Drishyam 3 Box Office Day 1: 66 करोड़ की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

Drishyam 3 Box Office Day 1: ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फ्रैंचाइजी में से एक हैं। इसका आखिरी चैप्टर शुक्रवार 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया। लॉन्ग वीकेंड के चलते और फिल्म को लेकर क्रेज ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड कायम कर लिया। 66 करोड़ के इंडियन नेट कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

टॉप 5 बिग ओपनर फिल्म में हुई शामिल

अजय देवगन स्टारर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी और शुरुआती रिएक्शन ने इसे सही साबित किया है। दर्शक अजय देवगन की एक्टिंग, अहलावत के साथ उनकी टक्कर, कोर्टरूम के सीन और क्लाइमेक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को फिल्म का पहला हाफ धीमा लगा। ओपनिंग के मामले में भी यह फिल्म बॉलीवुड की ‘ऑल-टाइम टॉप 5 डे-1 ओपनिंग’ लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसमें यह सिर्फ ‘धुरंधर : द रिवेंज’ से पीछे है।

66 करोड़ का ओपनिंग नेट कलेक्शन

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 15,759 शोज में ₹66.75 करोड़ (नेट) की कमाई की। इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 60.1% रही और लगभग 26.53 लाख लोगों ने इसे देखा। भारत में इसकी ग्रॉस कमाई ₹80.10 करोड़ रही। शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹15.00 करोड़ है, जिससे शुरुआती वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹95.10 करोड़ हो जाती है। फिल्म ने एक ही दिन में ₹50 करोड़ (नेट) का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

हाउसफुल रहे सारे शोज

15,759 शो में दिखाई गई इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन हर शो से लगभग ₹42,000 कमाए हैं। गांधी जयंती की छुट्टी की वजह से परिवारों के बीच फिल्म को ‘फ़ुल-हाउस’ ओपनिंग मिली। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन, दोनों जगहों पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से पता चलता है कि फ्रैंचाइजी का क्रेज किस लेवल का है। अब वीकेंड आने वाला है, इसलिए सबकी नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म शनिवार और रविवार को कैसा प्रदर्शन करती है।

पहले दिन ये रिकॉर्ड बनाया

रिलीज के पहले ही दिन ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पहला रिकॉर्ड ये रहा कि बॉलीवुड की अब तक की ‘पहले दिन की टॉप 5 फिल्मों’ की लिस्ट में शामिल हो गई है। दूसरा एक ही दिन में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में

66.75 करोड़ की नेट कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। पहले नंबर पर अभी रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 99 करोड़ के कलेक्शन के साथ नंबर वन पर है। तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (₹66 करोड़) और चौथे नंबर पर शाहरुख खान की पठान (55 करोड़ ) है। 5वें नंबर पर 55 करोड़ कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म है।

हिंदी 2D ऑक्यूपेंसी

हिंदी 2D वर्शन ने पहले दिन कुल मिलाकर 67.08% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिन भर ऑक्यूपेंसी बढ़ती गई। मॉर्निंग शो 46.38% से शुरू हुए, दोपहर के शो 70.15% तक पहुंचे, शाम के शो 75.31% तक पहुंचे और नाइट शो 76.46% के साथ सबसे अच्छे रहे। यानी पहले शो से लेकर आखिरी शो तक लगातार बढ़ोतरी हुई, जो दिन भर लोगों के खुद से आने (वॉक-इन) और लोगों की अच्छी बातों (वर्ड-ऑफ-माउथ) से मिले सपोर्ट का संकेत है।

बात करें फिल्म की तो अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रोल में वापसी की है। ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ही इसके डायरेक्टर और को-राइटर हैं। तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी वापस आए हैं और इस बार उनके साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी शामिल हैं।

Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी का भौकाल बरकरार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 21वें दिन किया 1.50 करोड़

Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की मिर्जापुर द मूवी, वर्ल्डवाइड शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है।

दुनिया भर में कुल 300 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म अब थमती नजर आ रही है । यहां तक कि फिल्म ने वीकडेज पर भी अच्छी कमाई करते हुए अपना मोमेंटम शानदार आंकड़ों के साथ बनाए रखा है। इस तरह से फिल्म ने सोमवार को ₹1.65 करोड़, मंगलवार को ₹1.40 करोड़ और गुरुवार को ₹1.20 करोड़ की कमाई अपने नाम की है।

कई नई फिल्म रिलीज के बावजूद मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। इतना ही नहीं यह फिल्म साल की तीसरी ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। एक OTT-ओरिजिनेटेड फ्रैंचाइजी द्वारा दुनिया भर में ₹300 करोड़ का मुकाम छूना एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है।

फिल्म की अपील किसी बड़े स्टार पावर से आगे बढ़ती जा रही है, इसकी दिलचस्प दुनिया और कहानी, शानदार डायलॉग, कभी न भूले जाने वाले किरदार और फ्रेंचाइजी के सफर के दौरान बनी बड़ी फैन फॉलोइंग, दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है और सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।

फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।