एक इंजीनियर को मिले 20+ जॉब ऑफर, Adobe से Amazon तक कंपनियों की लगी लाइन! जानें सफलता का राज

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने करियर सफर के दौरान उन्हें दुनिया की कई नामी प्रोडक्ट बेस्ड कंपनियों से 20 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत, सीखने और असफलताओं से आगे बढ़ने का रास्ता चुना। उनकी LinkedIn पोस्ट में सिर्फ ऑफर्स की संख्या नहीं, बल्कि उस संघर्ष और तैयारी की झलक भी दिखाई गई है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

बड़ी टेक कंपनियों से मिले इन ऑफर्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कई यूजर्स ने उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की। आखिर कैसे उन्होंने यह सफलता हासिल की और कौन-कौन सी बड़ी कंपनियों से मिले ऑफर? जानिए पूरी कहानी।

Adobe, Amazon और Tesla जैसी कंपनियों से मिले ऑफर

LinkedIn यूजर निशचय अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में बताया कि जॉब सर्च के दौरान उन्हें कई बड़ी कंपनियों से ऑफर मिले। इनमें Adobe, Tesla, Salesforce, Amazon, JioHotstar, eBay, CRED, Twilio, Autodesk और कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल जॉब ऑफर भी मिला है।

कहा- यह सिर्फ कंपनियों के नाम की कहानी नहीं है

निशचय ने अपनी पोस्ट में साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ बड़ी कंपनियों के नाम दिखाना नहीं है, बल्कि उस मेहनत और सफर को साझा करना है, जिसने उन्हें यहां तक पहुंचाया। उन्होंने लिखा कि यह कहानी कंपनी के लोगो की नहीं, बल्कि उस यात्रा की है जिसके पीछे लगातार मेहनत छिपी है।

रातों की मेहनत और कई असफल इंटरव्यू का नतीजा

इंजीनियर ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई रातें सीखने में बिताईं। वीकेंड पर भी तैयारी की, कई इंटरव्यू में असफलता मिली और लंबे समय तक कोडिंग व डिबगिंग करते रहे।उन्होंने कहा कि कई बार आत्मविश्वास डगमगाया, लेकिन लगातार सीखने और आगे बढ़ने की आदत ने उन्हें सफलता दिलाई।

परिवार और टीम को दिया सफलता का श्रेय

निशचय ने अपने परिवार, मैनेजर्स, साथियों, रिक्रूटर्स और इंटरव्यू लेने वालों का आभार जताया। उन्होंने अपनी सफलता के लिए भगवान हनुमान का भी धन्यवाद किया और कहा कि हर चुनौती और अवसर ने उन्हें बेहतर इंजीनियर बनने में मदद की।

जॉब तलाशने वालों को दी खास सलाह

उन्होंने नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सलाह दी कि वे अपनी शुरुआत की तुलना किसी और की सफलता के अगले पड़ाव से न करें। उनका कहना था कि हर व्यक्ति की अपनी यात्रा होती है। लगातार सीखते रहना, नई चीजें बनाना, आवेदन करते रहना और खुद पर भरोसा रखना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने निशचय की जमकर तारीफ की। कुछ लोगों ने उनकी सफलता को लेकर मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि वह ऑफर लेटर ऐसे जमा कर रहे हैं जैसे पोकेमॉन कार्ड इकट्ठा किए जाते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वह सफलता की “समस्या” से जूझ रहे हैं। कई लोगों ने उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसी सफलता हर टेक प्रोफेशनल का सपना होती है।

वायरल पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

निशचय की कहानी LinkedIn से आगे बढ़कर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई। लोगों ने उनकी मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास को सराहा। कई यूजर्स ने इसे टेक इंडस्ट्री में सफलता पाने वालों के लिए प्रेरणा बताया।

66 लाख रुपये की नौकरी छोड़ने वाली महिला ने खोला राज, बताया क्यों कम वेतन वाली नौकरी लगी बेहतर

OTT पर इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी पर हर हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती है। जुलाई के आखिरी वीकेंड में भी दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते कई बड़े शो और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें फेमस सीक्वल, ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री और इमोशनल ड्रामा शामिल हैं। एक ओर मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ के साथ वापसी कर रही हैं, तो दूसरी ओर ‘कर्ण’ भी इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्में और वेब रिलीज होने वाली है।

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 29 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐनी हैथवे और मेरिल स्ट्रीप एक बार फिर अपने मशहूर किरदारों में नजर आएंगी। कहानी में फैशन मैगजीन रनवे डिजिटल दौर और घटती कमाई की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में मिरांडा प्रीस्टली अपनी पहचान और मैगजीन को बचाने की कोशिश करती है। वहीं, एंडी सैक्स कई साल बाद फिर से रनवे लौटती है। दोनों की मुलाकात पुराने रिश्तों, टकराव और बदलती फैशन इंडस्ट्री के बीच नई चुनौतियों को सामने लाती है।

‘बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2’

‘बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2’ 31 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। नए सीजन में बैटमैन एक बार फिर गोथम सिटी को अपराधियों से बचाने के मिशन पर नजर आएगा। बड़े गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के बाद शहर में अपराध की नई जंग शुरू हो जाती है, जहां नए दुश्मन सत्ता हासिल करने की कोशिश करते हैं। ये सीजन ब्रूस वेन के शुरुआती सुपरहीरो सफर और उसके संघर्ष को भी करीब से दिखाएगा।

‘द लेजेंड ऑफ कर्ण’

‘द लेजेंड ऑफ कर्ण’ 31 जुलाई को SonyLIV पर रिलीज होगी। यह हिंदी एनिमेटेड पौराणिक सीरीज महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन पर आधारित है। सीरीज में उनके जन्म से लेकर सारथी परिवार में पालन-पोषण, धनुर्विद्या में उनकी असाधारण प्रतिभा और समाज में मिली उपेक्षा तक की कहानी दिखाई गई है। कर्ण के संघर्ष, त्याग और सम्मान की तलाश को इस सीरीज में भावनात्मक और रोचक अंदाज में पेश किया गया है।

‘बालन: द बॉय’

बालन: द बॉय 31 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज होगी। ये एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसकी परवरिश कई रहस्यों के बीच होती है। उसकी मां उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाती है और बार-बार अपनी पहचान बदलती रहती है, लेकिन कभी ये नहीं बताती कि वह किससे छिप रही है। जब उसकी मां अचानक लापता हो जाती है, तो बालन उसके अतीत की सच्चाई जानने की कोशिश करता है। इसी तलाश के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं, जो कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं।

‘पैन एम 103 पर बमबारी’

‘पैन एम 103 पर बमबारी’ 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये छह एपिसोड की लिमिटेड सीरीज साल 1988 में स्कॉटलैंड के लॉकरबी के ऊपर हुए पैन एम फ्लाइट 103 बम धमाके की सच्ची घटना पर आधारित है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 259 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ जमीन पर मौजूद 11 लोगों की भी मौत हो गई थी। सीरीज में इस दर्दनाक घटना के बाद शुरू हुई बड़ी जांच, स्कॉटलैंड पुलिस और एफबीआई की संयुक्त कार्रवाई और दुनिया के कई देशों में जुटाए गए सबूतों की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।

‘द डेविल्स माउथ’

द डेविल्स माउथ 29 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पांच कॉलेज दोस्त ग्रेजुएशन से पहले छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड जाते हैं। वहां वे ‘द डेविल्स माउथ’ नाम की समुद्री गुफाओं की सैर पर निकलते हैं, लेकिन अचानक उनका रोमांच डरावने अनुभव में बदल जाता है।

कम कीमत में BSNL का धमाकेदार प्लान! 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेगा JioHotstar और SonyLIV फ्री, चेक करें डिटेल्स

BSNL Broadband Plan: आज के समय में तेज इंटरनेट की जरूरत लगातार बढ़ रही है। चाहे घर से काम करना हो, ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग, हर जगह बेहतर स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन जरूरी हो गया है। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 100 Mbps वाला फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

वैसे तो इस सेगमेंट में Airtel मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, लेकिन BSNL का प्लान आज ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। बड़ी बात ये भी है कि BSNL अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विसेज के साथ देश के लगभग हर शहर में मौजूद है। BSNL कंपनी BharatNet प्रोजेक्ट की मदद से ग्रामीण इलाकों में बहुत तेजी से विस्तार कर रही है। आइए जानते हैं BSNL के इस 100 Mbps प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

OTT बेनिफिट्स के साथ BSNL का 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL का 100 Mbps फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान यूजर्स के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आ रहा है। इस प्लान की कीमत 699 रुपये प्रति महीना है, जिसमें तेज इंटरनेट स्पीड के साथ OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 100 Mbps की स्पीड के साथ 4000GB यानी 4TB डेटा दिया जाता है। डेटा के मामले में यह Airtel के कुछ फाइबर प्लान्स से आगे है, जहां आमतौर पर करीब 3.3TB डेटा लिमिट मिलती है।

BSNL के इस प्लान में यूजर्स को हर महीने करीब 700GB ज्यादा डेटा मिलता है। हालांकि, 4TB की FUP (Fair Usage Policy) लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाती है, लेकिन कनेक्शन बंद नहीं होता और यूजर्स ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मिलेगा OTT का मजा

BSNL अपने इस 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दे रहा है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से दो अलग-अलग OTT पैक्स में से किसी एक को चुन सकते हैं। पहले पैक में JioHotstar, Hungama, Lionsgate, ShemarooMe और EpicON जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, दूसरे पैक में ZEE5 और SonyLIV का एक्सेस दिया जाता है। ध्यान दें कि यह एक मंथली पैक है और इस पैक का नाम Fibre Basic Plus OTT है।

इसके अलावा, इंटरनेट और OTT बेनिफिट्स के अलावा BSNL इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देता है। हालांकि, कॉलिंग सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट की जरूरत होगी, जिसे यूजर्स को खुद खरीदना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 की पहली झलक आई सामने, जानें क्या होगा खास

IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में होगा वनडे सीरीज का फैसला, क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

IND vs END 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड दोनों ही अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं, इसलिए जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं मुकाबला शुरू होने से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन आसमान साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान करीब 13 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और बारिश की आशंका बेहद कम है। वहीं हवा में नमी सामान्य रहने की उम्मीद है। शुरुआती ओवरों में हल्की हवा तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद दे सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट खेलने और मैच देखने के लिए अनुकूल रहने का अनुमान है। दोनों टीमों को पूरे 50-50 ओवर का मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है।

कैसी होगी लॉर्ड्स की पिच

लॉर्ड्स की पिच को संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलने की संभावना रहती है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकता है, जिससे शुरुआती ओवर काफी अहम होंगे। इसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है और रन बनाना आसान हो जाता है। वहीं, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से टर्न और पकड़ मिलने की उम्मीद रहती है।

टॉस जीतने वाली टीम को क्या करना चाहिए?

लॉर्ड्स की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आमतौर पर 270 से 290 रन के बीच का स्कोर बनाने की कोशिश करती है। ऐसे में मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम रहती है, लेकिन यही मैच का फैसला नहीं करता। इस मैदान पर पिच दोनों टीमों को बराबर मौका देती है, इसलिए बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक रहती है।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट प्रशंसक इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे, जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कैप्टन), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस-कैप्टन), केएल राहुल (WK), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: विल जैक्स, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कैप्टन), जोस बटलर (WK), सैम करन, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, गस एटकिंसन

भारत और इंग्लैंड की पूरी टीम

इंडिया की ODI स्क्वॉड: शुभमन गिल (कैप्टन), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस-कैप्टन), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

इंग्लैंड की ODI टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

IND vs ENG: रिटायरमेंट की खबरों के बीच कोच गंभीर से हंजी-माजक करते दिखे रोहित शर्मा, वायरल हो रहा ये वीडियो

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3:30 से शुरू होगा। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मुकाबला जो भी जीतेगा सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं तीसरे मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स के मैदान पर हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए। दोनों की बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है।

एक साथ नजर आए गंभीर-रोहित

शनिवार 18 जुलाई को लॉर्ड्स में दोनों अलग ही अंदाज में नजर आए। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को स्टेडियम की बालकनी में साथ बैठकर हंसी-मजाक करते देखा गया। इस दौरान बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद थे और भारतीय टीम का माहौल काफी सकारात्मक दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ये वीडियो ऐसे समय आया है जब पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 11 और 26 रन बनाए। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भी वह अच्छी लय में नहीं दिखे और 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन ही बना सके। जिसके बाद से उनकी हाल की पारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दूसरी ओर, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अपने पिछले तीन मुकाबलों में दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में टीम में रोहित की जगह और उनके भविष्य को लेकर चर्चा और दबाव दोनों बढ़ गए हैं।

रोहित ने किया था गंभीर का सपोर्ट

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जारी चर्चाओं के बीच PTI की एक रिपोर्ट में उनके और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर भी जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने ही गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आने की खबरें सामने आईं।

क्या लॉर्ड्स होगा रोहित का आखिरी वनडे?

इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित 2027 वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन सेलेक्शन कमेटी की भविष्य की योजनाओं में उन्हें शामिल नहीं माना जा रहा है। वहीं इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम दौर में पहुंच सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। वहींBCCI ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

डेब्यू से पहले फिरोज अब्बास खान ने वीर हिरानी की तारीफ में कही ये बड़ी बात, जानें क्या बोले डायरेक्टर

राजकुमार हिरानी के बेटे, वीर हिरानी, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज़ को खुद उनके पिता और जाने-माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी बैक कर रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं वीर थिएटर की दुनिया में पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। फिरोज अब्बास खान के डायरेक्शन में बने नाटक ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ में ‘सुरेश’ के किरदार में उनकी एक्टिंग की सादगी और गहराई के लिए काफी तारीफ हुई थी।

​हाल ही में एक इंटरव्यू में, फिरोज अब्बास खान ने याद किया कि जब वे पहली बार वीर से मिले थे, तभी उन्होंने वीर के अंदर का एक्टिंग टैलेंट भांप लिया था। उन्होंने वीर की लगन और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ नहीं देखी है, लेकिन वीर के भविष्य को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि यह युवा एक्टर यहाँ टिकने के लिए आया है और अपने डेब्यू से कहीं आगे जाएगा।

वीर हिरानी के साथ अपनी पहली मुलाकात और उन्हें ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ में कास्ट करने की वजह को याद करते हुए, फिरोज़ अब्बास खान ने वीर की विनम्रता, अनुशासन और एक्टिंग के प्रति उनके समर्पण के बारे में बात की। उन्होंने शेयर किया , “जब मैं पहली बार वीर से मिला और उसने आकर मुझसे बात की, तो मेरे दिल ने कहा कि यह एक एक्टर है। वह बहुत शांत और सिंपल है, लाउड नहीं है और खुद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करता। वह बस आपके पास आता है और उस लड़के में बहुत तहज़ीब है।

उसी वक्त मुझे यह एहसास हुआ कि यह एक एक्टर है, इसलिए जब मैं सुरेश के किरदार के लिए कास्टिंग कर रहा था, तो सबसे पहले मेरे दिमाग में वही आया। वह उन प्रिविलेज्ड बच्चों जैसा नहीं है जो सोचते हैं कि अगर कुछ नहीं किया तो चलो एक्टर बन जाते हैं। वह असल में एक मेहनती प्रोफेशनल है, उसे एक प्रोफेशनल एक्टर बनने की ट्रेनिंग मिली है। मैंने यह चीज़ देखी है कि जब भी आप उसके साथ काम करते हैं, आप उसमें सिर्फ ग्रोथ देखते हैं, ठहराव नहीं।”

वीर की लगन और काबिलियत की और तारीफ करते हुए, खान ने कहा कि वह कभी भी एवरेज काम से संतुष्ट नहीं होता और हर परफॉर्मेंस के साथ खुद को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश करता है। उन्होंने शेयर किया, “वह उन एक्टर्स में से नहीं है जो यह मान लेते हैं कि ‘मैंने सब हासिल कर लिया है’, बल्कि वह इस सोच के साथ घर वापस जाता है कि मुझे कल और बेहतर करना है, यही क्वालिटी मुझे उसकी सबसे अच्छी लगती है। जब मैं उस पर दबाव भी डाल रहा था, तब भी उसने कभी हार नहीं मानी। वह ऐसा एक्टर नहीं है जिसे मैं सिर्फ एक बार चलने वाला घोड़ा (वन ट्रिक पोनी) समझूं, वह यहां लंबी रेस का घोड़ा है। वह ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ में सुरेश का किरदार निभाता है और पूरे नाटक का बोझ अपने कंधों पर उठाता है। हाल के दिनों में मैंने जितने भी एक्टर्स देखे हैं, उनमें से मैं उसे लेकर वाकई बहुत एक्साइटेड हूँ। वह जिस तरह का इंसान है, उसका एक बहुत बड़ा क्रेडिट उसकी फैमिली को जाता है, वह यंग है, मॉडर्न है, इंडिपेंडेंट है, फिर भी बेहद रिस्पेक्टफुल है।”

जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या उन्होंने वीर हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का कोई हिस्सा देखा है, तो उन्होंने माना कि उन्होंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन वे वीर की काबिलियत की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा, “ मैंने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है, लेकिन मैं जल्द ही किसी दिन इसे देखने का प्लान कर रहा हूँ। मैं इसे देखना चाहूँगा, लेकिन वह इससे कहीं आगे जाने वाला है और सबको इस बात की आदत डालनी होगी कि वीर यहाँ एक लंबे समय तक टिकने के लिए आया है।”

​वीर हिरानी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में नज़र आएंगे, जिसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी लीड रोल्स में हैं। इसका डायरेक्शन जाने-माने फिल्ममेकर अविनाश अरुण ने किया है। इस सीरीज़ को खुद राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है, जो पहली बार अपनी सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग को डिजिटल स्पेस (OTT) पर लेकर आ रहे हैं। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रीमियर होने वाली है।

Reliance AGM 2026: JioHotstar बना भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म, FY26 में 45.1 करोड़ रहे मंथली एक्टिव यूजर

रिलायंस जियो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar ने वित्त वर्ष 2025-26 में 45.1 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स (MAUs) दर्ज किए। यह भारत के डिजिटल एंटरटेनमेंट मार्केट में इसकी बढ़ती पहुंच को दिखाता है। यह बात रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन और जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक के दौरान कही। आकाश अंबानी के मुताबिक, JioHotstar भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। वहीं दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया है। इस प्लेटफॉर्म पर साल के दौरान औसतन 45.1 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर रहे।

यह भी कहा कि JioHotstar ने अपनी तरह का पहला ‘कंटेंट कॉमर्स मॉडल’ पेश किया है। यह एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के अंदर ही एक मार्केटप्लेस क्रिएट करता है, जिससे यूजर्स ऐप से बाहर निकले बिना अपना पसंदीदा कंटेंट देखते हुए आसानी से खरीदारी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी लाइव स्ट्रीमिंग क्षमताएं लगातार ग्लोबल बेंचमार्क सेट कर रही हैं। हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में, जिसमें भारत जीता था, JioHotstar ने भारत में इसे एक साथ देख रहे 7.25 करोड़ दर्शकों (कंकरेंट व्यूअर्स) का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आज, दुनिया भर में किसी कंटेंट को एक साथ देख रहे दर्शकों के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में से 9 रिकॉर्ड JioHotstar के नाम हैं। IPL 2026 के दौरान हमारे प्लेटफॉर्म पर 70 करोड़ से ज्यादा दर्शक जुड़े, जो हमारे डिजिटल इकोसिस्टम की बेजोड़ पहुंच को दिखाता है।”

JioStar का पहला पूरा साल शानदार तरीके से खत्म

वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस के मीडिया बिजनेस के शानदार प्रदर्शन पर जोर देते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि JioStar ने अपने कामकाज का पहला पूरा साल शानदार तरीके से खत्म किया। यह Jio Studios और Network18 के साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े मीडिया इकोसिस्टम की मुख्य कड़ी बनकर उभरा। बीते वित्त वर्ष के दौरान कंबाइंड मीडिया बिजनेस ने 34,917 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 5,842 करोड़ रुपये का EBITDA और 3,434 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।

RIL AGM 2026 Live:

यह भी कहा कि JioStar 34.7 प्रतिशत व्यूअरशिप शेयर के साथ भारत के टेलीविजन एंटरटेनमेंट सेक्टर में अपना दबदबा बनाए हुए है। यह हिस्सेदारी अगली 3 सबसे बड़ी कंपनियों की कुल हिस्सेदारी के लगभग बराबर है। यह नेटवर्क अलग-अलग जॉनर और भाषाओं में रोजाना 38.9 करोड़ दर्शकों तक पहुंचता है।

Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

भारतीय टेस्ट टीम में कब मिलेगी जगह? वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर की Most Valuable Advice [VIDEO]

हाल के समय में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी और आत्मविश्वास से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई लोग उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि किसी भी युवा खिलाड़ी के विकास में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।

तेंदुलकर का मानना है कि वैभव में असाधारण क्षमता है और भविष्य में वह टेस्ट क्रिकेट में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन उनके विकास की प्रक्रिया को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने देना चाहिए। युवा खिलाड़ियों पर अपेक्षाओं का अतिरिक्त दबाव डालने के बजाय उन्हें अपने खेल को निखारने का पर्याप्त समय और अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनका आत्मविश्वास और खेल को पढ़ने की क्षमता है। ऐसे खिलाड़ियों के साथ अत्यधिक तकनीकी हस्तक्षेप कभी-कभी उनके स्वाभाविक खेल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए फिलहाल उन्हें उसी अंदाज में खेलने देना बेहतर होगा, जिसने उन्हें पहचान दिलाई है।

ALSO READ: रो पड़ा 'Boss Baby', नम हो गईं करोड़ों आंखें, 15 साल के खिलाड़ी ने बदले क्रिकेट के मायने, हिला दी रिकॉर्ड बुक [VIDEO]
 

वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए तेंदुलकर ने कहा,

“आज सभी वैभव की बात कर रहे हैं। मैंने उन्हें बैटिंग करते हुए देखा है। उनमें बहुत कुछ खास है। सिर्फ गेंद को हिट करने की ताकत ही नहीं, बल्कि उनकी कलाई का काम (रिस्ट वर्क) भी कमाल का है, जिसमें मुझे बहुत इंप्रेस किया। मैदान के हर कोने में शॉट खेलने के लिए आपकी कलाई मजबूत होनी चाहिए। वह सिर्फ हवा में बल्ला नहीं घुमा रहे। वे बाकी खिलाड़ियों की तुलना में गेंद की लाइन और लेंथ को जल्दी भांप लेते हैं और आसानी से बाउंड्री पार करा देते ह।”


हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में चयन को लेकर उन्होंने संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उनका मानना है कि वैभव को अभी अपने खेल को और निखारने का समय मिलना चाहिए ताकि वह भविष्य में सभी प्रारूपों में सफल हो सकें।

तेंदुलकर ने कहा,

“वैभव को भारतीय टेस्ट टीम में क्या जल्द ही चुना जाना चाहिए। इस पर तेंदुलकर ने कहा कि वह भी वैभव को टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इसमें जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। वे जैसे हैं, वैसे ही रहें। टेस्ट में अनुभव के साथ वह चुनौतियों से निपटना सीख जाएंगे।”

“वैभव एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बहुत आत्मविश्वासी हैं और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। मैं उनके नेचुरल इंस्टिंक्ट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं चाहूंगा। जिस तरह से वे गेंद को देखते हैं और उस पर रिएक्ट करते हैं वह शानदार है। अगर हम उन्हें एक साथ बहुत सारी चीजें बताकर बाधाएं खड़ी करेंगे, तो उनका वह सिग्नल इंटरप्ट हो जाएगा। मैं उन्हें खुलकर अपना खेल खेलने की आजादी दूंगा।”

तेंदुलकर की बातों से साफ है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर उत्साह जितना बड़ा है, उतनी ही जरूरी उनके विकास की सही दिशा भी है। अगर उन्हें बिना अनावश्यक दबाव के आगे बढ़ने दिया गया, तो भारतीय क्रिकेट को आने वाले वर्षों में एक बेहद खास बल्लेबाज मिल सकता है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और निरंतर अवसर मिलने पर वे लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं। फिलहाल, फोकस उनके खेल को और मजबूत बनाने पर होना चाहिए ताकि जब भी उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिले, वे पूरी तरह तैयार नजर आएं।

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने 15 नवंबर 1989 को Pakistan national cricket team के खिलाफ कराची में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी आक्रमणों का सामना कर अपनी प्रतिभा की झलक दिखा दी थी।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े:

16 पारियां
776 रन
औसत: 48.50
स्ट्राइक रेट: 237.31
72 छक्के
684 रन सिर्फ बाउंड्री से
4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
एलिमिनेटर में 97 (29)
क्वालिफायर-2 में 96 (47)


Amazon ने लॉन्च किया नया Fire TV Stick HD, पुराने TV को बना देगा स्मार्ट, मिलेगा Alexa और Xbox Gaming सपोर्ट

amzon fire stick

अमेजन ने भारत में अपना नया Fire TV Stick HD लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और सबसे पतला HD स्ट्रीमिंग स्टिक है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो कम खर्च में अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना चाहते हैं।

ALSO READ: Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

Fire TV Stick HD में क्या है नया?

 

अमेजन के अनुसार, यह नया डिवाइस पिछले HD वर्जन की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है। इसमें Full HD 1080p स्ट्रीमिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो क्वालिटी बेहतर और रंग ज्यादा आकर्षक दिखाई देते हैं।

 

इसमें Wi-Fi 6 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन कमजोर या नेटवर्क व्यस्त होने पर भी स्ट्रीमिंग स्मूद रहती है। साथ ही Bluetooth 5.3 सपोर्ट की वजह से ऐप्स पहले से ज्यादा तेजी से लोड होते हैं। कंपनी ने Fire TV इंटरफेस को भी नया रूप दिया है, जो अब ज्यादा साफ, तेज और इस्तेमाल में आसान बताया जा रहा है।

 

डिजाइन पहले से ज्यादा पतला

 

डिजाइन की बात करें तो यह अब तक का सबसे स्लिम Fire TV Stick है। कंपनी ने इसे पुराने मॉडल्स के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत छोटा बनाया है। यह डिवाइस सीधे टीवी के USB पोर्ट से पावर ले सकता है, इसलिए अलग से चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे केबल कम लगती हैं और इसे यात्रा के दौरान ले जाना भी आसान हो जाता है।

 

दूसरे स्ट्रीमिंग डिवाइस से कितना अलग?

 

भारत में पहले से Google Chromecast, Xiaomi TV Stick, Realme TV Stick और Airtel Xstream जैसे कई स्ट्रीमिंग डिवाइस मौजूद हैं। अमेजन का कहना है कि उसका नया Fire TV Stick HD तीन खास फीचर्स के दम पर अलग पहचान बनाएगा — तेज परफॉर्मेंस, बेहतर कनेक्टिविटी और इनबिल्ट Alexa सपोर्ट।

 

यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए फिल्में खोज सकते हैं, ऐप्स चला सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइस भी कंट्रोल कर सकते हैं।

 

इस्तेमाल करना बेहद आसान

 

कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स के लिए भी आसान बनाया है, जो ज्यादा टेक्निकल जानकारी नहीं रखते।

 

इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ:

 

  • TV के HDMI पोर्ट में लगाएं
  • Wi-Fi से कनेक्ट करें
  • Amazon अकाउंट से साइन इन करें
  • और स्ट्रीमिंग शुरू करें

 

Alexa Voice Remote में लोकप्रिय OTT ऐप्स के लिए शॉर्टकट बटन भी दिए गए हैं।

 

OTT ऐप्स और फ्री कंटेंट सपोर्ट

इस डिवाइस में Prime Video, Netflix, YouTube, JioHotstar और Zee5 जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा कई फ्री लाइव स्पोर्ट्स और न्यूज चैनल भी उपलब्ध हैं, जो विज्ञापन आधारित मॉडल पर चलते हैं।

Xbox Cloud Gaming का सपोर्ट

पहली बार Fire TV Stick HD में Xbox Cloud Gaming का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स Bluetooth कंट्रोलर कनेक्ट करके Xbox ऐप के जरिए टीवी पर क्लाउड गेम्स खेल सकते हैं। हालांकि इसके लिए Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

 

भारत में कीमत और उपलब्धता

Fire TV Stick HD की कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है। इसे Amazon India, Flipkart, Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto से खरीदा जा सकता है। जल्द ही यह ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Edited by : Sudhir Sharma