Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जाह्नवी कपूर ने साउथ स्टार्स का जताया आभार, तो जानें वीडियो विवाद पर पोस्ट करने वालों पर क्यों भड़के रामगोपाल वर्मा

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने ‘देवरा’ फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और अब ‘चुट्टामल्ले’ गाने का उनका एक आपत्तिजनक AI-मॉर्फ्ड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाना “बहुत ज्यादा अपमानजनक और गलत” है। एक डिटेल्ड बयान शेयर करते हुए जाह्नवी ने कहा, “महिलाओं को सिर्फ एक ‘वस्तु’ की तरह दिखाने और बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना बहुत अपमानजनक है और यह लगभग सेक्शुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) जैसा ही है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने कभी न कभी इसका सामना किया है और हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंसेंट, मर्जी, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान – ये इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए, फिर भी न जाने क्यों इन्हें मुश्किल माना जाता है। असल में ये मुश्किल नहीं हैं।” जाह्नवी ने महिला की सीमाओं (बाउंड्रीज़) का सम्मान करने की अहमियत के बारे में भी बात की, चाहे उसने कुछ भी पहना हो या पहले किसी चीज के लिए हामी भरी हो। वहीं उन्होंने इस उनके लिए आवाज उठाने वाले साउथ एक्टर्स को थैंक्यू कहा।

रामगोपाल वर्मा हुए नाराज

अपने X अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा- सभी सेलेब्रिटीज बस एक ही चीज में सफल रहे – उस आपत्तिजनक लिंक का प्रचार करना, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों ने उसे देखा।” समझदारी भरा काम तो यह होता कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसका प्रचार किया जाता। इसके बजाय उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट की ओर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा जो कि खुद भी एक अपराध है।

उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित का नाम बताने के बजाय उन्हें इसके पीछे के अपराधी को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा- समझदारी इसी में होती कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसे सबके सामने लाया जाता… इसके बजाय, उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा, जो कि खुद एक अपराध है।”

एक और ट्वीट में RGV ने AI के बारे में बात करते हुए कहा- “जब आप जीत नहीं सकते तो आपको साथ हो जाना चाहिए… अगर आप AI से लड़ेंगे, तो यह आपका अस्तित्व ही मिटा देगा।”

Raghav Juyal: खानदान की शान, दोस्तों की जान…, नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ में हुई राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री

Raghav Juyal: श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट या झलक (असेट ड्रॉप) के साथ फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

नैचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। दसरा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है, और मेकर्स ने आज शाम 6:03 बजे एक तूफान लाने का वादा किया था जो आखिरकार आ गया है। पेश है राघव जुयाल का अब तक का सबसे अनदेखा रूप, एक शक्तिशाली, गुस्से से भरे और सबके पसंदीदा विक्रम मलिक के रूप में।

​’द पैराडाइज’ के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस अवतार में राघव बेहद पावरफुल और लार्जर-दैन-लाइफ (शानदार) लग रहे हैं, और उन्होंने सच में एक तूफान की तरह एंट्री मारी है।

अपने स्वैग, एनर्जी और धमाकेदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्टर बिल्कुल डायनेमिक लग रहे हैं, जिसे बैकग्राउंड में बज रहे जबरदस्त म्यूजिक ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। कैरेक्टर रिवील वीडियो में जब वह नैचुरल स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो ‘जदल जमाना’ की दुनिया में उनकी यह एंट्री किसी बड़े धमाके से कम नहीं लगती। जैसे ही मेकर्स ने एक पावरफुल कैरेक्टर रिवील वीडियो के जरिए राघव जुयाल को शानदार विक्रम मलिक के रूप में पेश किया

‘SLV सिनेमाज’ द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में एक बंपर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए, मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रेयान रेनॉल्ड्स को इंटरनेशनल मार्केट में ‘द पैराडाइज’ को प्रेजेंट करने के लिए अप्रोच किया है।

अपने विजनरी डायरेक्टर, दमदार कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ, ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक बड़ा कल्चरल फिनोमना बनने की राह पर है, जो बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।