विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव भारतीय T-20I टीम से बाहर

टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की आयरलैंड दौरे पर ना केवल कप्तानी छिनी है बल्कि उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी मिली है वही तिलक वर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। यह निर्णय लगभग तय माना जा रहा था क्योंकि सूर्या का बल्ला  अंतरराष्ट्रीय और फ्रैंचाइजी स्तर पर शांत रहा था। 

सूर्या की कप्तानी शानदार, लेकिन बल्लेबाजी बनी चिंता

 

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।सूर्याकुमार यादव बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे।

 

हालांकि, कप्तानी में सफलता के बावजूद उनकी बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही। कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।

आईपीएल 2026 में भी फीका रहा प्रदर्शन

 

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी अब तक काफी निराशाजनक रहा है।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं। टीम Points Table में नौवें स्थान पर रही । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का यह खराब प्रदर्शन भी कहीं न कहीं सूर्या पर दबाव बढ़ा गया।

 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सूर्या लंबे समय से कलाई (Wrist Issue) की समस्या से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वह भारी टेपिंग के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए थे। आईपीएल 2025 में भी उनकी कलाई पर मोटी स्ट्रैपिंग देखी गई थी। टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन यह चोट अब उनके प्रदर्शन को प्रभावित करती दिख रही है।


विराट रोहित हार्दिक चोटिल, तीनों ही रहेंगें अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद रोहित शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए खेलना अभी भी अनिश्चित बना हुआ है, जबकि विराट कोहली भी 1 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL Final जीतने वाले मैच में नाबाद 75 रन बनाते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के बाद संशय के घेरे में हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी करीब से नज़र रखे हुए है। इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए पीठ की ऐंठन के कारण कुछ मैच नहीं खेले थे, और एकदिवसीय सीरीज के लिए उनकी तैयारी की पुष्टि अभी बाकी है।

शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में शुरू हो रहे अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बातचीत में टेन डेशकाटे ने कहा कि कोई भी घोषणा करने से पहले चिकित्सा दल ही अंतिम फैसला लेगा।

उन्होंने कहा, “इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। ज़ाहिर है, जब विराट या रोहित जैसे खिलाड़ी (टीम से बाहर होते हैं) तो यह बड़ी खबर होती है, लेकिन प्रोटोकॉल वही रहेंगे। हम इन खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन करेंगे, और हमारे पास अब यह तय करने के लिए कुछ दिन हैं कि क्या वे खेलने और टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह फिट हैं, और उसी के अनुसार बदलाव किए जाएंगे। लेकिन मुझे यकीन है कि जैसे ही मेडिकल टीम इस पर कोई फैसला लेगी, आधिकारिक जानकारी जरूर दी जाएगी।

सहायक कोच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के बीच खिलाड़ियों के काम के बोझ में संतुलन बनाने की चुनौती के बारे में भी बात की, खासकर तब जब केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में चोटों के साथ खेल रहे होते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग होता है। भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो, हम चाहते हैं कि जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर हों, तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों, और यह हर मामले को अलग-अलग तरीके से संभालने का विषय है। इसलिए मैं इस बात को समझता हूं कि इन खिलाड़ियों के लिए यह साल का बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। आईपीएल एक शानदार घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए यह इन दोनों चीज़ों के बीच संतुलन बनाता है। मुझे लगता है कि पिछले आईपीएल में खिलाड़ियों पर जितना काम का बोझ था, या कम से कम अनुबंधित खिलाड़ियों के एक बड़े हिस्से पर उसे देखते हुए, हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, और चोटें तो लगती ही रहती हैं।”

ALSO READ: IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें क्रिकेट से दूर रखा जाए, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जब अंतरराष्ट्रीय मैचों की ज़रूरत हो, तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस पर हों।

उन्होंने कहा, “आप खिलाड़ियों को मैच न खिलाकर सुरक्षित नहीं रख सकते, लेकिन हमें अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के अहम हिस्सों की पहचान ज़रूर करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी न केवल चोट-मुक्त हों, बल्कि जब हमें उनकी सबसे ज्यादा जरुरत हो, तो वे शारीरिक रूप से भी अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हों।”

7 टेस्ट मैचों बाद ही इस कीपर बल्लेबाज ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।भरत ने 2023-2024 के बीच भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 भी शामिल है।बत्तीस साल के भरत ने फरवरी 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया और इसके एक साल बाद उन्होंने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ देश के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। उन्होंने कुल 221 रन बनाए जिसमें उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा।

भरत ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।’’    उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इस यात्रा में बहुत अधिक सहनशक्ति और ताकत की जरूरत पड़ी लेकिन टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान हर पल के लायक था। चार लोगों के हमारे परिवार में हम सभी ने दो दशक तक एक ही सपना जिया।’’

भरत ने कहा, ‘‘मेरी बहन, मां और पिताजी को दिल से धन्यवाद जिन्होंने मेरे लिए ऐसा माहौल और समर्थन तैयार किया। मैं उनके प्यार, अनुशासन और कड़ी मेहनत का ही नतीजा हूं।’’

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में आंध्र का प्रतिनिधित्व किया। वह रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2014-2015 में गोवा के खिलाफ आंध्र के लिए 311 गेंद में 308 रन बनाए थे। यह आंध्र के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला तिहरा शतक था।

भरत ने भारत के पूर्व कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी धन्यवाद दिया। इन्हीं दोनों कप्तानों की अगुवाई में उन्होंने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया।

भरत ने लिखा, ‘‘आईपीएल पदार्पण के दौरान मेरे कप्तान विराट कोहली को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का मौका दिया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके नेतृत्व में मैंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। यह अनुभव मेरे लिए अनमोल है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’

भरत ने लिखा, ‘‘मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर को भी धन्यवाद। भारत ए टीम से लेकर भारतीय टीम तक उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अविस्मरणीय रहा है। आपके सहयोग से ही मैं एक भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन पाया।’’
भरत ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला जबकि 2022 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया।

सूर्यास्त की ओर T20I कप्तान का करियर, बाहर होने की अटकलों के बीच क्या लेंगे संन्यास

 

T-20I विश्वकप के विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब घरेलू मैदान पर टी-20 विश्वकप जीता था तो कहा था यह अंत नहीं है वह एशियन गेम्स तथा ओलंपिक में भी भारत को बतौर कप्तान गोल्ड दिलाना चाहते हैं। लेकिन अब ऐसा मुमकिन होता नहीं दिख रहा क्योंकि मीडिया सूत्रों की मानें तो 6 जुलाई को एशियन गेम्स और आयरलैंड दौरे के लिए जब भारतीय टीम की घोषणा होगी तो ना केवल उनकी कप्तानी जाएगी बल्कि टीम में भी उनकी जगह नहीं होगी।ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह ड्रॉप होने से पहले संन्यास लेना मंजूर करेंगे।

लगातार दो बड़े ICC खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कुर्सी अब खतरे में नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI और चयनकर्ता अब अगले टी20 साइकिल को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप पर दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं, और इस रेस में सबसे आगे नाम है श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का।

सूर्या की कप्तानी शानदार, लेकिन बल्लेबाजी बनी चिंता

 

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

 

हालांकि, कप्तानी में सफलता के बावजूद उनकी बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही। कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।

आईपीएल 2026 में भी फीका रहा प्रदर्शन

 

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी अब तक काफी निराशाजनक रहा है।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं। टीम Points Table में नौवें स्थान पर रही । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का यह खराब प्रदर्शन भी कहीं न कहीं सूर्या पर दबाव बढ़ा गया।

 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सूर्या लंबे समय से कलाई (Wrist Issue) की समस्या से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वह भारी टेपिंग के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए थे। आईपीएल 2025 में भी उनकी कलाई पर मोटी स्ट्रैपिंग देखी गई थी। टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन यह चोट अब उनके प्रदर्शन को प्रभावित करती दिख रही है।


IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

virat kohli instagram account

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]
 

IPL फाइनल में लगी चोट, स्कैन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

 

जानकारी के अनुसार, कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान चोट लगी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय वह रनिंग के दौरान असहज नजर आए थे, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। बाद में कराए गए स्कैन में हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

 

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

शानदार फॉर्म के बीच लगा ब्रेक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर?

 

37 वर्षीय कोहली हाल के महीनों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 56 से अधिक और स्ट्राइक रेट 165 के करीब रहा।

 

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और एक बार फिर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में साबित किया था। ऐसे में यह चोट उनके लिए व्यक्तिगत और टीम इंडिया के लिए रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

 रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल

 

विराट कोहली के बाहर होने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। चयन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है।

 

हालांकि, यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकती है, क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी नजर रखेगी।


INDIA TEAM SQUAD : 

Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey

 

वैभव सूर्यवंशी के कारण India A Tour को मिला ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर

वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल रही है और ऐसा लगता है कि इसने प्रसारक को अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इंडिया ए टीम में उनके शामिल होने से लोगों में काफ़ी दिलचस्पी जागी है, जिसके चलते अधिकारियों ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला (जिसमें भारत, अफ़गानिस्तान और मेज़बान टीम शामिल हैं) का टीवी पर प्रसारण करने का फ़ैसला किया है।

इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन इस सीरीज़ का आकर्षण 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में ऑरेंज कैप की दौड़ में 776 रन बनाकर धूम मचा दी थी। उनकी मौजूदगी ने इस त्रिकोणीय श्रृंखला का रुतबा बढ़ा दिया है और अधिकारियों को इस पर गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ALSO READ: 1 हजार IPL रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने खेली सिर्फ 440 गेंदें

यह त्रिकोणीय श्रृंखला 9 से 21 जून तक चलेगी और इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक प्रसारक पार्टनर के तौर पर, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास श्रीलंका में खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों के प्रसारण के अधिकार हैं। नेटवर्क के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण पूरे कवरेज के साथ किया जाएगा। हाल के दिनों में सोनी क्रिकेट के मैचों से दूर रहा था। ऐसे में सोनी ने क्रिकेट जगत में छाए सूर्यवंशी के क्रेज़ का फ़ायदा उठाने का फ़ैसला किया है।

ज़ाहिर है, इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज़ के प्रसारण के अधिकार भी सोनी के पास ही हैं। क्रिकबज की 18 मई की रिपोर्ट के अनुसार, यह सीरीज अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े में खेली जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए सोनी नेटवर्क ने घोषणा की, “सूर्यवंशी एक्सप्रेस आ रही है, जो एक ज़बरदस्त ट्राई-सीरीज़ के मंच पर अपनी चमक बिखेरेगी।” यह एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला होगी, जिसका आयोजन दाम्बुला में किया जाएगा। इस बीच, उन तीन टी 20 मैचों को लेकर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है, जिनके दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में जोड़े जाने की उम्मीद है।

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

हालाँकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और एसएलसी के बीच चल रही चर्चाओं से परिचित लोगों का मानना है कि तीन मैचों की टी 20 सीरीज़ को मंज़ूरी मिलने की संभावना काफ़ी ज़्यादा है। फ़िलहाल, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में, बीसीसीआई ने घोषणा की कि ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान रियान पराग की जगह लेंगे, जो अभी चोट से उबर रहे हैं।

इंग्लैंड टीम में गे और बेकर डेब्यू को तैयार, इस गेंदबाज की भी 2 साल बाद वापसी

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले रोथेसे टेस्ट के लिए 12-खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान किया है।एमिलियो गे अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, और उनके साथ टीम में सोनी बेकर के रूप में एक और नया खिलाड़ी शामिल हो सकता है, जबकि ओली रॉबिन्सन दो साल से ज़्यादा समय में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

छोटी टीम का मतलब है कि पिछले महीने घोषित 15 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी को हटा दिया गया है: समरसेट के जेम्स रेव, जो अपना डेब्यू भी कर रहे होते, साथ ही लेगस्पिनर रेहान अहमद और फास्ट बॉलर मैट फिशर।
आखिरी विकल्प गुरुवार सुबह कन्फर्म होने की संभावना है, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इशारा किया है कि आने वाले हफ्ते में खराब मौसम को देखते हुए, दो अलग-अलग तेज गेंदबाज, शायद गस एटकिंसन और बेकर के बीच होगी।

“हम बस यह तय करेंगे कि क्या हमें एक्स्ट्रा एयर स्पीड चाहिए, अगर अचानक मौसम 35 डिग्री हो जाए और फ्लैट हो जाए। या हम लॉर्ड्स में जो ट्राई और टेस्ट किया गया है, उसी पर टिके रहेंगे और ऐसे बॉलर्स के साथ रहेंगे जो कुछ ओवरहेड कंडीशंस में कुछ मूवमेंट निकाल सकें।

मैकुलम ने आगे कहा, “हम अपने ग्रुप के साथ बहुत कम्फर्टेबल हैं। हम जो चुनने जा रहे हैं, उस पर हमें भरोसा है। इससे हमें कुछ भी गारंटी नहीं मिलती, लेकिन इससे हमें लगता है कि लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हमें सबसे अच्छा मौका मिलेगा। हम इस विरोधी टीम के खिलाफ़ इन हालात में जो ज़रूरी होगा, हम उसी पर टिके रहना चाहते हैं।”

शोएब बशीर, जो 18 महीने तक इंग्लैंड के पहले पसंद के स्पिनर थे, जब तक कि उन्हें इस सर्दी की एशेज़ के लिए नज़रअंदाज़ नहीं कर दिया गया, उनके XI में वापस आने की उम्मीद है।मैकुलम ने कहा, “बैश, उनमें शायद लॉर्ड्स में पहले कुछ दिनों में ज़्यादा होल्डिंग रोल निभाने की काबिलियत है।फिर जैसे-जैसे खेल गहरा होता है, और अगर स्पिन ज़्यादा होने लगती है, तो वह ज़्यादा अटैकिंग रोल में जा सकते हैं।”

इंग्लैंड टेस्ट XII: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग

मुंबई प्रीमियर लीग में भी फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, रहाणे की टीम जीती

इंडियन प्रीमियर लीग से खराब फॉर्म लेकर आ रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला मुंबई प्रीमियर लीग में भी शांत रहा। साथ हीअजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुंबई स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट पर 21 रन की ज़बरदस्त जीत के साथ अपने नुवामा प्राइवेट टी20 मुंबई लीग 2026 कैंपेन की शानदार शुरुआत की।

210 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए, नाइट्स ज़रूरी स्पीड से रन बनाने में स्ट्रगल कर रही थी, बावजूद इसके कि इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट नूतन गोयल ने 56 गेंदों पर 93 रन बनाकर पारी को संभाला। इस लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए, जिससे इंडिया T20I के कप्तान सूर्यकुमार यादव (19) क्रीज़ पर आए और वानखेड़े की भीड़ ने ज़ोरदार स्वागत किया। सूर्यकुमार ने 4 बार गेंद को सीमा पार जरुर पहुंचाया लेकिन शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर सके। पावरप्ले के आखिर तक नाइट्स का स्कोर 56/2 हो गया।

बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सावंत ने सूर्यकुमार और सागर मिश्रा को जल्दी-जल्दी आउट करके मैच पैंथर्स की तरफ मोड़ दिया। हर्षल जाधव और नूतन ने पांचवें विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप करके वापसी की कोशिश की, जबकि 20 साल के नूतन ने 24 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए लगातार दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। लेकिन रिक्वायर्ड रेट लगातार बढ़ने के कारण, नाइट्स के लिए इसे बनाए रखना मुश्किल हो गया और आखिरकार वे 188/8 पर ठिठक गए।

इससे पहले, हार्दिक तमोर ने बल्ले से कमाल किया, टूर्नामेंट में अपनी पहली फिफ्टी बनाकर नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को सीजन का पहला 200 से ज़्यादा का टोटल बनाने में मदद की। शांत बैटिंग टर्फ पर बैटिंग के लिए भेजी गई पैंथर्स ने रहाणे (24) और तमोर की शानदार शुरुआत की, जिन्होंने पावरप्ले के अंदर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।

जब रहाणे तेज़ शुरुआत के बाद आउट हो गए, तो तमोर ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। आयुष ज़िमारे (23) और आयुष वर्तक (39) ने बीच के ओवरों में स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया, जिसके बाद तनुश कोटियन ने सिर्फ़ 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर पैंथर्स को 200 रन के पार पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर: नॉर्थ मुंबई पैंथर्स 209/5 (हार्दिक तमोर 67, आयुष वर्तक 39, तनुश कोटियन 30 नॉट आउट; सिल्वेस्टर डिसूजा 2/23) ने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट 188/8 (नूतन गोयल 93, रादव 4t सावन9; हर्ष तन्ना 2/44) को 21 रन से हराया।

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस पूरी तरह मना भी नहीं पाए थे कि टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ गई। RCB के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) को IPL Code of Conduct का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। फाइनल मुकाबले के दौरान की गई एक हरकत की वजह से उन पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाया गया है, बल्कि अगले सीजन के पहले मैच से भी बाहर कर दिया गया है।

 फाइनल में हुई गलती पड़ी महंगी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने टिम डेविड को मुश्किल में डाल दिया। पहली पारी के दौरान एक विवादित फैसले के बाद डेविड ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आइस बैग (Ice Bag) फेंक दिया। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन इस व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना गया।

मैच अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और जांच के बाद डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया।

आधी मैच फीस गई, साथ में मिले डिमेरिट पॉइंट

आईपीएल प्रशासन की ओर से जारी फैसले के अनुसार टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट (Demerit Points) भी दिए गए हैं। यही दो अंक उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गए, क्योंकि इससे उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच तक पहुंच गए।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी के खाते में पांच डिमेरिट पॉइंट जमा होते ही उस पर एक मैच का निलंबन लागू हो जाता है।

IPL 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे

पांच डिमेरिट पॉइंट पूरे होने के बाद अब यह तय हो गया है कि टिम डेविड आईपीएल 2027 का पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। दिलचस्प बात यह है कि अगर अगले सीजन में वह किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी होते हैं, तब भी यह सस्पेंशन लागू रहेगा। यानी जिस टीम के लिए वह खेलेंगे, उसके पहले मैच में उनकी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ALSO READ: Party में विराट और अनुष्का शर्मा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, तुलसी माला ने भी जीता दिल, देखें Videos

 इस सीजन तीसरी बार फंसे डेविड

टिम डेविड के लिए यह पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं थी। आईपीएल 2026 के दौरान वह पहले भी दो बार आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोषी पाए जा चुके थे। सीजन की शुरुआत में एक मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अनदेखी करने पर उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद एक अन्य मुकाबले में आपत्तिजनक इशारा (Middle Finger) करने के मामले में उन पर जुर्माना लगा और दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए। फाइनल में हुई ताजा घटना के बाद उनके खाते में कुल पांच डिमेरिट पॉइंट जमा हो गए, जिसके चलते उन्हें निलंबन झेलना पड़ रहा है।

 सजा स्वीकार कर चुके हैं टिम डेविड

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिम डेविड ने अपने व्यवहार को लेकर कोई विवाद नहीं किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया। उन्होंने अपनी गलती मानी और फैसले पर सहमति जताई। यही कारण है कि मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

शानदार रहा था सीजन

अनुशासनात्मक विवादों के बावजूद क्रिकेट के लिहाज से टिम डेविड का आईपीएल 2026 सीजन काफी प्रभावशाली रहा। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को संभाला और फिनिशर की भूमिका निभाई। फाइनल में भी उन्होंने उपयोगी रन जोड़े थे और पूरे सीजन में आरसीबी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हालांकि अब आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने की खुशी के बीच टिम डेविड के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। एक छोटी सी गलती ने उन्हें अगले सीजन के पहले मुकाबले से बाहर कर दिया है और यही बात फिलहाल क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

‘राधे-राधे’ बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

 

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद जहां पूरा देश विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता का जश्न मना रहा है, वहीं विराट और अनुष्का शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद आध्यात्मिक राह को चुना। ट्रॉफी जीतने के कुछ ही समय बाद दोनों वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

31 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला। विराट कोहली भावुक नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा भी इस खास पल का हिस्सा बनीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें वे टीम के साथ जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए।

अनुष्का शर्मा ने भी इस जीत को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट और टीम को बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में विराट ट्रॉफी थामे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में अनुष्का उनके माथे पर प्यार जताती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और दोनों पर प्यार बरसाया।

हालांकि जीत के जश्न के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विराट और अनुष्का की वृंदावन यात्रा की हो रही है। दोनों को आगरा एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद वे सीधे वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जाता है कि दोनों ने आश्रम में कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की।


विराट और अनुष्का सुबह के समय यमुना किनारे स्थित स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उनके गले में तुलसी की माला थी और माथे पर तिलक लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक संवाद किया और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

ALSO READ: Party में विराट और अनुष्का शर्मा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, तुलसी माला ने भी जीता दिल, देखें Videos

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से जुड़ाव नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से यह कपल समय-समय पर यहां आता रहा है। चाहे क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम हो या फिल्मी दुनिया की जिम्मेदारियां, दोनों अक्सर आध्यात्मिक शांति की तलाश में धार्मिक स्थलों का रुख करते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा भी कई बार सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है।

विराट ने अपने करियर के विभिन्न चरणों में मानसिक मजबूती और आत्मिक संतुलन की अहमियत पर बात की है। वहीं अनुष्का शर्मा भी जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक सोच को महत्वपूर्ण मानती हैं। यही कारण है कि बड़ी उपलब्धियों और सफलताओं के बाद भी दोनों खुद को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़े रखते हैं।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

अगर आईपीएल 2026 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला पूरे सीजन जमकर बोला। अनुभवी बल्लेबाज ने 16 मैचों में 675 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने शानदार औसत और आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए, जिसमें कई मैच जिताने वाली पारियां भी शामिल रहीं, फाइनल की पारी भी उनमें से एक थी। उनके प्रदर्शन ने RCB को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट और अनुष्का की कहानी भी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदला और दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली। इसके बाद उनके परिवार में बेटी वामिका और बेटे अकाय का आगमन हुआ। दोनों हमेशा अपने बच्चों की निजता को प्राथमिकता देते हैं और निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं।

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि विराट और अनुष्का सफलता के साथ-साथ आध्यात्मिक संतुलन को भी उतना ही महत्व देते हैं। क्रिकेट के मैदान पर मिली बड़ी उपलब्धि के बाद उनका यह कदम फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ ट्रॉफी जीतने की खुशी है, तो दूसरी तरफ गुरुजनों के आशीर्वाद के जरिए उस सफलता के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने की भावना भी साफ नजर आती है।