Koffee With Karan Season 9: विक्की कौशल-दिलजीत दोसांझ दिखेंगे साथ, ‘कॉफी विद करण 9’ में करेंगे एंट्री?

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन आखिरकार शुरू हो गया है। शो के होस्ट ने इस साल आने वाले मेहमानों को लेकर फैंस की उत्सुकता बनाए रखी है। सीजन 9 की शुरुआत सलमान खान ने की, जिसमें करिश्मा कपूर भी एक खास मेहमान के तौर पर शामिल हुईं। अब फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि करण के ‘कॉफी काउच’ पर और कौन-कौन सी हस्तियां नजर आएंगी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ एक साथ शो में आ सकते हैं।

एक सूत्र ने ‘फिल्मफेयर’ को बताया- “दिलजीत और विक्की के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और उनका एपिसोड इस सीजन की सबसे मनोरंजक बातचीत में से एक होने वाला है।” अगर ऐसा होता है तो फैंस एक ऐसे एपिसोड की उम्मीद कर सकते हैं जो हंसी-मजाक, पंजाबी ऊर्जा और दिल से जुड़ी बातों से भरा होगा। हालांकि इस जोड़ी के आने की खबर ऑनलाइन काफी चर्चा में है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले न्यूज18 ने बताया था कि सलमान खान शो के पहले एपिसोड में वापसी करेंगे। वहीं यह भी बताया कि शाहरुख खान के भी इस आखिरी सीजन में शामिल होने को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्र ने कहा- “करण और उनकी टीम सीजन के आखिरी एपिसोड के लिए शाहरुख खान को लाने की कोशिश कर रही है, जो इस लंबे समय से चल रहे चैट शो का ग्रैंड फिनाले भी होगा।” उन्होंने आगे बताया कि यह एपिसोड शाहरुख खान के लिए अपनी फिल्म ‘किंग’ को प्रमोट करने का जरिया बनेगा।

सूत्र ने आगे कहा, “टीम अभी भी उनसे संपर्क में है। लेकिन करण को पूरा भरोसा है कि वह ऐसा करने में कामयाब हो जाएंगे। जहां तक आर्यन की बात है तो उनका शो में आना उनके पिता पर निर्भर करता है। अगर शाहरुख खान शो में आते हैं, तो आर्यन भी उनके साथ शामिल होंगे। क्योंकि वह ‘कॉफी विद करण’ में किसी और के साथ अपना डेब्यू नहीं करना चाहेंगे।”

न्यूज18 ने यह भी बताया कि वरुण धवन इस सीजन में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। यह एपिसोड यश राज फिल्म्स के स्टूडियो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ शूट किया गया था। यह पहली बार है जब वे दोनों एक साथ इस चैट शो में नजर आए हैं। करण और उनके करीबी कलाकारों ने खूब मस्ती की। शो में एक खास मेहमान ने भी एंट्री ली, जिसे देखकर जाह्नवी और वरुण हैरान रह गए।”

यह मेहमान अर्जुन कपूर थे। सूत्र ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “अर्जुन, जो सीजन 5 के अनौपचारिक ‘मैस्कॉट’ बन गए थे, इस एपिसोड में ‘बवाल’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अपने को-स्टार्स के साथ एक खास उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वरुण और अर्जुन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। 2016 में जब वे दोनों एक साथ शो में आए थे तो उन्होंने करण, क्रू मेंबर्स और दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया था।”

Wedding Outfits for Chubby Figures: अगर आपका भी है कर्वी फिगर, अंशुला कपूर के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स ले सकती हैं ये टिप्स

Wedding Outfits for Curvy Figures: बोनी कपूर-मोना कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी हो चुकी है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। कपूर परिवार के स्टाइलिश अंदाज ने हर किसी की दिल जीत लिया। लेकिन अंशुला कपूर का लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिंपल, एलिगेंट और स्टाइलिश…

अंशुला कपूर ने अपनी शादी के हर लुक को खास टच दिया है। माता की चौकी से लेकर रिसेप्शन तक उनका हर लुक हर ऐज की लड़कियों को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा Chubby फिगर गर्ल को उनके लुक ने अटरेक्ट किया है। जी हां आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने खास दिन को और भी खास और कंफर्टेबल बना सकते हैं।

अंशुला कपूर का वेडिंग लुक

शादी के दिन के लिए अंशुला कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) का कस्टमाइज्ड ब्राइडल लहंगा कैरी किया था ब्राइट ऑरेंज और पिंक कलर के इस लहंगे पर सोने के धागों से बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई हुई थी। वहीं सबसे खास था 42 साल पुराना उनकी मां का दुपट्टा। अंशुला ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। साउंड और चबी फेस के चलते उन्होंने बहुत ज्यादा जूलरी कैरी नहीं की थी, जिससे इका लुक क्लीयर और खूबसूरत लह रहा था।

रिसेप्शन लुक

अंशुला कपूर ने रिसेप्शन लुक डिजाइनर की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा- इस बनारसी ब्रोकेड साड़ी को डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डीकंस्ट्रक्ट किया है। उन्होंने इसे एक स्कल्पचरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में रीइमेजिन किया। इसके ओरिजिनल ड्रेप की सुंदरता को बरकरार रखते हुए पल्लू को एक कंटेंपररी कॉउचर स्टेटमेंट में ढाला गया है। अंशुला पर ये लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है।

टिप्स-

हमेशा लंहगा हैवी चुनने से बचें।

ब्लाउज का गला वी शेप का रखें और हाईनेक कैरी करने से बचें।

जूली सिंपल और मिनिमल रखें।

दुपट्टा प्लेट्स में कैरी करें। चबी फिगर में ओपन चुनरी मैसी लुक क्रिएट करती है।

Anshula Kapoor Mehendi: पटोला लहंगा पहन अंशुला कपूर ने रोहन के नाम की लगवाई मेहंदी, दूल्हे के साथ जमकर किया डांस

Anshula Kapoor Mehendi: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को करण ठक्कर से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले, कपूर परिवार ने होने वाली दुल्हन के लिए एक छोटी सी मेहंदी सेरेमनी रखी, जिसकी झलक सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को दिखाई।

शनिवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ पल शेयर किए, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शाम का एक खास अटरेक्शन होने वाले दूल्हे करण ठक्कर की सरप्राइज एंट्री थी। ढोल की थाप पर मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते हुए करण ने जश्न में शामिल होकर अंशुल को हैरान और खुश कर दिया।

समारोह के कई और वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। एक क्लिप में अंशुला ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के गाने पर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में वह परिवार के सदस्यों के साथ जश्न का मजा लेती नजर आईं। इस इवेंट में शामिल हुईं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अंशूला ने गर्व से अपने कलीरे दिखाए। खुशी कपूर ने सिंपल ट्रेडिशनल कपड़े पहने, जबकि जाह्नवी कपूर ने सफेद इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना। अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के साथ हरे रंग के कपड़े पहने, जिससे परिवार का सेलिब्रेशन और भी खास हो गया।

अंशुल की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून को उनके घर पर ‘माता की चौकी’ के साथ हुई। इस समारोह में महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए, जो शानदार पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। बाद में उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। अंशुल और करण 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस तारीख की पुष्टि उनके पिता बोनी कपूर ने की है।

यह कपल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। मार्च 2023 में, अंशुला ने करण के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। बाद में, पिछले साल अक्टूबर में, उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में सगाई की थी।

इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, “02/10/2025। यह सिर्फ़ हमारी ‘गोर धना’ रस्म नहीं थी, बल्कि हर छोटी-छोटी चीज में प्यार झलक रहा था। ‘हमेशा और हमेशा के लिए’ (always and forever) — ये शब्द हमेशा से ‘रो’ (करण) के पसंदीदा रहे हैं, और आज ये शब्द सबसे प्यारे अंदाज़ में सच होते महसूस हुए। उनके प्यार ने मुझे यकीन दिलाया है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं होतीं, बल्कि ऐसे पलों में भी होती हैं। हंसी-मजाक, गले मिलने, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा जो हमारी दुनिया को पूरा महसूस कराते हैं। और फिर, मां का प्यार… जो चुपचाप हमें घेरे हुए था। उनके फूलों में, उनकी बातों में, उनकी सीट पर, और जिस तरह से उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस की जा सकती थी।”

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को करण ठक्कर से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले, कपूर परिवार ने होने वाली दुल्हन के लिए एक छोटी सी मेहंदी सेरेमनी रखी, जिसकी झलक सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को दिखाई।

शनिवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ पल शेयर किए, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शाम का एक खास अटरेक्शन होने वाले दूल्हे करण ठक्कर की सरप्राइज एंट्री थी। ढोल की थाप पर मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते हुए करण ने जश्न में शामिल होकर अंशुल को हैरान और खुश कर दिया।

समारोह के कई और वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। एक क्लिप में अंशुला ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के गाने पर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में वह परिवार के सदस्यों के साथ जश्न का मजा लेती नजर आईं। इस इवेंट में शामिल हुईं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अंशुला ने गर्व से अपने कलीरे दिखाए। खुशी कपूर ने सिंपल ट्रेडिशनल कपड़े पहने, जबकि जाह्नवी कपूर ने सफेद इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना। अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के साथ हरे रंग के कपड़े पहने, जिससे परिवार का सेलिब्रेशन और भी खास हो गया।

अंशुल की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून को उनके घर पर ‘माता की चौकी’ के साथ हुई। इस समारोह में महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए, जो शानदार पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। बाद में उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। अंशुल और करण 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस तारीख की पुष्टि उनके पिता बोनी कपूर ने की है।

यह कपल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। मार्च 2023 में, अंशुला ने करण के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। बाद में, पिछले साल अक्टूबर में, उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में सगाई की थी।

इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशूला ने लिखा, “02/10/2025। यह सिर्फ़ हमारी ‘गोर धना’ रस्म नहीं थी, बल्कि हर छोटी-छोटी चीज में प्यार झलक रहा था। ‘हमेशा और हमेशा के लिए’ (always and forever) — ये शब्द हमेशा से ‘रो’ (करण) के पसंदीदा रहे हैं, और आज ये शब्द सबसे प्यारे अंदाज़ में सच होते महसूस हुए। उनके प्यार ने मुझे यकीन दिलाया है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं होतीं, बल्कि ऐसे पलों में भी होती हैं। हंसी-मजाक, गले मिलने, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा जो हमारी दुनिया को पूरा महसूस कराते हैं। और फिर, मां का प्यार… जो चुपचाप हमें घेरे हुए था। उनके फूलों में, उनकी बातों में, उनकी सीट पर, और जिस तरह से उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस की जा सकती थी।”