‘आपके साहस पर UAE को गर्व है’; Flydubai के ‘हीरो’ भारतीय पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, कैप्टन की बहादुरी के हुए कायल

Dubai Crown Prince met Smit Machchhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट के ‘हीरो’ भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल मकतूम ने भारतीय हीरो की जमकर तारीफ की है। मच्छार ने उस समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था, जब उनके ओमानी को-पायलट ने फ्लाईदुबई के प्लेन को उड़ान के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्राउन प्रिंस ने अस्पताल में मच्छर से मुलाकात की, जहां वह हमले के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुलाकात के बाद हमदान बिन मोहम्मद ने कहा कि कैप्टन मच्छर ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति देखभाल की सर्वोच्च भावना का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि UAE के नेतृत्व और देश की ओर से मच्छर को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है।

‘हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं’

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन मच्छर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह UAE की टीम का हिस्सा हैं और अब वह देश की कहानी का भी हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मच्छर का साहस उस भावना को दर्शाता है, जिसके लिए UAE जाना जाता है करुणा, शांति और मानव जीवन की रक्षा…। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुई हाथापाई के दौरान वे घायल हो गए थे।

बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव जा रहा था, तभी उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया। शेख हमदान ने आतंकी घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए मच्छार की हिम्मत, जिम्मेदारी की भावना और बहादूरी की तारीफ की। शेख हमदान ने कहा कि स्मित मच्छार ने बेहद हिम्मत, जिम्मेदारी और लोगों की जान की परवाह दिखाई। उन्होंने UAE के नेतृत्व की ओर से भी पायलट की तारीफ की और उन्हें देश के लिए गर्व का जरिया बताया।

UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की प्रशंसा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ सलाहकार ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साहसिक कदमों ने एक गंभीर आतंकवादी घटना के दौरान बड़ी दुर्घटना को होने से रोक दिया। ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने X पर लिखा, “फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार अत्यधिक प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने एक गंभीर आतंकवादी घटना और संभावित बड़ी त्रासदी का सामना करते हुए साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया।”

गर्गाश ने एक पोस्ट में कहा, “सबसे कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी पेशेवर दक्षता और नैतिक दृढ़ता उन्हें सच्चा नायक बनाती है।” उन्होंने कहा कि भविष्य में चरमपंथ और आतंकवाद की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने साथ ही इस हमले को लेकर साजिश के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के खिलाफ आगाह किया। फ्लाईदुबई का विमान सऊदी अरब के तबुक में उतरा था। वहां एक अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद मच्छार को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया।

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ था हमला

यह घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजरायल के तेल अवीव जा रहा था। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर करीब 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी ओमानी नागरिक कट्टरपंथी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया।

हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालने और विमान में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। वह फ्लाइट के कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे जिससे यात्रियों को हमलावर को काबू में करने का मौका मिला। विमान में 174 यात्री सवार थे। स्मिट की वजह से विमान सुरक्षित रूप से सऊदी अरब में उतरा, जहां अधिकारियों ने को-पायलट को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Flydubai के कट्टरपंथी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला, UAE ने बताया ‘गंभीर आतंकी कृत्य’

मुश्किल हालात में बचाई यात्रियों की जान

हमले के बाद विमान में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट को सुरक्षित करने और विमान पर कंट्रोल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद UAE समेत कई देशों की एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। UAE के अधिकारियों ने कैप्टन मच्छर के साहस और पेशेवर रवैये की सार्वजनिक रूप से सराहना की है।

मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि उन्होंने ठान लिया था कि वह विमान में सवार लोगों की जान नहीं जाने देंगे। हवा में को-पायलट के हमले के बाद भी उनमें जितनी भी ताकत बची थी, उसी के सहारे उन्होंने विमान को सुरक्षित बचा लिया। पीएम मोदी ने यूएई के एक अस्पताल में भर्ती मच्छार से फोन पर बात की।

भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाला पायलट सीरिया में रहा:कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान में ट्रेनिंग से हटाया था; 8 महीने पहले फ्लाईदुबई जॉइन की

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल हमामी के तौर पर हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। अल अरबिया इंग्लिश ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी लंबे समय तक सीरिया में रहा था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अल हमामी कट्टरपंथी विचारों का था। उसकी सोच के कारण उसे पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन में पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। बाद में उसे एयरलाइन में दूसरा काम दिया गया। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था। रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई में उसे काम करते हुए करीब 8 महीने हुए थे। अल हमामी का जन्म यूएई में हुआ था। उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई हैं। उसने अपनी जिंदगी के कई साल यूएई में भी बिताए। आरोपी ने 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया था। दावों के मुताबिक वह प्लेन क्रैश करवाना चाहता था। विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। हालांकि घायल कैप्टन ने उससे मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को पकड़ा। इसके बाद सऊदी अरब में विमान की लैंडिंग हुई। आरोपी के पास से फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिलने का दावा आई24 न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया कि अल हमामी के पास से ‘फ्री फिलिस्तीन’ समूहों के पर्चे और अन्य फिलिस्तीन समर्थक सामान मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह फिलिस्तीनियों के समर्थन और इजराइल के विरोध की बात करता था। जांच एजेंसियां इन दावों को उसके कट्टरपंथ और संभावित आतंकी मकसद की जांच के हिस्से के तौर पर देख रही हैं। हालांकि, हमले के मकसद और किसी संगठन से उसके संबंध की जांच अभी जारी है। यूएई के अटॉर्नी जनरल ने घटना के पीछे आतंकवादी गतिविधि या किसी पूर्व योजना से संबंध की जांच के आदेश दिए हैं। ओमानी पायलट को तेल अवीव की फ्लाइट में ड्यूटी कैसे मिली, इसकी जांच होगी ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि ओमान के नागरिक अल हमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली। सीएनएन के मुताबिक, इजराइल की शिन बेट, मोसाद, सेना और ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्ट्री समेत कई एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। वे यह पता लगा रही हैं कि अल हमामी को इस रूट पर उड़ान भरने की मंजूरी किस प्रक्रिया के तहत दी गई थी। घटना के बाद सऊदी अरब में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद अल हमामी को यूएई भेज दिया गया, जहां उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। 174 लोगों को लेकर जा रहा था विमान, एक मिनट में 17,000 फीट नीचे आया घटना वाले दिन फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली यात्री थे। विमान में भारत और UAE के नागरिक भी मौजूद थे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चार यात्री अमेरिकी नागरिक थे। उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला किया। इस दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान करीब एक मिनट में 33,000 फीट से 17,000 फीट तक नीचे आ गया। UAE के अस्पताल में भर्ती हैं कैप्टन स्मित कैप्टन स्मित अभी UAE के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया है। UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित और उनके परिवार से मुलाकात की थी। मित्तल ने कहा कि कैप्टन को अच्छा इलाज मिल रहा है और भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। राजदूत ने कैप्टन स्मित को भारत का बहादुर बेटा बताया। उन्होंने कहा कि हवा में आपात स्थिति के दौरान उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… कैप्टन स्मित ने पीएम से वीडियो कॉल पर बात की, बोले- घायल था पर हिम्मत नहीं हारी, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। पूरी खबर पढ़ें…

सेल्फी नहीं, स्किल्स पर दो जोर…फ्लाईदुबई फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छर का पुराना वीडियो आपको देखना चाहिए

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन की पहचान हो गई है। विमान उड़ा रहे कैप्टन का नाम स्मित मच्छर है। वे भारत के नागरिक हैं और गुजरात के रहने वाले हैं।

भारतीय कैप्टन ने नाकाम की 9/11 जैसी साजिश! खून से लथपथ हो गए पर फ्लाइदुबई फ्लाइट को क्रैश कराने जा रहे को-पायलट को ऐसे रोका

हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक यात्री विमान में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। दरअसल, फ्लाईदुबई के एक पायलट ने अपने को-पायलट को विमान क्रैश करने से रोककर कथित तौर पर एक बड़े हादसे को टाल दिया। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान के कैप्टन स्मिथ मच्छर भारतीय मूल के हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान मूल के को-पायलट ने कथित तौर पर विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने और उसे क्रैश करने की कोशिश की थी। इस दौरान कैप्टन स्मिथ मच्छर ने उसका मुकाबला किया और उसे ऐसा करने से रोक दिया।

बता दें कि फ्लाईदुबई का यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इसमें करीब 180 यात्री सवार थे। हालांकि, इस घटना से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई है।

स्मिथ मच्छर इससे पहले करीब 10 साल तक स्पाइसजेट में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव जा रहे विमान में उनके को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था।

इजराइली मीडिया की रिपोर्ट में कैप्टन के भारतीय मूल का होने की बात भी कही गई है। चैनल 12 ने उन्हें “भारतीय मूल” का पायलट बताया, जबकि Ynet ने उन्हें “भारतीय नागरिक” बताया।

करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इस घटना के बाद, फ्लाईदुबई के विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:45 बजे (0645 GMT) सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी के बयान के अनुसार, कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने इस घटना को “आतंकवादी” हमला बताया और दावा किया कि को-पायलट विमान को क्रैश करके इजरायलियों की जान लेना चाहता था।

फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सह-पायलट की कथित हरकतों के साथ-साथ उसके पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

34 हजार फीट से अचानक 17 हजार फीट नीचे आया प्लेन

Flightradar वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, उड़ान के दौरान प्लेन अचानक नीचे आ गया। 0521 GMT पर यह लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर था और 0522 GMT तक 17,000 फीट से भी नीचे आ गया।

यात्री मिरयम शिरा ओहायोन ने बताया कि जब प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रहा था और जॉर्डन के ऊपर से गुजर रहा था, तो एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिससे प्लेन “लगभग बेकाबू” हो गया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, “को-पायलट ने पायलट की हत्या करने और असल में प्लेन पर सुसाइड अटैक करने की कोशिश की।” उन्होंने यह बात अपनी मां के हाथ में पकड़े स्पीकरफोन पर कही, जो तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थीं।

उन्होंने कहा, “यह सचमुच क्रैश होने ही वाला था, और कई लोगों की सूझबूझ की वजह से ही को-पायलट पर काबू पाया जा सका और उसे बेअसर किया जा सका।”

उन्होंने कहा, “वहां एक डॉक्टर भी थे जिन्होंने फर्स्ट एड दिया, और कुछ लोगों ने उन दोनों का इलाज किया। पायलट के अलावा किसी को चोट नहीं आई, लेकिन सबसे बड़ा डर क्रैश का था, और वह पायलट ठीक यही करने की कोशिश कर रहा था।”

इजरायल के कई मीडिया हाउस ने रिपोर्ट दी है कि प्लेन के पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से डिस्ट्रेस सिग्नल एक्टिवेट हो गया था।

यह भी पढ़ें: मिड-एयर हाइजैक के बाद सऊदी में हुई लैंडिंग, डर के बीच गूंजा ‘Od Avinu Chai’, जानें इसका मतलब