बाबा नीम करोली पर बनी हनुमान अंश ने सिनेमा घर में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम शख्स चप्पल उतारकर फिल्म देख रहा है। ALSO READ: नीम करोली बाबा ने जब खाली LSD की गोलियां, रिचर्ड अल्बर्ट क्यों बुरी तरह घबरा गए?
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे बिना राजनीति का भारत बताया, तो किसी ने लिखा कि मुस्लिम बुजुर्ग भी फिल्म देखने पहुंचे और वह भी चप्पल उतारकर। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि एक मुस्लिम भी देख आया और मैं अब तक नहीं देख पाया।
इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ l
ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते l लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है l
एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ। ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते। लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है। ये चाचा पूरी मूवी को नंगे-पाँव देख रहे हैँ। शरीर की मुद्रा भी आगे झुकी हुई, जो दर्शाती है कि ये मूवी के संवाद को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।
गौरतलब है कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में 2 करोड़ से बनी इस फिल्म ने 27 दिनों में करीब 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के IPO में शेयर पाने वाले निवेशक इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। कारण है कि लिस्टिंग के दिन ही उनका पैसा डबल से भी ज्यादा हो गया है। 4 सितंबर को कंपनी का शेयर BSE पर करीब 74 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये और NSE पर 76.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 757 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद इसमें 20 प्रतिशत का उछाल आया और BSE पर 895.55 रुपये व NSE पर 908.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा। इस तरह शेयर फाइनल इश्यू प्राइस 429 रुपये प्रति शेयर से 111.75 प्रतिशत तक ऊपर पहुंच गया है।
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का 720 करोड़ रुपये का IPO 1 सितंबर को बंद हुआ था। इसे कुल 142.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 274.97 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 202.87 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 41.68 गुना भरा था।
कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-अ-सर्विस (IaaS), मैनेज्ड सर्विसेज और सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है।
स्वास्तिका इन्वेस्टस्मार्ट में वेल्थ हेड शिवानी न्याति का कहना है, ‘हमारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर-सिक्योरिटी और डिजिटलाइजेशन की मांग बढ़ रही है। यह ESDS के लिए लंबे समय में ग्रोथ का एक अच्छा मौका दे रही है। इसके चलते लिस्टिंग के बाद भी मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए सकारात्मक नजरिया बना हुआ है।’
आगे कहा, “लिस्टिंग के दिन हुए गेन को देखते हुए कुछ समय के लिए मुनाफावसूली हो सकती है क्योंकि वैल्यूएशन, फंडामेंटल से आगे निकल गए हैं। जिन्हें शेयर अलॉट हुए हुए हैं, वे मौजूदा स्तरों पर कुछ हद तक मुनाफा बुक करने और बाकी होल्डिंग पर ₹650–680 के आसपास स्टॉप लॉस लगाने पर विचार कर सकते हैं। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके लिए बेहतर होगा कि वे फ्रेश एंट्री के बारे में सोचने से पहले ₹600–650 की ओर गिरावट का इंतजार करें।”
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफ़िसर डॉ. रवि सिंह का कहना है कि लंबे समय के लिए निवेश करने वालों को कंपनी का बिजनेस अभी भी काम का लग सकता है। इसकी वजह है कि आने वाले सालों में क्लाउड, डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग से कंपनी की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है। जिन निवेशकों को शेयर मिले हैं, वे थोड़ा मुनाफा बुक कर सकते हैं और बाकी शेयर लंबे समय के लिए होल्ड कर सकते हैं। वहीं जिन्हें IPO में शेयर नहीं मिले, वे कीमत कम होने पर इन्हें खरीद सकते हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और इसके आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दाब के प्रभाव से देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। IMD ने 4 सितंबर 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल थोड़ी धीमी बनी रहेंगी।
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 और 5 सितंबर को क्षेत्र में व्यापक रूप से बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा कम है।
पश्चिमी यूपी में 4 से 6 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के जिलों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। उत्तराखंड में 4 से 9 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में 4-5 सितंबर को तेज बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज (4 सितंबर) व्यापक बारिश के बाद गतिविधियों में कमी आएगी। पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में दिखेगा निम्न दबाव का असर
मध्य प्रदेश के के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 4 से 8 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। दूसरी ओर, महाराष्ट्र विदर्भ क्षेत्र में 4 और 5 सितंबर को व्यापक बारिश होगी, जबकि छत्तीसगढ़ में 8-9 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। बिहार में 4 और 5 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।
गांगेय पश्चिम बंगाल, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 9 सितंबर तक तेज बारिश जारी रहेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश जारी रहेगी। दूसरी ओर, कोंकण और गोवा में लगातार बारिश हो रही है। गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में केवल छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में कर्नाटक और लक्षद्वीप में अच्छी बारिश होगी, लेकिन तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे अन्य दक्षिणी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगी। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम (30°C से 35°C) दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में पारा 20°C से 30°C के बीच रहने से ठंडक महसूस होगी।
Mirzapur The Movie X Review: कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया अपना खास जलवा दिखाने के लिए वापस आ गए हैं! इस बार बड़े पर्दे पर! लंबे इंतजार के बाद, ‘मिर्जापुर द मूवी’ आखिरकार आज (4 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे मशहूर कलाकार अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज वाले अपने किरदारों में ही नजर आ रहे हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है। लोग इसके जबरदस्त पलों और मिर्जापुर के उस पुराने क्रेज की वापसी की तारीफ कर रहे हैं।
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की वापसी के साथ, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कहानी को अपने खास अंदाज में आगे बढ़ाती है। रवि किशन भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हुए हैं, जबकि जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, हर्षिता गौर और अन्य कलाकार शो वाले अपने किरदारों में ही वापस आए हैं।
भारत में पहली बार एक लोकप्रिय शो को फीचर फिल्म में बदला गया है ताकि फैन्स को बड़े पर्दे का वह अनुभव मिल सके जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जबरदस्त चर्चा और शानदार एडवांस बुकिंग के बीच यह फिल्म आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रिव्यू आ गए हैं और शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि फैन्स फिल्म से काफी प्रभावित हैं।
एक यूजर ने ट्वीट किया, “कहानी के अच्छे सेटअप के साथ पहला हाफ ठीक-ठाक है। एक अच्छी बात यह है कि हर किरदार को डेवलप होने में समय दिया गया है। इंटरवल से पहले का हिस्सा इतना अच्छा था कि आप अच्छी उम्मीदों के साथ दूसरे हाफ की ओर बढ़ते हैं।”
एक और रिव्यू में कहा गया- “#मिर्जापुर इस रॉ और जबरदस्त फ्रैंचाइजी को बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाली एक बड़ी फिल्म में बदल देती है। कालीन_भैया और मुन्ना_भैया का एक साथ सबसे बेरहम और दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ेगा।”
एक पोस्ट में लिखा था, “मनोरंजन के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ कहीं भी पीछे नहीं रहती। पंकज त्रिपाठी का जलवा और बब्बुवा यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है, जिससे कहानी को जरूरी पंच और एनर्जी मिलती है।”
NTA advisory for NEET, JEE, CUET: नीट यूजी, जेईई और सीयूईटी जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल देने वाले देश के लाखों-करोड़ों छात्रों की सहूलियत के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने समाधान एडवाइजरी जारी की है। छात्रों को अब एनटीए को शिकायत या सवाल भेजते समय अपनी जरूरी डिटेल सही-सही साझा करनी होगी। एजेंसी द्वारा जारी नई एडवाइजरी में बताया गया है कि इन डिटेल्स में परीक्षा का नाम, आवेदन संख्या और दूसरी जरूरी जानकारी शामिल है। एनटीए ने कहा कि जानकारी गायब होने से किसी छात्र की पहचान और वेरिफिकेशन मुश्किल हो सकती है, क्योंकि लाखों उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
एनटीए ने छात्रों को इन परीक्षाओं से जुड़ी किसी समस्या, शिकायत या चिंता के बारे में संपर्क करते समय कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने का सुझाव दिया है। इनमें शामिल हैं :
Candidate Advisory – Help Us Resolve Your Grievance Faster
NTA receives a large volume of grievances every day through email and social media. Many of these, unfortunately, do not carry basic identifying details, making it very difficult for our team to trace the candidate…
एजेंसी ने कहा कि वह हर असली चिंता का सही और सावधानी से समाधान करना चाहता है। छात्रों को अपनी शिकायतें उसी रजिस्टर्ड ईमेल ID से भेजनी चाहिए जिसका इस्तेमाल उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन करते समय किया था। इससे एजेंसी को संबंधित कैंडिडेट की पहचान करने और उसे ट्रेस करने में मदद मिलेगी।
आवेदन संख्या बताना जरूरी
कैंडिडेट्स को ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में अपना एप्लीकेशन नंबर लिखना चाहिए।
एग्जाम का नाम
अपनी चिंता से जुड़ी परीक्षा का नाम छात्रों साफ-साफ दर्ज करना होगा।
समस्या को संक्षेप में बताएं
एनटीए ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी समस्या संक्षेप में बताएं और जहां भी लागू हो, उससे जुड़े स्क्रीनशॉट या सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
शिकायत सही हेल्पडेस्क पर भेजें
छात्रों को अपनी चिंताएं उस खास परीक्षा के लिए बने हेल्पडेस्क के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजनी चाहिए। एजेंसी ने कहा कि संबंधित ईमेल एड्रेस परीक्षा के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन और उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद होता है।
न्यू इंडिया एश्योरेंस और आईएफसीआई के शेयर 4 सितंबर को रॉकेट बन गए। इसकी वजह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ से जुड़ी एक बड़ी खबर है। खबर के मुताबिक, एनएसई 25 सितंबर को अपने शेयर लिस्ट कराना चाहता है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट में बताया गया है कि सेबी से एनएसई के आईपीओ को अगले हफ्ते मंजूरी मिल सकती है।
11 सितंबर को हो सकता है प्राइस बैंड का ऐलान
इस रिपोर्ट के मुताबिक, एप्रूवल के बाद NSE सेबी के पास अपडेटेट ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करेगा। इस खबर में यह भी बताया गया है कि एनएसई 11 सितंबर को आईपीओ में शेयर के प्राइस बैंड का ऐलान कर सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अपने शेयर की लिस्टिंग 25 सितंबर को चाहता है। इस खबर में कहा गया है कि एक्सचेंज ने सेबी को इस बारे में लिखा है। वह जवाब का इंतजार कर रहा है।
New India Assurance का शेयर 16 फीसदी उछला
इस खबर का 4 सितंबर को IFCI और New India Assurance के शेयरों पर असर दिखा। आईएफसीआई का शेयर एक समय 11 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। 12:45 बजे यह शेयर 8.43 फीसदी चढ़कर 104 रुपये पर चल रहा था। New India Assurance का शेयर 16.29 फीसदी चढ़कर 227 रुपये पर चल रहा था। दोनों कंपनियों की एनएसई में हिस्सेदारी है। एनएसई देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करेगा NSE
IFCI सरकार की कंपनी है। यह एक एनबीएफसी है। इसकी स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) में 52 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी NSE में 4.4 फीसदी हिस्सेदारी है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की NSE में 1.42 फीसदी हिस्सेदारी है। एनएसई का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। करीब 55 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर एनएसई आईपीओ में 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचती है तो इश्यू का साइज 31,500 करोड़ रुपये रह सकता है।
अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्युंडई के नाम
अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्यूंडई मोटर इंडिया के नाम है। उसने 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ 2024 में पेश किया था। इससे पहले LIC ने करीब 21000 करोड़ रुपये का आईपीओ 2022 में पेश किया था। ह्युंडई ने सबसे बड़े आईपीओ के एलआईसी का रिकॉर्ड तोड़ा था।
NSE का मुकाबला बीएसई से है। बीएसई एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंज है। लेकिन, ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से यह एनएसई से काफी पीछे है। बीएसई के शेयर पहले से एनएसई में सूचीबद्ध हैं। 4 सितंबर को बीएसई के शेयरों में तेजी दिखी। 1 बजे शेयर का भाव 3.23 फीसदी चढ़कर 3,413 रुपये पर चल रहा था।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, श्रीलंका सीरीज के नायक देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चेन्नई में छह सितंबर से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी फाइनल में पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ दक्षिण क्षेत्र की ओर से खेलने के लिए कहा गया है।माना जा रहा है कि दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा, उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर ईशान किशन (सभी भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं) का खेलना भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘राहुल, पडिक्कल और सिराज अभी कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि जो भी भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध हो, वह दलीप ट्रॉफी फाइनल खेले। इन तीनों ने आखिरी बार 27 अगस्त को मैच खेला था। अब वे 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे। ’’उन्होंने कहा, ‘‘अब पडिक्कल वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए हो सकता है कि वह भारत ए सीरीज खेलें। लेकिन अगर उन्हें दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें खेलना चाहिए। ’’
पर सूर्यवंशी, किशन और तिलक के मामले में फैसला कोच गंभीर का होगा।सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय टीम नौ या 10 सितंबर को दिल्ली में जुटेगी। अगर मुख्य कोच चाहते हैं कि तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम के हिसाब से रिपोर्ट करें तो वे नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अगर मुख्य कोच चाहते हैं कि वे फाइनल खेलें और 10 सितंबर की देर शाम दिल्ली में रिपोर्ट करें तो वे ऐसा भी कर सकते हैं।
बीसीसीआई मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के गेंदबाज मोहसिन खान को जापान में होने वाले एशियाई खेलों में नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम की ट्रेनिंग में मदद करने के लिए भेजने की योजना बना रहा है।बीसीसीआई नेट गेंदबाजों को साथ ले जाता रहा है और ये तीनों टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।सूत्र ने कहा, ‘‘वे आधिकारिक भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगे और सिर्फ तब तक वहां रहेंगे जब तक भारतीय पुरुष टीम 26 सितंबर को अपना पहला मैच नहीं खेल लेती, बशर्ते बीसीसीआई 20 सितंबर को टीम के दिल्ली से रवाना होने से पहले उनके जापानी वीजा का इंतजाम कर ले। ’’
The Monster was perhaps the world’s first ‘parts bin special’, created using a smattering of different parts from various Ducatis of the late ‘80s and early ‘90s. It was a resounding success for the company and remains one of its strongest sellers in India. Today, the Monster is in its fifth generation and is now powered by the company’s new 890cc spring valve V-twin.
Design and Quality – 9/10
Hey, good lookin
Traditionally, the Monster was known for its butch stance, clean lines and round headlight and the fifth-gen V2 has two of those three attributes. The earlier 937 drew some flak for being too thin so for the V2, Ducati has reverted to a big tank look albeit, at 14L, the capacity is quite small for an engine of this size and the same as before. In an era where most sporty bikes have sprouted winglets and sharp edges galore, the Monster’s textbook, elemental lines are a breath of fresh air. However, it’s definitely not as chunky-looking as the older trellis-frame Monsters – not a complaint to our eyes but purists could be put off.
Too big a gap between seat and subframe
Typical of Ducati, quality is high all around and just about everything in sight and touch is well put together. I say ‘just about’ because the mirror housings & stalks feel very budget for a bike of its price and also, the gap between the seat and the subframe is a bit much. On a rainy day, a lot of filth gets kicked into this crevice and to clean it, you need to remove the seat. These are nitpicks but on a bike at this price, something to bear in mind.
Performance and fuel economy – 9/10
Unique and playful heart
Specifications
Values
Max Engine Power
111 hp @ 9000 rpm
Max Engine Torque
91.1 Nm @ 7250 rpm
Transmission Type
Manual
Fuel Type/ Propulsion
Petrol
Engine Type
2 cylinder
Expensive it might be, but the Monster is still the most attainable way to get your hands on Ducati’s new 890cc V-Twin. In a world increasingly populated with parallel-twin engines, Ducati has commendably stuck to its guns and is giving you an authentic V-Twin experience.
In this application, the V2 is tuned to make 111hp (it’s lowest yet) and this number is on the lower side for the segment, but the 91.1Nm of torque it makes, is conversely, one of the higher numbers in the class. Not just that, Ducati claims that from 3,000rpm you have 70 percent of that available and it definitely charges forward with gusto above that threshold. It’s enthralling fun to chase the rather high – for a big twin – 11,750rpm redline and the butter smooth quickshifter ensures you have to wait but a few milliseconds before the next gear brings you the next wave of adrenaline. The exhaust note is a bit muted (Euro5+ will do that) but there’s an enticing intake roar and even lovelier pops and bangs on the overrun, which all add to the theatricity of it.
Yet, for all its zest and verve, Ducati’s latest V2 benefits from the company’s learnings over the years. No longer do you have to fear exorbitant Desmo services or overheating in traffic. Valve clearance checks are now at 45,000km and the cooling system works superbly to ensure the engine never boils over.
However, while the engine doesn’t overheat, being stuck in traffic does result in the rider’s legs slowly being done medium rare. Since you’re sitting right on the top of the rear cylinder, there’s not much that can be done but to build your tolerance and wear motorcycle-appropriate clothing. Its hydraulic clutch too is properly weighty but what annoys more is its grabby nature causing you to lurch forward in traffic.
Ride and Handling – 8/10
On a dime
Specifications
Values
Seat height
815 mm
Front Suspension Type
Showa Ø 43 mm usd fork
Rear Suspension Type
Showa monoshock with adjustable preload. Aluminum double-sided swingarm
Fuel Tank Size
14 L
Chassis type
Aluminum monocoque frame
Front Tyre Size
120/70 – ZR17
Rear Tyre Size
180/55 – ZR17
Kerb Weight
186 kg
Happily, once you find some nicely laid tarmac roads, these quibbles fade away and the Monster makes up for it with its surefooted and energetic handling. On paper, the chassis components may feel a bit budget (for an 18L rupee machine) but in practice, they work very well. The non-adjustable Showa fork and Sachs monoshock have good poise when you want to attack corners but simultaneously also provide an air of suppleness over bumps, striking a nice balance. Brembo’s M4.32 calipers may have been around for well over a decade now but they bring the Monster to a halt seriously quickly and the radial master cylinder too is bristling with feedback.
What also helps the Monster tip into corners and come to a halt exceedingly well is its weighs just 186kg fully fueled – similar to a RE Guerrilla 450, which has half the displacement! Not only is the Monster one of the lightest bikes in the class, it also has a friendly 815mm perch (in the context of big, sporty machines). The rider’s triangle too is not overly committed and strikes a nice balance between being engaging yet comfortable. These attributes mean that the Monster is one of the friendliest big bikes you can buy.
Suspension has a decent level of pliancy to it
Features and safety – 8/10
There when you need them, mostly
Brembo M4.32s have great stopping power and good feel at the lever
What further reinforces the Monster’s approachability (especially to someone who’s buying their first big bike) is its array of electronic rider aids. There are four riding modes (Sport, Road, Urban and Wet) with dedicated settings for power levels, traction control, wheelie control, engine brake control and ABS intervention. These work exceptionally well when you need them to and fade into the background when having fun – just the way it should be! Typical of Ducati, you can go into each mode and adjust everything to your preference, giving you complete control over the electronics – an appreciable touch.
Specifications
Values
Anti-Lock Brakes (ABS)
Dual channel
Front Disc/Drum Size
320 mm
Rear Disc/Drum Size
245 mm
Calliper Type
Front – 4 Piston, Rear – 2 Piston
Traction control
Yes
Riding Modes
Yes
Cruise Control
No
Quickshifter
Yes
TFT colour Instrument cluster
Yes
However, what I certainly don’t appreciate is the fact that Ducati has provided you the switchgear and wiring for the cruise control and heated grips on the bike but is deliberately gatekeeping the software in lieu of princely sums of Rs 40,009 and Rs 41,013, respectively. This trend of locking valuable features already present on the expensive machine you buy until you pay an additional sum needs to be abdicated promptly before it becomes commonplace.
5-inch TFTs shared with other Ducati V2s and has intuitive functionsActivating the existing Cruise Control functionality costs Rs 40,009 extra!Activating heated grips will set you back by Rs 41,013
Price and verdict – 7/10
Pretty penny
The words above are apt to describe the new Monster V2, which starts at Rs 13.99 lakh (ex-showroom, India) and the price only goes northward for different colours and if you opt for the Plus variant, with the flyscreen and pillion seat cowl. There’s no justifying the very large price delta to its European and Japanese counterparts, which are accomplished machines in their own right.
What are strong points on the Monster are that it is a desirable, good-looking and exciting machine that gives you access to the alluring world of Ducati. Plus, today’s V2 Ducatis now have ownership costs that are more or less in line with their peers and the company’s aftersales is a particularly strong highlight for customers. If all that sounds like something you are looking for, the Monster V2 should be on your radar.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने कहा कि मेलोनी की दोस्ती भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम रही है। मोदी ने दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री ने मेलोनी को आने वाले वर्षों में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मेलोनी के लगातार सत्ता में 1,413 दिन पूरे जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने शुक्रवार को लगातार 1,413 दिन सत्ता में रहकर इटली में नया रिकॉर्ड बनाया। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा है। बर्लुस्कोनी की दूसरी कैबिनेट 2001 से 2005 तक 1,412 दिन सत्ता में रही थी। मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। वे दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की प्रमुख भी हैं। इटली में सरकारें औसतन 13 महीने ही चलती हैं इटली में पिछले कई दशकों से सरकारों के बार-बार बदलने और राजनीतिक अस्थिरता का इतिहास रहा है। 80 साल पहले गणराज्य बनने के बाद से देश में 68 सरकारें बन चुकी हैं। इन सरकारों का औसत कार्यकाल करीब 13 महीने रहा है। ऐसे में मेलोनी की तीन दक्षिणपंथी और कंजरवेटिव पार्टियों वाली गठबंधन सरकार का करीब 4 साल तक टिकना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मेलोनी की पार्टी जश्न मनाएगी मेलोनी ने अपनी सरकार के लंबे कार्यकाल को बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया है। उनकी पार्टी शुक्रवार शाम दक्षिणी शहर बारी में रैली करने वाली है। मेलोनी भी इस रैली में भाषण देंगी। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि मेलोनी सरकार ने लंबे समय तक सत्ता में रहने को ही अपनी उपलब्धि बना लिया है। मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी दी थी मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया था। मेलोनी ने बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और मोदी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया था। मोदी और मेलोनी की साथ की तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर #Melodi काफी लोकप्रिय हुई थी। खबर अपडेट हो रही है…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इस बार डीबीटी (DBT) के माध्यम से राज्य के 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में 147.05 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है। इसके साथ ही, सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन को भी स्वीकृति प्रदान की है। ALSO READ: द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ
कमजोर और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देना संकल्प
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन का निरंतर यह प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। ALSO READ: खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना
कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि के रूप में ₹147.05 करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए… pic.twitter.com/0GfsjvI9Mu
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेंशन योजनाओं के संचालन के दौरान यदि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े, तो उसका प्राथमिकता और पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रशासनिक प्रक्रिया के चलते कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहने पाए।