पिछले तीन दिनों में लगातार तेजी देखने को मिली है। 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 9.75 करोड़ रुपये हुई और रविवार को यह आंकड़ा 13.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी सातवें हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ने के बजाय बढ़ती नजर आई।

शाम के शो में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी

45वें दिन हिंदी 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 45.46 प्रतिशत रही। शाम के शो दर्शकों से सबसे ज्यादा भरे रहे, जहां 62.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। दोपहर के शो में 54.54 प्रतिशत, रात में 37.23 प्रतिशत और सुबह के शो में 27.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

नीम करौली बाबा की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म में लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा और कई अनुभवों के बाद उसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिक दिशा में आगे बढ़ती है। फिल्म में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने के साथ ‘हनुमान अंश’ ने अपने कारोबार में एक खास मोड़ हासिल किया है। अब फिल्म की आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी कितनी बनी रहती है और सिनेमाघरों में इसे कितने शो मिलते हैं।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: ‘हनुमान अंश’ का शानदार थिएट्रिकल रन जारी है। फिल्म की कमाई में सातवें शनिवार को काफी बढ़ोतरी देखी गई। सैक्निलक (Sacnilk) के अनुसार शोभिनव सत्या और चंदन आनंद स्टारर इस फिल्म ने भारत में 44वें दिन 9.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए।

यह लेटेस्ट कलेक्शन फिल्म की 43वें दिन की 5 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 95% ज्यादा है। इस नई कमाई के साथ ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 44 दिनों में 258.13 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार, 19 सितंबर को पूरे भारत में फिल्म के 7,119 शो हुए। इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 30% रही और दिन चढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।

सुबह के शो में 14% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि दोपहर के शो में 32.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। शाम के शो में 42.23% ऑक्यूपेंसी रही और रात के शो में सबसे ज़्यादा 45% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। रिपोर्ट किए गए शो-वाइज आंकड़ों के अनुसार लिस्ट किए गए समय पर कुल ऑक्यूपेंसी 33.46% रही।

‘हनुमान अंश’ के शुक्रवार, 18 सितंबर को 6,462 शो हुए थे, जिसमें 18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है। ‘हनुमान अंश’ ने 44वें दिन विदेशों से 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 24.50 करोड़ रुपये हो गई।

इसकी भारत में ग्रॉस कमाई अभी 304.80 करोड़ रुपये है। विदेशी ग्रॉस कमाई को मिलाकर फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ किस बारे में है?

‘हनुमान अंश’ ‘डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ़’ (Divine Detour: That Changed My Life) पर आधारित है और नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। आजादी से पहले के भारत पर आधारित यह फिल्म लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा लड़के की कहानी है, जो अपनी मां को खो देता है और फिर भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है।

उसका सफर उसे उत्तरी भारत के अलग-अलग हिस्सों में ले जाता है, जहां कई तरह के अनुभव आखिरकार उसकी जिंदगी बदल देते हैं और उसे नीम करौली बाबा बनने की ओर ले जाते हैं। शोभिनव सत्या और चंदन आनंद इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। कास्ट में अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी शामिल हैं।