Hanuman Ansh Collection: शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को कमाई! बाबा नीम करोली की मूवी हनुमान अंश ने 72वें दिन इतना कमाया

Hanuman Ansh Collection: 7 अगस्त सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म आई तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई थी। 4 नए नवेले लोगों ने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर ये फिल्म बनाई और वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद किसी ने की नहीं थी। हनुमान अंश को रिलीज के टाइम पर सिर्फ 3 थिएटर ही नसीब हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का ऐसा रुतबा बढ़ा की लोगों की डिमांड पर स्क्रीन बढ़ गई और सुबह से लेकर रात तक का हर शो हाउसफुल हो गया।

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने देश और विदेश में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘मिर्जापुर’ जैसी बड़ी फिल्मों से टकराने के बावजूद हनुमान अंश अभी भी पैसे कमा रही है।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों से हिला नहीं सकी है। रिलीज के ढाई महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ का थिएटर्स में चल रही है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने चमत्कार कर दिखाया है।

‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में 72 दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला रुका नहीं है। फिल्म ने 72वें दिन भारत में 0.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई के आंकड़े में बढ़त हुई है। वहीं दुनियाभर में भी फिल्म ने 449 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 72वें दिन भारत में कुल 0.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी में 354 शोज थे, जिसके जरिए हनुमान अंश की कमाई 0.26 करोड़ रुपये हुई है।

भारत के अलावा विदेशी में भी ‘हनुमान अंश’ ने 72वें दिन ओवरसीज मार्केट में 0.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 48.50 करोड़ रुपये हुई। भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 449.38 करोड़ रुपये हो गया है।

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ ने कमाया 18,200% मुनाफा, 4 लोगों के बीच बंटेगी कमाई, निर्देशक को मिलेंगे इतने करोड़

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्म बन गई है। ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है जो पिछले सात हफ्तों से सिनेमाघरों में डटी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसके कुछ वीक और लगे रहने की तरफ इशारा कर रहा है। हाल में ही अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म की प्रोड्यूसर में से एक अनुप्रिया नागर ने बताया था कि फिल्म 1.5 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा के बजट में बनी थी। उन्होंने फिल्म में 50 लाख रुपये लगाए हैं। साथ ही डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म बनाने के दौरान फीस के तौर पर एक पैसा नहीं लिया था। लेकिन अब फिल्म से होने वाला मुनाफा चारों पार्टनर्स के बीच बांटा जाएगा।

डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने फीस नहीं ली थी। उन्होंने एक पैसा नहीं लिया था। अब प्रोफिट में से उन्हें हिस्सा दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक विशाल को 50 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। हालांकि ये पुष्ट आंकड़ा नहीं है।

4 लोगों में बांटे जाएंगे इतने करोड़!

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 47 दिनों में कुल 366.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जब उनसे रिटर्न को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे मुनाफे का एक-चौथाई हिस्सा दिया जाएगा। सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर को हिस्सा दिया जाएगा। फिर हम बाकी खर्चों और टैक्स को पे करेंगे। इसके बाद जितना भी पैसा बचेगा वह 4 लोगों में बांट दिया जाएगा।

अनुप्रिया को दिए जाएंगे 50 करोड़

अनुप्रिया से जब सवाल किया गया कि उन्हें कितने पैसे मिलने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कम से कम 50 करोड़ रुपये की उम्मीद है। इतना अमाउंट तब है, जब फिल्म ओटीटी पर नहीं आई है। मेकर्स ने अभी तक OTT, सैटेलाइट या म्यूजिक में से कोई डील नहीं की है। उन्होंने बताया कि ‘अभी तक तो मेरा अनुमान है कि 50 करोड़ रुपये कमा लूंगी। लेकिन पक्का नहीं कह सकती हूं। हमें अभी OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट डील भी करनी है, तो ये संख्या बढ़ भी सकती है।

अनुप्रिया ने बताया आगे का प्लान

जब उनसे 50 करोड़ रुपये का वह अब वह क्या करने वाली हैं। इस सवाल पर वह मुस्कुराईं और उन्होंने कहा, ‘मुझे तो यह भी नहीं पता कि इतने सारे पैसे कैसे संभालूं। मुझे लगता है कि इसे सोसाइटी को वापस कर दिया जाना चाहिए।’ अनुप्रिया ने बताया कि वह अपना प्रोडक्शन हाउस बनाना चाहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह ऐसी और कहानियां पर्दे पर लाएंगी। रीजनल फिल्में और वेब सीरीज बनाना चाहेंगी, लेकिन उनका बजट कम होगा।

‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 45वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल!

हनुमान अंश की कमाई ने सातवें हफ्ते में भी रफ्तार पकड़ी हुई है और फिल्म अब 350 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा लंबी पारी खेलती नजर आ रही है। रिलीज के कई हफ्ते बीतने के बाद भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिल रहा है। रविवार को इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जिससे अब फिल्म की नजर एक बड़े वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है।

रविवार को कमाई में आया बड़ा उछाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20 सितंबर यानी 45वें दिन भारत में 7,628 शो से 13.75 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे एक दिन पहले यानी 44वें दिन फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये थी। यानी रविवार को घरेलू कारोबार में करीब 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 271.88 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 347 करोड़ के पार

भारत के अलावा फिल्म को विदेशी बाजारों से भी कमाई हो रही है। 45वें दिन फिल्म ने विदेशों से करीब 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका ओवरसीज ग्रॉस अब 26 करोड़ रुपये हो चुका है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सातवें हफ्ते में लगातार बढ़ी कमाई

फिल्म की हालिया कमाई पर नजर डालें तो पिछले तीन दिनों में लगातार तेजी देखने को मिली है। 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 9.75 करोड़ रुपये हुई और रविवार को यह आंकड़ा 13.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी सातवें हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ने के बजाय बढ़ती नजर आई।

शाम के शो में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी

45वें दिन हिंदी 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 45.46 प्रतिशत रही। शाम के शो दर्शकों से सबसे ज्यादा भरे रहे, जहां 62.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। दोपहर के शो में 54.54 प्रतिशत, रात में 37.23 प्रतिशत और सुबह के शो में 27.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

नीम करौली बाबा की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म में लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा और कई अनुभवों के बाद उसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिक दिशा में आगे बढ़ती है। फिल्म में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने के साथ ‘हनुमान अंश’ ने अपने कारोबार में एक खास मोड़ हासिल किया है। अब फिल्म की आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी कितनी बनी रहती है और सिनेमाघरों में इसे कितने शो मिलते हैं।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म की कमाई में आया उछाल, जल्द ही 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा करेगी पार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सैक्निलक (Sacnilk) के अनुसार इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म की इंडिया नेट कमाई में छठे शनिवार को जबरदस्त उछाल आया और इसने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की यह नई कमाई छठे शुक्रवार को हुई 10.50 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 76.2% ज्यादा है। ‘हनुमान अंश’ के शनिवार को 7449 शो हुए, जबकि एक दिन पहले 5743 शो हुए थे। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी भी शुक्रवार के 38% से बढ़कर शनिवार को 52% हो गई।

इस नई कमाई के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अभी 227 करोड़ रुपये है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी 9.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 236.50 करोड़ रुपये हो गया है।

12 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ के हिंदी 2D वर्शन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 56.31% रही। मॉर्निंग शो में 29.77% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि दोपहर के शो में यह 60.31% तक पहुंच गई। शाम की ऑक्यूपेंसी 66.46% रही और रात के शो में सबसे ज्यादा 68.69% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत आसान नहीं रही थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद, ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों के आने से इसके स्क्रीन की संख्या घटकर सिर्फ 25 रह गई थी। हालांकि ‘बंटवारा 1947’ के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, ‘हनुमान अंश’ के लिए स्क्रीन की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

दर्शकों का रिस्पॉन्स भी बेहतर हुआ और लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। लगातार चले प्रमोशन कैंपेन का असर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की सेहत पर पड़ा है। वे अब मुंबई लौट रहे हैं। अपने प्लान के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि मुंबई में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और त्योहार के दौरान वे बप्पा का शुक्रिया अदा करने के लिए अलग-अलग पंडालों में जाएंगे।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड के सम्मानित संत बाबा नीम करौली (जिनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था) के जीवन की कहानी है। 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की कहानी है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।

जीवन, मृत्यु और इंसानी दुख-दर्द के सवालों के जवाब ढूंढते हुए उत्तर भारत की यात्रा के दौरान वह अंतत सम्मानित संत नीम करौली बाबा बन जाते हैं, जिनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हनुमान अंश box office collection: नीम करौली बाबा की मूवी की छप्परफाड़ कमाई, बजट से 28 गुना पर पहुंची

Hanuman Ansh Day 26 Collection: फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’, जो नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, को थिएटर्स में दूसरे हफ्ते में दर्शकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। यह फिल्म ₹2 करोड़ से कम के बजट में बनी है। इसने मंगलवार तक भारत में ₹57.54 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 28 गुना से ज़्यादा है।

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’, जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है, ने सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते के दौरान अचानक अच्छी कमाई करना शुरू कर दिया। यह फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने मंगलवार तक भारत में 57.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी फिल्म अपने बजट से 28 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26

26वें दिन, यानी मंगलवार को, ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 4,638 शोज में ₹3.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹48.78 करोड़ हो गई। हालांकि, ये रियल-टाइम अपडेट्स हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। फाइनल आंकड़े नाइट शोज के बाद आएंगे। इस डिवोशनल फिल्म के कलेक्शन में मंगलवार को गिरावट देखी गई, और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹57.54 करोड़ की कमाई की।

‘हनुमान अंश’ 2026 की बॉक्स ऑफिस सरप्राइज फिल्म बनी

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है। इसकी कमाई में तीसरे और चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। पहले हफ्ते में ₹1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में ₹0.40 करोड़ की मामूली कमाई के बाद, फिल्म ने तीसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल दिखाया और ₹10.40 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में कमाई की रफ्तार और बढ़ी। फिल्म ने शुक्रवार को ₹6.25 करोड़, शनिवार को ₹9.25 करोड़ और रविवार को ₹12.75 करोड़ कमाए, जो एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई थी। वीकेंड के बाद कमाई में थोड़ी गिरावट के बावजूद, इसने अच्छा बिजनेस किया और सोमवार को ₹5.50 करोड़ कमाए।

फिल्म के बारे में

‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफी विशाल बावा ने की है, जबकि एडिटिंग शंख राज्याध्यक्ष ने की है। साधु तिवारी, ऋषि पाठक, श्रेयस धर्माधिकारी, सुनील लोधी, धीरेंद्र मुल्कलवार और विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

फिल्म की आधिकारिक कहानी इस प्रकार है: “कंबल, आश्रम और दुनिया भर में मिली शोहरत से पहले, अपनी गुजर चुकी मां की तलाश में निकला एक दुखी बच्चा भगवान राम से मिलता है। कुछ कहानियां सिर्फ प्रेरित नहीं करतीं, वे पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं। भारत की संत परंपरा पर आधारित यह फिल्म आस्था, विनम्रता, सेवा और असीम प्रेम की यात्रा को जीवंत करती है।”

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारी Sacnilk.com से ली गई है।

यह भी पढ़ें: सितंबर में OTT पर एंटरटेनमेंट की बौछार! हर हफ्ते मिलेगा कुछ नया देखने को