Poojaa Precision IPO Listing: 56% प्रीमियम पर ₹301 का शेयर लिस्ट, आईपीओ को मिली थी 278 गुना बोली

Poojaa Precision IPO Listing: पूजा प्रिसिजन के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 278 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹301 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹470.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 56.15% का लिस्टिंग गेन (Poojaa Precision Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹488.00 (Poojaa Precision Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 62.13% मुनाफे में हैं।

Poojaa Precision IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

पूजा प्रिसिजन का ₹160 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 278.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 206.46 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 463.43 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 247.58 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.33 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 53.10 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹106.34 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के सेटअप, ₹30.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Poojaa Precision Engg. के बारे में

पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है जो एलुमिनियम डाई-कास्टिंग और प्रिसिजन-मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाती है। इनका इस्तेमाल इंजन, ड्राइवरट्रेन, ईवी पावरट्रेन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम में होता है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ऑटोमोटिव (कमर्शियल गाड़ियां, पैसेंजर गाड़ियां, दो-पहिया गाड़ियां, इलेक्ट्रिक गाड़ियां), खेती, डिफेंस, एनर्जी, हेल्थकेयर, एयरोस्पेस और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे इंडस्ट्रीज में होता है। इसके ग्राहक भारत से लेकर जर्मनी, अमेरिका, इटली और स्विटजरलैंड तक हैं। हाल ही में अप्रूव्ड वेंडर पार्टनरशिप्स के जरिए एयरोस्पेस सेक्टर तक अपना दायरा फैलाया है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 38% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹30.90 करोड़ और टोटल इनकम 30% के सीएजीआर से ₹295.20 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹41.16 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹118.53 करोड़ पड़े थे।

Zepto IPO: टल गई Swiggy-Eternal से नए मैदान में टक्कर! जेप्टो जुटी इस काम में

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

‘ऐसी लड़की से ही करूंगा शादी…’ युवक की शर्तें वायरल, लोगों ने जमकर लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी पोस्ट वायरल होती रहती हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने के साथ बहस का मुद्दा भी बन जाती हैं। हाल ही में एक्स (X) पर एक यूजर की पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। यूजर ने अपनी होने वाली पत्नी को लेकर कई शर्तों की एक लंबी लिस्ट साझा की, जिसमें उसकी पसंद, जीवनशैली और व्यवहार से जुड़ी बातें शामिल थीं। पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

कुछ ने इसे निजी पसंद बताया, तो कई यूजर्स ने इन शर्तों को अवास्तविक और विवादित करार दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और रिश्तों में अपेक्षाओं, आजादी और सोच को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

पत्नी के लिए रखीं कई अजीबोगरीब शर्तें

@Only_OneRR नाम के यूजर ने दावा किया कि वह सिर्फ उसी लड़की से शादी करेगा, जो उसकी सभी शर्तों को पूरा करती हो। उसकी लिस्ट में कई ऐसी बातें थीं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। उसने लिखा कि उसकी होने वाली पत्नी कुंवारी हो, बिना मेकअप के खूबसूरत दिखे, लंबाई 5 फीट 2 इंच और वजन ठीक 45 किलो हो। इसके अलावा वह हर तरह का खाना बनाना जानती हो, नारीवाद का समर्थन न करती हो, सोशल मीडिया इस्तेमाल न करती हो और उसके कोई पुरुष मित्र न हों।

24 घंटे लाइव लोकेशन शेयर करने की शर्त पर मचा बवाल

यूजर की सबसे ज्यादा आलोचना उस शर्त को लेकर हुई, जिसमें उसने कहा कि पत्नी हर जगह जाने से पहले अनुमति ले और 24 घंटे अपनी लाइव लोकेशन शेयर करे। उसने यह भी लिखा कि पत्नी का कोई अतीत न हो और वह उसके माता-पिता की देखभाल अपने माता-पिता की तरह करे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे अव्यावहारिक और नियंत्रण करने वाली सोच बताया। लोगों का कहना था कि रिश्ते बराबरी, भरोसे और सम्मान पर टिकते हैं, न कि इतनी पाबंदियों पर। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सोच में साथी नहीं बल्कि किसी को नियंत्रित करने की इच्छा दिखाई देती है। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसी लड़की शायद धरती पर नहीं, किसी और ग्रह पर मिलेगी।

कुछ यूजर्स ने भी रखा अपना पक्ष

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद और प्राथमिकताएं रखने का अधिकार है। लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में यूजर की शर्तों को लेकर आलोचना ही देखने को मिली।

‘पत्नी चाहिए या रोबोट?’ इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा

कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी शर्तों के साथ जीवनसाथी ढूंढना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। कुछ यूजर्स ने इसे रिश्ते की बजाय एकतरफा नियमों की सूची बताया। इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रिश्तों में अपेक्षाओं, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान को लेकर बहस तेज कर दी है।

अनार छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, आज पैसे गिनते नहीं थकते किसान

MHT CET Admission 2026: महाराष्ट्र में बी और डी फार्मा में प्रवेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

MHT CET Admission 2026: महाराष्ट्र में फार्मेसी से जुड़े पाठ्यक्रमों में शैक्षिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के बड़ा और अहम अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने सेंट्रलाइज्ड प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के जरिए बी फार्मा और डी फार्मा पाठ्क्रमों के फर्स्ट ईयर में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट ph2026.mahacet.org पर शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ, कैंडिडेट को ऊपर बताए गए पोर्टल पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे।

एमएचटी सीईटी की ओर से बी और डी फार्मा में प्रवेश के लिए पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक, प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए 10 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन जमा करने की रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिव रहेगी। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, परीक्षार्थियों को ऑनलाइन या फिजिकल मोड में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए उपस्थित होना होगा। फार्मेसी कोर्स में प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गया है। पंजीकृत छात्रों को 11 अगस्त शाम 5 बजे से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा, नहीं तो, उनका एप्लीकेशन अपने आप कैंसल हो जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस देखें

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ई-स्क्रूटनी मोड चुनने वाले कैंडिडेट पूरा प्रोसेस ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं और उन्हें ई-स्क्रूटनी सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। आधिकारिक सूचना ब्रोशर के अनुसार, फैसिलिटेशन सेंटर ऑनलाइन जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगा। अप्रूव होने के बाद, वेरिफिकेशन स्टेटस और एक्नॉलेजमेंट रसीद कैंडिडेट के लॉगिन से मिल जाएगी। आवेदन फॉर्म में गड़बड़ी मिलने पर उसे कैंडिडेट को वापस कर दिया जाएगा, जिसे जरूरी सुधार करने के बाद तय शेड्यूल के अंदर इसे दोबारा जमा करना होगा।

फिजिकल स्क्रूटनी चुनने वाले छात्रों को तय तारीख और समय पर अपने चुने हुए फिजिकल स्क्रूटनी सेंटर पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जाना होगा। सेंटर डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगा और जमा करने के बाद एप्लीकेशन को अप्रूव करेगा। कैंडिडेट को बाद में एक एक्नॉलेजमेंट रसीद मिलेगी। सीईटी सेल 13 अगस्त को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। कैंडिडेट को लिस्ट में अपनी डिटेल्स चेक करनी होंगी और अगर उन्हें कोई गलती मिलती है, तो 17 अगस्त तक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ शिकायत दर्ज करानी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नामों वाली फाइनल मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को ऑनलाइन जारी की जाएगी।

NEET UG 2026 Admission Process: 4 अगस्त को होगी नीट यूजी की काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया, यहां देखें इसकी स्टेप बाय स्टेप गाइड

अनार छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, आज पैसे गिनते नहीं थकते किसान

भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन आज खेती पहले जैसी आसान नहीं रही। मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती उत्पादन लागत, कीटों और बीमारियों का बढ़ता खतरा तथा बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव किसानों की कमाई पर सीधा असर डाल रहे हैं। ऐसे में कई किसान पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने के बजाय नई और कम लागत वाली फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। सही योजना, आधुनिक तकनीक और बाजार की समझ के साथ ये किसान खेती को घाटे का सौदा नहीं, बल्कि मुनाफे का व्यवसाय बना रहे हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के किसान सागर येलपले इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। उन्होंने वर्षों से चली आ रही अनार की खेती छोड़कर सहजन (ड्रमस्टिक) की खेती अपनाई।

शुरुआत केवल एक एकड़ में प्रयोग के तौर पर हुई, लेकिन शानदार नतीजों ने उनकी सोच और किस्मत दोनों बदल दी। आज उनका 18 एकड़ का सहजन फार्म हर साल करोड़ों रुपये का कारोबार करता है और लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा देता है। उनकी सफलता आज हजारों किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

महंगी पड़ रही थी अनार की खेती

सागर ने 2012 में पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के साथ 10 एकड़ की खेती संभाली। परिवार कई पीढ़ियों से अनार उगा रहा था, लेकिन समय के साथ इसकी खेती महंगी होती चली गई। उनके अनुसार, अनार में बीमारियों का खतरा बढ़ गया था, कीटनाशकों और रसायनों पर भारी खर्च करना पड़ता था। एक एकड़ से करीब 3 लाख रुपये की कमाई होती थी, लेकिन लगभग आधी रकम खेती की लागत में ही चली जाती थी। ऊपर से फसल तैयार होने में छह महीने का इंतजार भी करना पड़ता था।

2017 में लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

इसी दौरान एक दोस्त ने उन्हें व्यावसायिक सहजन की खेती का सुझाव दिया। सागर ने बिना जोखिम लिए पहले सिर्फ एक एकड़ में इसकी खेती शुरू की। उन्होंने करीब 4,000 रुपये में 400 ग्राम बीज खरीदे, खेत में गोबर की सड़ी खाद डाली और जनवरी 2017 में बुवाई कर दी। सिर्फ पांच महीने बाद जून में पहली फसल तैयार हो गई।

पहली ही फसल ने बढ़ाया हौसला

एक एकड़ से लगभग 10 टन सहजन की पैदावार हुई। बाजार में 25 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक्री हुई और पहली ही फसल से 3 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हुई। यहीं से सागर को भरोसा हो गया कि भविष्य सहजन की खेती में है।

धीरे-धीरे बदली पूरी खेती की तस्वीर

सागर ने एक साथ पूरी खेती बदलने की बजाय धीरे-धीरे अनार के बाग हटाकर सहजन लगाना शुरू किया। बाद में उन्होंने 8 एकड़ और जमीन जोड़ ली। आज उनके पास कुल 18 एकड़ में करीब 12,000 सहजन के पौधे हैं, जिनमें मुख्य रूप से ODC-3 और ODC-4 किस्में लगाई गई हैं।

हर साल 200 टन तक उत्पादन

शुरुआत में एक पेड़ से लगभग 25 किलो फल मिलता था, लेकिन सही देखभाल और नियमित छंटाई के कारण अब एक पेड़ से करीब 50 किलो तक उत्पादन हो रहा है। पूरे फार्म से हर साल 180 से 200 टन सहजन की पैदावार होती है।

बायोगैस प्लांट से घटाया खर्च

सागर ने खेत में बायोगैस प्लांट भी लगाया है, जिससे रोजाना 200 से 300 लीटर स्लरी निकलती है। यही स्लरी खेतों में जैविक खाद का काम करती है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर हुई, रासायनिक खाद का खर्च घटा और बायोगैस का इस्तेमाल घर में खाना बनाने के लिए भी होने लगा।

हैदराबाद बना सबसे बड़ा बाजार

अच्छी फसल के साथ सागर ने मजबूत बाजार भी तैयार किया। आज उनकी अधिकांश उपज लगभग 400 किलोमीटर दूर हैदराबाद भेजी जाती है, जहां व्यापारी पूरी फसल खरीद लेते हैं। पहले वे दुबई भी निर्यात करते थे, लेकिन अब हैदराबाद से ही इतनी मांग है कि पूरी उपज वहीं बिक जाती है।

मौसम बदलता है, मुनाफा नहीं

सर्दियों में सहजन की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जबकि गर्मियों में यह 25 रुपये प्रति किलो तक आ जाती है। इसके बावजूद पूरे साल का औसत भाव करीब 50 रुपये प्रति किलो रहता है, जिससे खेती लगातार फायदे का सौदा बनी हुई है।

बीज बेचकर भी लाखों की कमाई

सिर्फ सहजन बेचकर ही नहीं, बल्कि सागर अब इसकी गुणवत्तापूर्ण बीज भी किसानों को बेचते हैं। वे करीब 10,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज बेचते हैं, जिससे सालाना लगभग 15 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होती है।

1.15 करोड़ का कारोबार, 80 लाख तक मुनाफा

सहजन और बीज की बिक्री मिलाकर सागर का सालाना कारोबार करीब 1.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें से करीब 80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होता है।

दूसरे किसानों को क्या सलाह देते हैं सागर?

सागर का मानना है कि किसी भी नई फसल में सीधे पूरी खेती बदलने की बजाय पहले छोटे स्तर पर प्रयोग करना चाहिए। फसल की देखभाल, बाजार की मांग और खरीदारों की उपलब्धता को समझने के बाद ही बड़े स्तर पर निवेश करना बेहतर होता है। यही सोच उनके लिए सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित हुई।

Market view :ऑप्शन राइटर्स 3:00-3:10 बजे से पहले पोजिशन कवर करने पर फोकस करें, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market view : पिछले कई दिनों की तेजी के बाद बाजार में अब थोड़ा ठहराव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी का आगे की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24736-24778/24809 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24858-24897/24934 पर है। इसके लिए पहला बेस 24489-24551 पर और बड़ा बेस 24419-24457 पर है। आज की पूरी कमेंट्री निफ्टी फ्यूचर्स के भाव पर आधारित है।

कल लॉन्ग पोजिशन कैरी करने की सलाह सही साबित हुई। FIIs की कैश में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हुई। नेट शॉर्ट घटकर अब 1.50 लाख पर आ गया है। 24800 पहली बाधा है। 24950-25000 पर ऑप्शन बाधा है। 24600-24500 पर पुट राइटिंग का सपोर्ट है। बेस-1 तक किसी भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। 24736 पहली रुकावट है, इसके बाद 24778-24809 का जोन मुमकिन है। 24809 के ऊपर टिकने पर रजिस्टेंस-2 तक स्विंग की उम्मीद है। ऑप्शन राइटर्स 3:00-3:10 बजे से पहले पोजिशन कवर करने पर ध्यान दें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 58097-58221 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 58389-58486/58571 पर है। इसके लिए पहला बेस 57523-57610 पर और बड़ा बेस 57210-57331 पर है। बैंक निफ्टी में तेजी बरकरार है। लेकिन 58000 बड़ा ऑप्शन बाधा है। RBI पॉलिसी से पहले बैंक निफ्टी की चाल अहम रहेगी। बेस-1 तक किसी भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। रेजिस्टेंस-1 पर मुनाफावसूली और सौदों पर नजर रखें। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर टिकने पर रेजिस्टेंस-2 तक स्विंग की उम्मीद है।

Trading Plan : पिछले कुछ सेशन में आई एकतरफा तेजी के बाद अब थोड़ा करेक्शन मुमकिन, जानिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री। इनकी आज नेशनल एल्युमीनियम में 365 रुपए के आसपास, 359 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,377 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। HONASA में भी इनकी 458 रुपए के आसपास, 452 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,475 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है।

बाजार की सोमवार की चाल पर एक नजर

भारतीय इक्विटी मार्केट में 3 अगस्त को लगातार चौथे सेशन में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 24,700 के ऊपर बंद हुआ। मीडिया स्टॉक्स को छोड़कर,सभी सेक्टर्स में हुई खरीदारी की वजह से बाजार में तेजी आई

ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 78,639.03 पर और निफ्टी 390.70 अंक या 1.60 फीसदी बढ़कर 24,774.30 पर सेटल हुआ था।

ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी खरीदारी आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.2% की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी 50 स्टॉक्स की बात करें तो इंटरग्लोब एविएशन,TCS,इंफोसिस,श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे,जबकि सन फार्मा,अपोलो हॉस्पिटल्स,मारुति सुजुकी,ONGC और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे।

निफ्टी मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी IT इंडेक्स में सबसे अधिक बढ़त रही। यह 3% से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Delhi Weather Today: 3 साल में अगस्त की सबसे गर्म रात के बाद, मंगलवार को दिल्ली-NCR में बरसे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: मंगलवार (4 अगस्त) को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है, जिस वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, शाम और रात के समय भी कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

IMD ने आगे बताया कि मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे हाल के दिनों की तुलना में दिन का मौसम ज्यादा सुहावना रह सकता है।

10-15 kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सुबह के समय हवाएं पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वहीं, दोपहर में हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिम दिशा से हो जाएगा, जबकि शाम तक हवाएं दक्षिण दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

यह मौसम अपडेट ऐसे समय आया है, जब सोमवार को दिल्ली में अगस्त महीने की तीन साल की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, इसी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली में आज का मौसम: जलभराव और ट्रैफिक में रुकावट की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की वजह से ट्रैफिक में थोड़ी रुकावट आ सकती है, एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है और सड़कों व निचले इलाकों में पानी जमा हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देख लें, पानी भरने वाले रास्तों से बचें और ट्रैफिक से जुड़ी सरकारी सलाहों का पालन करें।

IMD ने लोगों से यह भी कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान वे पानी भरे इलाकों, ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइनों और खुले बिजली के उपकरणों से दूर रहें।

आने वाले दिनों में दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की उम्मीद है, और तापमान ज्यादातर 30 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर के आसपास ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: Noida Airport: अब नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा ओर आसान! कालिंदी कुंज से 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की तैयारी शुरू, मिनटों में पूरा होगा सफर

 

Gift Nifty Indicator: बाजार के लिए क्या आज मंगल होगा दिन, जानें गिफ्ट निफ्टी से क्या मिल रहे है संकेत

Gift Nifty Indicator: मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में बहुत कम बदलाव के साथ शुरुआत होने की संभावना है। सोमवार को Nifty के ऑफिशियल क्लोजिंग लेवल में CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) की वजह से आई तेजी के बाद GIFT Nifty सुस्त शुरुआत का संकेत दे रहा है। नए शुरू किए गए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के पहले दिन बेंचमार्क इंडेक्स में ज़बरदस्त तेजी देखी गई थी, लेकिन GIFT Nifty से मिल रहे संकेत बताते हैं कि ग्लोबल मार्केट से सपोर्ट मिलने के बावजूद, मार्केट की शुरुआत उस ऑक्शन से तय क्लोजिंग लेवल से नीचे हो सकती है। निवेशक इस हफ़्ते के आखिर में आने वाले रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मॉनेटरी पॉलिसी फ़ैसले और जून तिमाही के जारी नतीजों (अर्निंग्स सीज़न) पर भी कड़ी नज़र रखेंगे।

सुबह करीब 8:10 बजे GIFT Nifty, NSE IFSC पर पिछले सेशन की क्लोजिंग से लगभग 10 अंक नीचे 24,655 पर ट्रेड कर रहा था। इससे सोमवार की जबरदस्त रैली के बाद Nifty 50 की शुरुआत के ज़्यादातर फ़्लैट रहने का संकेत मिलता है। यह शुरुआती स्तर Nifty के 24,774.30 के ऑफिशियल क्लोजिंग लेवल से भी नीचे था, जो क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के पहले दिन से प्रभावित था।

सोमवार को भारतीय इक्विटी मार्केट में लगातार चौथे सेशन में तेज़ी जारी रही। अलग-अलग सेक्टर में बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी के सपोर्ट से Sensex 544.39 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 78,639.03 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 390.70 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 24,774.30 पर बंद हुआ।

Wall Street में तेजी, एशियाई बाजारों में गिरावट

मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने से ऑयल की कीमतें तेज़ी से गिरीं और रिस्क लेने की क्षमता में सुधार हुआ, जिससे US इक्विटी मार्केट ने अगस्त की शुरुआत मज़बूती के साथ की और ग्लोबल संकेत सपोर्टिव बने रहे। Dow Jones Industrial Average 1.32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 में 1.48 प्रतिशत और Nasdaq Composite में 2.13 प्रतिशत की बढ़त हुई।

यह रैली US-Iran संघर्ष में तनाव कम होने के संकेतों के बाद आई। इससे ट्रेज़री यील्ड में भी गिरावट आई और अर्निंग्स व इकोनॉमिक डेटा के लिहाज़ से व्यस्त हफ़्ते से पहले निवेशकों का भरोसा बढ़ा। मंगलवार को ग्लोबल रैली के बाद एशियाई बाज़ारों में पॉज़िटिव लेकिन सतर्क रुख देखा गया। जापान को छोड़कर एशिया-पैसिफिक शेयरों के MSCI के सबसे बड़े इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई, जिसमें दक्षिण कोरिया में 2.1 प्रतिशत तक की तेज़ी का अहम योगदान रहा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.3 प्रतिशत गिर गया, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखी गई।

तेज गिरावट के बाद तेल की कीमतों में सुधार

पिछले सेशन में भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार हुआ। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.7 प्रतिशत बढ़कर 84.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.7 प्रतिशत बढ़कर 80.95 डॉलर पर पहुंच गया। यह सुधार सोमवार को ब्रेंट क्रूड में 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद आया है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच डिप्लोमैटिक प्रोग्रेस की उम्मीदों ने लंबे समय तक सप्लाई में रुकावट की चिंताओं को कम कर दिया है। हालांकि कीमतों में थोड़ी रिकवरी हुई है, लेकिन ये अभी भी पिछले हफ़्ते के हाई लेवल से काफी नीचे हैं।

इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए रणनीति 

आज निफ्टी 50 के आउटलुक पर बात करते हुए, रेलिगेयर ब्रोकिंग में रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी 50 ने 24,400 के अहम रेजिस्टेंस ज़ोन (जो 200-दिन के DEMA के बराबर है) को साफ़ तौर पर पार करके अपने तेज़ी वाले स्ट्रक्चर को मज़बूत किया है। यह ब्रेकआउट जारी रिकवरी को और मज़बूत करता है और जल्द ही 25,000–25,200 ज़ोन की ओर बढ़ने का रास्ता खोलता है। नीचे की तरफ़, अगर प्रॉफ़िट-बुकिंग होती है, तो 24,350–24,500 का इलाका तुरंत सपोर्ट का काम कर सकता है।

आज बैंक निफ्टी के आउटलुक पर, एनरिच मनी के CEO पोनमुडी R का मानना ​​है कि बैंक निफ्टी अपनी रिकवरी को आगे बढ़ा रहा है और अपने 20, 50, 100 और 200-दिन के EMA से ऊपर आराम से ट्रेड कर रहा है, जो बैंकिंग सेक्टर में लगातार मज़बूती दिखाता है। टेक्निकली, 58,000 ज़ोन से ऊपर लगातार बने रहने से खरीदारी की रफ़्तार बढ़ सकती है और इंडेक्स 58,300–58,500 के इलाके की ओर बढ़ सकता है।

नीचे की तरफ़, 57,300–57,400 का स्तर शॉर्ट-टर्म सपोर्ट का काम करता है, जिसे ठीक नीचे 57,000 के राउंड नंबर का सहारा मिलता है। इंडेक्स को इस दायरे से ऊपर बनाए रखने से तेज़ी का मौजूदा ट्रेंड बना रहता है, जबकि 57,000 से नीचे जाने पर शॉर्ट-टर्म में प्रॉफ़िट-बुकिंग हो सकती है। कुल मिलाकर, शॉर्ट-टर्म टेक्निकल आउटलुक पॉज़िटिव बना हुआ है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Trigrahi yog 2026: कर्क राशि में इस दिन एकसाथ होंगे सूर्य, गुरु, बुध और बनाएंगे त्रिग्रही योग, जानें किन राशियों को मिलेगा इस संयोग का लाभ

Trigrahi yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि या नक्षत्र में गोचर ही अहम नहीं होता है, बल्कि उनकी अवस्था यानी वक्री-मार्गी चाल या अस्त उदय स्थिति भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी तरह ग्रहों का आपसी संयोग भी बहुत अहमियत रखता है। ऐसा ही एक संयोग 5 अगस्त को कर्क राशि में बनने जा रहा है। इस संयोग का नाम है त्रिग्रही योग। यह योग 5 अगस्त को कर्क राशि में बनने जा रहा है। 5 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि में आएंगे, जहां पहले सूर्य और गुरु विराजमान हैं। ये तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, त्रिग्रही योग 3 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। सूर्य और बुध की युति से जहां बुधादित्य योग बनता है, वहीं गुरु और सूर्य-बुध के साथ आने से ज्ञान, मान-सम्मान और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही कारोबार में भी मुनाफा होगा। तो यहां जानिए उन लकी राशियों के बारे में।

तीन राशियों के लिए बहुत शुभ होगा त्रिग्रही योग

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग फायदेमंद रहेगा। व्यापार में जबरदस्त फायदा मिलेगा। अटके हुए सारे कार्य बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मकता का माहौल रहेगा।

सिंह राशि : त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। निवेश के लिए भी यह अति उत्तम और लाभ वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लि भी त्रिग्रही योग अत्यंक शुभ और जीवन बदलने वारा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग आर्थिक लाभ दिलाएगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने का प्रबल योग है।

त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव बढ़ाने के उपाय

  • प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें अथवा भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और तुलसी अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Vish Yog 2026: 3 राशियों के लिए भारी होगा अगस्त का महीना, चंद्रमा करेगा खतरनाक ग्रहण और विष योग का निर्माण