Mirzapur Viral Dialogues: ‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए डायलॉग

Mirzapur Viral Dialogues: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ का प्रीक्वल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट बनाकर रखा हुआ है। रिलीज के बीच सोशल मीडिया पर इस सीरीज के फेमस डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं।

1-बंदूकों की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से बंदूकें बढ़ाना है….

2-अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका…..

3-माता जी यहां है, बहन यहां है, मां बहन करने में आसानी होगी…

4-डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खतम हो सकता है….

5-सुरू मजबूरी में किये थे, अब मजा आ रहा है….

6-इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब….

7-अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती करले..रहता तो जहरीला ही है ना….

8-कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ बनाना पढ़ते हैं…इनको बनाएंगे…..

9-अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत…..

10-जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी….

‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी जाएंगे पटना, बिहार में दिखाएंगे भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में बड़े भौकाल, गद्दी की जंग और ‘मिर्जापुर’ की दमदार दुनिया की झलक देखने के बाद अब फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ गया है।

ट्रेलर को मिले इस शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की स्टारकास्ट 22 अगस्त को लखनऊ पहुंची। अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने शहर में फिल्म का प्रमोशन किया और मीडिया से बातचीत की।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन रहा है। ऐसे में लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन करना टीम के लिए भी खास रहा। जिसके बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 22 अगस्त 2026 को पटना का दौरा करेंगे। ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है।

फिल्म की स्टारकास्ट में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी शामिल हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

Mirzapur The Movie: किंग, प्रिंस और शेर की फिर होने जा रही है वापसी, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किए नए पोस्टर्स

Mirzapur The Movie: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने चार नए और दमदार पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें फ्रेंचाइज़ी के कुछ सबसे लोकप्रिय किरदार नजर आ रहे हैं—कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फज़ल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार)।

बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाला है। इससे पहले जारी किए गए इन नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर वापस लाने के साथ ये पोस्टर उन किरदारों की वापसी दिखाते हैं, जो इस फ्रेंचाइज़ी की पहचान बन चुके हैं। मिर्जापुर के किंग, प्रिंस और शेर एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये नए कैरेक्टर पोस्टर ट्रेलर लॉन्च से सिर्फ दो दिन पहले जारी किए गए हैं, जिससे फिल्म के बड़े ट्रेलर लॉन्च की तैयारी और भी खास हो गई है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहली बार सीरीज़ की लोकप्रिय दुनिया को सिनेमाघरों तक लेकर आ रही है। ऐसे में ट्रेलर दर्शकों को फिल्म की कहानी, बड़े पैमाने पर होने वाले संघर्ष और ड्रामा की पहली झलक दिखाने वाला है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों को सीज़न 1 की दुनिया में वापस लेकर जाएगी। फिल्म में फ्रेंचाइज़ी के कई लोकप्रिय किरदार एक साथ नजर आएंगे, जिनमें गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया शामिल हैं।

फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के सह-निर्माता हैं।

11 अगस्त को ट्रेलर लॉन्च होने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शकों के बीच आएगी।