Shah Rukh Khan: ‘देश को आप पर गर्व है….’, फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के फैन हुए शाहरुख खान

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इजराइल जाने वाली फ्लाइट पर हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। शनिवार को शाहरुख खान ने अपने X हैंडल पर मच्छर के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने पायलट की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

शाहरुख खान ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं है… लेकिन आपने फ्लाइट में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब है। यह हिम्मत और फर्ज निभाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, देश को आप पर गर्व है।”

इससे पहले सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मच्छार की तारीफ करते हुए ‘वेल डन’ कहा और उनकी बहादुरी को सराहा। उन्होंने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ फ्लाइट में सफर करना खुशी की बात होगी… बहुत बढ़िया भाई… कैप्टन स्मित मच्छार।”

स्मित मच्छर कौन हैं? उन्होंने क्या किया?

पिछले कुछ दिनों में कैप्टन स्मित मच्छार एक नेशनल हीरो बन गए हैं। वह एक कमर्शियल पायलट हैं, जो फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई एक खतरनाक घटना के बाद चर्चा में आए। यह फ्लाइट 174 लोगों के साथ दुबई से तेल अवीव जा रही थी। आरोप है कि विमान के तेजी से नीचे की ओर जाने से पहले उनके को-पायलट ने उन पर कई बार हमला किया और चाकू मारा।

हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने सभी की जान बचाई। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और क्रू अंदर आ सके और हमलावर को काबू में कर सके। इसके बाद बैकअप पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से लैंड किया। मच्छार अभी अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है।

Captain Smit Machchhar: जानिए सूरत के कैप्टन स्मित मच्छार ने चाकू लगने के बाद भी कैसे खोला कॉकपिट का दरवाजा, ये बने फ्लाइदुबई के हीरो

Captain Smit Machchhar: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को जो कुछ हुआ, उसने विमान में सवार 174 लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हुई। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बावजूद मच्छार ने आखिरी ताकत जुटाकर कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला। इसके बाद विमान में मौजूद रिजर्व पायलटों ने कंट्रोल संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा।

सामान्य उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप

Flydubai का बोइंग 737 MAX 8 विमान 30 सितंबर की सुबह करीब 6:49 बजे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। शुरुआत में लगभग ढाई घंटे तक उड़ान सामान्य रही। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई। इसके बाद अचानक कॉकपिट में कथित तौर पर दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, ओमान के रहने वाले को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। फ्लाईदुबई ने फिलहाल सिर्फ इतना कहा है कि फ्लाइट डेक में ‘अल्टरकेशन’ यानी झड़प हुई थी। इसके बाद क्रू ने विमान को सुरक्षित करने तथा डायवर्ट करने की कार्रवाई की। घटना की वजह और हमले के पीछे की मंशा अभी जांच का विषय है।

अचानक हजारों फीट नीचे जाने लगा विमान

कॉकपिट के अंदर क्या हो रहा था, इसकी जानकारी अधिकांश यात्रियों को नहीं थी। उन्हें सबसे पहले विमान के असामान्य तरीके से नीचे जाने का एहसास हुआ। फ्लाइट-ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक, विमान ने अचानक तेजी से ऊंचाई खोई। अलग-अलग विश्लेषणों में कुछ ही समय में 14 हजार फीट से ज्यादा की गिरावट का जिक्र किया गया है। जबकि कुछ आंकड़ों में लंबे क्रम के दौरान करीब 17-18 हजार फीट की कुल गिरावट बताई गई है।

एक यात्री अल्मोग इटली ने बताया कि उन्हें शुरुआत में लगा कि विमान में बहुत तेज टर्बुलेंस हो रहा है। लेकिन विमान के बार-बार नीचे जाने से यात्रियों को समझ आने लगा कि मामला सामान्य नहीं है। विमान ने पहले ‘7700 इमरजेंसी कोड’ जारी किया। इसके बाद ‘7500 कोड’ का इस्तेमाल किया गया, जिसे विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप या संभावित हाईजैकिंग की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है।

गंभीर रूप से घायल कैप्टन ने खोला कॉकपिट का दरवाजा

घटना का सबसे अहम और निर्णायक पल कॉकपिट के अंदर हुआ। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छर हमले में गंभीर रूप से घायल होकर कॉकपिट के फर्श पर गिर गए थे। इसके बावजूद उन्होंने आखिरी ताकत जुटाई और कॉकपिट का लॉक्ड दरवाजा खोल दिया। यही कदम आगे की पूरी स्थिति बदलने वाला साबित हुआ। आमतौर पर उड़ान के दौरान कमर्शियल विमान का कॉकपिट यात्रियों के लिए बंद रहता है। दरवाजा खुलने के बाद यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचने और स्थिति को संभालने का मौका मिला।

यात्री ने हमलावर को पकड़ा, कंट्रोल भी संभाला

इजरायली यात्री यानिव हयून ने घटना के दौरान कॉकपिट में प्रवेश किया। उनके मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा था। इस दौरान वह आगे की ओर जा गिरे। कॉकपिट में पहुंचने पर उन्होंने कथित हमलावर को पकड़ लिया और उसे काबू करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए विमान के कंट्रोल को भी संभाला। हयून के मुताबिक, विमान धीरे-धीरे फिर से लेवल होने लगा। इसके बाद विमान में मौजूद एक अन्य पायलट ने नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हयून की भूमिका की तारीफ की है।

तीन यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया

कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद कई यात्री और क्रू सदस्य अंदर पहुंचे। रिपोर्टों के मुताबिक, यात्रियों ने मिलकर कथित हमलावर को काबू किया। विमान के अंदर मौजूद यात्रियों के वीडियो में दो घायल लोगों को कॉकपिट के फर्श पर देखा गया। कुछ यात्रियों ने बाद में बताया कि उन्होंने सामने से लोगों को खून से लथपथ हालत में बाहर आते देखा। इस दौरान विमान में यात्रा कर रहे अतिरिक्त फ्लाईदुबई पायलटों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब तत्काल खतरा नियंत्रित हुआ तो रिजर्व क्रू ने विमान का नियंत्रण संभाल लिया।

तबुक में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

स्थिति को नियंत्रित करने के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। सऊदी अधिकारियों को सुबह करीब 8:44 बजे विमान की परेशानी से संबंधित सूचना मिली। विमान ने तबुक में सुरक्षित लैंडिंग की। कैप्टन स्मित मच्छार और दूसरे पायलट को अस्पताल ले जाया गया। बाद में यात्रियों को तबुक में रोके जाने के बाद दूसरे विमान से इजरायल भेजा गया।

कैप्टन स्मित मच्छर की हालत अब कैसेी है?

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को तबुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सर्जरी की गई है। भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कैप्टन मच्छर के परिवार के संपर्क में है। सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर उनके इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रहा है। कैप्टन मच्छार के पास कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का अनुभव बताया गया है। वह इससे पहले स्पाइसजेट में 11 साल से अधिक समय तक काम कर चुके हैं। जून 2022 में वह फ्लाईदुबई से जुड़े थे।

आखिर हमले के पीछे क्या वजह थी?

इस घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इजरायली अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि को-पायलट ने विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन फ्लाईदुबई ने लोगों से जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है। सऊदी अरब के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी सेंटर ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ। झड़प की शुरुआत कैसे हुई। विमान इतनी तेजी से नीचे क्यों गया और घटना के दौरान किस तरह विमान का नियंत्रण दोबारा हासिल किया गया।

ये भी पढ़ें- Smit Machchhar: पीएम मोदी से लेकर ट्रंप और नेतन्याहू तक…पूरी दुनिया कैप्टन स्मित मच्छार को कर रही ‘सैल्यूट’, भारतीय पायलट ने बचाई 174 लोगों की जान

भारतीय कैप्टन ने नाकाम की 9/11 जैसी साजिश! खून से लथपथ हो गए पर फ्लाइदुबई फ्लाइट को क्रैश कराने जा रहे को-पायलट को ऐसे रोका

हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक यात्री विमान में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। दरअसल, फ्लाईदुबई के एक पायलट ने अपने को-पायलट को विमान क्रैश करने से रोककर कथित तौर पर एक बड़े हादसे को टाल दिया। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान के कैप्टन स्मिथ मच्छर भारतीय मूल के हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान मूल के को-पायलट ने कथित तौर पर विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने और उसे क्रैश करने की कोशिश की थी। इस दौरान कैप्टन स्मिथ मच्छर ने उसका मुकाबला किया और उसे ऐसा करने से रोक दिया।

बता दें कि फ्लाईदुबई का यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इसमें करीब 180 यात्री सवार थे। हालांकि, इस घटना से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई है।

स्मिथ मच्छर इससे पहले करीब 10 साल तक स्पाइसजेट में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव जा रहे विमान में उनके को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था।

इजराइली मीडिया की रिपोर्ट में कैप्टन के भारतीय मूल का होने की बात भी कही गई है। चैनल 12 ने उन्हें “भारतीय मूल” का पायलट बताया, जबकि Ynet ने उन्हें “भारतीय नागरिक” बताया।

करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इस घटना के बाद, फ्लाईदुबई के विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:45 बजे (0645 GMT) सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी के बयान के अनुसार, कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने इस घटना को “आतंकवादी” हमला बताया और दावा किया कि को-पायलट विमान को क्रैश करके इजरायलियों की जान लेना चाहता था।

फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सह-पायलट की कथित हरकतों के साथ-साथ उसके पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

34 हजार फीट से अचानक 17 हजार फीट नीचे आया प्लेन

Flightradar वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, उड़ान के दौरान प्लेन अचानक नीचे आ गया। 0521 GMT पर यह लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर था और 0522 GMT तक 17,000 फीट से भी नीचे आ गया।

यात्री मिरयम शिरा ओहायोन ने बताया कि जब प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रहा था और जॉर्डन के ऊपर से गुजर रहा था, तो एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिससे प्लेन “लगभग बेकाबू” हो गया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, “को-पायलट ने पायलट की हत्या करने और असल में प्लेन पर सुसाइड अटैक करने की कोशिश की।” उन्होंने यह बात अपनी मां के हाथ में पकड़े स्पीकरफोन पर कही, जो तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थीं।

उन्होंने कहा, “यह सचमुच क्रैश होने ही वाला था, और कई लोगों की सूझबूझ की वजह से ही को-पायलट पर काबू पाया जा सका और उसे बेअसर किया जा सका।”

उन्होंने कहा, “वहां एक डॉक्टर भी थे जिन्होंने फर्स्ट एड दिया, और कुछ लोगों ने उन दोनों का इलाज किया। पायलट के अलावा किसी को चोट नहीं आई, लेकिन सबसे बड़ा डर क्रैश का था, और वह पायलट ठीक यही करने की कोशिश कर रहा था।”

इजरायल के कई मीडिया हाउस ने रिपोर्ट दी है कि प्लेन के पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से डिस्ट्रेस सिग्नल एक्टिवेट हो गया था।

यह भी पढ़ें: मिड-एयर हाइजैक के बाद सऊदी में हुई लैंडिंग, डर के बीच गूंजा ‘Od Avinu Chai’, जानें इसका मतलब