Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को ₹488 करोड़ का ऑर्डर मिला, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Pace Digitek की मटेरियल सब्सिडियरी Lineage Power को ₹488.46 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर NTPC GE Power Services ने दिया है। इसके तहत कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) कंटेनर्स की सप्लाई और कमीशनिंग करेगी।

ऑर्डर में 5.015 MWh क्षमता वाले BESS कंटेनर्स की सप्लाई, डिलीवरी, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। इसके साथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) और एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) भी लगाए जाएंगे। कंपनी को 12 साल का मेनटेंस कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है।

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा काम

यह कॉन्ट्रैक्ट घरेलू कंपनी NTPC GE Power Services ने दिया है। इसे 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करना है।

यह Lineage Power को हाल में मिला दूसरा बड़ा BESS ऑर्डर है। इससे पहले कंपनी को Kalpa Power से ₹92.9 करोड़ का ऑर्डर मिला था। इसमें 100 MWh BESS की सप्लाई और कमीशनिंग सपोर्ट शामिल है। यह काम भी दिसंबर 2026 तक पूरा होना है।

BESS क्षमता बढ़ा रही कंपनी

Pace Digitek तेजी से अपने एनर्जी स्टोरेज बिजनेस को बढ़ा रही है। कंपनी ने हाल ही में BESS मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 2.5 GWh से बढ़ाकर 5 GWh की है।

अब कंपनी FY27 के अंत तक इसे चरणबद्ध तरीके से 10 GWh तक ले जाने का लक्ष्य रखती है। पिछले एक साल में कंपनी 300 से ज्यादा यूटिलिटी-स्केल BESS कंटेनर बना चुकी है। इनकी कुल स्टोरेज क्षमता करीब 1.5 GWh है।

एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में बढ़ रही पकड़

₹488.46 करोड़ का यह नया ऑर्डर Lineage Power की BESS ऑर्डर बुक को और मजबूत करता है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग के साथ सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन पर भी फोकस कर रही है।

Pace Digitek का शेयर सोमवार को 0.49% की गिरावट के साथ ₹155.40 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 28.71% टूटा है।

अपने सोलर प्रोजेक्ट्स को बेचेगी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, ₹6829 करोड़ में होगी डील

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 2026 के लिए आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सीबीटी 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। ये उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

बोर्ड ने योग्य परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए हर विवरण को ध्यान से चेक कर लें। कोई भी गड़बड़ी या गलती होने पर, आवेदकों को तुरंत इसके बारे में उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहिए और परीक्षा के दिन से पहले उसे ठीक करवाना होगा। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे परीक्षार्थी को परीक्षा के दिन अपने साथ रखना होता है। बिना हॉल टिकट के आवेदकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, कैंडिडेट को लॉगिन विंडो में अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालना होगा। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए खास स्टेप्स देखें:

  • आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 07/2025-अंडरग्रेजुएट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, “E-Call Letter” टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए क्रेडेंशियल्स डालें।
  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड : जरूरी डिटेल्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 हॉल टिकट पर दी गई डिटेल्स कैंडिडेट्स को वेरिफाई करनी होंगी। नीचे दी गई डिटेल्स देखें:

  • कैंडिडेट का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • कैंडिडेट के पिता और माता का नाम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • फोटो
  • एग्जाम की तारीख
  • कैंडिडेट के सिग्नेचर

एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन

हॉल टिकट के साथ, कैंडिडेट्स को अपने साथ एक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लाना होगा। आवेदकों को एक कलर फोटो भी लाना होगा जो सीबीअी-2 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया था।

UP Board Exam 2027: स्कूल अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे 10वीं-12वीं के छात्रों की फीस, 1-6 अक्टूबर के बीच कर सकेंगे करेक्शन

Stocks to Watch: 11 स्टॉक्स; Biocon, Raymond और Innovision समेत ये शेयर आज 9 सितंबर को फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुल रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 66.00 प्वाइंट्स यानी 0.28% की गिरावट के साथ 23,647.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 8 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 555.23 प्वाइंट्स यानी 0.73% की गिरावट के साथ 75,577.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 144.05 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Biocon

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ की कंपनी एक्टिव पाइन ब्लॉक डील के जरिए बायोकॉन के पेड-अप इक्विटी का लगभग 1% हिस्सा (1.66 करोड़ शेयर तक) बेच सकती है। ₹638.4 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹385 तय किया गया है।

Laxmi Organic Industries

राजन वेंकटेश ने नए मौकों की तलाश के लिए लक्ष्मी ऑर्गेनिक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 13 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर्षवर्धन गोयनका को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के लिए एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।

Innovision

इनोविजन को ₹243.6 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ अवॉर्ड) मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट मध्य प्रदेश में NH-3 के इंदौर-देवास सेक्शन को छह-लेन का बनाने के लिए IDTL A और IDTL B टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन एजेंसी नियुक्त करने और NH-39 के झांसी-खजुराहो सेक्शन को चार-लेन का बनाने के लिए पचवारा टोल प्लाजा के लिए है। इस ऑर्डर में आस-पास के टॉयलेट ब्लॉक की देखरेख और मेंटेनेंस भी शामिल है।

Enviro Infra Engineers

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स की सब्सिडियरी सुयोग ऊर्जा को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी से ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के परली में 180 MW के NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए EPC टर्न्की वर्क पूरा करने के लिए है।

Moschip Technologies

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक मॉसचिप टेक को वायव्य लैब्स (Vayavya Labs) की 73% इक्विटी शेयर कैपिटल के प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़े विवाद के मामले में 15 सितंबर से पहले ₹200 करोड़ की अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया गया है।

Raymond

रेमंड के बोर्ड ने मिनर्वा वेंचर्स फंड को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 33.29 लाख कन्वर्टिबल वारंट जारी करके ₹214.71 करोड़ का फंड जुटाने को मंजूरी दी है। हर वारंट ₹645 के भाव पर जारी होंगे।

Fermenta Biotech

फर्मेंटा बायोटेक ने फर्मेंटेड फूड्स में नैचुरल इन-सिटू विटामिन B12 फोर्टिफिकेशन की टेक्नोलॉजी के कमर्शियलाइजेशन के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर के साथ एक एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट साइन करने का ऐलान किया है।

Great Eastern Shipping Company

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने लगभग 81,609 DWT क्षमता वाला एक पुराना यानी सेकंड-हैंड कामसारमैक्स ड्राई बल्क कैरियर खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। 2019 में बने इस जहाज के वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2026 में कंपनी के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी फंडिंग कंपनी के अपने इंटरनल फंड से की जाएगी।

Sanofi India

सनोफी इंडिया ने अपने ऊपर आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला 2012 और 2015 के बीच भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मैसूर को फार्मा सप्लाई और खरीद के फैसलों को गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए BARC के एक कर्मचारी के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों से जुड़ा है। फिलहाल आपराधिक शिकायत का मामला ट्रायल के चरण में है।

Shadowfax Technologies

ग्लोबल अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट फर्म टीपीजी के निवेश वाली न्यूवेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने शैडोफैक्स के 80 लाख शेयर (1.36% हिस्सेदारी) ₹250.03 के भाव पर बेच दिए। इसके साथ ही न्यूवेस्ट ने मौजूदा तिमाही में शैडोफैक्स में लगभग 3.5% हिस्सेदारी बेच दी है, जिससे उसकी हिस्सेदारी जून 2026 तक 11.53% से घटकर 8.03% रह गई है। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग की इन्वेस्टमेंट फर्म ऑक्सबो कैपिटल मैनेजमेंट के मैनेजमेंट वाली ऑक्सबो मास्टर फंड ने प्रति शेयर ₹250 के भाव पर ₹119.6 करोड़ में 47.85 लाख शेयर (0.81% हिस्सेदारी) और खरीदे। इससे पहले 6 अगस्त 2026 को भी इसने 1.18% हिस्सेदारी खरीदी थी, और अब नई खरीदारी के बाद कंपनी में ऑक्सबो मास्टर फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 2% हो गई है

Rays of Belief

लिस्टिंग के दिन सच्चियाय स्टॉक ब्रोकिंग ने ₹6.57 करोड़ में रेज ऑफ बिलीफ के 2.75 लाख शेयर, कैपेशियस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने ₹5.37 करोड़ में 2.25 लाख शेयर, संतोष भंसाली एचयूएफ ने ₹4.54 करोड़ में 1.9 लाख शेयर और प्रज्ञा मर्केंटाइल ने ₹9.8 करोड़ में 4.1 लाख शेयर खरीदे। इन चारों ने मिलकर प्रति शेयर ₹239 के भाव पर कंपनी में 5.26% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं लॉन्गथ्राइव कैपिटल वीसीसी-ट्रेंडव्यू कैपिटल फंड ने ने समान भाव पर रेज ऑफ बिलीफ के 1.43 लाख शेयर ₹3.42 करोड़ में बेच दिए।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

एक्स-डिविडेंड: आस्था स्पिनटेक्स, ऐकनिट इंडस्ट्रीज, एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रुअरीज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया), एम्पायर इंडस्ट्रीज, फोर्स मोटर्स, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जेबीएम ऑटो, ज्योति रेजिन्स एंड एढेसिव्स, क्रोनॉक्स लैब साइंसेज, नेपेरोल इन्वेस्टमेंट्स, नेशनल फिटिंग्स, परफेक्टपैक, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी, ट्रैवल फूड सर्विसेज, WEP सॉल्यूशंस, वर्थ पेरिफेरल्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: ऑल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट

F&O बैन: आज आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और SAIL में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch: 9 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार यानी 9 सितंबर को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स पर नजर रहेगी। Raymond, TCS, Biocon और Bank of Baroda समेत 16 कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं। इनमें बड़े ऑर्डर, हिस्सेदारी बिक्री, फंड जुटाने और डिविडेंड से जुड़े फैसले शामिल हैं। ऐसे में इन शेयरों में बाजार खुलने के बाद हलचल देखने को मिल सकती है।

Raymond

टेक्सटाइल और गारमेंट कंपनी Raymond ₹214.71 करोड़ तक जुटाएगी। इसके लिए 33,28,686 कन्वर्टिबल वारंट जारी किए जाएंगे। ये वारंट Minerva Ventures Fund को ₹645 प्रति वारंट की कीमत पर मिलेंगे। हर वारंट से ₹645 में एक इक्विटी शेयर लेने का अधिकार होगा।

Tata Consultancy Services

आईटी सर्विसेज कंपनी Tata Consultancy Services को ओडिशा सरकार से ₹122.6 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत OSWAS 3.0 लागू किया जाएगा। इसमें वर्कफ्लो ऑटोमेशन, एनालिटिक्स, सिक्योरिटी और AI को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

Biocon

बायोफार्मा कंपनी Biocon में Active Pine करीब 1.66 करोड़ शेयर बेच सकता है। यह कंपनी में करीब 1% हिस्सेदारी के बराबर है। करीब ₹638.4 करोड़ का ब्लॉक डील होने की संभावना है। शेयर का फ्लोर प्राइस ₹385 रखा गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 1.9% कम है।

Enviro Infra Engineers

वाटर ट्रीटमेंट कंपनी Enviro Infra Engineers की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja को ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर Tata Power Renewable Energy ने दिया है। काम महाराष्ट्र के Parli में 180 MW के NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

Laxmi Organic Industries

केमिकल कंपनी Laxmi Organic Industries के MD और CEO Rajan Venkatesh 13 नवंबर 2026 को पद छोड़ेंगे। इसके बाद 14 नवंबर से Harshvardhan Goenka MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। कंपनी ने इस बदलाव की जानकारी दी है।

Bank of Baroda

सरकारी बैंक Bank of Baroda NSE में अपनी हिस्सेदारी का 35% हिस्सा बेचने की तैयारी कर रहा है। बैंक OFS के जरिए 76,90,375 तक NSE शेयर बेच सकता है। ये शेयर 8 सितंबर को एस्क्रो अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। बिक्री सितंबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।

Innovision

सिक्योरिटी और मैनपावर सर्विसेज कंपनी Innovision को NHAI से कुल ₹243.60 करोड़ के दो वर्क ऑर्डर मिले हैं। इनमें मध्य प्रदेश के हाईवे फीस प्लाजा पर टोल कलेक्शन और सुविधाओं के रखरखाव का काम शामिल है।

Great Eastern Shipping Company

शिपिंग कंपनी Great Eastern Shipping Company ने एक सेकंडहैंड Kamsarmax ड्राई बल्क कैरियर खरीदने का करार किया है। इसका वजन उठाने की क्षमता 81,609 DWT है और यह जहाज 2019 में बना था। इसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में होने की उम्मीद है।

Sanofi India

फार्मा कंपनी Sanofi India ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका BARC, Mysore को 2012 से 2015 के बीच फार्मास्युटिकल सप्लाई से जुड़े CBI मामले में आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देने के लिए थी। कंपनी ने कहा कि 7 सितंबर के आदेश में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। मामला इस बात से जुड़ा है कि किसी कर्मचारी को आरोपी बनाए बिना कंपनी के खिलाफ मुकदमा जारी रह सकता है या नहीं।

K.P. Energy

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी K.P. Energy को Emmvee Energy से कर्नाटक में 42 MW का विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट लगाने के लिए LOI मिला है। इसमें 21 MW विंड और 21 MWp सोलर क्षमता होगी। यह प्रोजेक्ट Emmvee Energy की कर्नाटक स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज की कैप्टिव पावर जरूरत पूरी करेगा।

PVR INOX

मल्टीप्लेक्स कंपनी PVR INOX ने बेंगलुरु के बेलंदूर स्थित Soul Space Spirit में 3 नए स्क्रीन शुरू किए हैं। इनमें एक 4DX और दो मेनस्ट्रीम स्क्रीन शामिल हैं। नए स्क्रीन जुड़ने के बाद यहां कुल 7 स्क्रीन हो गई हैं।

Ritco Logistics

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी Ritco Logistics को अगस्त में ₹388 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह कंपनी के लिए बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। इससे कारोबार और आने वाले रेवेन्यू को सपोर्ट मिल सकता है। इ

Bajaj Holdings

इन्वेस्टमेंट कंपनी Bajaj Holdings के बोर्ड की 15 सितंबर को बैठक होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। डिविडेंड को लेकर बोर्ड का फैसला निवेशकों के लिए अहम हो सकता है।

Maharashtra Scooters

ऑटोमोबाइल से जुड़ी कंपनी Maharashtra Scooters के बोर्ड की 15 सितंबर को बैठक होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। डिविडेंड को लेकर बोर्ड के फैसले पर निवेशकों की नजर रहेगी।

MosChip

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी MosChip ने Vayavya Labs के 73% अधिग्रहण से जुड़े विवाद पर अपडेट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रिस्पॉन्डेंट्स को 15 सितंबर तक अतिरिक्त ₹200 करोड़ की सिक्योरिटी जमा करने को कहा है। कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ आदेश में किसी उल्लंघन या दोष पर फैसला नहीं दिया है।

NLC India

सरकारी पावर कंपनी NLC India की सब्सिडियरी को SJVN से 200 MW के विंड पावर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है।

Vodafone Idea Share: 47% गिर सकता है शेयर! HSBC ने ‘Reduce’ रेटिंग के साथ ₹8.25 का टारगेट दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock in Focus: वाटर ट्रीटमेंट कंपनी को Tata Power से ₹190 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: वाटर ट्रीटमेंट कंपनी Enviro Infra Engineers Ltd को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja Limited को Tata Power Renewable Energy Ltd से ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के Parli में 180 MW के NTPC Wind Power Project से जुड़ा है। कॉन्ट्रैक्ट 7 सितंबर 2026 को मिला था। इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करना है।

कंपनी को क्या काम मिला है?

Suyog Urja को विंड टर्बाइन जनरेटर की फाउंडेशन तैयार करनी है। इसमें रिइनफोर्समेंट स्टील की सप्लाई और जियोटेक्निकल काम भी शामिल हैं।

कंपनी को Balance of Plant यानी BoP से जुड़े काम भी करने हैं। इसमें 39 एकड़ में सिक्योर स्टोरेज यार्ड बनाना शामिल है। सामान पहुंचाने के लिए राइट ऑफ वे का कोऑर्डिनेशन भी करना होगा। इसके अलावा स्थायी और अस्थायी सड़कें, रास्ते और क्रेन पैड बनाए जाएंगे। 33 किलोवोल्ट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण और कमीशनिंग भी कंपनी के जिम्मे है।

पहले भी मिला था ₹207 करोड़ का ऑर्डर

मई 2026 में Suyog Urja को ₹207.47 करोड़ का एक और कॉन्ट्रैक्ट मिला था। यह हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा था।

इसमें विंड और सोलर दोनों प्रोजेक्ट शामिल थे। काम में लैंड एग्रीगेशन, सिविल और इलेक्ट्रिकल काम, क्रेन की सप्लाई, विंड इक्विपमेंट की इंस्टॉलेशन और सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल था।

Enviro Infra के शेयर का हाल

Enviro Infra Engineers का शेयर मंगलवार को NSE पर 1% की गिरावट के साथ ₹196.35 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 43.17% ऊपर गया है। हालांकि, 1 साल में इसने 19.06% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.45 हजार करोड़ रुपये है।

ESDS Software Share: लगातार तीसरे दिन 20% का अपर सर्किट, IPO प्राइस से 201% चढ़ा शेयर; ₹1550 का टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Coal Gasification Scheme: ₹37500 करोड़ की सरकारी स्कीम! अदाणी, NTPC समेत 7 कंपनियों ने आवेदन दिए

Coal Gasification Scheme: देश में कोयला गैसीफिकेशन को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिश तेज हो रही है। कोयला गैसीफिकेशन का मतलब है, कोयले को सीधे जलाने के बजाय उससे गैस बनाना। सरकार की ₹37,500 करोड़ की योजना के पहले राउंड में 7 कंपनियों ने आवेदन किया है।

इनमें Adani Enterprises, NTPC, Talcher Fertilisers, Gallantt Ispat और Shyam Sel & Power शामिल हैं। कंपनियों ने यूरिया, सिंथेटिक नेचुरल गैस, सिंथेसिस गैस और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन से जुड़े प्रोजेक्ट के प्रस्ताव दिए हैं।

Adani Enterprises ने 3 आवेदन दिए

Adani Enterprises ने तीन अलग-अलग आवेदन जमा किए हैं। तीनों आवेदन यूरिया प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

Gallantt Ispat ने डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन और सिंथेसिस गैस बनाने का प्रोजेक्ट रखा है। वहीं, NTPC ने सिंथेटिक नेचुरल गैस प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया है।

Shyam Sel & Power ने सिंथेसिस गैस बनाने का प्रस्ताव दिया है। Talcher Fertilisers ने यूरिया प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया है।

अब आवेदनों की जांच होगी

ये 7 आवेदन योजना के पहले राउंड में मिले हैं। अब सरकार इनकी विस्तार से जांच करेगी। इसके लिए योजना की गाइडलाइंस और RFP को आधार बनाया जाएगा।

कोयला मंत्रालय का कहना है कि आवेदनों से इंडस्ट्री का भरोसा दिखता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि योजना के लिए कोई आवेदन नहीं आने की खबरें जल्दबाजी में कही गई थीं।

दूसरे राउंड के आवेदन शुरू

योजना के दूसरे राउंड के आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इसके बाद हर दो महीने में आवेदन की नई विंडो खुलेगी।

मंत्रालय के मुताबिक, कई कंपनियां अपने प्रोजेक्ट की तैयारी पहले ही शुरू कर चुकी हैं। कुछ प्रोजेक्ट एडवांस स्टेज में हैं। ऐसे में अगले राउंड में और आवेदन आने की उम्मीद है।

पहले राउंड का RFP 7 जुलाई 2026 को जारी हुआ था। कोयला गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट बड़े होते हैं। इनमें काफी पूंजी लगती है। इसलिए आवेदन से पहले कंपनियों को कई स्तर पर तैयारी करनी पड़ती है।

इसमें प्री-फिजिबिलिटी स्टडी, टेक्नोलॉजी असेसमेंट, पर्यावरण से जुड़ी जांच और फाइनेंशियल प्लानिंग शामिल है।

₹37,500 करोड़ की योजना का मकसद क्या है?

योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली यूनियन कैबिनेट ने 13 मई 2026 को मंजूरी दी थी। इसका कुल वित्तीय आउटले ₹37,500 करोड़ है।

इसके तहत घरेलू कोयले और लिग्नाइट से ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट बनाने को बढ़ावा दिया जाएगा। इनमें सिंथेसिस गैस, मेथनॉल, अमोनिया, यूरिया और हाइड्रोजन शामिल हैं।

सरकार का लक्ष्य 2030 तक 100 मिलियन टन कोयला गैसीफिकेशन क्षमता तैयार करना है। इसमें 75 मिलियन टन क्षमता मौजूदा योजना के तहत विकसित करने का लक्ष्य है।

आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी

सरकार LNG, यूरिया, अमोनिया और मेथनॉल के आयात पर निर्भरता कम करना चाहती है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक, FY25 में इन प्रोडक्ट के आयात पर करीब ₹2.77 लाख करोड़ खर्च हुए थे।

सरकार को उम्मीद है कि योजना से ₹2.5 लाख करोड़ से ₹3 लाख करोड़ का निवेश आ सकता है। इससे वैल्यू चेन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होने की उम्मीद है।

पहले से चल रही है ₹8,500 करोड़ की योजना

नई योजना National Coal Gasification Mission और जनवरी 2024 में मंजूर ₹8,500 करोड़ की वित्तीय प्रोत्साहन योजना को आगे बढ़ाती है। मंत्रालय के मुताबिक, पुरानी योजना के तहत 8 गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट पहले से लागू किए जा रहे हैं।

सरकार घरेलू कोयले से ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट बनाने पर जोर दे रही है। इनका इस्तेमाल फर्टिलाइजर, इंडस्ट्रियल गैस, ईंधन और दूसरे प्रोडक्ट बनाने में किया जा सकता है।

पहले राउंड में मिले 7 आवेदन इस योजना के लिए इंडस्ट्री की शुरुआती दिलचस्पी दिखाते हैं। आने वाले राउंड में और प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं।

Vodafone Idea Share: 47% गिर सकता है शेयर! HSBC ने ‘Reduce’ रेटिंग के साथ ₹8.25 का टारगेट दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।