Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 58वें दिन भी छापे करोड़ों

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: बॉक्स ऑफिस पर आमतौर पर फिल्मों की असली ताकत उनकी ओपनिंग से आंकी जाती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस सोच को कुछ हद तक बदल दिया है। फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले हफ्ते इसकी कमाई सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये थी। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे बदली और दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ती गई। नतीजा यह रहा कि रिलीज के 58 दिन बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 321.22 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 379.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

58वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 1.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि कमाई की रफ्तार पकड़ने के बाद से यह हनुमान अंश का अब तक सबसे कम कलेक्शन देखा गया है। 9वें वीकेंड और थिएटर्स में दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने का असर अब धीरे-धीरे इस पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

Sacnilk के अनुसार 56वें ​​दिन ‘हनुमान अंश’ ने 4,345 शो में ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई की थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹374.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹317.33 करोड़ हो गया था। विदेशों में फिल्म ने 56वें ​​दिन ₹0.10 करोड़ कमाए थे, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹39.20 करोड़ हो गया था।

वीक्स के दौरान ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन के आंकड़े भारतीय सिनेमा की एक बड़ी तस्वीर दिखाते हैं और यह बताते हैं कि कैसे यह फिल्म एक गेम-चेंजर साबित हुई। पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹1.08 करोड़ कमाए। इसके बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में ₹0.40 करोड़ और ₹10.40 करोड़ की कमाई हुई। चौथे बीक में फिल्म ने ₹61 करोड़ कमाए, जिसके बाद 5वें वीक में ₹90.25 करोड़ और छठे वीक में ₹80.25 करोड़ की कमाई हुई। अपने सातवें वीक में इसने ₹44.80 करोड़ की कमाई की और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

शुरुआत में इस फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। लेकिन जिन लोगों ने इसे देखा उन्होंने इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी। फिल्म का विषय भी इसे एक खास तरह के दर्शक वर्ग से जोड़ता है। नीम करौली बाबा के भारत और विदेशों में बहुत सारे अनुयायी हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म ऐसे दर्शकों को भी जोड़ सकती है जो शायद आम तौर पर बॉलीवुड की फिल्में नहीं देखते।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी बताई गई है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ के बाद स्टार सिंगर बने सुनील लोधी, फ्लाइट में फैंस की फरमाइश पर गाया भजन, वायरल हुआ वीडियो

Sunil Lodhi: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी, कास्ट, भजन से लेकर हर छोटी चीज की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म 2026 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 5 हफ्ते में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। रिलीज के महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ-साथ इससे जुड़े कलाकार भी स्टार बन गए हैं। सोशल मीडिया पर ‘हनुमान अंश’ के सिंगर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट में ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाते नजर आ रहे हैं।

सुनील लोधी ने फ्लाइट में गाया भजन

वायरल हुए इस लेटेस्ट वीडियो में आप सुनील लोधी को एक फ्लाइट के अंदर देख सकते हैं। यात्रियों ने फिल्म के हिट भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के गायक सुनील लोधी को जैसे ही देखा घेर लिया। फ्लाइट में अलग ही नजारा देखने को मिला। लोगों के उनसे रिक्वेस्ट की और उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया तो पूरी फ्लाइट का माहौल भक्तिमय नजर आया।

फ्लाइट में गूंजी ‘हनुमान अंश’ की धुन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर सुनील लोधी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट में सवार हैं। जैसे ही वहां मौजूद यात्रियों ने उन्हें देखा तो उनसे भजन गाने के लिए कहने लगे। सुनील की आवाज सुनाते ही वहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हर कोई हिट भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ सुनकर खुश हो गया। ऐसे में सिंगर सुनील ने भी किसी को निराश नहीं किया और बिना आनाकानी किए गाना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत पल लोगों का दिल जीत रहा है।

लता मंगेशकर के गाने सुन सुनील लोधी ने सिखा संगीत

हाल ही में दूरदर्शन को सुनील ने इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कभी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली है। न ही उनका कोई म्यूजिक टीचर रहा है। सुनील ने कहा कि लता मंगेशकर के गाने सुनने और फिर अपने गांव के कार्यक्रमों में भजन गानकर उन्होंने थोड़ा बहुत सीख लिया। संगीत उन्हें क्लासरूम में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में मिला है। बता दें कि हनुमान अंश फिल्म 11 सितंबर को विदेश में भी रिलीज हो चुकी है।

‘हनुमान अंश’ की भारत में शानदार सफलता के बाद, ‘होम्बले फिल्म्स’ मूवी की करने जा रहा ग्लोबल रिलीज

नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान का खयाल दिल को छू जाता हैं, ऐसे में उनकी कहानी देश में लोगों को प्रभावित करने के बाद अब विदेशों तक पहुंच रही है। बता दें कि नीम करौली बाबा वही हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव ने स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी बड़े नामों को भी प्रभावित किया है।

भारतीय सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्मेंस के बाद, हिंदी डिवोशनल ड्रामा फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ अब इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में इसकी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान होम्बले फ़िल्म्स संभाल रही है। बता दें कि यह फ़िल्म 11 सितंबर, 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा की ज़िंदगी पर आधारित, जिसे विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। भक्तों द्वारा भगवान हनुमान के अवतार माने जाने वाले बाबा को लोग महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं। बाबा को उनकी भक्ति के साथ साथ भक्त उनके प्यार और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए भी जानते हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बाबा का प्रभाव भारत से ज्यादा पश्चिमी देशों में देखा गया है, खासकर 1960 और 1970 के दशक में जब ज्यादातर साधक देश में उनके दर्शन के लिए आए थे।

हनुमान अंश फिल्म थिएटर्स में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने महज 10 लाख की ओपनिंग करने के बाद अच्छी रफ्तार पकड़ी है और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन तक ₹63.82 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। फिल्म की अच्छी कहानी को ज़बरदस्त वर्ड-ऑफ़-माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से लोगों की फिल्म देखने को लेकर दिलचस्पी बढ़ते हुए देखने मिल रही है।

बाबा के देश से लेकर विदेश में तक भक्त हैं। भक्तों की बात करें तो इसमें दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली हस्तियों का नाम शामिल है, जैसे कि स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स। वहीं, भारत में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी कैंची धाम बाबा का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।

साल 1974 में स्टीव जॉब्स ने महाराज-जी को ढूंढने के लिए भारत का रुख किया था। इसके बाद स्टीव जॉब्स की बात मानते हुए एक कठिन समय में मार्क ज़करबर्ग ने भी कैंची धाम की यात्रा की थी। इसके अलावा जूलिया रॉबर्ट्स ने भी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए नीम करोली बाबा के नाम और उनके प्रभाव का जिक्र किया था।

होम्बले फिल्म्स हनुमान अंश फिल्म की कहानी को न सिर्फ ग्लोबल मार्केट में ला रहा है बल्कि एक ऐसे संत की कहानी को विदेशों में पहुंचाने का काम करने जा रहा है जिसका असर सरहदों से भी आगे था। कहना होगा कि यह फिल्म सभी के लिए एक अलग अनुभव होने वाली है और इसके साथ और भी दुनिया भर के दर्शक भक्त के रूप में जुड़ने वाले हैं। इस भक्तिमय फिल्म के साथ कैंची धाम से लेकर दुनिया भर के दर्शकों तक, महाराज जी की कहानी अब देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है।

हनुमान अंश box office collection: नीम करौली बाबा की मूवी की छप्परफाड़ कमाई, बजट से 28 गुना पर पहुंची

Hanuman Ansh Day 26 Collection: फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’, जो नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, को थिएटर्स में दूसरे हफ्ते में दर्शकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। यह फिल्म ₹2 करोड़ से कम के बजट में बनी है। इसने मंगलवार तक भारत में ₹57.54 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 28 गुना से ज़्यादा है।

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’, जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है, ने सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते के दौरान अचानक अच्छी कमाई करना शुरू कर दिया। यह फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने मंगलवार तक भारत में 57.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी फिल्म अपने बजट से 28 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26

26वें दिन, यानी मंगलवार को, ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 4,638 शोज में ₹3.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹48.78 करोड़ हो गई। हालांकि, ये रियल-टाइम अपडेट्स हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। फाइनल आंकड़े नाइट शोज के बाद आएंगे। इस डिवोशनल फिल्म के कलेक्शन में मंगलवार को गिरावट देखी गई, और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹57.54 करोड़ की कमाई की।

‘हनुमान अंश’ 2026 की बॉक्स ऑफिस सरप्राइज फिल्म बनी

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है। इसकी कमाई में तीसरे और चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। पहले हफ्ते में ₹1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में ₹0.40 करोड़ की मामूली कमाई के बाद, फिल्म ने तीसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल दिखाया और ₹10.40 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में कमाई की रफ्तार और बढ़ी। फिल्म ने शुक्रवार को ₹6.25 करोड़, शनिवार को ₹9.25 करोड़ और रविवार को ₹12.75 करोड़ कमाए, जो एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई थी। वीकेंड के बाद कमाई में थोड़ी गिरावट के बावजूद, इसने अच्छा बिजनेस किया और सोमवार को ₹5.50 करोड़ कमाए।

फिल्म के बारे में

‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफी विशाल बावा ने की है, जबकि एडिटिंग शंख राज्याध्यक्ष ने की है। साधु तिवारी, ऋषि पाठक, श्रेयस धर्माधिकारी, सुनील लोधी, धीरेंद्र मुल्कलवार और विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

फिल्म की आधिकारिक कहानी इस प्रकार है: “कंबल, आश्रम और दुनिया भर में मिली शोहरत से पहले, अपनी गुजर चुकी मां की तलाश में निकला एक दुखी बच्चा भगवान राम से मिलता है। कुछ कहानियां सिर्फ प्रेरित नहीं करतीं, वे पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं। भारत की संत परंपरा पर आधारित यह फिल्म आस्था, विनम्रता, सेवा और असीम प्रेम की यात्रा को जीवंत करती है।”

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारी Sacnilk.com से ली गई है।

यह भी पढ़ें: सितंबर में OTT पर एंटरटेनमेंट की बौछार! हर हफ्ते मिलेगा कुछ नया देखने को