सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी पोस्ट वायरल होती रहती हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने के साथ बहस का मुद्दा भी बन जाती हैं। हाल ही में एक्स (X) पर एक यूजर की पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। यूजर ने अपनी होने वाली पत्नी को लेकर कई शर्तों की एक लंबी लिस्ट साझा की, जिसमें उसकी पसंद, जीवनशैली और व्यवहार से जुड़ी बातें शामिल थीं। पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
कुछ ने इसे निजी पसंद बताया, तो कई यूजर्स ने इन शर्तों को अवास्तविक और विवादित करार दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और रिश्तों में अपेक्षाओं, आजादी और सोच को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
पत्नी के लिए रखीं कई अजीबोगरीब शर्तें
@Only_OneRR नाम के यूजर ने दावा किया कि वह सिर्फ उसी लड़की से शादी करेगा, जो उसकी सभी शर्तों को पूरा करती हो। उसकी लिस्ट में कई ऐसी बातें थीं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। उसने लिखा कि उसकी होने वाली पत्नी कुंवारी हो, बिना मेकअप के खूबसूरत दिखे, लंबाई 5 फीट 2 इंच और वजन ठीक 45 किलो हो। इसके अलावा वह हर तरह का खाना बनाना जानती हो, नारीवाद का समर्थन न करती हो, सोशल मीडिया इस्तेमाल न करती हो और उसके कोई पुरुष मित्र न हों।
24 घंटे लाइव लोकेशन शेयर करने की शर्त पर मचा बवाल
यूजर की सबसे ज्यादा आलोचना उस शर्त को लेकर हुई, जिसमें उसने कहा कि पत्नी हर जगह जाने से पहले अनुमति ले और 24 घंटे अपनी लाइव लोकेशन शेयर करे। उसने यह भी लिखा कि पत्नी का कोई अतीत न हो और वह उसके माता-पिता की देखभाल अपने माता-पिता की तरह करे।
I will only marry a girl who is :
– Virgin
– Naturally beautiful (no makeup ever)
– 5’2 perfect height
– 45 kg exact weight
– Knows cooking of all cuisines
– Non feminist
– Doesn’t use social media
– Has no male friends
– Asks permission before going anywhere
– Shares her live…
— R-R (@Only_OneRR) August 3, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे अव्यावहारिक और नियंत्रण करने वाली सोच बताया। लोगों का कहना था कि रिश्ते बराबरी, भरोसे और सम्मान पर टिकते हैं, न कि इतनी पाबंदियों पर। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सोच में साथी नहीं बल्कि किसी को नियंत्रित करने की इच्छा दिखाई देती है। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसी लड़की शायद धरती पर नहीं, किसी और ग्रह पर मिलेगी।
कुछ यूजर्स ने भी रखा अपना पक्ष
हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद और प्राथमिकताएं रखने का अधिकार है। लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में यूजर की शर्तों को लेकर आलोचना ही देखने को मिली।
‘पत्नी चाहिए या रोबोट?’ इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा
कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी शर्तों के साथ जीवनसाथी ढूंढना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। कुछ यूजर्स ने इसे रिश्ते की बजाय एकतरफा नियमों की सूची बताया। इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रिश्तों में अपेक्षाओं, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान को लेकर बहस तेज कर दी है।
अनार छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, आज पैसे गिनते नहीं थकते किसान

