
बाबा नीम करोली पर बनी हनुमान अंश ने सिनेमा घर में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम शख्स चप्पल उतारकर फिल्म देख रहा है। ALSO READ: नीम करोली बाबा ने जब खाली LSD की गोलियां, रिचर्ड अल्बर्ट क्यों बुरी तरह घबरा गए?
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे बिना राजनीति का भारत बताया, तो किसी ने लिखा कि मुस्लिम बुजुर्ग भी फिल्म देखने पहुंचे और वह भी चप्पल उतारकर। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि एक मुस्लिम भी देख आया और मैं अब तक नहीं देख पाया।
इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ l
ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते l लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है l
ये चाचा… pic.twitter.com/HbG66fQcd1
— पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG ) (@pathshalagurug) September 3, 2026
एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ। ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते। लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है। ये चाचा पूरी मूवी को नंगे-पाँव देख रहे हैँ। शरीर की मुद्रा भी आगे झुकी हुई, जो दर्शाती है कि ये मूवी के संवाद को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।
पोस्ट में आगे कहा गया, ये जिस संवाद को चाचा इतनी गंभीरता से सुन रहे हैँ, पूरा रहस्य मूवी के उसी बहेलिया और बाबा के बीच का संवाद हैँ, जो मुक्ति से जुड़ा था। ये चाचा उसी मुक्ति की तलाश में दिख रहे। ALSO READ: नीम करोली बाबा और कैंची धाम: स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग से लेकर विराट कोहली तक क्यों खींचे चले आते हैं दिग्गज?
गौरतलब है कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में 2 करोड़ से बनी इस फिल्म ने 27 दिनों में करीब 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।


