
INDvsNZ इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज से लगातार पिटाई खा रहे भारतीय गेंदबाज कल जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर उतरेंगें तो उनकी सांस में सांस आएगी क्योंकि इस मैच में गेंद और बल्ले के बीच संतुलित मुकाबला होने की आशंका है।
इंडीज के खिलाफ पिछले 3 मैचों ने भारतीय गेंदबाजों ने कम से कम 20 ओवरों में 200 रन दिए हैं। इसमें से सबसे कम स्कोर 209 रनों का है। ऐसे में टीम तेज गेंदबाजी की मुफीद पिच पर खेलकर बेहतर महसूस करेगी। लेकिन बल्लेबाजों के लिए काम थोड़ा मुश्किल हो जाएगा जो इंडीज सीरीज में बल्ला भांज कर रनों का अंबार लगा रहे थे।
इसका इशारा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपनी प्रेस वार्ता में दे दिया। उन्होंने कहा कि 250 रन वाली पिचें टी-20 क्रिकेट नहीं है, 170-180 रन वाली पिचों में मैच का असली मजा है। टीम इंडिया की बात करें तो भारतीय कप्तान ने पहले ही साफ कर दिया है कि अंतिम ग्यारह में शायद ही कोई बदलाव हो इसका मतलब वैभव सूर्यवंशी को कल के मैच में फिस से डगआउट में बैठना पड़ सकता है।
INDIA FLAT-PITCH, 250-RUN CULTURE IS RUINING T20 CRICKET?: Jacob Duffy believes scores of 170–200 could be the ideal range for T20 cricket at Hagley Oval. He says 250-run matches would ruin cricket for him and hopes the bigger boundaries bring back some old-school T20 cricket.
— Sam (@cricsam02) October 20, 2026
सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था। भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं भुवनेश्वर ने चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में अर्शदीप को एक भरोसेमंद साथी मिलने की संभावना है। पिछले कुछ टी-20 मैचों में वह गेंदबाजी क्रम में अकेले किला लड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे।
वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो कप्तान मिचेल सेंटनर इस साल टी-20 विश्वकप का फाइनल टीम को खिला चुके हैं और भारत के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम अपने मैदान पर पसंदीदा टीम लग रही है क्योंकि तेज गेंदबाजी क्रम बड़े नाम की अनुपस्थिति में भी कमाल का लग रहा है।
टीम के मुख्य तेज गेंदबाज काइल जैमिसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी है। टीम की बल्लेबाजी बहुत खराब तो नहीं लेकिन इंडीज जैसी विस्फोटक नहीं लगती सिवाए फिन एलन, टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर।
भारत की टी20 टीम:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर
मैच का समय – दोपहर 12.30 बजे
कहां देखें– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर












