‘नई नवेली’ की अनोखी दुनिया ने यामी गौतम धर को किया आकर्षित

अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की अनोखी दुनिया और एक बड़े भारतीय परिवार से जुड़ी कहानी ने उन्हें इसकी ओर आकर्षित किया। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यामी ने कहा कि अवस्थी परिवार के रिश्ते, छोटी-मोटी बहसें, आपसी अपनापन, मस्ती और एक-दूसरे के बारे में राय रखने की आदत ऐसी बातें हैं, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ सकते हैं। एक साधारण भारतीय परिवार को असाधारण दुनिया में दिखाने का विचार उन्हें बेहद दिलचस्प लगा। उन्होंने कहा कि अनुराग, आदिनाथ और अन्य कलाकारों के साथ काम करने के दौरान सेट पर खूब मस्ती हुई। 

Also Read : जान्हवी कपूर के ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज

कलाकारों के बीच सहजता और हास्य का असर पर्दे पर पारिवारिक रिश्तों के रूप में नजर आएगा। अपने किरदार मोहिनी के बारे में यामी ने कहा कि उसमें गर्मजोशी और अपनापन है, लेकिन उसके व्यक्तित्व का एक रहस्यमयी पहलू भी है, जो दर्शकों को उसके बारे में सोचने पर मजबूर करता है। उनके अनुसार, एक कलाकार के लिए ऐसी दुनिया का हिस्सा बनना रोमांचक होता है, जो जानी-पहचानी होने के बावजूद दर्शकों को चौंकाती है।

‘आर्टिकल 370’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित यामी इस फिल्म में अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

Pic Credit : UNI

जान्हवी कपूर के ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज हो गई हैं। जान्हवी कपूर की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में मेकअप के साथ प्रयोग करते और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ नजर आने के बाद इन चर्चाओं को हवा मिली है।

जान्हवी की इस पोस्ट ने प्रशंसकों और ब्यूटी इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों का ध्यान आकर्षित किया है। पोस्ट में उनके हाथों में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read : मैथ्यू हम्फ्रीज नामीबिया वनडे दौरे के लिए आयरलैंड टीम में लौटे

हालांकि, जान्हवी या उनकी टीम की ओर से अब तक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेत्री किसी नए ब्रांड की तैयारी कर रही हैं या यह किसी अन्य परियोजना का हिस्सा है।

गौरतलब है कि जान्हवी हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपनी मौजूदगी को लेकर भी चर्चा में थीं। यदि ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें सच साबित होती हैं, तो वह ब्यूटी और पर्सनल केयर उद्योग में कदम रखने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हो जाएंगी।

Pic Credit : UNI

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जाह्नवी कपूर ने साउथ स्टार्स का जताया आभार, तो जानें वीडियो विवाद पर पोस्ट करने वालों पर क्यों भड़के रामगोपाल वर्मा

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने ‘देवरा’ फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और अब ‘चुट्टामल्ले’ गाने का उनका एक आपत्तिजनक AI-मॉर्फ्ड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाना “बहुत ज्यादा अपमानजनक और गलत” है। एक डिटेल्ड बयान शेयर करते हुए जाह्नवी ने कहा, “महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने और बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना बहुत अपमानजनक है और यह लगभग सेक्शुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) जैसा ही है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने कभी न कभी इसका सामना किया है और हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंसेंट, मर्जी, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान – ये इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए, फिर भी न जाने क्यों इन्हें मुश्किल माना जाता है। असल में ये मुश्किल नहीं हैं।” जाह्नवी ने महिला की सीमाओं (बाउंड्रीज़) का सम्मान करने की अहमियत के बारे में भी बात की, चाहे उसने कुछ भी पहना हो या पहले किसी चीज के लिए हामी भरी हो। वहीं उन्होंने इस उनके लिए आवाज उठाने वाले साउथ एक्टर्स को थैंक्यू कहा।

रामगोपाल वर्मा हुए नाराज

अपने X अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा- सभी सेलेब्रिटीज बस एक ही चीज में सफल रहे – उस आपत्तिजनक लिंक का प्रचार करना, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों ने उसे देखा।” समझदारी भरा काम तो यह होता कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसका प्रचार किया जाता। इसके बजाय उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट की ओर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा जो कि खुद भी एक अपराध है।

उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित का नाम बताने के बजाय उन्हें इसके पीछे के अपराधी को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा- समझदारी इसी में होती कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसे सबके सामने लाया जाता… इसके बजाय, उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा, जो कि खुद एक अपराध है।”

एक और ट्वीट में RGV ने AI के बारे में बात करते हुए कहा- “जब आप जीत नहीं सकते तो आपको साथ हो जाना चाहिए… अगर आप AI से लड़ेंगे, तो यह आपका अस्तित्व ही मिटा देगा।”

Vijay Deverakonda: यह डिजिटली सेक्सुअल हैरेसमेंट है…, विजय देवरकोंडा ने जान्हवी कपूर के AI मॉर्फ्ड ‘चुट्टमल्ले’ वीडियो पर नाराजगी जाहिर की

Vijay Deverakonda: हाल में ही जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एक परेशान करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो पर नाराजगी जताई थी। वायरल हो रहे इस AI वीडियो में एक्ट्रेस के लुक को मॉर्फ करके डिजिटल तरीके से ऐसे अश्लील सीन बनाए गए हैं, जो असल गाने का हिस्सा कभी थे ही नहीं। अब विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी हरकतों की कड़ी आलोचना की है।

विजय देवरकोंडा ने लिखा, “हम बहुत ही घटिया स्तर पर गिर चुके हैं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें सबसे सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए और उनके मामले को एक मिसाल के तौर पर पेश किया जाना चाहिए। हमें इसे यूं ही नहीं छोड़ना चाहिए। हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब से हो गए? कैसी परवरिश हो रही है? हम कैसे समाज में रह रहे हैं? जहां हमें एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मजा आता है?”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में जब दुनिया इस बात पर बहस कर रही है और डरी हुई है कि AI कैसे लोगों की जॉब को खत्म कर रहा है, कुछ बेवकूफ लोग उसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद घटिया हरकतें करने के लिए कर रहे हैं। यह डिजिटल रूप में यौन उत्पीड़न के बराबर है। कानून को ऐसी हरकतों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।” विजय देवरकोंडा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “और जो टीम इसके खिलाफ आवाज उठा रही है, उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।”

मॉर्फ किए गए वीडियो पर जूनियर एनटीआर की पोस्ट

जूनियर एनटीआर ने X पर ऐसे घटिया वीडियो बनाए जाने की कड़ी आलोचना की और साफ कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा, “घिनौना, बीमार और बेशर्म। एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं। AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मॉर्फ किए गए ‘चुट्टामाले’ (Chuttamalle) वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को नहीं बख्शूंगा। इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है। कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है।”

एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे AI के गलत इस्तेमाल के ख़िलाफ़ सख्त कदम उठाएं और कड़े नियम बनाएं।”

देवरा के बारे में

‘चुट्टामल्ले’ एक रोमांटिक गाना है, जो लीड किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को दिखाता है।इसे जान्हवी कपूर द्वारा निभाए गए फीमेल लीड किरदार के नजरिए से दिखाया गया है। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और रामाजोगाया शास्त्री ने लिखा है। शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। ‘चुट्टामल्ले’ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।

Jr NTR: जाह्नवी कपूर के एआई मॉर्फ्ड वीडियो को देख भड़के जूनियर एनटीआर, लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी

Jr NTR: एक बार फिर से जान्हवी कपूर को ‘देवरा’ फिल्म के उनके गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एक परेशान करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए निशाना बनाया गया, जिसमें वह जूनियर NTR के साथ नजर आई थीं। वायरल हो रहा यह AI वीडियो एक्ट्रेस के लुक का मॉर्फ्ड वर्जन है, जिसे डिजिटल रूप से बदलकर ऐसे अश्लील सीन बनाए गए हैं जो ओरिजिनल गाने का हिस्सा कभी नहीं थे।

जूनियर NTR ने X पर ऐसे भद्दे वीडियो बनाए जाने की कड़ी आलोचना की और साफ कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा, “यह दिमागी रूप से बीमार लोगों का घिनौना और बेशर्मी वाला काम है। जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं। AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को नहीं बख्शूंगा। इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है। कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है।”

एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाएं और कड़े नियम बनाएं।”

देवरा के बारे में

‘चुट्टामल्ले’ एक रोमांटिक गाना है, जो मुख्य किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को दिखाता है। यह गाना जंगल और समुद्र बीच के शानदार बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है और इसे जान्हवी कपूर द्वारा निभाए गए फीमेल लीड किरदार के नजरिए से दिखाया गया है। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है और रामाजोगाया शास्त्री ने लिखा है। शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। ‘चुट्टामल्ले’ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण जैसे कई बड़े कलाकार शामिल थे। यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है – देवरा और वरधा दोनों की। जसुधा आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को साराजू हरि कृष्णा और सुधाकर मिक्किलीनेनी ने प्रोड्यूस किया था और नंदमुरी कल्याण राम ने इसे पेश किया था। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Viral Video: ‘उनके लिए इंतजार करना सही था’, जाह्नवी कपूर संग ईशान खट्टर की शादी का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का एक ‘वेडिंग वीडियो’ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस को पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इस वीडियो में जाह्नवी और ईशान इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे पता चलेगा कि आपका पार्टनर ही ‘वो खास इंसान’ (the one) है। दोनों शानदार एथनिक कपड़ों में एक खूबसूरत जोड़ी लग रहे हैं। जाह्नवी गहरे लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि ईशान आइवरी रंग के कपड़ों में काफी आकर्षक लग रहे थे।

जाह्नवी से पूछा जाता है, “आपको कब पता चलता है कि वही ‘वो खास इंसान’ है?” वह जवाब देती हैं, “मुझे लगता है कि आपको तब पता चलता है जब वह हमेशा आपका इंतज़ार कर रहा हो।” ईशान कहते हैं कि आपको तब पता चलता है कि “वही ‘वो खास इंसान’ है” जब “वह आपके इंतज़ार के काबिल हो”। ईशान सब्र के साथ दुल्हन के रूप में जाह्नवी को पहली बार देखने का इंतज़ार करते हैं और जब वह सीढ़ियों से नीचे आती हैं, तो उन्हें प्यार भरी नज़रों से देखते हैं।

ईशान, जाह्नवी के करीब आने और उसका हाथ थामकर साथ चलने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि, असल बात यह है कि यह वीडियो एक एडवरटाइज़मेंट कैंपेन के लिए है। इस वीडियो ने फैंस की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं, क्योंकि जाह्नवी और ईशान ने अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘धड़क’ में प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया था। शशांक खेतान के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के प्रोडक्शन में बनी ‘धड़क’, नागराज मंजुले की मशहूर मराठी फ़िल्म ‘सैराट’ का हिंदी अडैप्टेशन थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

इस फ़िल्म में जातिवाद और ऑनर किलिंग जैसे मुद्दों को दिखाया गया और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया। कई लोगों का मानना ​​था कि फ़िल्म के बाद ईशान और जाह्नवी के बीच रोमांटिक रिश्ते भी थे। हालांकि, यह सिर्फ़ एक अंदाज़ा था, जिसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। दोनों एक्टर्स ने ‘होमबाउंड’ में फिर से साथ काम किया और फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले, ईशान ने जाह्नवी के साथ दोबारा काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।

‘ज़ूम’ के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, “‘धड़क’ के सेट पर, जाह्नवी और मैं एक-दूसरे का सहारा बन सकते थे।” उन्होंने बताया, “मेरा किरदार बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुज़र रहा है। वह उसके लिए एक मज़बूत आदमी बनने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा कर नहीं पा रहा है। वह अपनी ही परेशानियों से जूझ रहा है। उसे उसके परिवार से दूर कर दिया गया है। आप उसमें दरारें और उसकी कमज़ोरी देख सकते हैं। वह साथ देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन असल में वह अपनी ही अंदरूनी मुश्किलों से लड़ रहा है।”

‘धड़क’ में जाह्नवी और ईशान की केमिस्ट्री को काफ़ी पसंद किया गया और इस जोड़ी को उस साल की सबसे चर्चित नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक माना गया। उनके नए कैंपेन वीडियो को देखकर फ़ैन्स दोनों एक्टर्स से और भी प्रोजेक्ट्स में साथ काम करने की मांग कर रहे हैं।

Anshula Kapoor Mehendi: पटोला लहंगा पहन अंशुला कपूर ने रोहन के नाम की लगवाई मेहंदी, दूल्हे के साथ जमकर किया डांस

Anshula Kapoor Mehendi: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को करण ठक्कर से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले, कपूर परिवार ने होने वाली दुल्हन के लिए एक छोटी सी मेहंदी सेरेमनी रखी, जिसकी झलक सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को दिखाई।

शनिवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ पल शेयर किए, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शाम का एक खास अटरेक्शन होने वाले दूल्हे करण ठक्कर की सरप्राइज एंट्री थी। ढोल की थाप पर मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते हुए करण ने जश्न में शामिल होकर अंशुल को हैरान और खुश कर दिया।

समारोह के कई और वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। एक क्लिप में अंशुला ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के गाने पर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में वह परिवार के सदस्यों के साथ जश्न का मजा लेती नजर आईं। इस इवेंट में शामिल हुईं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अंशूला ने गर्व से अपने कलीरे दिखाए। खुशी कपूर ने सिंपल ट्रेडिशनल कपड़े पहने, जबकि जाह्नवी कपूर ने सफेद इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना। अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के साथ हरे रंग के कपड़े पहने, जिससे परिवार का सेलिब्रेशन और भी खास हो गया।

अंशुल की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून को उनके घर पर ‘माता की चौकी’ के साथ हुई। इस समारोह में महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए, जो शानदार पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। बाद में उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। अंशुल और करण 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस तारीख की पुष्टि उनके पिता बोनी कपूर ने की है।

यह कपल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। मार्च 2023 में, अंशुला ने करण के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। बाद में, पिछले साल अक्टूबर में, उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में सगाई की थी।

इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, “02/10/2025। यह सिर्फ़ हमारी ‘गोर धना’ रस्म नहीं थी, बल्कि हर छोटी-छोटी चीज में प्यार झलक रहा था। ‘हमेशा और हमेशा के लिए’ (always and forever) — ये शब्द हमेशा से ‘रो’ (करण) के पसंदीदा रहे हैं, और आज ये शब्द सबसे प्यारे अंदाज़ में सच होते महसूस हुए। उनके प्यार ने मुझे यकीन दिलाया है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं होतीं, बल्कि ऐसे पलों में भी होती हैं। हंसी-मजाक, गले मिलने, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा जो हमारी दुनिया को पूरा महसूस कराते हैं। और फिर, मां का प्यार… जो चुपचाप हमें घेरे हुए था। उनके फूलों में, उनकी बातों में, उनकी सीट पर, और जिस तरह से उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस की जा सकती थी।”

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को करण ठक्कर से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले, कपूर परिवार ने होने वाली दुल्हन के लिए एक छोटी सी मेहंदी सेरेमनी रखी, जिसकी झलक सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को दिखाई।

शनिवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ पल शेयर किए, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शाम का एक खास अटरेक्शन होने वाले दूल्हे करण ठक्कर की सरप्राइज एंट्री थी। ढोल की थाप पर मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते हुए करण ने जश्न में शामिल होकर अंशुल को हैरान और खुश कर दिया।

समारोह के कई और वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। एक क्लिप में अंशुला ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के गाने पर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में वह परिवार के सदस्यों के साथ जश्न का मजा लेती नजर आईं। इस इवेंट में शामिल हुईं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अंशुला ने गर्व से अपने कलीरे दिखाए। खुशी कपूर ने सिंपल ट्रेडिशनल कपड़े पहने, जबकि जाह्नवी कपूर ने सफेद इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना। अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के साथ हरे रंग के कपड़े पहने, जिससे परिवार का सेलिब्रेशन और भी खास हो गया।

अंशुल की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून को उनके घर पर ‘माता की चौकी’ के साथ हुई। इस समारोह में महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए, जो शानदार पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। बाद में उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। अंशुल और करण 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस तारीख की पुष्टि उनके पिता बोनी कपूर ने की है।

यह कपल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। मार्च 2023 में, अंशुला ने करण के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। बाद में, पिछले साल अक्टूबर में, उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में सगाई की थी।

इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशूला ने लिखा, “02/10/2025। यह सिर्फ़ हमारी ‘गोर धना’ रस्म नहीं थी, बल्कि हर छोटी-छोटी चीज में प्यार झलक रहा था। ‘हमेशा और हमेशा के लिए’ (always and forever) — ये शब्द हमेशा से ‘रो’ (करण) के पसंदीदा रहे हैं, और आज ये शब्द सबसे प्यारे अंदाज़ में सच होते महसूस हुए। उनके प्यार ने मुझे यकीन दिलाया है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं होतीं, बल्कि ऐसे पलों में भी होती हैं। हंसी-मजाक, गले मिलने, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा जो हमारी दुनिया को पूरा महसूस कराते हैं। और फिर, मां का प्यार… जो चुपचाप हमें घेरे हुए था। उनके फूलों में, उनकी बातों में, उनकी सीट पर, और जिस तरह से उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस की जा सकती थी।”