Eetha Teaser: ‘ईथा’ फिल्म में श्रद्धा कपूर का अवतार देख फैंस हुए दीवाने! बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’से होगी टक्कर

Eetha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में है। ‘ईथा’ में एक्ट्रेस एक अलग और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा इस फिल्म में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभाती हुए नजर आ रही हैं। टीजर में उनका नया अंदाज और फिल्म की भव्य झलक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शानदार दृश्यों और बड़े स्तर पर बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लोगों के बीच एक्साईटमेंट बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर छाई श्रद्धा

फिल्म ईथा के टीजर में मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की मेहनत, संघर्ष और अपने काम के प्रति उनके जुनून को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहती हैं। बच्चे को जन्म देने की पीड़ा सहने के बाद भी उनका मंच पर लौटकर प्रस्तुति देना लोगों को इमोशनल कर रहा है। वहीं, श्रद्धा कपूर का पारंपरिक मराठी लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनके इस नए अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘ईथा’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज के साथ ही अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ भी बड़े पर्दे पर आने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ईथा का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म ईथा में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स के सहयोग से किया जा रहा है।

फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई स्त्री 2 थी। अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म ईथा का बेसब्री से इंतजार है।

फैंस ने किया कमेंट

एक फैन ने कमेंट किया, “श्रद्धा कपूर दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और टीजर देखकर लग रहा है कि इंतजार पूरी तरह सफल रहा। विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में उनका पहला लुक बेहद शानदार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “2026 में अब तक देखा गया यह सबसे बेहतरीन टीजर है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “टीजर काफी भव्य और प्रभावशाली नजर आ रहा है। श्रद्धा कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है और उनके डांस सीक्वेंस देखने लायक हैं।”

एक यूजर ने लिखा, “अब तक सामने आई झलकियों में ईथा में श्रद्धा कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद दमदार नजर आ रही है। मुझे लगता है कि टॉक्सिक की रिलीज फिर आगे बढ़ सकती है।” एक और यूजर ने लिखा, “श्रद्धा कपूर ईथा के साथ शानदार वापसी करती दिख रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या टॉक्सिक को उसी समय रिलीज करना सही फैसला होगा?”

Lucknow fire tragedy update: अब तक 15 लोगों की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, चार अधिकारी निलंबित… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में अब तक क्या हुआ?

Lucknow fire tragedy update:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार (22 जून) को तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने के कारण झुलसने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की पड़ताल के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इस बिल्डिंग में एक एनिमेशन सेंटर था जहां छात्र मौजूद थे। साथ ही निचली मंजिलों पर एक पेट शॉप और एक क्लिनिक भी था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पॉश रिहायशी इलाके में है कोचिंग सेंटर

घटना अलीगंज थाना इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुरनिया बाजार से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह बिल्डिंग अलीगंज के पॉश रिहायशी इलाके में है, जहां कई कोचिंग सेंटर और कैफे मौजूद हैं।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जनसंपर्क अधिकारी के.के. सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बचाव दल ने इस घटना में घायल कुल 22 लोगों को केजीएमयू पहुंचाया, जिनमें से 15 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मतृकों की हुई पहचान

अस्पताल द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार हादसे में मरने वालों की शिनाख्त सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, शाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमाल्या के रूप में हुई है। के.के. सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए नौ लोगों में से सात को छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो अन्य का इलाज किया जा रहा है। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

SIT में कौन-कौन अधिकारी शामिल?

बयान के अनुसार एसआईटी में पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। उसे सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस मामले में पुलिस ने देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है।

चार अरेस्ट, 4 सस्पेंड

लखनऊ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राम कृष्ण उपाध्याय (43), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62), तुषार कृष्ण जायसवाल (31) और सुरेश कुमार साहू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उपाध्याय, शुक्ला और जायसवाल बिल्डिंग के संयुक्त रूप से मालिक हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर जानकीपुरम में बिजली विभाग के अधिकारी गौरव कुमार, अग्निशमन विभाग की इंदिरा नगर शाखा के अधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सहायक अभियंता अनिल कुमार और कनिष्ठ अभियंता प्रमोद पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घायलों से मिले सीएम योगी, पीएम मोदी ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अलीगढ का अपना दौरा बीच में ही छोडकर लखनऊ लौटे और घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वह अस्पताल भी पहुंचे और घायल पीड़ितों से मुलाकात करके संवेदना प्रकट की। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाद में उन्होंने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मुख्यमंत्री को फोन करके घटना की जानकारी ली।

मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचे। फिर हादसे की शिकार इमारत की स्थिति का जायजा लिया और इमारत की ऊपरी मंजिलों का भी दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आदित्यनाथ केजीएमयू पहुंचे, दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करके उनका हाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

कैसे लगी आग?

घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आग शायद इमारत के एसी डक्ट से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि बाहर निकलने का सही रास्ता न होने के कारण धुएं से दम घुटने से मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय बीजेपी विधायक नीरज बोरा ने पीटीआई को बताया कि इस हादसे में मरने वाले लोगों में से आधे स्थानीय निवासी थे।

ये भी पढ़ें- India Weather Today: बिहार समेत इन 12 राज्यों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट दिया, मुंबई-राजस्थान में ‘ऑरेंज अलर्ट’

Virat Kohli: ‘मैं इससे थक चुका हूं…’ टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मई 2025 में भारतीय टेस्ट टीम से रिटायरमेंट का ऐलान कर किया था। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के चयन से पहले विराट ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला किया था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली की वापसी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। वहीं अब विराट कोहली ने साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में लौटने की योजना नहीं बना रहे हैं। 37 वर्षीय कोहली का अब पूरा फोकस आने वाले टूर्नामेंट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं।

विराट कोहली ने क्या कहा

विराट कोहली ने साफ किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब इस प्रारूप में वापसी का कोई इरादा नहीं रखते। दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित अपने ब्रांड One8 के एक कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने कई दिलचस्प बातों पर चर्चा की। इस इवेंट में होस्ट दानिश सैत ने उनसे नए लॉन्च किए गए लाल जूतों के बारे में सवाल किया, जिनकी कीमत 9,230 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस कीमत को कोहली के टेस्ट करियर के आखिरी रन से जोड़कर देखा जा रहा है। बातचीत के दौरान कोहली ने अपने करियर और क्रिकेट से जुड़े कई एक्सपीरिएंस भी शेयर किए।

सैत ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या जूतों की कीमत बढ़ाने के लिए विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने पर विचार करेंगे। इस पर कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं कम कीमत पर बेचना पसंद करूंगा, मैं इससे (टेस्ट) थक चुका हूं।’

कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने शानदार लाल गेंद वाले करियर का अंत किया था। भारत के लिए उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 46.85 रहा। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 30 शतक और 7 दोहरे शतक भी लगाए। इससे पहले कोहली ने जून 2024 में बारबाडोस में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। कोहली इस समय वनडे टीम का हिस्सा है। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अब उनका खेलना पूरी तरह फिटनेस रिपोर्ट और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगा।

Toxic Release Date: ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज़ डेट का ऐलान, यश की फिल्म अब अगस्त 2026 में देगी दस्तक

Toxic Release Date: यश की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ के मेकर्स ने आखिरकार फ़िल्म की रिलीज़ डेट तय कर ली है। यह फ़िल्म अब इस साल 26 अगस्त को रिलीज़ होगी।इस की आधिकारिक घोषणा 2023 में मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और वेंकट के. नारायण के KVN प्रोडक्शन्स ने की थी। फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हुई।

शुरू में इसे 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन शूटिंग और प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे लगभग एक साल आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद फ़िल्म के लिए 19 मार्च 2026 की तारीख तय की गई, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादि के समय के हिसाब से है।

हालांकि, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और उसके बाद गल्फ में पैदा हुए संकट की वजह से ‘Toxic’ की रिलीज़ डेट को एक बार फिर 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दिया गया। बयान में कहा गया, “‘Toxic’ बनकर तैयार है और हम अभी ग्लोबल लेवल पर इसके डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को व्यवस्थित कर रहे हैं। इसे देखते हुए हमने अपनी रिलीज़ की टाइमलाइन में बदलाव करने का फ़ैसला किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

हालांकि हम पहले घोषित तारीख यानी 4 जून को इसे रिलीज़ नहीं करेंगे, लेकिन हम इसे बाद में किसी ऐसी तारीख पर रिलीज़ करेंगे जो ग्लोबल लेवल पर सही हो। ‘Toxic’ जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी।” ‘वैरायटी’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में यश ने अपनी फ़िल्म में हुई देरी के बारे में बात करते हुए कहा, “यह ऐसी बात है जो मेरे फ़ैन्स या भारत के लोगों को पसंद नहीं आएगी। वे नाराज़ होंगे क्योंकि सांस्कृतिक रूप से, जब आप फ़िल्म की शूटिंग शुरू करते हैं, तो लोगों के मन में एक टाइमलाइन बन जाती है।”

कन्नड़ और अंग्रेज़ी में लिखी और शूट की गई इस फ़िल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्शन भी होंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।

IND A ने AFG A को 101 रनों से हराकर बनाई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह

Tilak Verma

AFGAvsINDAबल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ए ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान ए को 101 रन से बड़े अंतर से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बना ली।भारत ने कप्तान तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 319 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान ए को 36.5 ओवर में सिर्फ 218 रन पर ढेर कर दिया।

निशांत सिंधू भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.5 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने सात ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिए। अंशुल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया। अफगानिस्तान के लिए बाहिर शाह (52 गेंद में 57 रन, चार चौके और एक छक्का) और फैसल शिनोजादा (46) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए लेकिन टीम के अधिकतर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। 

 इस जीत के साथ भारत ए चार अंक और तीन टीम में सबसे बेहतर नेट रन रेट (0.597) के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है और उसने फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है।श्रीलंका ए के भी चार अंक हैं और वह 0.494 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान ए दो अंक और माइनस 1.602 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है।

अफगानिस्तान ए शुक्रवार को श्रीलंका ए के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा और मेजबान टीम से आगे निकलने के लिए उसे काफी बड़ी जीत की जरूरत होगी।ठाकुर ने भारत ए को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल (14) को रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।

भारतीय टीम को दूसरे विकेट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। छठे ओवर में कंबोज ने खालिद तनीवाल (13) को आउट किया और 10वें ओवर में कप्तान इमरान मीर का विकेट सिद्धू को मिला।शिनोजादा और बाहिर ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर अफ़गानिस्तान की पारी को संभाला लेकिन इन दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी।

टीम इंडिया में शामिल हुआ एक और गुजरात टाइटंस का तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।अशोक ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित किया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बयान में कहा, ‘‘युद्धवीर सिंह ने 13 जून को गेंदबाजी करते समय दाहिने कंधे में तकलीफ की शिकायत की थी और 11 जून को अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्हें इसी तरह का दर्द महसूस हुआ था।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद सिफारिश की है कि युद्धवीर को चोट से पूरी तरह से उबरने के लिए BCCI Centre of Excellence (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजरना चाहिए।’’

भारत ए को त्रिकोणीय श्रृंखला में अभी तक 3 मैचों में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।भारत को पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में चमत्कारिक रूप से 7 रनों से जीत मिली थी।

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।

अफगानिस्तान के खिलाफ खाली स्टेडियम में आया केएल राहुल का शतक

AFGvsIND मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे। गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र से इतर भारत यह टेस्ट मैच खेल रहा है। 

भारत ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रुप में गंवाया जिन्होंने 32 गेंदोंं में 5 चौकों के सहारे से  24 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए सांई सुदर्शन और केएल राहुल के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। सांई सुदर्शन 81 रनों पर आउट हो गए और अपना शतक चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। 

केएल राहुल भी भाग्यशाली रहे जब उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद कीपर के ग्लब्स पर लग गई लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने रिव्यू के लिए मन नहीं बनाया। इस वक्त केएल राहुल सिर्फ 16 रनों पर थे उन्होंने 164 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।हालांकि शतक बनाने के बाद ही जियाउर ने उनको आउट कर दिया।

मोहम्मद सलीम सैफी को फिलहाल 35 रन देकर 2 विकेट मिले। इससे पहले भारत ने इस रनों का अंबार लगाने वाली पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि स्टेडियम में दर्शक नदारद रहे।भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत में बॉन्ड निवेश के लिए सही समय, RBI की पॉलिसी और डॉलर में कमजोरी से मिल रहा सपोर्ट

बंधन एएमसी में फिक्स्ड इनकम के प्रमुख सुयश चौधरी ने अभिषेक कुमार को ईमेल इंटरव्यू में बताया कि टैरिफ प्रभाव की वजह से पैदा हुए हालात अमेरिका के लिए अनिश्चित हैं, लेकिन भारत के लिए यह थोड़े स्पष्ट हैं क्योंकि यहां मुद्रास्फीति नियंत्रण में है। चौधरी का कहना है कि मजबूत आर्थिक विकास और राजकोषीय अनुशासन […]