39 साल की उम्र में मैच खेलते हुए अक्षय का निधन, जीत चुके थे रणजी

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज SL अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे।अक्षय उस टीम का हिस्सा रहे थे जिसने 2014-15 सत्र में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह रविवार को केएससीए तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे।मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद अक्षय ने असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “अक्षय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया। अपने खेल करियर के बाद भी उन्होंने पूरे समर्पण और जुनून के साथ क्रिकेट की सेवा जारी रखी।”जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ा।एसएल अक्षय ने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए छह प्रथम श्रेणी, तीन लिस्ट ए और नौ टी20 मुकाबले खेले थे। खेल से संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के साथ कोचिंग से जुड़े हुए थे।

क्रिकेट से भी पुराना भारत का खेलगिल्ली डंडा | Indian Sports | History of India | Gilli Danda

गिल्ली डंडा… वो खेल जो हमें सिखाता था दोस्ती, फोकस और हारकर भी मुस्कुराना। मिट्टी में लिपटा बचपन, जो आज भी दिल के किसी कोने में ज़िंदा है। चलिये, एक बार फिर सुनते हैं — गिल्ली डंडा की कहानी, उस खेल की जो क्रिकेट से भी पहले हमारे देश में खेला जाता था।

क्रिकेट से भी पुराना भारत का खेलगिल्ली डंडा | Indian Sports | History of India | Gilli Danda | Bachpan ke khel

(Ancient India , Indian Sports , History of India, Incredible India , Bachpan ke khel )#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

OTD Hat Trick VIDEO: जिस टीम को आगे चलकर बनाया चैंपियन, उसी को रोहित ने 2009 में किया था डिस्ट्रॉय!

Rohit Sharma Hat trick : IPL के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी उतने ही ताज़ा लगते हैं और रोहित शर्मा का 2009 वाला हैट्रिक मोमेंट (hat-trick for Rohit Sharma) बिल्कुल वैसा ही है। “On This Day” यानी इसी दिन, जब रोहित सिर्फ 22 साल और 6 दिन के थे, उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो किसी ने उनसे उम्मीद भी नहीं की थी आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक। खास बात? यह हैट्रिक उन्होंने उस टीम के खिलाफ ली, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गई—MUMBAI INDIANS।

 

उस वक्त रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) का हिस्सा थे और मैच खेला जा रहा था साउथ अफ्रीका के सेंटूरियन में। डेक्कन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 145/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें रोहित ने भी 38 रनों की अहम पारी खेली। लेकिन असली कहानी तो तब शुरू हुई जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 16वें ओवर में स्कोर 103/4 था, और जीत मुंबई की तरफ झुकती नजर आ रही थी—खासतौर पर जब क्रीज़ पर खतरनाक फॉर्म में जेपी डुमिनी मौजूद थे।

ALSO READ: IPL फाइनल में बदलाव! क्यों हुआ बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट? जानें BCCI के बड़े फैसले की वजह


तभी कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया—गेंद रोहित शर्मा को थमाई गई। और यहीं से मैच का पूरा स्क्रिप्ट पलट गया। रोहित ने पहले अभिषेक नायर को आउट किया, फिर अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह को चलता किया। स्टेडियम में हलचल शुरू हो चुकी थी, लेकिन जो आगे हुआ उसने इस पल को इतिहास में अमर कर दिया। अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने जेपी डुमिनी को आउट कर दिया और पूरी हुई उनकी शानदार हैट्रिक!

एक ऐसे खिलाड़ी से, जिसे दुनिया आज एक महान बल्लेबाज़ के रूप में जानती है, उस दिन गेंद से ऐसा कमाल देखने को मिला कि हर कोई हैरान रह गया। रोहित ने अपने दो ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। डेक्कन चार्जर्स ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया—एक ऐसी जीत जो लगभग नामुमकिन लग रही थी।

 

यह कहानी और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि यही मुंबई इंडियंस आगे चलकर रोहित शर्मा की टीम बनी, और उन्होंने उसी फ्रेंचाइज़ी के साथ इतिहास रच दिया। रोहित आज आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कुल 6 बार ट्रॉफी जीती है एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ (As A Player) और पांच बार मुंबई इंडियंस के साथ।

 

कभी जिस टीम के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लेकर मैच छीना था, उसी टीम को आगे चलकर उन्होंने कई बार चैंपियन बनाया यही है क्रिकेट की खूबसूरती और रोहित शर्मा की कहानी का सबसे दिलचस्प ट्विस्ट। 

ALSO READ: आखिर क्या हुआ बुमराह को इस IPL, Gavaskar बोले—‘ये बर्दाश्त नहीं, जानें क्या हो सकती है गिरावट की वजह