Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी का भौकाल बरकरार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 21वें दिन किया 1.50 करोड़

Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की मिर्जापुर द मूवी, वर्ल्डवाइड शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है।

दुनिया भर में कुल 300 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म अब थमती नजर आ रही है । यहां तक कि फिल्म ने वीकडेज पर भी अच्छी कमाई करते हुए अपना मोमेंटम शानदार आंकड़ों के साथ बनाए रखा है। इस तरह से फिल्म ने सोमवार को ₹1.65 करोड़, मंगलवार को ₹1.40 करोड़ और गुरुवार को ₹1.20 करोड़ की कमाई अपने नाम की है।

कई नई फिल्म रिलीज के बावजूद मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। इतना ही नहीं यह फिल्म साल की तीसरी ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। एक OTT-ओरिजिनेटेड फ्रैंचाइजी द्वारा दुनिया भर में ₹300 करोड़ का मुकाम छूना एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है।

फिल्म की अपील किसी बड़े स्टार पावर से आगे बढ़ती जा रही है, इसकी दिलचस्प दुनिया और कहानी, शानदार डायलॉग, कभी न भूले जाने वाले किरदार और फ्रेंचाइजी के सफर के दौरान बनी बड़ी फैन फॉलोइंग, दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है और सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।

फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Mirzapur The Movie box office collection day 13: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

Mirzapur The Movie box office collection day 13: प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड फिल्म ने 4 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही लोगों का दिल जीत लिया है। रिलीज के 13 दिनों के अंदर और दूसरे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। चलिए बताते हैं पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बुधवार को भारत में ₹3.75 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹199.45 करोड़ हो गई। फिल्म के 6991 शो में 15% ऑक्यूपेंसी देखी गई। सोमवार और मंगलवार की कमाई के मुकाबले इसमें गिरावट देखी गई।

‘मिर्जापुर’ ने अपने शुरुआती हफ्ते में ₹148.45 करोड़ कमाए। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसने ₹9.50 करोड़, ₹13.50 करोड़ और ₹13.25 करोड़ की कमाई की। सोमवार को कमाई में गिरावट आई और इसने ₹5.50 करोड़ कमाए, लेकिन उसके बाद यह स्थिर रही और मंगलवार को भी उतनी ही कमाई की। इसने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में ₹182.36 करोड़ (नेट) कमाए थे। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सूर्या की ‘करुप्पू’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में ₹198 करोड़ (नेट) कमाए थे।

बिना किसी बड़े स्टार वाली फिल्म ‘मिर्जापुर’ ने ₹25.75 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की है। इसने पहले वीकेंड और हफ्ते के दिनों में भी शानदार कमाई की। त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है और वीकेंड भी पास है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वेब सीरीज के पहले सीजन के दौरान की कहानी पर आधारित एक ‘इंटरक्वेल’ (दो भागों के बीच की कहानी) है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं और यह कमर्शियल रूप से सफल रही है। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई ने फिर मचाया तहलका, दूसरे सोमवार के बाद 300 करोड़ से इतनी दूर रह गई फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार चर्चा में बना हुआ है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार पूरी तरह थमती नजर नहीं आ रही। दूसरे सोमवार को कलेक्शन में मामूली गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने जिस तरह से अपनी पकड़ बनाए रखी है, उसने मेकर्स और कलाकारों की उम्मीदों को कायम रखा है। ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रिय दुनिया और इसके चर्चित किरदारों का आकर्षण एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।

अब फिल्म की नजर एक बड़े आंकड़े पर टिकी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ अपनी मौजूदा रफ्तार को बरकरार रखते हुए दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।

भारत में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दूसरे सोमवार को भारत में 7,014 शोज के जरिए करीब 5.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 190.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 226.64 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

विदेशों में भी जारी है कमाई

फिल्म ने 11वें दिन विदेशों में करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गई है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 273.64 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े से करीब 26 करोड़ रुपये दूर है।

‘हैवान’ और ‘हनुमान अंश’ से मिल रही कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए राह आसान नहीं है। फिल्म को इन दिनों ‘हैवान’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई का लगातार बने रहना यह दिखाता है कि ‘मिर्जापुर’ के किरदारों और कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बरकरार है।

बड़े पर्दे पर फिर लौटी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया

गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की कहानी पर बनी यह फिल्म लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। कहानी सीजन 1 के छठे और सातवें एपिसोड के बीच की घटनाओं को दिखाती है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें ऐसे किरदार भी फिर नजर आते हैं, जो आगे चलकर कहानी में मारे गए थे। मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु और गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी की वापसी ने पुराने प्रशंसकों की यादें ताजा कर दी हैं।

पुराने चेहरे, वही दमदार अंदाज

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अखंडानंद ‘कालीन’ त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका में लौटे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह भी शामिल हैं।

अब 300 करोड़ पर टिकी नजर

273.64 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ 300 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए इस बड़े आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं।

Hanuman Ansh box office collection: 39 दिन बाद भी सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 222 करोड़ पार हुई कमाई

Mirzapur The Movie box office collection day 9: अली फजल स्टारर ने दूसरे वीक मचाई धूम, 170 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Mirzapur The Movie box office collection day 9: फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल की ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की यह शानदार परफॉर्मेंस इस बात का सबूत है कि शो और उसके किरदारों ने पिछले कुछ सालों में कितनी लोकप्रियता हासिल की है। जबरदस्त ओपनिंग और मजबूत वीकेंड के बाद फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया था। आइए देखते हैं कि मूवी का दूसरे शनिवार को सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन रहा।

दूसरे वीकेंड में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा बरकरार

बिना किसी बड़े सुपरस्टार वाली फिल्म होने के बावजूद, बॉक्स ऑफ़िस पर इसके आंकड़े अद्भुत रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ ने ओपनिंग डे पर उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और ₹25.75 करोड़ की कमाई की। यह कलेक्शन ‘सैयारा’ (₹22 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (₹21.50 करोड़) जैसी हिट फिल्मों से भी ज्यादा रहा।

शनिवार को भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने ₹32 करोड़ कमाए। रविवार का दिन भी शानदार रहा, जब फिल्म ने ₹36 करोड़ की कमाई की। सोमवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में उम्मीद के मुताबिक थोड़ी गिरावट आई क्योंकि यह वर्किंग डे था, लेकिन फिर भी फिल्म ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और ₹15.50 करोड़ कमाए। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने कुल ₹148.45 करोड़ की कमाई कर ली थी।

दूसरे शुक्रवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹9.50 करोड़ कमाए। शनिवार होने के कारण ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में सुधार की उम्मीद है। Sacnilk की ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म ने शनिवार को ₹12.50 करोड़ कमाए हैं। इसे इस हफ्ते रिलीज हुई बड़ी फिल्म ‘हैवान’ से टक्कर मिल रही है, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब तक भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹170.45 करोड़ हो गया है।

फिल्म के बारे में

यह मूवी मिर्जापुर की गद्दी के लिए होने वाली लड़ाई पर आधारित है, जिसमें नए दावेदार भी मैदान में उतरते हैं। फिल्म मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया में वापस ले जाती है। जहां गोलियों की बौछार, धोखे और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है। फिल्म की कहानी 2018 पर आधारित है, जो शो के पहले सीज़न के एक अनकहे चैप्टर की ओर इशारा करती है।

Mirzapur The Movie box office collection day 8: पंकज त्रिपाठी स्टारर ने कमाए 157 करोड़, ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie box office collection day 8: गुरमीत सिंह की ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ज्यादातर बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुगल और रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी ये फिल्म प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड है, जिसके तीन सीजन आए थे।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने शुक्रवार को भारत में 9 करोड़ (नेट) की कमाई की है, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 157.45 करोड़ हो गई। इसने प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ (जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैं) से मिली टक्कर का भी डटकर सामना किया। अब जब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर रही है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसे पहले वीकेंड की तरह ही इस बार भी कड़ी टक्कर के बावजूद कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलती है या नहीं।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में अपने पहले हफ्ते में ₹149.70 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने ₹25.75 करोड़ की ओपनिंग की थी और पहले वीकेंड में ₹32 करोड़ और ₹36 करोड़ कमाए थे। हफ्ते के दिनों (वीकडेज) में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और सोमवार से गुरुवार के बीच इसने ₹10.55 करोड़ से ₹16 करोड़ के बीच कमाई की थी।

‘मिर्जापुर’ तेलुगु में भी रिलीज हुई थी, लेकिन हिंदी में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

मिर्जापुर द मूवी

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। 4 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सीजन के बाद आई है, जो 2018 में शुरू हुई थी।

हाल ही में गैंगस्टर वाले सीन में महाराणा प्रताप को समर्पित गाने ‘शूरवीर’ के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया। इस गाने के ओरिजिनल सिंगर रैपेरिया बालम ने इसके इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी इस पर आपत्ति जताई और CBFC को पत्र लिखकर फ़िल्म से इसे हटाने की मांग की है।

PTI के अनुसार, CBFC को लिखे पत्र में राठौड़ ने कहा, “‘मिर्जापुर द मूवी’ में गैंगस्टर, ड्रग तस्कर और अपराधी किरदारों के साथ रैपेरिया बालम के ‘शूरवीर’ गाने का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।” राठौड़ ने दावा किया कि इस तरह का चित्रण महाराणा प्रताप और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। उन्होंने महाराणा प्रताप और गैंगस्टरों जैसे दो अलग-अलग संदर्भों को जोड़ने को भी ‘अनुचित’ बताया।

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ को देख शोभा डे को आई नींद, रिव्यू देते हुए बोलीं- ‘यह क्या बकवास है?’

Mirzapur The Movie: 4 सितंबर को जब ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो ऐसा लगा कि इसे हर जगह पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी था जो इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ – लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे। उन्होंने फिल्म का रिव्यू एक ‘रील’ के तौर पर पोस्ट किया और कहानी न होने के लिए इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने यहां तक कहा कि फिल्म के 3 घंटे 17 मिनट के समय में से 15 मिनट तक तो उन्हें नींद ही आ गई।

शोभा डे ने रिव्यू में मिर्जापुर की आलोचना की

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील में, शोभा ने मिर्ज़ापुर का रिव्यू करते हुए कहा, “मैंने अभी-अभी ‘मिर्जापुर द मूवी’ देखी है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि शायद यह फिल्म बननी ही नहीं चाहिए थी। मैंने सीरीज नहीं देखी है, लेकिन मिर्ज़ापुर ब्रांड के लिए बने माहौल और चर्चा को देखते हुए मैं बहुत उम्मीदों के साथ इसे देखने गई थी। फिल्म देखने के बाद मुझे लगा – आखिर यह सब क्या हो रहा था?”

उन्होंने कुछ कलाकारों की तारीफ की और कुछ की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, “शानदार स्टार कास्ट है और मेरे लिए दो बेहतरीन परफॉर्मेंस रवि किशन की रहीं – जो वाकई कमाल के हैं – और बेशक, अली फजल, जो गुड्डू के रोल में अविश्वसनीय रूप से अच्छे हैं। मिस्टर त्रिपाठी फिल्म में मिस्टर त्रिपाठी का ही रोल निभा रहे हैं, जो अब थोड़ा एक जैसा और उबाऊ लगने लगा है। वही पुराने एक्सप्रेशन, वही पुरानी डायलॉग डिलीवरी।”

View this post on Instagram

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)

मिर्ज़ापुर में ‘बड़ा सरप्राइज’

इसके बाद शोभा ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि फिल्म में एक सरप्राइज़ भी है, “लेकिन, इसमें एक बहुत बड़ा सरप्राइज़ है – मिस्टर त्रिपाठी, जो हमेशा शरीफ़-साफ़-सुथरे रोल में दिखते हैं, वे एक असल सेक्स सीन कर रहे हैं। हां, आपने सही सुना पूरी तरह से…. और वह भी रसिका दुग्गल के साथ, जो ‘लेडी मैकबेथ’ या एक दुष्ट सौतेली मां जैसा रोल निभा रही हैं।”

उन्होंने अपने रिव्यू को इस तरह खत्म किया, “इसके अलावा, इसमें हर तरह की हिंसा है और वह भी बिना किसी वजह के। कहानी कहीं नहीं पहुंचती और सच कहूं तो, मैं लगभग 15 मिनट तक सो गई थी। मैंने पीछे बैठी दो महिलाओं को भी खर्राटे लेते सुना। शायद यह फिल्म पुरुषों के लिए बनी है। यह मेरे लिए नहीं थी।”

अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैंने टिकट पर 900 रुपये और भेल पर 260 रुपये खर्च किए और लगभग 4 घंटे यह सोचती रही कि मैं ऐसी फ़िल्म क्यों देख रही हूं, जिसमें कई सीन बिना किसी तुक के एक-दूसरे से जोड़ दिए गए थे। मतलब… हद है… वो बौना? ऊंटनी का दूध? एक खतरनाक विलेन जो अपनी “प्रेमिका” के लिए सेक्सी ब्रालेट सिलता है? बिना सिर वाली मुर्गी, जो छिपने के लिए इधर-उधर भाग रही है।”

‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ के डायरेक्टर गुरमीत सिंह हैं और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन ने काम किया है। ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ अमेज़न प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ (2018) पर आधारित है। रिलीज़ के बाद से इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹197 करोड़ की कमाई की है।

Mirzapur The Movie box office day 2: पंकज त्रिपाठी स्टारर की नहीं रुक रही रफ्तार, दूसरे दिन कमाए 56 करोड़

Mirzapur The Movie box office day 2: पॉपुलर सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ के फैंस लंबे समय से इसके स्पिन-ऑफ का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को जबरदस्त रही। बड़े बजट की इस फिल्म में जाने-पहचाने किरदारों के साथ-साथ नए चेहरे भी दिखे। यह OTT IP को बड़े पर्दे पर लाने का पहला बड़ा एक्सपेरिमेंट था। आइए देखते हैं कि फ़िल्म अब तक कैसा प्रदर्शन कर रही है।

मिर्ज़ापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

उम्मीद के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की शुरुआत शुक्रवार को ज़बरदस्त रही और इसने पहले दिन ₹24.75 करोड़ की कमाई की। ऐसी फ़िल्म के लिए जिसमें बड़े स्टार्स के बजाय ज़्यादातर कैरेक्टर एक्टर्स हैं, यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। इससे पता चलता है कि पॉपुलर सीरीज़ से जुड़ी होने के कारण फ़िल्म को कितना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी कमाई ‘सैयारा’ (₹22 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (₹21.50 करोड़) जैसी हिट फ़िल्मों से भी ज़्यादा रही।

शनिवार को भी ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ का दबदबा बना रहा। Sacnilk के अनुसार, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ ने रिलीज़ के दूसरे दिन ₹31 करोड़ कमाए। फ़िल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका हिंदी वर्जन है, जिसने ₹30.75 करोड़ कमाए। तेलुगु-डब वर्शन से ज़्यादा फ़ायदा नहीं हुआ, इसने सिर्फ़ ₹0.25 करोड़ कमाए। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹68.20 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹56.75 करोड़ हो गया है।

Amazon MGM Studios और Excel Entertainment द्वारा पेश ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, पुनीत कृष्णा ने लिखा है और Excel Entertainment के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

पंकज त्रिपाठी ‘कालीन भैया’ के रोल में वापस आए हैं, जबकि अली फ़ज़ल ‘गुड्डू पंडित’ और दिव्येंदु ‘मुन्ना त्रिपाठी’ के रोल में लौटे हैं। रसिका दुगल और हर्षिता गौर ‘बीना त्रिपाठी’ और ‘डिंपी पंडित’ के रोल में वापस आई हैं। फ़िल्म की स्टार कास्ट में श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे कलाकार शामिल हैं।

Mirzapur The Movie X Review: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु ने जीता फैंस का दिल, रवि किशन के मुरीद हुए दर्शक

Mirzapur The Movie X Review: कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया अपना खास जलवा दिखाने के लिए वापस आ गए हैं! इस बार बड़े पर्दे पर! लंबे इंतजार के बाद, ‘मिर्जापुर द मूवी’ आखिरकार आज (4 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे मशहूर कलाकार अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज वाले अपने किरदारों में ही नजर आ रहे हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है। लोग इसके जबरदस्त पलों और मिर्जापुर के उस पुराने क्रेज की वापसी की तारीफ कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की वापसी के साथ, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कहानी को अपने खास अंदाज में आगे बढ़ाती है। रवि किशन भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हुए हैं, जबकि जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, हर्षिता गौर और अन्य कलाकार शो वाले अपने किरदारों में ही वापस आए हैं।

Screenshot 2026-09-04 125538

भारत में पहली बार एक लोकप्रिय शो को फीचर फिल्म में बदला गया है ताकि फैन्स को बड़े पर्दे का वह अनुभव मिल सके जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जबरदस्त चर्चा और शानदार एडवांस बुकिंग के बीच यह फिल्म आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रिव्यू आ गए हैं और शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि फैन्स फिल्म से काफी प्रभावित हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया, “कहानी के अच्छे सेटअप के साथ पहला हाफ ठीक-ठाक है। एक अच्छी बात यह है कि हर किरदार को डेवलप होने में समय दिया गया है। इंटरवल से पहले का हिस्सा इतना अच्छा था कि आप अच्छी उम्मीदों के साथ दूसरे हाफ की ओर बढ़ते हैं।”

एक और रिव्यू में कहा गया- “#मिर्जापुर इस रॉ और जबरदस्त फ्रैंचाइजी को बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाली एक बड़ी फिल्म में बदल देती है। कालीन_भैया और मुन्ना_भैया का एक साथ सबसे बेरहम और दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ेगा।”

एक पोस्ट में लिखा था, “मनोरंजन के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ कहीं भी पीछे नहीं रहती। पंकज त्रिपाठी का जलवा और बब्बुवा यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है, जिससे कहानी को जरूरी पंच और एनर्जी मिलती है।”

Mirzapur Viral Dialogues: ‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए डायलॉग

Mirzapur Viral Dialogues: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ का प्रीक्वल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट बनाकर रखा हुआ है। रिलीज के बीच सोशल मीडिया पर इस सीरीज के फेमस डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं।

1-बंदूकों की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से बंदूकें बढ़ाना है….

2-अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका…..

3-माता जी यहां है, बहन यहां है, मां बहन करने में आसानी होगी…

4-डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खतम हो सकता है….

5-सुरू मजबूरी में किये थे, अब मजा आ रहा है….

6-इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब….

7-अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती करले..रहता तो जहरीला ही है ना….

8-कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ बनाना पढ़ते हैं…इनको बनाएंगे…..

9-अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत…..

10-जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी….

Mirzapur The Movie Advance Booking: 31 अगस्त से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग, 4 सितंबर को भौकाल दिखाएंगे कालीन भैया

Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ के लिए काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। टीज़र और ट्रेलर से उत्साह बढ़ाने के बाद, मेकर्स ने अब घोषणा की है कि इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ द्वारा समर्थित, ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ के साथ बेहद लोकप्रिय मिर्ज़ापुर फ़्रैंचाइज़ी पहली बार स्ट्रीमिंग स्पेस से बड़े पर्दे पर आएगी।

थिएटर में रिलीज़ होने में बस सात दिन बचे हैं, ऐसे में एडवांस बुकिंग की घोषणा से फ़िल्म को लेकर और भी चर्चा बढ़ने की उम्मीद है। सालों से, मिर्ज़ापुर ने अपनी दमदार दुनिया, यादगार किरदारों और ज़बरदस्त कहानी के ज़रिए बड़ी संख्या में फ़ैन बनाए हैं। आने वाली फ़िल्म अब दर्शकों को पहली बार बड़े पर्दे पर उस दुनिया का अनुभव करने का मौका देगी।

फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच हाल ही में डायरेक्टर गुरमीत सिंह से पूछा गया कि इतने सालों से इन किरदारों को विकसित होते देखने और उनके सफर का हिस्सा बनने के बाद क्या फिल्म में किसी खास किरदार की कहानी ने उन्हें एक फिल्ममेकर के तौर पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को अलग नजरिए से देखने पर मजबूर किया। इस पर उन्होंने बताया कि फिल्म ने उन्हें किरदारों के नए पहलुओं को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की नई परतें खोजने का मौका दिया।

डायरेक्टर गुरमीत ने कहा, “फिल्म ने हमें एक खास मौका दिया कि हम अपने मुख्य किरदारों की नई परतें सामने लाएं और उनकी कुछ कहानियों को अलग तरीके से पेश करें। हमें उनके ऐसे पहलू देखने को मिलेंगे, जो शो में पहले कभी नहीं दिखे। इन नए पहलुओं से हम उन्हें और बेहतर समझ पाएंगे, उनके साथ जुड़ पाएंगे, उनसे सहानुभूति रख पाएंगे या शायद उन्हें पहले से ज्यादा नापसंद भी कर पाएंगे। हम बाबलू और गुड्डू को देखेंगे, जिनके मन में हमेशा इस हिंसा की दुनिया से बाहर निकलने का एक प्लान था। फिल्म में कालीन भैया और मुन्ना के अतीत से जुड़ी एक रहस्यमयी घटना भी सामने आएगी, जो उनके रिश्ते को परिभाषित करती है। साथ ही, हम बीना की कहानी की शुरुआत भी देखेंगे, जो झूठ और बलिदान से भरी एक ऐसी हलचल पैदा करेगी, जिससे बहुत कुछ बदल जाएगा।”

फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मालिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं। ये सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक ऐसे अनकहे अध्याय को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी पहले कभी नहीं दिखाई गई।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।