Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Latest News
          Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        Share Market

        Market Trend : बाजार पर हावी हुआ क्रूड, बॉन्ड यील्ड और दरें बढ़ने का ट्रिपल टेंशन, इंट्राडे में शॉर्ट करें लेकिन मुनाफा समेट कर जाएं

        Posted on September 15, 2026September 15, 2026 by admin

        Market Trend : बाजार पर क्रूड में तेजी, बॉन्ड यील्ड में बढ़त और अमेरिका में दरे बढ़ने का डर हावी हो गया है। इस ट्रिपल टेंशन की वजह से बाजार में ऊपरी स्तरों से भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 300 प्वाइंट टूटकर 23300 के नीचे आ गया है है। बैंक निफ्टी 800 अंक फिसला है। मिड और स्मॉलकैप में भी बिकवाली आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6% ऊपर दिख रहा है। क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी के पार चली गई है। उधर डाओ फ्यूचर्स भी करीब 400 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है।

        बाजार को सपोर्ट देने वाले एकलौते सेक्टर IT का फील गुड फैक्टर भी कम हो गया है। आईटी इंडेक्स ऊपरी स्तरों से आधा हो गया है। रियल्टी,केमिकल,मेटल और PSU बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।

        NBFC सर्टिफिकेट सरेंडर करने की अर्जी खारिज होने और टाटा संस के IPO आने की उम्मीद से टाटा केमिकल्स में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। टाटा इन्वेस्ट भी करीब 9 फीसदी दौड़ा है। उधर शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कंपनी AFCONS इंफ्रा में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। अमेरिका में AI की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के प्रस्ताव से MNC पावर शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई है। करीब 5 फीसदी टूटकर CG पावर और GE वर्नोवा वायदा के टॉप लूजर्स में शुमार हैं। वहीं हिताची, सीमेंस और कमिंस में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

        सोलार इंडस्ट्रीज की बड़ी शॉपिंग हुई है। यह दक्षिण अफ्रीका की कंपनी OMNIA होल्डिंग्स को करीब 13000 करोड़ में खरीदेगी। हालांकि खबर के बाद डील के लिए फंडिंग की चिंता से शेयर में तेज गिरावट आई है। यह शेयर 12 फीसदी से ज्यादा टूटकर आज एक बड़ा एक्सीडेंट बना है।

        डिजिटल पेमेंट शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। 2000 रुपए तक के UPI ट्रांजैक्शन फ्री होंगे लेकिन, 2000 रुपए के ऊपर के ट्रांजैक्शन पर चार्ज लग सकता है। इस पर कुछ दिनों में गाइडलाइन जारी हो सकती है। इस खबर से PAYTM और MOBIKWIK में 3 परसेंट की गिरावट आई है।

        ट्रेंड फॉलोअर्स के लिए शानदार दिन

        ऐसे में बाजार पर अपना राय साझा करते हुए सीएनबीसी आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज ट्रेंड फॉलो करने वालों को शानदार मौका दिया। सुबह खुलते ही निफ्टी और बैंक निफ्टी में रिजेक्शन मिला। शुक्रवार को शॉर्ट काटना और सुबह दोबारा शॉर्ट करना एकदम सटीक पड़ा। बाजार में इस समय मैक्रो दिक्कतें हैं। ऐसे बाजार का चलना काफी मुश्किल है। अगर IT ने मदद नहीं की होती तो निफ्टी में 23,100 का लेवल भी टूट सकता था। हालांकि अभी भी नजरिया वही है जो सुबह था, यानी इंट्राडे शॉर्ट करें लेकिन मुनाफा समेट कर जाएं। फेड के फैसले के बाद एक बड़े मूव को पकड़ने की कोशिश करेंगे। फिलहाल बाजार में पोजीशनल खरीदारी की जल्दबाजी ना करें। निफ्टी में 23,100 की लक्ष्मण रेखा है। बैंक निफ्टी में 55,700-55,800 का सबसे अहम जोन है।

         

        Solar Industries share price : दक्षिण अफ्रीका में बड़ी डील के बाद औंधे मुंह गिरा शेयर, जानिए अब क्या है ब्रोकरेज की राय

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

         

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, AI, Bank Nifty strategy, Dr Reddy's share price, HCL Tech Share Price, HCLTech शेयर प्राइस, hdfc bank share price, HDFC बैंकशेयर प्राइस, Infosys share price, IPO, IT, market, market trend, MNC, NBFC, Nifty strategy, NTPC Share Price, NTPC शेयर प्राइस, Oil India share price, ONGC Share Price, ONGC शेयर प्राइस, Paytm, PSU, share price, Solar Industries, Solar Industries share, Solar Industries Share Price, Stock Market News, Sun Pharma share price, Trading plan, Trading Strategy, UPI, vix, अपर सर्किट, आईटी इंडेक्स, इंडिया VIX, इंफोसिस शेयर प्राइस, उम्मीद, एक्सीडेंट, ऑयल इंडिया शेयर प्राइस, क्रूड, टाटा संस, ट्रेडिंग प्लान, ट्रेडिंग रणनीति, डिजिटल पेमेंट, डॉ.रेड्डीज़ शेयर प्राइस, डॉलर, निफ्टी पर रणनीत, निवेश, पावर शेयर, फेड, बाजार, बैंक, बैंक निफ्टी पर रणनीति, बॉन्ड यील्ड, ब्रोकरेज की राय, मनीकंट्रोल, शेयर, शेयर मार्केट न्यूज़, शॉपिंग, सन फार्मा शेयर प्राइस, स्मॉलकैप
        Share Market

        Market View : ट्रेडर्स अपने शॉर्ट्स काट कर जाएं, अगर बड़ा मुनाफा है तो बुक करें, निवेशक डिफेंसिव शेयरों पर करें फोकस

        Posted on September 11, 2026September 11, 2026 by admin

        Market View : बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी दिन के निचले स्तरों 150 प्वाइंट रिकवरी होकर 23350 के ऊपर आ गया है। फिर भी यह लाल निशान में ही है। बैंक निफ्टी नीचे से 750 अंक सुधरा है और हरे निशान में आ गया है। क्रूड में भी नरमी आई है। 108 वाला क्रूड 105 डॉलर पर आ गया। डाओ फ्यूचर भी 200 अंक ऊपर है। बाजार की नजर अब आज शाम आने वाले US रिटेल महंगाई आंकड़ो पर है। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंका से रेट सेंसिटिव शेयरों पर दबाव है। लेकिन चुनिंदा IT और फार्मा में खरीदारी का मूड है। US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के करीब पहुंचने से मेटल और गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर प्रेशर है।

        नए पार्टनरशिप के बाद पाइन लैब्स का शेयर सरपट भागा है। शेयर में करीब 11 फीसदी का उछाल है। एजेंटिक कॉमर्स के लिए कंपनी ने L&T फाइनेंस के साथ बड़ा करार किया है। उधर ब्रोकरेजेज की बुलिश रिपोर्ट के बाद PAYTM वायदा का टॉप गेनर बना है। बर्नस्टीन और जेफरीज ने 2100-2200 रुपए तक के लक्ष्य दिए हैं।

        VT मार्केट्स में मार्केट एनालिस्ट,रुचित ठाकुर का कहना है कि ब्रेंट क्रूड की कीमत $108 प्रति बैरल से ऊपर जाने के कारण,बाज़ार में आई इस गिरावट को तुरंत खरीदारी का मौका नहीं माना जाना चाहिए। तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ता है,रुपये पर दबाव पड़ता है, महंगाई का खतरा बढ़ता है और कंपनियों के मुनाफ़े पर असर पड़ता है। शेयर बाज़ार में पहले ही भारी गिरावट देखी गई है,जिससे निफ्टी और सेंसेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।

        शेयरों पर क्या हो रणनीति

        रुचित ठाकुर ने कहा कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में आने वाली गिरावट के दौरान ऐसे सेक्टर पर फोकस करना चाहिए जो डिफेंसिव हों और जिन पर कच्चे तेल की कीमतों का असर कम पड़ता हो। इसमें फार्मास्यूटिकल्स,हेल्थकेयर,यूटिलिटीज,चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियां और IT एक्सपोर्टर्स शामिल हैं। वैल्यूएशन को ध्यान में रखते हुए सन फार्मा,डॉ.रेड्डीज़,HCLTech,इंफोसिस,HDFC बैंक और NTPC जैसे शेयरों में धीरे-धीरे एक्युमुलेशन किया जा सकता है। अगर ज्यादा वोलैटिलिटी रहती है तो फार्मा और डिफेंसिव सेक्टर बेहतर मजबूती दिखा सकते हैं।

        एनर्जी पैक में ONGC और ऑयल इंडिया की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अपस्ट्रीम से होने वाली कमाई को बढ़ा सकती हैं। आज जब ब्रॉडर मार्केट में गिरावट थी तब भी इन दोनों कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

        इस समय एक ही बार में सारी खरीदारी करने के बजाय टुकड़ों में खरीदारी करने और बैलेंस शीट की मजबूती तथा अर्निंग स्पष्टता वाली कंपनियों पर फोकस करने की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

        इंडेक्स पर रणनीति

        बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज अपने शॉर्ट्स काट कर जाएं। अगर बड़ा मुनाफा बना है तो बुक करें। 3 दिन के वीकेंड का रिस्क ना लें। बाजार कमजोर है लेकिन आखिरी आधे घंटे में शॉर्ट कवरिंग आ सकती है और अगर US का रिटेल महंगाई डाटा अच्छा आया तो रिकवरी संभव है। निफ्टी पर हमारे लक्ष्य हासिल हो चुके हैं। आखिरी 100 अंकों के लिए लालच ना करें। अगर बाजार नहीं संभला तो दोबारा शॉर्ट का मौका देगा।

         

        Market Insight : अनुज सिंघल से जाने कहां तक गिर सकता है निफ्टी, NSE के IPO में क्या करें

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, AMP, Bank Nifty strategy, Dr Reddy's share price, HCL Tech Share Price, HCLTech, HCLTech शेयर प्राइस, hdfc bank share price, HDFC बैंक, HDFC बैंकशेयर प्राइस, Infosys share price, IPO, IT, L&T, market, Market Insight, market view, Nifty strategy, NSE, ntpc, NTPC Share Price, NTPC शेयर प्राइस, Oil India share price, ONGC, ONGC Share Price, ONGC शेयर प्राइस, Paytm, Stock Market News, Sun Pharma share price, Trading plan, Trading Strategy, US, अर्निंग, इंफोसिस, इंफोसिस शेयर प्राइस, ऑयल इंडिया शेयर प्राइस, कच्चे तेल की कीमत, कमाई, क्रूड, जेफरीज, ट्रेडिंग प्लान, ट्रेडिंग रणनीति, डॉ.रेड्डीज़ शेयर प्राइस, डॉलर, तेल की कीमत, तेल की कीमतें, निफ्टी पर रणनीत, निवेश, निवेशक, फाइनेंशियल, फाइनेंस, बर्नस्टीन, बाजार, बैंक, बैंक निफ्टी पर रणनीति, बॉन्ड यील्ड, ब्रेंट क्रूड, भारत, मनीकंट्रोल, महंगाई, रिटेल महंगाई, वैल्यूएशन, शेयर, शेयर मार्केट न्यूज़, सन फार्मा शेयर प्राइस, सेंसेक्स
        Share Market

        Stocks to Buy: ये 7 शेयर दे सकते हैं 60% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने खरीदने की सलाह दी

        Posted on August 2, 2026August 2, 2026 by admin

        Stocks to Buy: शेयर बाजार में पिछले काफी समय से भारी उतार-चढ़ाव जारी है। फिर भी कुछ शेयरों में तगड़ी कमाई के मौके दिख रहे हैं। कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने मजबूत फंडामेंटल और बेहतर ग्रोथ की उम्मीद के आधार पर इन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तर से 31% से लेकर 60% तक की तेजी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स किन 7 शेयरों पर सबसे ज्यादा बुलिश हैं।

        Go Fashion

        ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Go Fashion पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹450 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 31% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अब स्टोर प्रोडक्टिविटी और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी सुधारने पर फोकस कर रही है।

        Indus Towers

        ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Indus Towers पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹505 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 32% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक अफ्रीका में टावर रोलआउट से आगे ग्रोथ को सहारा मिलेगा।

        Hindustan Unilever (HUL)

        ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Hindustan Unilever (HUL) पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹2,850 रखा गया है। इसमें करीब 35% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद शेयर आकर्षक स्तर पर है।

        MTAR Technologies

        ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने MTAR Technologies पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹7,550 रखा गया है। इसमें करीब 38% की तेजी की संभावना है। जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने कमाई के अनुमान भी बढ़ा दिए हैं।

        NTPC

        ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने सरकारी बिजली कंपनी NTPC पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। 12 महीने का टारगेट ₹480 रखा गया है। इससे करीब 40.8% का संभावित कुल रिटर्न (TSR) मिल सकता है। ब्रोकरेज को कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा है।

        Swiggy

        ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने Swiggy पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस ₹430 रखा गया है। इसमें करीब 51% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का मानना है कि Noice ब्रांड की अच्छी शुरुआत और Instamart में सुधार से आगे ग्रोथ तेज हो सकती है।

        HDFC Bank

        ब्रोकरेज फर्म CLSA ने HDFC Bank पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹1,200 रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 60.3% की तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज को कॉरपोरेट लोन ग्रोथ और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट से आगे फायदा दिख रहा है।

         

        Stocks to Watch: सोमवार 3 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged bank, Bernstein, Best Stocks To Buy, CLSA, HDFC Bank, hdfc bank share price, Hindustan Unilever Share Price, hul, Indus Towers Share Price, Instamart, Jefferies, Macquarie, Motilal Oswal, MTAR Technologies, MTAR Technologies Share Price, Nomura, ntpc, NTPC Share Price, share market today, Stock Market News, Stocks To Buy, Stocks to Buy Today, Stocks to watch, Swiggy, Swiggy share price, खरीदारी की सलाह, टारगेट प्राइस, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, ब्रोकरेज रिपोर्ट, मनीकंट्रोल, लोन, शेयर खरीदें, शेयर बाजार, स्टॉक्स टू बाय
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:39 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार