Vedanta Dividend: वेदांता की डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को होगा फैसला; रिकॉर्ड डेट का ऐलान

Vedanta Dividend: वेदांता लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को हलचल बढ़ सकती है। कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अंतरिम डिविडेंड को लेकर अहम जानकारी दी है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है।

14 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

वेदांता ने बताया कि अगर अंतरिम डिविडेंड घोषित होता है, तो इसके लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी तारीख के आधार पर यह तय होगा कि डिविडेंड पाने के लिए कौन से शेयरधारक पात्र होंगे।

सोमवार को वेदांता का शेयर 0.89% की तेजी के साथ ₹254.30 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 5.11% गिरा है।

डिविडेंड देने का तगड़ा रिकॉर्ड

वेदांता इस साल पहले भी निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने 27 मार्च 2026 की एक्स डेट के साथ ₹11 और 26 अगस्त 2025 की एक्स डेट के साथ ₹16 का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

चांदी का प्रोडक्शन 20% बढ़ा

वेदांता ने हाल ही में 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के उत्पादन आंकड़े भी जारी किए हैं। कंपनी के जिंक इंडिया कारोबार का प्रदर्शन मजबूत रहा।

दूसरी तिमाही में चांदी का उत्पादन भी 20% बढ़कर 173 टन रहा। वहीं, विंड पावर प्रोडक्शन 17% बढ़कर 155 मिलियन यूनिट हो गया। जिंक इंटरनेशनल का कुल उत्पादन दूसरी तिमाही में 53 हजार टन रहा। भारत के कॉपर कारोबार में बिक्री 16% बढ़कर 52 हजार टन रही। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय कॉपर बिक्री 74% घटकर 6 हजार टन रह गई।

HDFC Bank में आ सकती है जोरदार तेजी! Emkay ने 74% तक उछाल का अनुमान दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Vedanta Demerger: वेदांता अब रियल एस्टेट कारोबार भी अलग करेगी, शेयरधारकों को मिलेगा नया शेयर

Vedanta Demerger: अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली मेटल और माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को भी अलग करने का ऐलान किया है। यह फैसला कंपनी के पावर, ऑयल एंड गैस, आयरन एंड स्टील और एल्युमिनियम कारोबार की अलग लिस्टिंग के करीब दो महीने बाद आया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि रियल एस्टेट बिजनेस को एक अलग लिस्टेड कंपनी बनाया जाएगा। यह डिमर्जर गोइंग कंसर्न आधार पर होगा। यानी कारोबार पहले की तरह चलता रहेगा, सिर्फ उसकी अलग कंपनी बन जाएगी।

शेयरधारकों को क्या मिलेगा?

वेदांता के मौजूदा शेयरधारकों को 20 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा। यानी अगर आपके पास वेदांता के 20 शेयर हैं, तो डिमर्जर के बाद नई रियल एस्टेट कंपनी का 1 शेयर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

क्या करती है रियल एस्टेट यूनिट?

वेदांता की यह यूनिट रिहायशी, कमर्शियल, रिटेल, इंडस्ट्रियल और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स के विकास से जुड़ा काम करती है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, टाउनशिप, लीजिंग, इंडस्ट्रियल एस्टेट और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकती है। 31 मार्च 2026 तक वेदांता के रियल एस्टेट कारोबार का टर्नओवर सिर्फ ₹1.26 करोड़ था। यह कंपनी के कुल स्टैंडअलोन टर्नओवर का महज 0.001% है।

डिमर्जर से क्या होगा फायदा?

वेदांता का कहना है कि अलग कंपनी बनने के बाद रियल एस्टेट कारोबार अपने सेक्टर पर पूरी तरह फोकस कर सकेगा। इससे कारोबार बढ़ाने में आसानी होगी। नई कंपनी अपने हिसाब से निवेशक, रणनीतिक साझेदार और कर्जदाता भी जोड़ सकेगी। इससे विस्तार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

वेदांता के शेयरों का हाल

डिमर्जर के ऐलान और जून तिमाही के नतीजों के बाद वेदांता का शेयर 0.8% की बढ़त के साथ ₹266.65 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक 5.02% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 99.44 हजार करोड़ रुपये है।

Hyundai Motor Q1 Results: प्रॉफिट 35% घटकर 889 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में मामूली गिरावट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।