Nani: ‘चोटी वाला हेयरस्टाइल को वापस लाना चाहिए’, महिलाओं के हेयरस्टाइल पर कमेंट करना नानी को पड़ा भारी

Nani: हेयरस्टाइल को लेकर हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत तब एक अलग मोड़ पर पहुंच गई, जब एक्टर नानी ने सुझाव दिया कि महिलाओं को फिर से चोटी (braids) बनानी चाहिए। लोग पश्चिमी संस्कृति से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कर्नाटक में अपनी आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने यह बात कही, जिस पर पत्रकारों ने प्रतिक्रिया दी और बाद में सोशल मीडिया पर भी इस पर चर्चा शुरू हो गई।

नानी अपने किरदार ‘जडल’ के बारे में बात कर रहे थे, जो फिल्म में चोटी वाला हेयरस्टाइल अपनाता है। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को भी यह लुक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पत्रकारों के साथ शुरू हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और कुछ यूजर्स ने नानी के कमेंट पर सवाल उठाए।

नानी ने चोटियों (braids) के बारे में क्या कहा?

‘द पैराडाइज’ में अपने किरदार के हेयरस्टाइल के बारे में बात करते हुए नानी ने कहा कि आजकल वे महिलाओं को शायद ही कभी चोटियां बनाए हुए देखते हैं। एक्टर ने सुझाव दिया कि यह स्टाइल फिर से चलन में आना चाहिए। उन्होंने इवेंट में मौजूद एक महिला रिपोर्टर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसने चोटी नहीं बनाई हुई है। नानी ने याद किया कि कैसे पारंपरिक रूप से मां अपनी बेटियों के बाल गूंथती थीं। एकटर ने कहा की उनकी नजर में लोग पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका किरदार जडाल, एक नया ट्रेंड शुरू करेगा।

रिपोर्टर ने बातचीत का बदला टॉपिक

रिपोर्टर ने जवाब में कहा कि पुरुष भी आजकल अपने बाल लंबे रख रहे हैं। नानी ने बातचीत जारी रखते हुए बताया कि उनके स्कूल में लड़कियों के बाल घने हुआ करते थे। उन्होंने बालों में चोटी बनाने और तेल लगाने को मजबूत बालों से भी जोड़ा और कहा कि महिलाओं को अपने बाल गूंथने चाहिए और तेल लगाना चाहिए ताकि उन्हें उनके किरदार जडाल जैसे बाल मिल सकें।

इसके बाद एक और महिला रिपोर्टर ने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने फिल्म के लिए विग पहनने के बजाय सच में अपने बाल बढ़ाए होते तो शायद कोई महिला उनकी बात सुनती। इस कमेंट पर नानी हंस पड़े। जब रिपोर्टर ने बताया कि आजकल महिलाओं के पास अपने बालों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं होता तो नानी ने उनकी बात मानी।

नानी का कमेंट हुआ वायरल

ऑनलाइन इस बातचीत पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कुछ यूजर्स को नानी और रिपोर्टरों के बीच की बातचीत मजेदार लगी, वहीं दूसरों ने उनके इस सुझाव की आलोचना की कि महिलाओं को फिर से चोटियां बनानी चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ओह, प्लीज अपनी राय अपने तक ही रखें, सर। आप इन सबमें क्यों पड़ रहे हैं? क्या यह आपकी समस्या भी है? चोटी बनाने में मेहनत, समय और अभ्यास लगता है। हमारे पास अब ‘चोटियों’ से ज्यादा जरूरी चीजों पर ध्यान देने के लिए काम हैं।”

एक और यूजर ने कहा, “वहीं दूसरी ओर, वे हर जगह और हर समय शॉर्ट्स और बनियान पहने रहते हैं… उन्हें यह भी नहीं पता कि प्राचीन पुरुषों के पारंपरिक कपड़े क्या थे।” एक तीसरे यूजर ने सवाल किया, “शॉवर में आने वाले खारे पानी (hard water) के बारे में कौन बात करेगा?” एक और यूजर ने कहा, “मुझे सच में समझ नहीं आता कि पुरुषों की इतनी राय क्यों होती है।”

‘द पैराडाइज’ की रिलीज़ की तारीख

‘द पैराडाइज’ में नानी, कयादु लोहार, मोहन बाबू और राघव जुयाल हैं। श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

The Paradise: नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ रिलीज नहीं होगा ट्रेलर, एक्टर ने वजह का किया खुलासा

The Paradise: ‘द पैराडाइज’ को फिल्म के मैसिव स्केल की वजह से “स्लम्स की बाहुबली” का टैग मिल रहा है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। टीजर से लेकर इसके दो गानों “आया शेर” और “येशनागुला” अब तक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही नेचुरल स्टार नानी ने ऑडियंस को यह भरोसा भी दिलाया है कि वे उन्हें हल्के में बिल्कुल नहीं ले रहे। उन्होंने कहा, “मैं ऑडियंस को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की जा रही यह नानी के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है। वहीं बात करें ‘द पैराडाइज’ की तो फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है, इसने समय समय पर अपने गानों और टीजर रिलीज के साथ दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है।

फिल्म में नानी का अवतार बेहद अलग होने वाला है। इस तरह से फिल्म अपनी रिलीज के साथ रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी, और एक नए अंदाज को स्क्रीन पर पेश करने वाली है। इन सभी चीजों के बीच नेचुरल स्टार नानी ने एक बात साफ की है कि 24 सितंबर को फिल्म की रिलीज से पहले कोई ट्रेडिशनल ट्रेलर लॉन्च नहीं किया जाने वाला है।

किसी भी अपवाह के उड़ने से पहले मीडिया से बात करते हुए नानी ने साफ किया कि यह फैसला क्वालिटी के प्रति एक कमिटमेंट की वजह से लिया गया है न की किसी तरह की लापरवाही की वजह से। अगस्त में फिल्म की टीजर रिलीज होने के बाद से बहुत से इंडस्ट्री में मौजूद लोगों का मानना था की फिल्म को काफी बज मिला है, लेकिन नानी ने यह साफ कर दिया है कि ट्रेलर ना रिलीज करने के पीछे फिल्म को लेकर बने हाइप पर यकीन करना नहीं है।

नानी ने साफ करते हुए कहा है कि, “द पैराडाइज का कोई ट्रेलर नहीं होगा। किसी ने कहा था कि अगर हम अभी से प्रमोशन भी नहीं करें तो फिल्म के पास इतनी हाइप है कि वह उसे बनाए रख सकती है। लेकिन मैं दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि एक ऐसा कट तैयार करना जो फिल्म के साथ इंसाफ करने जैसा है, क्योंकि ये चल रहे क्रिटिकल पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को रोकने जैसा होगा। उन्होंने आगे कहा, “इतनी सारी टीमें अभी एक क्वालिटी फिल्म डिलीवर करने के लिए मेहनत कर रही हैं। अगर हम अभी ट्रेलर देते हैं, तो उसे स्टेलर होना चाहिए। ऐसा करने के लिए हमें कुछ दिनों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन को रोकना होगा। हम भी चाह रहे थे कि हम एक अच्छा ट्रेलर रिलीज करें, लेकिन माहौल को देखते हुए हमने इसे रिलीज न करने का फैसला लिया।”

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनीं द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है।

‘द पैराडाइज’ को लेकर राघव जुयाल ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, फिल्म को लेकर जताया पूरा भरोसा!

राघव जुयाल ‘किल’ में विलेन के किरदार में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब पसंद किए गए थे। अब वह एक बार फिर एक दमदार और इंटेंस किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। वह ‘द पैराडाइज’ में विक्रम मलिक का किरदार निभाएंगे, जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म में नानी लीड रोल में हैं और एक सेक्स वर्कर के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार की एक दमदार बैकस्टोरी है, जो उनके बदलाव की कहानी में अहम भूमिका निभाती है!

‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के दमदार टीजर, पोस्टर्स और गानों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है, जिनमें दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है। टीजर में नानी के किरदार जदल की दमदार झलक दिखाई गई, जो काफी गुस्सैल, रॉ और देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी स्लम एरिया की पृष्ठभूमि पर सेट है। हालांकि, राघव जुयाल के किरदार विक्रम मलिक ने सभी को हैरान कर दिया है और दर्शक उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

राघव पहले ही ‘द पैराडाइज’ से अपने किरदार विक्रम मलिक की झलक दिखाकर सभी को चौंका चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,“सबने कहा कि ये मैं नहीं हूं। तभी मुझे एहसास हुआ कि ये लोग सिनेमा को कितना प्यार करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये फिल्म बहुत जबरदस्त होने वाली है और मुझे सच में लगता है कि अपने हटकर कंटेंट की वजह से ये फिल्म खूब धमाल मचाएगी।”

इसके अलावा, नेचुरल स्टार नानी पहले ही ‘हाय नन्ना’ और ‘सरिपोधा सनिवारम’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं और इस बार वह ‘द पैराडाइज’ में बिल्कुल अलग स्केल और एक दमदार किरदार के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म ‘दसरा’ के बाद वापसी कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दुनियाभर में 121 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस बार भी वह दर्शकों के लिए एक और दमदार सिनेमाई अनुभव लेकर आने का वादा कर रहे हैं। ‘दसरा’ की सफलता के बाद एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी साथ आ रही है और ऐसे में माना जा रहा है कि ये जोड़ी एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

वहीं, ‘द पैराडाइज’ का टीजर और इसके प्रमोशनल कंटेंट पहले ही नए बेंचमार्क बना रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म के गाने ‘आया शेर’ को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां हजारों इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा रही हैं और फैंस नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। इन सभी चीजों ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

एसएलवी सिनेमाज द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को आठ भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ‘द पैराडाइज’ को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। अपने विजनरी डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फिनॉमिना के तौर पर सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है।

Raghav Juyal: खानदान की शान, दोस्तों की जान…, नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ में हुई राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री

Raghav Juyal: श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट या झलक (असेट ड्रॉप) के साथ फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

नैचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। दसरा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है, और मेकर्स ने आज शाम 6:03 बजे एक तूफान लाने का वादा किया था जो आखिरकार आ गया है। पेश है राघव जुयाल का अब तक का सबसे अनदेखा रूप, एक शक्तिशाली, गुस्से से भरे और सबके पसंदीदा विक्रम मलिक के रूप में।

​’द पैराडाइज’ के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस अवतार में राघव बेहद पावरफुल और लार्जर-दैन-लाइफ (शानदार) लग रहे हैं, और उन्होंने सच में एक तूफान की तरह एंट्री मारी है।

अपने स्वैग, एनर्जी और धमाकेदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्टर बिल्कुल डायनेमिक लग रहे हैं, जिसे बैकग्राउंड में बज रहे जबरदस्त म्यूजिक ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। कैरेक्टर रिवील वीडियो में जब वह नैचुरल स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो ‘जदल जमाना’ की दुनिया में उनकी यह एंट्री किसी बड़े धमाके से कम नहीं लगती। जैसे ही मेकर्स ने एक पावरफुल कैरेक्टर रिवील वीडियो के जरिए राघव जुयाल को शानदार विक्रम मलिक के रूप में पेश किया

‘SLV सिनेमाज’ द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में एक बंपर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए, मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रेयान रेनॉल्ड्स को इंटरनेशनल मार्केट में ‘द पैराडाइज’ को प्रेजेंट करने के लिए अप्रोच किया है।

अपने विजनरी डायरेक्टर, दमदार कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ, ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक बड़ा कल्चरल फिनोमना बनने की राह पर है, जो बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।