Vaibhav Sooryavanshi: आज भारत में होगा वैभव सूर्यवंशी का T20 डेब्यू? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानि 13 सितंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं अगर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिलता है, तो एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे। आज वैभव अगर खेलते हैं तो वह भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले किसी फुल-मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन सकते हैं। वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है और अब उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि पर है।

वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब पहली बार भारतीय मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर सकते हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 इंटरनेशनल में अबतक वैभव सूर्यवंशी ने कुल 6 मैच खेले हैं। 6 मैचों की पारी में वैभव ने 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। इससे पहले जिम्बावे दौरे पर वैभव ने शानदार पारी खेली थी।

संजू की जगह वैभव को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। वहीं फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज सैमसन की टीम में वापसी हुआ और वैभव को बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी उनकी जगह को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। फिर भी उम्मीद है कि तीन मैचों की सीरीज में वैभव को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिल सकता है।

भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी चुनना मुश्किल

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में ओपनिंग जोड़ी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले साथ में अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए दोनों को फिर से ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, युवा वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने तीनों में से सही खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती होगी। एशियन गेम्स से पहले यह देखना खास होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर वैभव और सैमसन को किस तरह मौके देते हैं।

भारत में कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने दिसंबर 1990 में पुणे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 17 साल 253 दिन थी। वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52 रन चाहिए। दूसरी ओर, राशिद खान भी टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से केवल 7 विकेट दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹220 तक हुआ सस्ता; चांदी ₹5000 लुढ़की

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 220 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 154730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली141850154730
मुंबई141700154580
अहमदाबाद141750154630
चेन्नई141700154580
कोलकाता141700154580
हैदराबाद141700154580
जयपुर141850154730
भोपाल141750154630
लखनऊ141850154730
चंडीगढ़141850154730

EPF Calculator: पीएफ से भी बनाया जा सकता है एक करोड़ रुपये का फंड! जानिए इसके लिए मंथली कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

चांदी की चाल

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर सस्ती हुई है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये फिसला है। 13 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। ​तब से अब तक यह लगभग 40 प्रतिशत टूट चुकी है।

Gold Price Today: सोना फिसला, दिल्ली में ₹141690 पर 22 कैरेट; वैश्विक कीमत एक सप्ताह में 1.5% कमजोर

देश में सोने की कीमत में गिरावट का आलम है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत फिसली है। 12 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,700 रुपये घट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली141690154560
मुंबई141540154410
अहमदाबाद141590154460
चेन्नई141540154410
कोलकाता141540154410
हैदराबाद141540154410
जयपुर141690154560
भोपाल141590154460
लखनऊ141690154560
चंडीगढ़141690154560

सोने में निवेश रोकने की नहीं करें भूल, कोटक म्यूचुअल फंड ने बताई इसकी वजह

चांदी की कीमत

सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी लुढ़का है। 12 सितंबर की सुबह चांदी गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 10,000 रुपये ​टूटी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Viral Video: पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती कार से अचानक गायब हुई नंबर प्लेट! इस लग्जरी गाड़ी में ऐसी क्या हाईटेक सिस्टम? अब पता चला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुणे-मुंबई हाईवे पर चलती हुई एक लग्जरी कार की नंबर प्लेट गायब होती दिख रही है। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर 8 सितंबर को हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ड्राइवर कार के अंदर से एक मैकेनिकल सिस्टम को चालू करता हुआ दिख रहा है, जिससे चलती हुई कार की नंबर प्लेट कुछ ही सेकंड में मुड़कर अंदर चली जाती है।

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो पीछे चल रहे एक दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। यह क्लिप तेजी से सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) का ध्यान भी इस मामले पर गया।

RTO ने गाड़ी को ढूंढ निकाला, हटाई मॉडिफाइड नंबर प्लेट

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पिंपरी-चिंचवड़ RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ने गाड़ी को ढूंढने के लिए जांच शुरू की।

अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर गाड़ी को खोज निकाला। इसके बाद कार में लगा नंबर प्लेट को छिपाने वाला मैकेनिकल सिस्टम हटा दिया गया। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के मालिक पर 4,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

RTO अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी के मालिक ने पूछताछ में माना कि यह मैकेनिज्म ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए ई-चालान से बचने के लिए लगाया गया था।

News18 की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, “मालिक ने बताया कि उसने ई-चालान जुर्माने से बचने के लिए यह सिस्टम लगाया था। पेट्रोलिंग टीम ने मैकेनिकल नंबर प्लेट हटा दी और 4,500 रुपये का जुर्माना वसूला।”

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: 12 सितंबर को इन 16+ राज्यों में बारिश का तांडव! बंगाल-बिहार से तमिलनाडु-आंध्र तक आंधी-तूफान का भी अलर्ट

बैकपैक उठाओ, पैसे बचाओ! मानसून के ठीक बाद इन 5 जगहों पर जाने का है परफेक्ट टाइम

मानसून खत्म होते ही घूमने का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगता है और इसी के साथ ट्रैवल बजट को कम रखने का मौका भी मिल सकता है। सितंबर से नवंबर के बीच कई जगहों पर पीक सीजन की भीड़ शुरू होने से पहले घूमने पर फ्लाइट और होटल के दाम जेब पर थोड़े हल्के पड़ सकते हैं। इस मौसम भी कई जगहों पर घूमने के लिए अच्छा रहता है और कम भीड़ का फायदा मिल सकता है। यदि आने वाले महीनों में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 जगहों पर नजर डाल सकते हैं:

lonavla

1. लोनावला

मुंबई और पुणे के पास होने की वजह से लोनावला छोटी ट्रिप के लिए काफी पसंद किया जाता है। मानसून के बाद भी यहां हरियाली और पहाड़ों का नजारा बना रहता है, जबकि बारिश के कारण होने वाली परेशानी कम हो सकती है। यहां भुशी डैम, टाइगर पॉइंट, राजमाची किला, कार्ला गुफाएं और लोहगढ़ किला घूम सकते हैं। मुंबई और पुणे के पास होने के कारण यह छोटी और बजट ट्रिप के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। होटल प्राइस ट्रेंड में सितंबर का औसत करीब ₹6,458 प्रति रात रहा है। अक्टूबर और नवंबर में यह करीब ₹7,875 तक पहुंचता है, इसलिए सितंबर में वीकडे ट्रिप प्लान करना बजट में हो सकता है।

2. उदयपुर

उदयपुर में सितंबर के दौरान बारिश का असर कम होने लगता है और झीलों के आसपास का नजारा काफी खूबसूरत रहता है। यहां सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस, जग मंदिर और सहेलियों की बाड़ी देख सकते हैं। झीलों और पुराने महलों की खूबसूरती के साथ यहां का मौसम भी ट्रिप को खास बना सकता है। होटल की कीमतों में सितंबर 2026 का औसत करीब ₹3,908 प्रति रात लग सकता है, जबकि अक्टूबर में यह करीब ₹4,765 और नवंबर में करीब ₹5,401 हो सकता है। वहीं जनवरी में औसत कीमत करीब ₹6,290 तक पहुंच जाती है। यानी सितंबर में ट्रिप प्लान करने पर होटल में अच्छी बचत हो सकती है।

3. केरल

मानसून के बाद केरल में हरियाली और मौसम दोनों ही घूमने का मजा बढ़ा देते हैं। यहां मुन्नार, अल्लेप्पी, वायनाड, कोच्चि और थेक्कडी जैसी जगहें देख सकते हैं। मुन्नार की पहाड़ियां और चाय के बागान, अल्लेप्पी की हाउसबोट और वायनाड की हरियाली ट्रिप को खास बना सकती है। सितंबर-अक्टूबर में पीक सीजन शुरू होने से पहले होटल और रुकने के खर्च में कुछ बचत मिल सकती है। ट्रैवल गाइड के मुताबिक, सितंबर-अक्टूबर के shoulder season में होटल और फ्लाइट पर पीक सीजन की तुलना में करीब 30% तक बचत हो सकती है। नवंबर से यहां पीक सीजन शुरू होने लगता है, इसलिए बजट ट्रिप के लिए सितंबर और अक्टूबर ज्यादा बेहतर रह सकते हैं।

4. गोवा

गोवा में सितंबर को होटल को सबसे सस्ते महीनों में गिना जाता है। यहां बागा बीच, कलंगुट बीच, अंजुना, फोर्ट अगुआडा, पणजी और दूधसागर वाटरफॉल जैसी जगहें देख सकते हैं। सितंबर में बारिश के बाद गोवा का मौसम धीरे-धीरे घूमने लायक होने लगता है और होटल के दाम दिसंबर के पीक सीजन से कम रह सकते हैं। दो लोगों के लिए होटल का median रेट करीब $69 यानी लगभग ₹6,000 के आसपास है, जबकि नवंबर में यह करीब $113 तक पहुंच जाता है। सितंबर का औसत होटल रेट करीब ₹4,899 प्रति रात है, जो नवंबर के ₹6,418 से कम है। इसलिए कम बजट में गोवा घूमने के लिए सितंबर अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

5. जयपुर

जयपुर में सितंबर के बाद मौसम धीरे-धीरे घूमने लायक होने लगता है और पीक सर्दियों के शुरू होने से पहले होटल की कीमतें कुछ कम रह सकती हैं। जयपुर में आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, नाहरगढ़ किला और जंतर-मंतर घूम सकते हैं। सितंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है, जिससे शहर की ऐतिहासिक जगहों को घूमना आसान हो सकता है। होटल का औसत करीब ₹3,786 प्रति रात है, जबकि अक्टूबर में यह करीब ₹5,099 और नवंबर में ₹5,100 तक पहुंचता है। इसलिए सितंबर में जयपुर घूमने पर होटल के बजट को थोड़ा कम रखा जा सकता है।

मानसून के बाद घूमने का मौसम आते ही ट्रैवल का बजट भी थोड़ा हल्का किया जा सकता है। सितंबर से नवंबर के बीच ये सभी जगहें हैं, जहां घूमने का मजा लेने के साथ फ्लाइट और होटल पर भी बचत का मौका मिल सकता है। तो आप भी कम खर्च में अच्छी ट्रिप प्लान करने के लिए अपनी अगली ट्रिप प्लान कर सकते है।

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ा भाव; चांदी भी तेज

गणेश चतुर्थी से पहले आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 11 सितंबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत बढ़ी है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 3 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और कीमत 600 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर है।

मार्केट पार्टिसिपेंट्स शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी खुदरा महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व के सितंबर के नीतिगत फैसले के बारे में संकेत मिल सकते हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर मीटिंग 15-16 सितंबर को होने वाली है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली142710155670
मुंबई142560155520
अहमदाबाद142610155570
चेन्नई142560155520
कोलकाता142560155520
हैदराबाद142560155520
जयपुर142710155670
भोपाल142610155570
लखनऊ142710155670
चंडीगढ़142710155670

SIP vs NPS: हर महीने ₹5,000 निवेश करें तो 30 साल में कितना फंड बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी का भाव भी चढ़ा है। 11 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 255100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी दिखी और कीमत 1,200 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

क्या हर सैलरी हाइक के लिए नौकरी बदलना सही है? निहार पाटिल ने बताया दूसरा रास्ता

पुणे के निहार पाटिल की जॉब स्विचिंग को लेकर दी गई सलाह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका कहना है कि करियर में एक ऐसा पड़ाव आता है, जब हर बार सिर्फ सैलरी बढ़ाने के लिए नौकरी बदलना जरूरी नहीं होता। खासकर जब नई नौकरी में मिलने वाला हाइक महज 20-30 हजार रुपये का हो, तो टैक्स और दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बढ़ोतरी उतनी बड़ी नहीं रह जाती।निहार के मुताबिक, नौकरी चुनते समय केवल पैकेज पर ध्यान देने के बजाय अच्छा मैनेजर, बेहतर प्रोजेक्ट, जॉब सिक्योरिटी और वर्क-लाइफ बैलेंस भी देखना चाहिए।

उनका मानना है कि एक स्थिर नौकरी के साथ अपने खाली समय का इस्तेमाल नई स्किल सीखने, कुछ नया शुरू करने या अतिरिक्त इनकम सोर्स बनाने में किया जा सकता है। इसी सोच को लेकर उनकी बात पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

1.5 से 2 लाख की सैलरी के बाद बदलें नजरिया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में निहार ने कहा कि भारत में जब किसी की मासिक सैलरी करीब 1.5 से 2 लाख रुपये तक पहुंच जाती है, तो नौकरी बदलने को लेकर सोच थोड़ी अलग होनी चाहिए। उनका तर्क है कि इस स्तर पर ऐसी कंपनियों और भूमिकाओं की संख्या कम हो जाती है, जहां बहुत बड़ा सैलरी जंप मिल सके। ऐसे में अगर नई नौकरी से सिर्फ 20-30 हजार रुपये ज्यादा मिल रहे हैं, तो टैक्स कटने के बाद हाथ में आने वाला वास्तविक अंतर काफी कम महसूस हो सकता है।

ज्यादा CTC का मतलब ज्यादा रिस्क भी?

निहार ने नौकरी बदलने से जुड़े एक और पहलू की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि ज्यादा सैलरी के साथ CTC भी बढ़ता है और कंपनियों में होने वाली री-स्ट्रक्चरिंग या छंटनी के दौरान यह एक जोखिम बन सकता है। ऐसे में अगर मौजूदा कंपनी में काम अच्छा चल रहा है, मैनेजर सपोर्टिव है और करियर स्थिर है, तो केवल छोटे सैलरी हाइक के लिए नौकरी छोड़ना जरूरी नहीं है।

9 से 5 के बाद बनाएं अपना ‘5 से 9’

निहार की सलाह का सबसे दिलचस्प हिस्सा नौकरी के बाहर की जिंदगी को लेकर है। उनका कहना है कि जब आपकी 9 से 5 की नौकरी स्थिर हो जाए, तो उसके बाद के समय को अपनी ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। नई स्किल सीखना, अपना कोई प्रोजेक्ट शुरू करना या कमाई का दूसरा जरिया तैयार करना भविष्य में ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

उनके मुताबिक, करियर का अंतिम लक्ष्य केवल नौकरी से ज्यादा पैसा कमाना नहीं होना चाहिए। असली मकसद ऐसी जिंदगी बनाना होना चाहिए, जहां आपकी पूरी आर्थिक सुरक्षा सिर्फ एक नौकरी पर निर्भर न हो।

सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस

निहार की बात पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय भी बंटी नजर आई। कुछ लोगों ने उनकी सोच को सही बताते हुए कहा कि एक स्तर के बाद फोकस मल्टीपल इनकम सोर्स, बेहतर लाइफस्टाइल और उद्देश्यपूर्ण जिंदगी पर होना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने कॉरपोरेट वर्क कल्चर की हकीकत सामने रखी। एक यूजर ने कहा कि इतनी ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के पास अक्सर दूसरी चीजों के लिए समय ही नहीं बचता, क्योंकि कंपनियां उनसे दिन-रात उपलब्ध रहने की उम्मीद करती हैं।

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई कंपनियों में 9 से 5 का मतलब अब 9 से 9 हो चुका है। ऐसे में नौकरी के बाद किसी दूसरी चीज पर ध्यान देना आसान नहीं।

सिर्फ नौकरी या पूरी जिंदगी? असली सवाल यही है

एक यूजर ने इस बहस में संतुलित नजरिया रखते हुए कहा कि 5 से 9 को बेहतर बनाने के साथ-साथ 9 से 5 में भी संतुलन जरूरी है, क्योंकि अगर नौकरी ही नीरस और थकाऊ हो जाए तो बाकी चीजों पर भी असर पड़ता है।

Video: दिल्ली में नहीं भाया वड़ा पाव तो पकड़ ली मुंबई की फ्लाइट, 20 रुपये के लिए खर्चे 15 हजार

 

IMD weather forecast September 6: इन 24 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बरसेगा मानसून, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD weather forecast September 6: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 6 सितंबर को देश के 24 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक, आज यानी 6 सितंबर को देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहने वाला है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी फोरकास्ट के मुताबिक, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्रों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रविवार (6 सितंबर) को भारी बारिश और गरज-चमक की आशंका है। कुछ हिस्सों में तेज हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना रहने की संभावना है।

शनिवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दिन भर और बारिश होने का अनुमान जताया है। 8 सितंबर तक इस इलाके में मौसम शुष्क रहेगा। फिर भी, IMD ने लोगों को शनिवार को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, क्योंकि दिन भर गरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रहेगी।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद तथा हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र में बने कम दबाव के एक स्पष्ट क्षेत्र के कारण व्यापक और भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा, IMD ने चेतावनी दी है कि शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में 8 सितंबर तक बारिश

महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों यानी 8 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कोंकण-गोवा क्षेत्र में मानसूनी बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इनमें छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड, परभणी, हिंगोली, धाराशिव, पुणे, नासिक, अहमदनगर, धुले, नंदुरबार, जलगांव, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर समेत कई इलाके शामिल हैं।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (UP) में भी कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर में मौसम खराब रहने की आशंका है।

बिहार में भी जमकर बरसेगा मानसून

बिहार के कई जिलों में रविवार को बारिश के साथ आंधी-तूफान और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD ने बिहार के गया, राजधानी पटना, जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बेगूसराय, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर और वैशाली में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी मानसून सक्रिय रहेगा। रांची, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर में 60 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ शक्तिशाली गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है। अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में मौसम खराब रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।हिमाचल प्रदेश में भी कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा और कुल्लू में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। कोलकाता, हावड़ा, बीरभूम, दार्जिलिंग, मुर्शिदाबाद, नदिया, दुर्गापुर, कलिम्पोंग, पुरुलिया और मालदा समेत कई क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

ओडिशा में ‘येलो अलर्ट’

ओडिशा में भी रविवार को मानसून सक्रिय रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। उत्तरी और तटीय ओडिशा के कई जिलों के लिए 12 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सावधानी की अपील

IMD के पूर्वानुमान को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश से कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, नदियों और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को जलभराव और बाढ़ की स्थिति को लेकर सावधान रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- Iran-America War Update: अमेरिका-ईरान की जंग ने लिया खतरनाक मोड़! ईरानी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोतों को बनाया निशाना

Gold Rate Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹3440 और 22 कैरेट गोल्ड ₹3150 तक हुआ सस्ता; चांदी ₹5000 लुढ़की

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3440 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3150 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 6 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।

इंदौर के सराफा बाजार में एक दिन पहले यानि कि शनिवार को सोने के भाव में 300 रुपये की गिरावट देखी गई। औसत भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी का औसत भाव 700 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली142050154950
मुंबई141900154800
अहमदाबाद141950154850
चेन्नई143610156670
कोलकाता141900154800
हैदराबाद141900154800
जयपुर142050154950
भोपाल141950154850
लखनऊ142050154950
चंडीगढ़142050154950

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर लेवल 7 एंप्लॉयीज का HRA कितना बढ़ जाएगा?

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर सस्ती हुई है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये फिसला है। 6 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। ​तब से अब तक यह लगभग 40 प्रतिशत टूट चुकी है।

घर के 100 वर्ग फुट से शुरू किया मशरूम का काम, आज ₹4 लाख महीने की कमाई, जानें पूरा तरीका

महाराष्ट्र के लोणी के रहने वाले धनंजय विखे पाटिल ने मशरूम की खेती का काम बेहद छोटे स्तर से शुरू किया था। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उन्हें मशरूम उगाने में दिलचस्पी हुई और उन्होंने पुणे में एक दिन की ट्रेनिंग ली। इसके लिए उन्होंने ₹15,000 खर्च कर ऑयस्टर मशरूम का किट खरीदा और घर के सिर्फ 100 वर्ग फुट हिस्से को खेती के लिए इस्तेमाल किया। हालांकि, शुरुआती ट्रेनिंग पर्याप्त नहीं थी और पहली कोशिश में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने इस काम को छोड़ने के बजाय अपनी गलतियों को समझा और फिर से शुरुआत करने का फैसला किया। दूसरी कोशिश में उन्होंने कम खर्च में मशरूम स्पॉन खरीदा और करीब 50 बैग तैयार किए।

इस बार उन्हें उत्पादन मिला और मशरूम बेचकर ₹3,000 की कमाई हुई। रकम भले ही कम थी, लेकिन इस छोटी सफलता ने उन्हें भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिकल अनुभव जुटाया और धीरे-धीरे अपने छोटे प्रयोग को बड़े कारोबार में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया।

दूसरी कोशिश में कमाई हुई सिर्फ ₹3,000

दूसरी बार धनंजय ने ₹1,000 में 4 किलो मशरूम स्पॉन खरीदा और करीब 50 बैग तैयार किए। इस बार उन्होंने मशरूम उगाकर स्थानीय बाजार में बेचे और लगभग ₹3,000 कमाए।

रकम भले ही छोटी थी, लेकिन इससे उन्हें भरोसा हो गया कि वह मशरूम उगा भी सकते हैं और उसे बाजार में बेच भी सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने गांव के दूसरे किसानों से सीखना शुरू किया। सोशल मीडिया, YouTube और दूसरे मशरूम उत्पादकों की मदद से उन्होंने खेती की बारीकियां समझीं।

पढ़ाई के साथ जारी रखा मशरूम का काम

धनंजय ने BSc Biotechnology में दाखिला लिया और पढ़ाई के दौरान भी मशरूम की खेती जारी रखी। उनकी पढ़ाई ने उन्हें मशरूम उत्पादन के पीछे की वैज्ञानिक प्रक्रिया और बाजार में मांग-सप्लाई को समझने में मदद की।

बाद में 2021 में उन्होंने MSc Biotechnology में भी दाखिला लिया। इसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि सिर्फ उत्पादन बढ़ाने से कारोबार बहुत बड़ा नहीं होगा, बल्कि बाजार और बिक्री पर भी ध्यान देना जरूरी है।

100 वर्ग फुट से पहुंच गए 1,000 वर्ग फुट तक

शुरुआत में घर के 100 वर्ग फुट हिस्से में खेती करने वाले धनंजय ने धीरे-धीरे अपना काम बढ़ाया। कोविड के दौर में मशरूम की मांग बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी जमीन पर 1,000 वर्ग फुट का शेड तैयार किया। बांस से तैयार इस यूनिट में शुरुआत में हर महीने करीब 300-400 किलो मशरूम का उत्पादन होने लगा। इससे उन्हें लगभग ₹40,000 महीने की आमदनी होने लगी।

समय के साथ उनका अनुभव और सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ी तो दूसरे लोग भी उनसे मशरूम की खेती सीखने के लिए संपर्क करने लगे।

सिर्फ अपनी फसल पर निर्भर नहीं रहे

धनंजय ने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा बदलाव किया। उन्होंने दूसरे किसानों से भी ऑयस्टर मशरूम खरीदकर थोक खरीदारों को बेचना शुरू किया। इससे उन्हें समझ आया कि बिजनेस बढ़ाने के लिए अपनी जमीन और उत्पादन बढ़ाना ही एकमात्र रास्ता नहीं है। उन्होंने किसानों और खरीदारों का नेटवर्क तैयार किया और मशरूम ट्रेडिंग को अपने कारोबार का दूसरा हिस्सा बना लिया।इससे किसानों को उनकी उपज के लिए बाजार मिला और खरीदारों को नियमित सप्लाई मिलने लगी।

अब हर महीने करीब 1,000 किलो मशरूम तैयार

आज उनकी 1,000 वर्ग फुट की यूनिट में करीब 900-1,000 बैग उत्पादन में रहते हैं। वह मुख्य रूप से ऑयस्टर मशरूम उगाते हैं, जबकि गर्मियों में मिल्की मशरूम की ओर भी रुख करते हैं। उनकी यूनिट से हर महीने लगभग 1,000 किलो मशरूम निकलता है। बाजार के हिसाब से वह इसे करीब ₹160-₹180 प्रति किलो तक बेचते हैं। अपनी खेती से उनकी मासिक कमाई करीब ₹1.8-2 लाख तक पहुंचती है।

मशरूम से पाउडर और कुकीज तक

धनंजय ने सिर्फ ताजा मशरूम बेचने तक अपना कारोबार सीमित नहीं रखा। उन्होंने सूखे मशरूम से पाउडर तैयार करना और मशरूम कुकीज बनाना भी शुरू किया।

वह किसानों से सूखे ऑयस्टर मशरूम करीब ₹800 प्रति किलो में खरीदते हैं और मशरूम पाउडर करीब ₹1,600 प्रति किलो तक बेचते हैं। वहीं, 200 ग्राम मशरूम कुकीज का पैक ₹120 में तैयार किया जाता है।

ट्रेडिंग और वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स से उन्हें हर महीने ₹2 लाख से ज्यादा की कमाई होने का दावा है।

खेती से ट्रेनिंग तक बना पूरा नेटवर्क

अब धनंजय दूसरे लोगों को भी मशरूम की खेती सिखाते हैं। वह ऑनलाइन क्लास के जरिए ऑयस्टर के अलावा शिटाके और गैनोडर्मा जैसी किस्मों की ट्रेनिंग देते हैं।

उनकी सामान्य बैच में चार-पांच छात्र होते हैं और ट्रेनिंग की फीस करीब ₹5,000 प्रति व्यक्ति है। इसमें यूनिट शुरू करने की जानकारी, खेती की ट्रेनिंग और स्टार्टर किट भी शामिल होती है।

इतना ही नहीं, ट्रेनिंग लेने वाले किसान जब मशरूम तैयार करते हैं तो धनंजय उनकी उपज खरीदने में भी मदद करते हैं।

₹3,000 से शुरू होकर ₹4 लाख महीने तक पहुंचा कारोबार

धनंजय के मुताबिक, उनका पूरा मशरूम कारोबार अब करीब ₹4 लाख प्रति माह का है। उनकी कहानी बताती है कि खेती में सिर्फ उत्पादन ही मायने नहीं रखता। सही मार्केटिंग, किसानों से नेटवर्क बनाना, ट्रेडिंग और प्रोडक्ट में वैल्यू जोड़ना भी कारोबार को कई गुना बढ़ा सकता है।

अकेले कचरे से भरी नदी साफ करने वाले ‘बिट्टू तबाही’ की बदली किस्मत, डच CEO ने दिया नौकरी का ऑफर