Project Cheetah: बोत्सवाना के नर चीता की नई पीढ़ी, भारत में जन्मी चीता KJP21 बनी मां, 5 हेल्दी शावकों को दिया जन्म

Project Cheetah: प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। KJP21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में ही शावकों को जन्म दिया है। इन पांच नए शावकों के जन्म के साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें से 41 ऐसे चीते हैं, जो भारत में ही पैदा हुए हैं। ये उपलब्धि देश में चीता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पांच शावकों को दिया जन्म

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि, “प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और खुशी की खबर सामने आई है। 32 महीने की भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने आज कुनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। KJP21 भारत में जन्मी तीसरी ऐसी मादा चीता है, जिसने देश में ही बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले मुखी और KGP12 भी शावकों को जन्म दे चुकी हैं।” मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि देश में चीतों की संख्या बढ़ाने और उनकी नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

बोत्सवाना वंश की हुई शुरुआत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, इन पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंश की भी शुरुआत हुई है, क्योंकि इनके पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं। इससे भारत में बढ़ रही चीतों की आबादी में एक नया जेनेटिक वंश जुड़ गया है। भारत की धरती पर चीतों की एक और पीढ़ी का जन्म देश में चीतों को फिर से बसाने की शानदार कहानी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जोड़ता है। भूपेंद्र यादव ने इस सफलता के लिए पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, अधिकारियों और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सभी की मेहनत, लगन और लगातार किए गए प्रयासों की वजह से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जाह्नवी कपूर ने साउथ स्टार्स का जताया आभार, तो जानें वीडियो विवाद पर पोस्ट करने वालों पर क्यों भड़के रामगोपाल वर्मा

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने ‘देवरा’ फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और अब ‘चुट्टामल्ले’ गाने का उनका एक आपत्तिजनक AI-मॉर्फ्ड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाना “बहुत ज्यादा अपमानजनक और गलत” है। एक डिटेल्ड बयान शेयर करते हुए जाह्नवी ने कहा, “महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने और बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना बहुत अपमानजनक है और यह लगभग सेक्शुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) जैसा ही है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने कभी न कभी इसका सामना किया है और हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंसेंट, मर्जी, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान – ये इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए, फिर भी न जाने क्यों इन्हें मुश्किल माना जाता है। असल में ये मुश्किल नहीं हैं।” जाह्नवी ने महिला की सीमाओं (बाउंड्रीज़) का सम्मान करने की अहमियत के बारे में भी बात की, चाहे उसने कुछ भी पहना हो या पहले किसी चीज के लिए हामी भरी हो। वहीं उन्होंने इस उनके लिए आवाज उठाने वाले साउथ एक्टर्स को थैंक्यू कहा।

रामगोपाल वर्मा हुए नाराज

अपने X अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा- सभी सेलेब्रिटीज बस एक ही चीज में सफल रहे – उस आपत्तिजनक लिंक का प्रचार करना, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों ने उसे देखा।” समझदारी भरा काम तो यह होता कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसका प्रचार किया जाता। इसके बजाय उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट की ओर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा जो कि खुद भी एक अपराध है।

उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित का नाम बताने के बजाय उन्हें इसके पीछे के अपराधी को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा- समझदारी इसी में होती कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसे सबके सामने लाया जाता… इसके बजाय, उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा, जो कि खुद एक अपराध है।”

एक और ट्वीट में RGV ने AI के बारे में बात करते हुए कहा- “जब आप जीत नहीं सकते तो आपको साथ हो जाना चाहिए… अगर आप AI से लड़ेंगे, तो यह आपका अस्तित्व ही मिटा देगा।”

Vijay Deverakonda: यह डिजिटली सेक्सुअल हैरेसमेंट है…, विजय देवरकोंडा ने जान्हवी कपूर के AI मॉर्फ्ड ‘चुट्टमल्ले’ वीडियो पर नाराजगी जाहिर की

Vijay Deverakonda: हाल में ही जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एक परेशान करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो पर नाराजगी जताई थी। वायरल हो रहे इस AI वीडियो में एक्ट्रेस के लुक को मॉर्फ करके डिजिटल तरीके से ऐसे अश्लील सीन बनाए गए हैं, जो असल गाने का हिस्सा कभी थे ही नहीं। अब विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी हरकतों की कड़ी आलोचना की है।

विजय देवरकोंडा ने लिखा, “हम बहुत ही घटिया स्तर पर गिर चुके हैं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें सबसे सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए और उनके मामले को एक मिसाल के तौर पर पेश किया जाना चाहिए। हमें इसे यूं ही नहीं छोड़ना चाहिए। हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब से हो गए? कैसी परवरिश हो रही है? हम कैसे समाज में रह रहे हैं? जहां हमें एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मजा आता है?”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में जब दुनिया इस बात पर बहस कर रही है और डरी हुई है कि AI कैसे लोगों की जॉब को खत्म कर रहा है, कुछ बेवकूफ लोग उसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद घटिया हरकतें करने के लिए कर रहे हैं। यह डिजिटल रूप में यौन उत्पीड़न के बराबर है। कानून को ऐसी हरकतों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।” विजय देवरकोंडा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “और जो टीम इसके खिलाफ आवाज उठा रही है, उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।”

मॉर्फ किए गए वीडियो पर जूनियर एनटीआर की पोस्ट

जूनियर एनटीआर ने X पर ऐसे घटिया वीडियो बनाए जाने की कड़ी आलोचना की और साफ कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा, “घिनौना, बीमार और बेशर्म। एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं। AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मॉर्फ किए गए ‘चुट्टामाले’ (Chuttamalle) वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को नहीं बख्शूंगा। इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है। कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है।”

एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे AI के गलत इस्तेमाल के ख़िलाफ़ सख्त कदम उठाएं और कड़े नियम बनाएं।”

देवरा के बारे में

‘चुट्टामल्ले’ एक रोमांटिक गाना है, जो लीड किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को दिखाता है।इसे जान्हवी कपूर द्वारा निभाए गए फीमेल लीड किरदार के नजरिए से दिखाया गया है। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और रामाजोगाया शास्त्री ने लिखा है। शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। ‘चुट्टामल्ले’ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।

Delhi Protest: दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर 3 महिला पत्रकारों का यौन उत्पीड़न का आरोप, क्राइम जांच ने शुरू की जांच

Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ नयी दिल्ली जिला पुलिस को ये शिकायतें मिली थीं। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली जिला पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

अधिकारी के अनुसार, ये आरोप तीनों महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा आरोपों की गहन जांच करेगी और शिकायतकर्ता महिला पत्रकारों तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस ने रविवार (4 अक्टूबर) को X पर एक पोस्ट में कहा, “03-10-26 को नई दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की स्थिति में, तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। नई दिल्ली ज़िले को उनकी शिकायतें मिली हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।”

राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी किए जाने के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को जवाब मांगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए अमित शाह को इस मामले में जवाब देना चाहिए। गांधी ने कहा, “जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ इतनी मांग लेकर बैठे हैं कि FIR दर्ज कर ली जाए। ये तो पुलिस का बुनियादी काम है न? वह भी नहीं किया।”

उन्होंने कहा कि शनिवार को ही जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। गांधी ने कहा, “महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप हैं। कैमरे छीने गए, पत्रकार घसीटे गए।” उन्होंने कहा, “और यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी हमने वीडियो सबूतों के साथ देखा है कि पुलिस के अधिकारी महिलाओं के साथ घिनौनी बदसलूकी करते हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “पूरी दिल्ली की महिलाएं, छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं, सत्याग्रह कर रही हैं-मगर जिस पुलिस पर महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी है, वही महिलाओं पर हाथ उठा रही है।” उन्होंने कहा, “और एक महिला की शिकायत दर्ज करने से जो सरकार डरती है- वह आखिर किसकी हिफाजत कर रही है?” राहुल गांधी ने आगे कहा, “दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है। अमित शाह जी, कहां हैं आप? जवाब आपको ही देना है।”

आइसा ने भी लगाए आरोप

वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। आइसा ने एक बयान में कहा, “पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और वकीलों के साथ धक्का-मुक्की की। कई महिलाओं ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर उन्हें अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है।” संगठन ने कहा, “महिलाओं को न्याय दिलाने का दावा करने वाला पुलिस बल भीड़ को कंट्रोल करने के बुनियादी नियमों का पालन नहीं कर सका। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ खुलेआम दुर्व्यवहार किया और (वे) बेहद गैर-पेशेवर तरीके से पेश आए।”

200 लोगों को हिरासत में लिया गया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के सिलसिले में लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार के प्रदर्शन को लेकर आदेश न मानने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने तथा उनपर हमला करने से संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। नई दिल्ली जिले में पाबंदी आदेश लागू होने के बावजूद, छात्र संगठनों और नागरिक संगठन के सदस्यों समेत प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की कोशिश की।

हिरासत में लिए गए लोगों में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, योगेंद्र यादव और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शामिल थे। आइसा ने बताया कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, नित्या रामकृष्णन और पल्लव सिसोदिया भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने शुक्रवार के प्रदर्शन के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 223(ए), 221, 132 और 3(5) लगाई हैं।

ये भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में तकरार तेज! ‘150 तो दूर, 50 सीट देना भी बड़ी बात’; SP सांसद का कांग्रेस की मांग पर तंज

Captain Smit Machchhar भारत का नया हीरो, इजरायल ने फ्लाईदुबई के पायलट के सम्मन में मुंबई में लगाए बिलबोर्ड

Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव की फ्लाइट को क्रैश से बचाने में अपनी जान की बाजी लगाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने ‘भारत का नया हीरो’ कह कर सम्मानित किया है। इजरायल ने पूरी मुंबई में 30 सितंबर को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट के पायलट के बिलबोर्ड लगाए हैं। इनमें कैप्टन मच्छार को धन्यवाद किया गया है। इजरायल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

X पर एक पोस्ट में, मुंबई में इजराइल के कॉन्सुल जनरल, यानिव रेवाच ने मच्छार की तारीफ करते हुए एक मैसेज शेयर किया और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, “भारत को एक नया हीरो मिला है, और इजराइल उनका नाम कभी नहीं भूलेगा। कैप्टन स्मित मच्छार! धन्यवाद, कैप्टन स्मित! जल्दी ठीक हो जाइए। इजराइल आपका स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।” पूरी मुंबई में लगे बिलबोर्ड पर यह मैसेज लिखा है: “जान बचाने के लिए धन्यवाद, कैप्टन स्मित। हम आपके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।”

इन्हें मुंबई में कई जगहों पर लगाया गया है, जिसमें वार्डन रोड और नेपियन सी रोड जंक्शन, बांद्रा ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर प्रबोधंकर ठाकरे फ्लाईओवर के पास, BKC-सायन कनेक्टर, अंधेरी-जोगेश्वरी फ्लाईओवर और माहिम के पास तुलसी पाइपलाइन रोड शामिल हैं।

‘आपके साहस पर UAE को गर्व है’; Flydubai के ‘हीरो’ भारतीय पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, कैप्टन की बहादुरी के हुए कायल

Dubai Crown Prince met Smit Machchhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट के ‘हीरो’ भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल मकतूम ने भारतीय हीरो की जमकर तारीफ की है। मच्छार ने उस समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था, जब उनके ओमानी को-पायलट ने फ्लाईदुबई के प्लेन को उड़ान के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्राउन प्रिंस ने अस्पताल में मच्छर से मुलाकात की, जहां वह हमले के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुलाकात के बाद हमदान बिन मोहम्मद ने कहा कि कैप्टन मच्छर ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति देखभाल की सर्वोच्च भावना का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि UAE के नेतृत्व और देश की ओर से मच्छर को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है।

‘हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं’

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन मच्छर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह UAE की टीम का हिस्सा हैं और अब वह देश की कहानी का भी हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मच्छर का साहस उस भावना को दर्शाता है, जिसके लिए UAE जाना जाता है करुणा, शांति और मानव जीवन की रक्षा…। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुई हाथापाई के दौरान वे घायल हो गए थे।

बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव जा रहा था, तभी उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया। शेख हमदान ने आतंकी घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए मच्छार की हिम्मत, जिम्मेदारी की भावना और बहादूरी की तारीफ की। शेख हमदान ने कहा कि स्मित मच्छार ने बेहद हिम्मत, जिम्मेदारी और लोगों की जान की परवाह दिखाई। उन्होंने UAE के नेतृत्व की ओर से भी पायलट की तारीफ की और उन्हें देश के लिए गर्व का जरिया बताया।

UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की प्रशंसा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ सलाहकार ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साहसिक कदमों ने एक गंभीर आतंकवादी घटना के दौरान बड़ी दुर्घटना को होने से रोक दिया। ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने X पर लिखा, “फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार अत्यधिक प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने एक गंभीर आतंकवादी घटना और संभावित बड़ी त्रासदी का सामना करते हुए साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया।”

गर्गाश ने एक पोस्ट में कहा, “सबसे कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी पेशेवर दक्षता और नैतिक दृढ़ता उन्हें सच्चा नायक बनाती है।” उन्होंने कहा कि भविष्य में चरमपंथ और आतंकवाद की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने साथ ही इस हमले को लेकर साजिश के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के खिलाफ आगाह किया। फ्लाईदुबई का विमान सऊदी अरब के तबुक में उतरा था। वहां एक अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद मच्छार को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया।

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ था हमला

यह घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजरायल के तेल अवीव जा रहा था। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर करीब 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी ओमानी नागरिक कट्टरपंथी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया।

हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालने और विमान में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। वह फ्लाइट के कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे जिससे यात्रियों को हमलावर को काबू में करने का मौका मिला। विमान में 174 यात्री सवार थे। स्मिट की वजह से विमान सुरक्षित रूप से सऊदी अरब में उतरा, जहां अधिकारियों ने को-पायलट को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Flydubai के कट्टरपंथी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला, UAE ने बताया ‘गंभीर आतंकी कृत्य’

मुश्किल हालात में बचाई यात्रियों की जान

हमले के बाद विमान में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट को सुरक्षित करने और विमान पर कंट्रोल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद UAE समेत कई देशों की एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। UAE के अधिकारियों ने कैप्टन मच्छर के साहस और पेशेवर रवैये की सार्वजनिक रूप से सराहना की है।

मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि उन्होंने ठान लिया था कि वह विमान में सवार लोगों की जान नहीं जाने देंगे। हवा में को-पायलट के हमले के बाद भी उनमें जितनी भी ताकत बची थी, उसी के सहारे उन्होंने विमान को सुरक्षित बचा लिया। पीएम मोदी ने यूएई के एक अस्पताल में भर्ती मच्छार से फोन पर बात की।

Jr NTR: जाह्नवी कपूर के एआई मॉर्फ्ड वीडियो को देख भड़के जूनियर एनटीआर, लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी

Jr NTR: एक बार फिर से जान्हवी कपूर को ‘देवरा’ फिल्म के उनके गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एक परेशान करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए निशाना बनाया गया, जिसमें वह जूनियर NTR के साथ नजर आई थीं। वायरल हो रहा यह AI वीडियो एक्ट्रेस के लुक का मॉर्फ्ड वर्जन है, जिसे डिजिटल रूप से बदलकर ऐसे अश्लील सीन बनाए गए हैं जो ओरिजिनल गाने का हिस्सा कभी नहीं थे।

जूनियर NTR ने X पर ऐसे भद्दे वीडियो बनाए जाने की कड़ी आलोचना की और साफ कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा, “यह दिमागी रूप से बीमार लोगों का घिनौना और बेशर्मी वाला काम है। जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं। AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को नहीं बख्शूंगा। इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है। कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है।”

एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाएं और कड़े नियम बनाएं।”

देवरा के बारे में

‘चुट्टामल्ले’ एक रोमांटिक गाना है, जो मुख्य किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को दिखाता है। यह गाना जंगल और समुद्र बीच के शानदार बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है और इसे जान्हवी कपूर द्वारा निभाए गए फीमेल लीड किरदार के नजरिए से दिखाया गया है। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है और रामाजोगाया शास्त्री ने लिखा है। शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। ‘चुट्टामल्ले’ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण जैसे कई बड़े कलाकार शामिल थे। यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है – देवरा और वरधा दोनों की। जसुधा आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को साराजू हरि कृष्णा और सुधाकर मिक्किलीनेनी ने प्रोड्यूस किया था और नंदमुरी कल्याण राम ने इसे पेश किया था। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Shah Rukh Khan: ‘देश को आप पर गर्व है….’, फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के फैन हुए शाहरुख खान

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इजराइल जाने वाली फ्लाइट पर हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। शनिवार को शाहरुख खान ने अपने X हैंडल पर मच्छर के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने पायलट की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

शाहरुख खान ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं है… लेकिन आपने फ्लाइट में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब है। यह हिम्मत और फर्ज निभाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, देश को आप पर गर्व है।”

इससे पहले सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मच्छार की तारीफ करते हुए ‘वेल डन’ कहा और उनकी बहादुरी को सराहा। उन्होंने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ फ्लाइट में सफर करना खुशी की बात होगी… बहुत बढ़िया भाई… कैप्टन स्मित मच्छार।”

स्मित मच्छर कौन हैं? उन्होंने क्या किया?

पिछले कुछ दिनों में कैप्टन स्मित मच्छार एक नेशनल हीरो बन गए हैं। वह एक कमर्शियल पायलट हैं, जो फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई एक खतरनाक घटना के बाद चर्चा में आए। यह फ्लाइट 174 लोगों के साथ दुबई से तेल अवीव जा रही थी। आरोप है कि विमान के तेजी से नीचे की ओर जाने से पहले उनके को-पायलट ने उन पर कई बार हमला किया और चाकू मारा।

हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने सभी की जान बचाई। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और क्रू अंदर आ सके और हमलावर को काबू में कर सके। इसके बाद बैकअप पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से लैंड किया। मच्छार अभी अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है।

Vande Bharat Viral Photos: वंदे भारत ट्रेन में जंग लगे टॉयलेट और गंदगी देखकर भड़का, फिर रेलवे ने दी ये सफाई

अहमदाबाद। वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ट्रेन की साफ-सफाई और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे। तस्वीरों में ट्रेन का बाहरी हिस्सा गंदा, कुछ कांच के पैनल टूटे हुए और टॉयलेट के कुछ हिस्सों में जंग लगी दिखाई दे रही थी। जियोलॉजिस्ट हिमांशु मुखर्जी ने 2 अक्टूबर को X (formerly Twitter) पर फोटोज शेयर की थीं।

मुखर्जी के अनुसार, ये तस्वीरें ट्रेन नंबर 26901 की हैं, जो साबरमती से वेरावल के बीच चलती है। उन्होंने ट्रेन की हालत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी सफाई और देखभाल ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने वेस्टर्न रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन और रेल मंत्रालय को टैग कर मामले पर ध्यान देने की मांग की।

तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रेन की सफाई और रखरखाव को लेकर सवाल उठे। मुखर्जी ने कहा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन की ऐसी हालत देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा। साबरमती-वेरावल वंदे भारत मई 2025 में शुरू हुई थी और यह अहमदाबाद को सौराष्ट्र से जोड़ती है।

ये रहा रेलवे का जवाब

सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आने के बाद अहमदाबाद के DRM ने इस पर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टाफ ने ट्रेन के बताए गए हिस्सों की जांच की और जरूरी सफाई व मरम्मत का काम कर दिया।

  • ट्रेन की जांच हुई: लोकल रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के डिब्बों का इंस्पेक्शन किया और दिखने वाली कमियों को ठीक किया।
  • पैसेंजर से अपील: रेलवे ने पैसेंजर से भी सफर के दौरान ट्रेन में सफाई रखने और कचरा सही जगह पर डालने की अपील की।

मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस ने ब्रेकअप कन्फर्म किया:बोलीं- एक हफ्ते में प्यार से अलगाव तक पहुंची बात; दोनों के 4 बच्चे हैं

न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने इलॉन मस्क के साथ ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर बताया कि एक हफ्ते में बात प्यार से अलगाव तक पहुंच गई। उन्हें इसकी पहले से कोई वॉर्निंग नहीं मिली थी। जिलिस ने कहा- मैं इस अलगाव से दुखी हैं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुशी रहें। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की साथ में परवरिश में करेंगे। शिवॉन जिलिस का बयान ऐसे समय में आया, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने ध्यान दिया कि मस्क ने X अकाउंट पर जिलिस को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद जिलिस ने X पर ही ब्रेकअप की जानकारी दी। मस्क X के मालिक हैं, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। मस्क 14 बच्चों के पिता, जिलिस 2021 से 2025 के बीच 3 बार मां बनीं शिवॉन जिलिस और इलॉन मस्क के 4 बच्चे हैं। इनमें जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस शामिल हैं। मस्क ने 2021 में जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं, अर्काडिया का जन्म 2024 में हुआ था। इसके बाद जिलिस ने 28 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चौथे बच्चे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने बच्चे की सटीक जन्म तारीख नहीं बताई थी। सेल्डन इलॉन मस्क का 14वां बच्चा है। मस्क ने 2 शादिया कीं, 3 गर्लफ्रेंड्स रहीं 1990 के दशक में कनाडा की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के दौरान मस्क की मुलाकात इंग्लिश लिटरेचर की स्टूडेंट जस्टिन विल्सन से हुई। मस्क को विल्सन से एक ही नजर में प्यार हो गया। कई साल डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2000 में शादी कर ली। 2 साल बाद पहले बेटे नेवाडा का जन्म हुआ, जब वह दस हफ्ते का था तो इंफेंट डेथ सिंड्रोम से उसकी मौत हो गई। 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का वेलकम किया। 2006 में तीन बच्चे काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए। 2008 में मस्क और जस्टिन विल्सन का तलाक हो गया। 2008 में इलॉन ने ब्रिटिश स्टार तालुलाह रिले के साथ डेटिंग शुरू की। 2010 में दोनों ने शादी की। हालांकि 2012 में तलाक हो गया। 2013 में उन्होंने फिर से शादी की। दिसंबर 2014 में तालुलाह ने दूसरी बार तलाक की अर्जी दायर की, लेकिन अगले साल इसे वापस ले लिया। मार्च 2016 में तालुलाह ने तीसरी बार अर्जी दायर की और तलाक लिया। कपल का कोई बच्चा नहीं है। इलॉन ने एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को 2016 के अंत और 2017 की शुरुआत में कई महीनों तक डेट किया। एम्बर के पूर्व पति जॉनी ने बाद में एम्बर पर इलॉन के साथ उसे धोखा देने का आरोप लगाया, जबकि वे शादीशुदा थे, लेकिन इलॉन और एम्बर दोनों ने इस संबंध से इनकार किया। वे 2017 की गर्मियों में अलग हो गए और नवंबर 2017 में इलॉन ने बताया कि वह एम्बर के साथ ‘वास्तव में प्यार में’ थे। इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स ने मेट गाला में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने से एक महीने पहले अप्रैल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। मई 2020 में कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। इसका नाम X Æ A-12 रखा। दिसंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए बेटी एक्सा डार्क साइडरेल हुई। 2022 में दोनों अलग हो गए। पिछले साल यह भी सामने आया कि कपल का तीसरा बच्चा टेक्नो मैकेनिक्स है। बच्चे के बारे में उसकी सही जन्मतिथि सहित बहुत कम जानकारी है। फिलहाल इलॉन मस्क न्यूरालिंक एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस के साथ रिश्ते में हैं। कपल ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। इलॉन और शिवोन ने नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का वेलकम किया था। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। मस्क ने कहा था- दुनिया में कम जनसंख्या का संकट इलॉन ने 2010 में ब्रिटिश स्टार तालुलाह रिले से शादी की थी। हालांकि, 2012 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने फिर से आपस में शादी कर ली। दिसंबर 2014 में तालुलाह ने दूसरी बार तलाक की अर्जी दायर की, लेकिन अगले साल इसे वापस ले लिया। मार्च 2016 में तालुलाह ने तीसरी बार तलाक अर्जी दायर की और तलाक ले लिया। कपल का कोई बच्चा नहीं है। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।