जब बरसे बदरा तो महकेगा आंगन, बारिश में लगाएं ये 6 पौधे और पाएं फूलों की वादियां!

मानसून आते ही प्रकृति हरियाली से भर जाती है और यही समय घर के बगीचे को सजाने के लिए भी सबसे अच्छा होता है। बारिश की नमी पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करती है। ऐसे में कुछ खास पौधे लगाकर आप अपने घर को खूबसूरत और हरा-भरा बना सकते हैं:

 

मोगरा – खुशबू से भर देगा आंगन

मोगरे के पौधे में पूरी गर्मी नहीं होगी फूलों की कमी, बस अप्रैल के महीने में करें ये 5 जरूरी काम - 5 essential april care tips to keep your mogra plant

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपका घर मीठी और मनमोहक खुशबू से महकता रहे, तो मोगरे का पौधा जरूर लगाएं। मानसून में इसे अच्छी नमी मिलती है, जिससे इसकी ग्रोथ बेहतर होती है और इसमें सफेद रंग के खूबसूरत फूल खूब खिलते हैं। सही धूप, पानी और देखभाल मिलने पर मोगरा आपके बगीचे की सुंदरता बढ़ा सकता है।

 

गेंदा – कम देखभाल में खिलने वाला पौधा

How to Grow Marigold: घर पर इस तरह उगाएं गेंदे का फूल - टोकरी भर-भर कर खिलेंगे फूल

गेंदा ऐसा फूलों वाला पौधा है, जिसे ज्यादा मेहनत और देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसके पीले और नारंगी रंग के चमकीले फूल बगीचे को अट्रैक्टिव बना देते हैं। यह पौधा मानसून में तेजी से बढ़ता है और माना जाता है कि इसकी खुशबू कुछ कीड़ों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है।

 

गुड़हल – बड़े और रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती

बारिश शुरू होते ही फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, मानसून में लगाएं ये 6 खूबसूरत पौधे, हर कोई करेगा तारीफ - News18 हिंदी

बारिश का मौसम गुड़हल के पौधे के ग्रोथ के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इस समय पौधा तेजी से बढ़ता है और इसमें बड़े साइज के लाल, गुलाबी, पीले या अन्य रंगों के फूल खिलते हैं। गुड़हल को अच्छी धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है, इसलिए मानसून में इसकी देखभाल करना आसान हो जाता है।

 

स्नेक प्लांट – कम देखभाल में बढ़ने वाला पौधा

Gardening Expert Alok Secret To Make Snake Plant Bushy,24 घंटे फ्री की ऑक्सीजन देना वाला पौधा हो जाएगा घना, कुछ डालने की नहीं है जरूरत, माली की बताई 5 बातें रखना याद -

अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जिसकी ज्यादा देखभाल न करनी पड़े, तो स्नेक प्लांट एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है। हालांकि, इसमें जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए, क्योंकि गमले में पानी जमा रहने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

तुलसी – खूबसूरती के साथ औषधीय गुण

Tulsi Plant Fast Growth Tips in Hindi: नहीं बढ़ रहा तुलसी का पौधा,अपनाएं ये आसान तरीके और देखें फर्क

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में धार्मिक महत्व के साथ-साथ अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यह तेजी से बढ़ता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसके गमले में पानी जमा न हो। तुलसी को रोजाना कुछ घंटे हल्की धूप मिलना जरूरी होता है, जिससे यह स्वस्थ बनी रहती है।

 

फर्न – हरियाली बढ़ाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन

How to Grow and Care Foxtail Fern || Fun Gardening

फर्न की घनी और हरी पत्तियां बगीचे को नेचुरल और ताजा लुक देती हैं। यह पौधा नमी वाले वातावरण में अच्छी तरह ग्रोथ होता है, इसलिए बारिश का मौसम इसके लिए अनुकूल होता है। फर्न को सीधी तेज धूप पसंद नहीं होती, इसलिए इसे ऐसी जगह लगाना बेहतर होता है जहां हल्की छाया मिलती रहे।

बारिश में लगाएं ये पौधे और सजाएं अपना बगीचा

This may contain: many different colored flowers in the grass

अगर आप अपने घर के गार्डन, बालकनी या छत को हरियाली और फूलों से सजाना चाहते हैं, तो मानसून सबसे सही समय है। यहां दिए गए पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं और ये आपके घर को खूबसूरत, ताजा और नेचुरल फील देते हैं।

Devshayani Ekadashi Vrat 2026: देवशयनी एकादशी व्रत 24 या 25 जुलाई 2026 कब किया जाएगा? जानें तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

Devshayani Ekadashi Vrat 2026: देवशनी एकादशी का व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आनुसार, इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चाह माह की योगनिद्र में पाताल लोक चले जाते हैं और चतुर्मास आरंभ हो जाता है। इस अवधि में विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। श्री हरि सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी तक योग निद्रा में लीन रहते हैं। इस दौरान सृष्टि का कामकाज भगवान शिव के पास रहता है।

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष स्थान है। इसे साल की कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण एकादशी तिथियों में से एक माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन को बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान से मनाते हैं। आइए जानें इस साल देव शयनी एकादशी तिथि का व्रत किस दिन किया जाएगा।

कब है हरिशयनी एकादशी?

साल 2026 में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी या हरिशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026, शनिवार को किया जाएगा। चूंकि उदयातिथि 25 जुलाई को मिल रही है, इसलिए वैष्णव और सामान्य श्रद्धालु दोनों ही इस दिन व्रत रखेंगे। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होगी और अगले 4 महीनों के लिए सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।

देवशयनी एकादशी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत और समाप्ति का समय इस प्रकार है :

एकादशी तिथि प्रारंभ : 24 जुलाई 2026 को सुबह 09:12 बजे से

एकादशी तिथि समाप्त : 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:34 बजे तक

उदयातिथि के अनुसार व्रत की तारीख : 25 जुलाई 2026 (शनिवार)

अभिजीत मुहूर्त (पूजा के लिए श्रेष्ठ): दोपहर 12:19 PM से 01:11 PM तक

व्रत पारण का समय : 26 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 05:39 AM से 08:22 AM के बीच।

देवशयनी एकादशी 2026 पूजा विधि

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु योग निद्रा में जाते हैं। इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है :

सुबह की तैयारी : एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

व्रत का संकल्प : मंदिर के सामने हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।

पूजा स्थापना : भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को चौकी पर स्थापित करें। उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं।

सामग्री अर्पित करें : भगवान को पीले फूल, पीला चंदन, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।

तुलसी दल : भगवान विष्णु को तुलसी दल अत्यंत प्रिय हैं, उन्हें भोग में तुलसी जरूर शामिल करें। लेकिन ध्यान रखें, एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े जाते, इसलिए इन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

मंत्र और कथा : भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें और देवशयनी एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें।

शयन कराना : पूजा के अंत में भगवान विष्णु को एक सुंदर छोटे गद्दे और तकिये वाले बिस्तर पर प्रतीकात्मक रूप से सुलाया जाता है यानी योग निद्रा में भेजा जाता है।

Ashadha Gupt Navratri 2026: आज से शुरू हुई आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, 10 महाविद्याओं की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

SIP Calculator: ₹500, ₹1,000 या ₹5,000… कितनी रकम से SIP शुरू करें? जानिए आसान फॉर्मूला

SIP Calculator: म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने वाले ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है। आखिर SIP की शुरुआत कितने रुपये से करनी चाहिए? ₹500, ₹1,000, ₹5,000 या इससे भी ज्यादा?

इसका कोई एक जवाब नहीं है। सही SIP वही है, जिसे आप हर महीने बिना रुके लंबे समय तक जारी रख सकें। निवेश की दुनिया में बड़ी रकम से शुरुआत करने से ज्यादा जरूरी है नियमित निवेश करना। यही आदत आगे चलकर बड़ी पूंजी बना सकती है।

₹500 की SIP से भी हो सकती है शुरुआत

आज ज्यादातर म्यूचुअल फंड में सिर्फ ₹500 महीने से SIP शुरू की जा सकती है। अगर आप पहली बार निवेश कर रहे हैं या नौकरी की शुरुआत की है, तो छोटी रकम से शुरुआत करना बिल्कुल सही फैसला हो सकता है।

मान लीजिए आपने 25 साल की उम्र में ₹500 महीने की SIP शुरू की। अगर आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है और आप 35 साल तक निवेश जारी रखते हैं, तो आपके पास 32 लाख का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें कुल निवेश सिर्फ ₹2.10 लाख का होगा यानी आपको करीब 30 लाख मुनाफा मिलेगा।

₹1,000 या ₹5,000 की SIP में कितना फर्क पड़ता है?

अब मान लीजिए निवेश की अवधि 25 साल है और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है।

मासिक SIPकुल निवेशअनुमानित फंड
₹500₹1.50 लाख₹9.5 लाख
₹1,000₹3 लाख₹19 लाख
₹5,000₹15 लाख₹95 लाख

यही कंपाउंडिंग की ताकत है। जितनी बड़ी SIP और जितना लंबा समय, उतना बड़ा फंड बनने की संभावना।

कंपाउंडिंग आखिर होती क्या है?

मान लीजिए आपने ₹5,000 की SIP शुरू की। पहले साल आपको रिटर्न मिला। अगले साल सिर्फ आपके निवेश पर ही नहीं, बल्कि पहले साल के मुनाफे पर भी रिटर्न मिलने लगता है। इसे ही कंपाउंडिंग कहते हैं।

यानी आपका पैसा खुद भी कमाई करने लगता है। इसलिए निवेश में समय सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

मार्केट गिर जाए तो क्या SIP बंद कर देनी चाहिए?

यही सबसे बड़ी गलती होती है। जब बाजार गिरता है, तब आपकी SIP से ज्यादा यूनिट खरीदने को मिलती हैं। बाद में बाजार संभलता है, तो यही यूनिट बेहतर रिटर्न दे सकती हैं।

उदाहरण के लिए, पहले महीने NAV ₹100 था। ₹5,000 में 50 यूनिट मिलीं। अगले महीने बाजार गिरा और NAV ₹80 हो गया। अब ₹5,000 में 62.5 यूनिट मिल गईं। यानी बाजार गिरने पर भी आपका निवेश आपके लिए ज्यादा यूनिट खरीद रहा होता है। इसलिए गिरावट हमेशा नुकसान नहीं होती।

सैलरी बढ़े तो SIP भी बढ़ाइए

अगर हर साल आपकी सैलरी बढ़ती है, तो SIP भी बढ़ानी चाहिए। इसे Step-Up SIP कहते हैं। मान लीजिए आपने ₹5,000 महीने की SIP शुरू की। अगर 25 साल तक रकम नहीं बढ़ाई, तो 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से फंड करीब ₹95 लाख बन सकता है।

लेकिन अगर हर साल SIP सिर्फ 10% बढ़ाते रहे, तो यही फंड करीब ₹2 करोड़ तक पहुंच सकता है। यानी सिर्फ SIP बढ़ाने की आदत से आपका फंड दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है।

कितनी SIP आपके लिए सही है?

इसका आसान नियम है। अगर आपकी मासिक कमाई ₹40,000 है, तो कोशिश करें कि कम से कम 10% यानी ₹4,000 निवेश करें। अगर अभी इतना मुमकिन नहीं है, तो ₹500 या ₹1,000 से शुरुआत करें। सबसे जरूरी बात यह है कि निवेश शुरू हो। बाद में कमाई बढ़ने पर SIP भी बढ़ाते रहें।

निवेश शुरू करने से पहले ये 5 बातें याद रखें

  • जितनी SIP आराम से चला सकें, उतनी ही शुरू करें।
  • कम से कम 10-15 साल का नजरिया रखें।
  • बाजार गिरने पर SIP बंद न करें।
  • हर साल SIP में 10-15% की बढ़ोतरी करें।
  • किसी लक्ष्य के साथ निवेश करें, सिर्फ रिटर्न देखकर नहीं।

SIP vs SSY: सुकन्या समृद्धि और SIP में हर महीने ₹2000 निवेश करें तो किसमें ज्यादा पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में समझदारी और सही योजना बनाने का संकेत देता है। कई लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है, जबकि कुछ लोगों के लिए नए निवेश और आय के अवसर बन सकते हैं। अगर आप भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक स्थिति चाहते हैं, तो आज जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में नई दिशा मिल सकती है। अपने खर्चों और बजट की समीक्षा करें। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और भविष्य के लिए बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। सही वित्तीय योजना आपको लंबे समय तक फायदा दे सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खर्चों को नियंत्रित रखें और केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करें। धैर्य और सही योजना आपको आगे अच्छा लाभ दिला सकती है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाने का अच्छा समय है। अपने निवेश और खर्चों का सही आकलन करें। नए अवसरों पर नजर रखें और जरूरत के अनुसार अपने बजट में बदलाव करने से न हिचकें। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में आकर कोई आर्थिक फैसला न लें। बजट बनाकर चलें और अचानक आने वाले खर्चों के लिए भी तैयारी रखें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से आर्थिक मामलों में आसानी होगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बजट बनाकर खर्च करने से भविष्य में फायदा होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर कोई नया निवेश या कारोबार का प्रस्ताव मिले, तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों का सही प्रबंधन करना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। गैर-जरूरी खर्चों से बचें और केवल आवश्यक कामों पर ही पैसा लगाएं। अपने बजट और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करें। छोटी-छोटी बचत भी आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता देखने को मिल सकती है। फिजूल खर्च से बचें, खासकर महंगी और गैर-जरूरी चीजों पर। यदि निवेश करने की सोच रहे हैं, तो लंबी अवधि को ध्यान में रखकर फैसला लें। सही योजना भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने का अच्छा समय है। पुराने निवेश और बजट को दोबारा देखें। कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। सोच-समझकर बनाई गई योजना भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकती है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। अपने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत पड़ने पर उनमें बदलाव करें। धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

गाजियाबाद के GH-7 सोसायटी की लिफ्ट में मारपीट, आरोपी ने AOA के पूर्व कोषाध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की GH-7 सोसाइटी में बुधवार सुबह कथित तौर पर पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी को लेकर हुआ विवाद तब हिंसक हो गया, जब एक व्यक्ति ने सोसाइटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के साथ लिफ्ट के अंदर मारपीट की। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी की पहचान प्रह्लाद कुमार के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसने लिफ्ट के अंदर दीपक चोपड़ा को घूंसे मारे और लात मारी। दीपक चोपड़ा सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं। बाद में चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) प्रियश्री पाल ने बताया कि GH-7 सोसाइटी के टॉवर 8 में रहने वाले दीपक चोपड़ा अपने बच्चों को स्कूल बस में बिठाकर अपने फ्लैट लौट रहे थे। इसी दौरान, आरोपी प्रह्लाद कुमार, जो उसी टावर 8 में रहता है, अपने बच्चों को स्कूल बस में छोड़ने के बाद उसी लिफ्ट में आया। जिसके बाद दोनों के बीच सोसाइटी फंड को लेकर बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि प्रह्लाद कुमार ने दीपक चोपड़ा को लात-घूंसे मारे और करीब तीन मिनट तक उन्हें पीटता रहा।

ACP ने आगे कहा कि चोपड़ा ने क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रह्लाद कुमार को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज ली है।

4 मिनट का CCTV वीडियो वायरल

घटना का लगभग चार मिनट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चोपड़ा लिफ्ट के अंदर खड़े होकर अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं, तभी एक महिला अंदर आती है।

कुछ ही देर बाद, प्रह्लाद कुमार लिफ्ट में आते हैं। जब दोनों पुरुषों के बीच बहस होती है, तो महिला लिफ्ट से बाहर निकल जाती है।

फुटेज में कथित तौर पर प्रह्लाद कुमार को चोपड़ा पर हमला करने से पहले लिफ्ट का दरवाजा बंद करते हुए दिखाया गया है। उन्हें लगभग तीन मिनट तक चोपड़ा को बार-बार घूंसे मारते और लात मारते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 36 हजार रुपये कमाता है पर हर महीने 15 हजार गरीबों को खाना खिलाने में कर देता है खर्च! दिल्ली के डिलीवरी बॉय आकाश की कहानी गजब

Semiconductor Mission 2.0: सरकार की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकंडक्टर स्कीम, इन 10 स्टॉक्स को मिल सकता है तगड़ा फायदा

Semiconductor Mission 2.0: केंद्र सरकार ने India Semiconductor Mission (ISM 2.0) के लिए ₹1.27 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। इस बार सरकार का फोकस सिर्फ चिप फैक्ट्री लगाने पर नहीं है। अब चिप डिजाइन, मशीनें, कच्चा माल, एडवांस पैकेजिंग, रिसर्च और पूरी सप्लाई चेन को भारत में विकसित किया जाएगा।

ऐसे में कई भारतीय कंपनियों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 10 कंपनियों पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।

Tata Electronics

टाटा ग्रुप भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैब लगाने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी पहले से इस सेक्टर में बड़े निवेश कर रही है। ISM 2.0 से इसके विस्तार को और रफ्तार मिल सकती है।

CG Power & Industrial Solutions

CG Power सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में निवेश कर रही है। कंपनी की चिप मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं को सरकार की नई नीति से मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

Kaynes Technology

Kaynes Technology पहले ही सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक्टिव है। सरकार की ATMP और OSAT पर बढ़ती फोकस से कंपनी को फायदा हो सकता है।

Tata Elxsi

टाटा ग्रुप की Tata Elxsi चिप डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में काम करती है। ISM 2.0 में डिजाइन कंपनियों को बढ़ावा मिलने से इसके लिए नए अवसर बन सकते हैं।

Dixon Technologies

Dixon भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन मजबूत होने का फायदा इसे भी मिल सकता है।

Syrma SGS Technology

Syrma SGS इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और PCB असेंबली में काम करती है। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विस्तार से कंपनी का कारोबार बढ़ सकता है।

MosChip Technologies

MosChip चिप डिजाइन और सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग सेवाएं देती है। सरकार का डिजाइन और IP डेवलपमेंट पर जोर कंपनी के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

HCL Technologies

HCLTech चिप डिजाइन और इंजीनियरिंग R&D सेवाओं में वैश्विक कंपनियों के साथ काम करती है। भारत में डिजाइन इकोसिस्टम बढ़ने से नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

Tata Consultancy Services (TCS)

टटा ग्रुप यह आईटी कंपनी TCS सेमीकंडक्टर, AI और इंजीनियरिंग सेवाओं में दुनिया की कई चिप कंपनियों के साथ काम करती है। घरेलू निवेश बढ़ने से इस कारोबार में भी तेजी आ सकती है।

Cyient

Cyient सेमीकंडक्टर डिजाइन, एम्बेडेड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन सेवाएं देती है। नई नीति से इस क्षेत्र में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

निवेशकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

यह समझना जरूरी है कि सरकार ने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया है। इस लिस्ट में कंपनियां उनके मौजूदा कारोबार और सेमीकंडक्टर सेक्टर में मौजूदगी के आधार पर चुनी गई हैं।

ISM 2.0 से इन्हें नए ऑर्डर, निवेश या साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी कंपनियों को तुरंत या समान रूप से फायदा होगा। निवेश का फैसला हमेशा कंपनी के नतीजों, वैल्यूएशन और भविष्य की योजनाओं को देखकर ही करना चाहिए।

Semiconductor Mission 2.0: ₹1.27 लाख करोड़ के मिशन को मंजूरी, भारत को चिप हब बनाने की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Royal Enfield Shotgun 650 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

Royal Enfield ने कस्टम बाइक बनाने वाली कंपनी ‘रफ क्राफ्ट्स’ (Rough Crafts) के साथ मिलकर ‘शॉटगन 650’ का लिमिटेड-एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बता दें कि दुनिया भर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स बनी हैं, जिनमें से भारत के लिए सिर्फ 25 यूनिट्स ही तय की गई हैं। वहीं, स्टैंडर्ड टॉप-स्पेक शॉटगन 650 की कीमत 4.16 लाख रुपये है, यानी इस लिमिटेड-एडिशन के लिए 1.59 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे, जबकि अंदरूनी तौर पर (मैकेनिकल रूप से) यह बाइक वैसी ही है।

यह बात इसलिए भी अहम है क्योंकि रजिस्ट्रेशन तो अभी शुरू हो रहे हैं, लेकिन भारत में सिर्फ पहले 25 खरीदारों को ही यह बाइक मिल पाएगी। इसलिए इसमें दिलचस्पी रखने वालों के लिए बजट से ज्यादा सही समय पर बुकिंग करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह एडिशन किस तरह अलग है और स्लॉट खत्म होने से पहले इसे कैसे बुक किया जा सकता है।

यह इसे अलग कैसे बनाता है?

यह बाइक सीधे ‘कैलिबर रॉयल’ से प्रेरित है, जो एक खास कस्टम बाइक है। इसे सबसे पहले Rough Crafts ने EICMA 2025 में दिखाया था और बाद में भारत में Motoverse 2025 में भी पेश किया गया था। इसमें ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टील्थ ब्लैक पेंट स्कीम है, जिस पर हाथ से लगाई गई गोल्ड लीफ डिटेलिंग और ग्रे एक्सेंट हैं। साथ ही, इसमें पार्टनरशिप को दिखाने वाला कास्ट ब्रास का बैज, अलग-अलग नंबर वाली टैंक प्लेट्स, ब्लैक बार-एंड मिरर्स, क्विल्टेड लेदर सीट, कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स और गोल्ड-फिनिश वाले फोर्क ट्यूब्स भी हैं।

इन सबके अलावा, हर खरीदार को ओरिजिनल कैलिबर रॉयल स्केच का एक नंबर वाला प्रिंट भी मिलता है, जिस पर Rough Crafts के फाउंडर विंस्टन येह के साइन होते हैं।

इसे कैसे खरीदें?

रॉयल एनफील्ड ऐप और वेबसाइट के जरिए दुनिया भर में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, लेकिन भारत में असल बिक्री 30 जुलाई को शाम 7 बजे (IST) होगी। हालांकि, इसमें ‘पहले आओ-पहले पाओ’ का नियम लागू होगा। ध्यान दे कि भारत में रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले शुरुआती 25 ग्राहकों को ही यह यूनिट मिलेगी।

अगर कोई भी ग्राहक बिक्री शुरू होने के समय (ड्रॉप विंडो) तक इंतजार करता है, तो उसके हाथ से यह मौका निकल सकता है। क्योंकि रॉयल एनफील्ड के लिमिटेड कोलैबोरेशन की मांग हमेशा सप्लाई से ज्यादा रही है और पिछली बार भी ऐसे ड्रॉप्स के कुछ ही मिनटों में सारा स्टॉक बिक गया था।

क्या यह मैकेनिकल तौर पर अलग है?

नहीं। Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Edition में स्टैंडर्ड Shotgun 650 वाला ही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इसमें परफॉर्मेंस, सस्पेंशन या ब्रेकिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक की ज्यादा कीमत सिर्फ इसके खास डिजाइन, लिमिटेड एडिशन मॉडल होने और Rough Crafts के सिग्नेचर आर्टवर्क की वजह से है। इसमें कोई अतिरिक्त मैकेनिकल फीचर या ज्यादा पावर नहीं मिलती है।

इसलिए खरीदारों को यह सोचना होगा कि क्या ₹1.59 लाख ज्यादा खर्च करना सिर्फ एक्सक्लूसिव लुक और लिमिटेड एडिशन वैल्यू के लिए सही रहेगा या फिर स्टैंडर्ड Shotgun 650 उनके लिए बेहतर विकल्प होगी।

यह भी पढ़ें: Renault Triber पर मिल रहा ₹60,000 तक का डिस्काउंट, बस इसी महीने रहेगा यह धांसू ऑफर, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus N6 के बाद अब N6x की तैयारी, 120Hz डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

OnePlus अब भारत में अपनी नई N-सीरीज को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही भारत में OnePlus N6 लॉन्च किया था और अब उसने एक नए बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि यह फ़ोन Amazon India पर उपलब्ध होगा। शुरुआती लीक्स से यह भी संकेत मिलता है कि आने वाला डिवाइस अपने पिछले मॉडल के कई फ़ीचर्स के साथ आ सकता है, लेकिन इसकी कीमत कम हो सकती है। आइए जानते हैं OnePlus N6x से जुड़ी अब तक की सभी जानकारी।

OnePlus N6x भारत में लॉन्च: अब तक क्या जानकारी सामने आई

OnePlus ने एक खास टीजर पेज जारी करके कन्फर्म किया है कि N6x जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाला है। हालांकि, इस टेक कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माइक्रोसाइट से यह कन्फर्म हो गया है कि Amazon इसके ऑफिशियल सेल्स पार्टनर्स में से एक होगा।

टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, आने वाले स्मार्टफोन में “जाने-पहचाने” हार्डवेयर होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के कई स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है।

OnePlus N6x में OnePlus N6 वाले कई फीचर्स होने की उम्मीद है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच HD LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी शामिल हो सकती है।

इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग होने की भी उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह Android पर आधारित OxygenOS के लेटेस्ट वर्जन के साथ आएगा।

बता दें कि OnePlus N6x इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत OnePlus N6 से कम हो सकती है। OnePlus N6x की लॉन्चिंग प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकती है, जो OnePlus N6 को टक्कर देगी, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी।

हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आई इन सभी जानकारियों को सिर्फ लीक्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन की सही कीमत और फीचर्स की पुष्टि हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी वाला Realme Narzo 100X लॉन्च, 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ मचाएगा धमाल

Stocks to Watch: 16 जुलाई को इन 12 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: शेयर बाजार में 16 जुलाई के कारोबार के दौरान कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह तिमाही नतीजे, बड़े ऑर्डर, अहम नियुक्तियां और कारोबार से जुड़े नए अपडेट हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के कारोबारी सत्र में कौन से 12 स्टॉक्स निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर रहेंगे।

HDFC Bank

प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank के पार्टटाइम चेयरमैन के रूप में राजीव कुमार की नियुक्ति को RBI ने मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से तीन साल के लिए प्रभावी होगी।

Adani Power

पावर कंपनी Adani Power ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) के साथ 25 साल के लिए 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का समझौता किया है। इससे कंपनी के लंबे समय के रेवेन्यू को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Jana Small Finance Bank

स्मॉल फाइनेंस बैंक Jana Small Finance Bank का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 52.3% बढ़कर ₹155 करोड़ हो गया। NII 33.6% बढ़कर ₹783 करोड़ रही। वहीं, ग्रॉस NPA 2.46% से घटकर 2.39% पर आ गया।

Sai Silks (Kalamandir)

रिटेल और एथनिक वियर कंपनी Sai Silks (Kalamandir) का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14.7% घटकर ₹26 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 1% घटकर ₹375 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 15% से घटकर 13.8% पर आ गया।

TVS Holdings

ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज समूह TVS Holdings की सहायक कंपनी Home Credit India, Varthana Finance में 100% हिस्सेदारी ₹967 करोड़ में खरीदेगी। इस अधिग्रहण से कंपनी की वित्तीय सेवाओं के कारोबार का विस्तार होगा।

Himadri Speciality Chemical

स्पेशलिटी केमिकल कंपनी Himadri Speciality Chemical ने जून तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.3% बढ़कर ₹230 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹182 करोड़ था।

HDFC Life Insurance

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का VNB और VNB मार्जिन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। प्रोटेक्शन बिजनेस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।

HDB Financial Services

NBFC कंपनी HDB Financial Services का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 38.3% बढ़कर ₹785 करोड़ पहुंच गया। यह कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है।

Angel One

फिनटेक और ब्रोकिंग कंपनी Angel One का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 102% बढ़ गया। रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़त रही। बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन से कंपनी का प्रॉफिट मजबूत हुआ।

Network18 Media & Investments

मीडिया कंपनी Network18 Media & Investments का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू जून तिमाही में 10% बढ़कर ₹516 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹468 करोड़ था।

ICICI Lombard General Insurance

जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI Lombard का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 46% घटकर ₹403 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹747 करोड़ था। एकमुश्त खर्च (Exceptional Items) की वजह से कंपनी की कमाई पर असर पड़ा।

India Pesticides

एग्रोकेमिकल कंपनी India Pesticides को अपने एक फंगीसाइड प्रोडक्ट के लिए यूरोपीय संघ (EU) से Technical Equivalence (TEQ) की मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

HDFC Bank के पार्ट-टाइम चेयरमैन पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति को आरबीआई की मंजूरी

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।