Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        Stocks to Watch: 5 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, IREDA, RVNL से लेकर HDFC बैंक तक शामिल

        Posted on October 4, 2026October 4, 2026 by admin

        Stocks to Watch: सोमवार 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें HDFC Bank, IREDA, RVNL और Bajaj Finance जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कहीं मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है, तो कहीं बिजनेस अपडेट और नए ऑर्डर से जुड़ी खबरें आई हैं।

        HDFC Bank

        प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अनूप बागची को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। RBI ने उनकी नियुक्ति को तीन साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी है। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक में नेतृत्व बदलाव को लेकर कई महीनों से चल रही अनिश्चितता खत्म हो गई।

        Bajaj Finance

        NBFC कंपनी बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने वारंट जारी करने की मंजूरी दी है। ये वारंट इक्विटी शेयरों में बदले जा सकेंगे। इस प्रेफरेंशियल इश्यू से कंपनी 5,800 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।

        Hindustan Zinc

        वेदांता ग्रुप माइनिंग कंपनी हिंदुस्तान जिंक का मेटल प्रोडक्शन सितंबर तिमाही में 5% बढ़कर 2.71 लाख टन हो गया। वहीं, बिक्री योग्य मेटल प्रोडक्शन 7% बढ़कर 2.64 लाख टन रहा।

        Indian Bank

        सरकारी बैंक इंडियन बैंक के कारोबार में दूसरी तिमाही में अच्छी तेजी रही। बैंक का कुल बिजनेस सालाना आधार पर 14.2% बढ़कर 15.96 लाख करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर भी इसमें 4.4% की बढ़ोतरी हुई।

        Aurobindo Pharma

        फार्मा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी FDA से मिर्गी की दवा Perampanel टैबलेट के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी अब 2 mg से लेकर 12 mg तक की अलग-अलग स्ट्रेंथ वाली टैबलेट बना और बेच सकेगी।

        RVNL

        सरकारी रेलवे कंपनी RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला एक ऑर्डर रद्द हो गया है। यह ऑर्डर रोलिंग स्टॉक के लिए IP आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग से जुड़ा था।

        UCO Bank

        सरकारी बैंक UCO Bank का कुल बिजनेस दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18.84% बढ़कर 6.37 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक का कुल एडवांस 24.68% बढ़कर 2.88 लाख करोड़ रुपये रहा। डिपॉजिट भी 14.05% बढ़कर 3.49 लाख करोड़ रुपये हो गया।

        SRF

        केमिकल कंपनी SRF को 29 सितंबर 2026 को CGST और सेंट्रल एक्साइज विभाग से शो-कॉज नोटिस मिला है। नोटिस वित्त वर्ष 2023 और 2024 के कुछ इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है। इसमें कुल 266.32 करोड़ रुपये के ITC पर आपत्ति जताई गई है।

        Dr Reddy’s Laboratories

        फार्मा कंपनी Dr Reddy’s Laboratories की अमेरिकी सब्सिडियरी DRL Inc पर 32,350 डॉलर का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना टैक्स भुगतान के समय वित्त वर्ष के रेफरेंस को गलत वर्गीकृत करने से जुड़ा है

        Bandhan Bank

        प्राइवेट बैंक बंधन बैंक के लोन और एडवांस 30 सितंबर तक सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपये हो गए। तिमाही आधार पर ग्रोथ 1.8% रही। बैंक के कुल डिपॉजिट 9.2% बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहे, जबकि रिटेल टर्म डिपॉजिट 16.8% बढ़कर 79,340 करोड़ रुपये हो गया।

        Canara Bank

        सरकारी बैंक केनरा बैंक के घरेलू एडवांस दूसरी तिमाही में 16.8% बढ़कर 12.63 लाख करोड़ रुपये हो गए। बैंक का ग्लोबल बिजनेस 15.8% बढ़कर 30.71 लाख करोड़ रुपये रहा। घरेलू डिपॉजिट भी 11% बढ़कर 15.48 लाख करोड़ रुपये हो गया।

        Infosys

        आईटी कंपनी इंफोसिस के अमेरिकी ADR में 1 अक्टूबर को प्री-मार्केट ट्रेडिंग में करीब 8% की तेजी आई। Accenture के बेहतर चौथी तिमाही के नतीजों और वित्त वर्ष 2027 के मजबूत रेवेन्यू आउटलुक से पूरे ग्लोबल IT सर्विसेज सेक्टर का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

        MOIL

        सरकारी मैंगनीज कंपनी MOIL ने अक्टूबर 2026 के लिए मैंगनीज अयस्क की कीमतों में 5% बढ़ोतरी की है। कंपनी ने सभी ग्रेड के अयस्क की कीमतें बढ़ाई हैं।

        PNB

        सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक को SEBI से एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग मिली है। यह मामला छह लोगों से जुड़े कथित इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन से संबंधित है।

        Muthoot Finance

        गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस ने अलेक्जेंडर जॉर्ज को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगा। कंपनी ने जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट को वाइस चेयरमैन और होल टाइम डायरेक्टर भी नियुक्त किया है।

        Bharat Coking Coal

        सरकारी कोल कंपनी भारत कोकिंग कोल का सितंबर में रॉ कोल प्रोडक्शन 20.7% बढ़कर 25.7 लाख टन हो गया। कोकिंग कोल प्रोडक्शन 21.5% बढ़कर 24.9 लाख टन रहा। कुल रॉ कोल ऑफटेक भी 13.7% बढ़कर 31.5 लाख टन हो गया।

        IDBI Bank

        सरकारी बैंक IDBI Bank का कुल बिजनेस दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18% बढ़कर 6.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के बिजनेस अपडेट में यह जानकारी दी।

        IREDA

        सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी IREDA में डायरेक्टर फाइनेंस डॉ. बिजय कुमार महंती को मिली CMD की अतिरिक्त जिम्मेदारी तीन महीने और बढ़ा दी गई है। यह विस्तार 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

        ICICI Prudential Life Insurance

        प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ICICI Prudential Life Insurance ने सिद्धार्थ मिश्रा को नया MD और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। मौजूदा MD और CEO अनूप बागची के HDFC Bank जाने के बाद यह बदलाव किया गया है।

        Bank of Baroda

        सरकारी बैंक Bank of Baroda का ग्लोबल बिजनेस 30 सितंबर 2026 तक सालाना आधार पर 17.45% बढ़कर 32.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में यह जानकारी दी।

        महाराष्ट्र FDA ने Cipla के दवा गोदाम का लाइसेंस किया रद्द, क्या सोमवार को शेयर में मचेगी भगदड़

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2023, 2026, Accenture, Aurobindo Pharma, Bajaj, bajaj finance, Bandhan Bank, bank, bank of baroda, Bharat, Bharat Coking Coal, Canara Bank, Cipla, Dr Reddy’s, Dr Reddys Laboratories, FDA, finance, HDFC Bank, HDFC Bank शेयर, HDFC बैंक, Hindustan Zinc, ICICI Prudential Life, ICICI Prudential Life Insurance, IDBI Bank, Indian Bank, Infosys, insurance, IREDA, IREDA stock, IT, ITC, MOIL, Muthoot Finance, pnb, PSU Stocks, RBI, RVNL, RVNL Share, SEBI, SRF, Stocks, Stocks to watch, UCO Bank, इंडियन बैंक, इंफोसिस, ऑर्डर, ग्रो, ग्रोथ, टैक्स, डॉलर, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, नेतृत्व, नेतृत्व बदलाव, पंजाब, पंजाब नेशनल बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बंधन बैंक, बाजार, बैंक, बैंकिंग स्टॉक्स, भारत, मनीकंट्रोल, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र FDA, मुथूट फाइनेंस, रेलवे, रेवेन्यू, लोन, वारंट, शेयर, शेयर बाजार, स्ट्रेट
        Share Market

        Railway Stocks: ₹20804 करोड़ के 8 प्रोजेक्ट मंजूर, इन रेलवे स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा

        Posted on September 9, 2026September 9, 2026 by admin

        Railway Stocks: केंद्र सरकार ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने करीब ₹20,804 करोड़ के 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

        इन प्रोजेक्ट्स का मकसद रेलवे की लाइन क्षमता बढ़ाना है। इससे ट्रैक पर भीड़ कम होगी। ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। कई राज्यों में कनेक्टिविटी भी सुधरेगी।

        ₹10,783 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट

        कैबिनेट ने ₹10,783 करोड़ के तीन मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इनमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल हैं।

        इन प्रोजेक्ट्स से करीब 656 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क बढ़ेगा। ये 14 जिलों से होकर गुजरेंगे। करीब 4,790 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे करीब 56 लाख लोगों को फायदा हो सकता है।

        दक्षिण भारत में ₹10,021 करोड़ खर्च होंगे

        कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के लिए पांच और प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इन पर करीब ₹10,021 करोड़ खर्च होंगे।

        इनमें अरक्कोनम-रेनिगुंटा तीसरी और चौथी लाइन, व्हाइटफील्ड-बंगारपेट तीसरी और चौथी लाइन, होसुर-ओमलूर डबलिंग, सलेम-करूर-दिंडीगुल डबलिंग और सिकंदराबाद (घाटकेसर)-काजीपेट मल्टी-ट्रैकिंग शामिल हैं।

        किन रेलवे स्टॉक्स को फायदा हो सकता है?

        रेलवे पर सरकार के बढ़ते खर्च से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और वैगन से जुड़ी कंपनियों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, इन आठ प्रोजेक्ट्स के लिए अभी किसी कंपनी को सीधे ऑर्डर मिलने की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, बिजनेस मॉडल के हिसाब से ये तगड़े उम्मीदवार हैं।

        RVNL

        सरकारी रेल कंपनी RVNL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। नई रेलवे लाइन, लाइन डबलिंग और मल्टी-ट्रैकिंग जैसे कामों में कंपनी की मौजूदगी है। रेलवे के बढ़ते कैपेक्स से कंपनी के लिए नए ऑर्डर के मौके बन सकते हैं।

        IRCON International

        IRCON भी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी है। रेलवे लाइन, ब्रिज, टनल और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे काम कंपनी के कारोबार का हिस्सा हैं। नए मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से कंपनी को काम मिलने की संभावना पर बाजार की नजर रह सकती है।

        Titagarh Rail Systems

        टीटागढ़ रेल सिस्टम्स रेलवे वैगन और दूसरे रेल सिस्टम बनाती है। इन प्रोजेक्ट्स से माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी। इससे आगे चलकर वैगन की मांग को सपोर्ट मिल सकता है।

        Jupiter Wagons

        जुपिटर वैगंस भी रेलवे वैगन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कोयला, सीमेंट, स्टील और कंटेनर जैसी चीजों की माल ढुलाई बढ़ने पर वैगन की जरूरत बढ़ सकती है। इससे कंपनी को फायदा मिलने की संभावना है।

        Texmaco Rail

        प्राइवेट सेक्टर की Texmaco Rail का कारोबार भी रेलवे वैगन और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है। माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने पर वैगन की मांग बढ़ सकती है। ऐसे में रेलवे के बढ़ते निवेश से कंपनी फोकस में रह सकती है।

        रेलवे स्टॉक्स में क्यों आ सकती है हलचल?

        इन प्रोजेक्ट्स से रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। माल ढुलाई भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और वैगन कारोबार को फायदा मिल सकता है।

        इसके अलावा ये प्रोजेक्ट PM-Gati Shakti National Master Plan के तहत तैयार किए गए हैं। इनका फोकस बेहतर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था पर है।

        Steamhouse India IPO: मधुसूदन केला और सुनील सिंघानिया का है निवेश, 21% चल रहा GMP! आप बोली लगाए या नहीं?

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, gmp, India, IPO, IRCON, IRCON Share, Jupiter Wagons, railway, Railway Capex, Railway Infrastructure Stocks, Railway Projects, Railway Stocks, RVNL, RVNL Share, Steamhouse, Stocks, stocks in focus, Texmaco Rail, Titagarh Rail, Titagarh Rail Systems, इंफ्रास्ट्रक्चर, उम्मीद, ऑर्डर, केंद्र सरकार, कैपेक्स, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, रेलवे, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे प्रोजेक्ट, रेलवे शेयर, रेलवे स्टॉक्स, सिकंदर, स्टॉक फोकस
        Share Market

        Stocks to Watch: 7 सितंबर को इन 14 शेयरों पर रहेगी नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on September 6, 2026September 6, 2026 by admin

        Stocks to Watch: सोमवार, 7 सितंबर को बाजार में कई शेयर अहम कारोबारी अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ ने कारोबार विस्तार से जुड़े फैसले लिए हैं। जानिए किन 14 शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

        Mazagon Dock Shipbuilders

        सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी से ₹118 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पांच सब-स्टेशनों के लिए AI बेस्ड कॉम्प्रेहेंसिव इन्फ्रासिक्योर प्रोजेक्ट का है। इसमें सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।

        JSW Steel

        स्टील कंपनी JSW Steel का अगस्त में कंसोलिडेटेड क्रूड स्टील उत्पादन 3% बढ़कर 24.65 लाख टन रहा। घरेलू उत्पादन 4% बढ़कर 23.87 लाख टन हो गया। वहीं, अमेरिका में उत्पादन 11% घटा है।

        NLC India

        सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables गुजरात में 275 MW/550 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता बनी है। यह प्रोजेक्ट गुजरात ऊर्जा विकास निगम की टेंडर प्रक्रिया के तहत मिला है।

        NMDC

        सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में थर्मल कोयले का कमर्शियल उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी FY27 में करीब 10 लाख टन थर्मल कोयला बेचने का लक्ष्य रखती है। इसके साथ कंपनी माइनिंग कारोबार में डायवर्सिफिकेशन पर भी फोकस कर रही है।

        SBI

        सरकारी बैंक State Bank of India वित्त वर्ष 2027 में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती कर सकता है। इनमें क्लर्क और अधिकारी स्तर की नियुक्तियां शामिल होंगी। बैंक इस दौरान 200 से 250 नई शाखाएं भी खोलने की योजना बना रहा है।

        RVNL

        सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RVNL को SJVN Thermal से ₹903 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर बिहार के 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है। SJVN Thermal, SJVN की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

        Lupin

        फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिकी FDA से Modafinil Tablets USP की मंजूरी मिली है। यह दवा 100 mg और 200 mg की क्षमता में है। अमेरिकी बाजार में इस मंजूरी से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है।

        Tata Motors

        ऑटो कंपनी Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल यूनिट ने इटली की Iveco Group के शेयरों के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया है। ऑफर कीमत €14.1 प्रति शेयर है। इससे Iveco Group का वैल्यूएशन करीब €3.82 अरब बैठता है।

        Eicher Motors

        ऑटो कंपनी Eicher Motors ने Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है। बाइक की बुकिंग 4 सितंबर से शुरू हो गई है।

        Brigade Enterprises

        रियल एस्टेट कंपनी Brigade Enterprises ने हैदराबाद के Neopolis में Brigade Barcelona लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से ₹2,700 करोड़ से ज्यादा की रेवेन्यू क्षमता है। यह शहर में कंपनी के विस्तार का नया कदम है।

        Prime Focus

        मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Prime Focus ने ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, NCDs, शेयर वारंट और अन्य इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटीज के जरिए रकम जुटा सकती है।

        CIE Automotive India

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी CIE Automotive India ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी CIE Hosur में ₹120.76 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए 69.4 लाख पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदकर किया गया है।

        Lemon Tree Hotels

        होटल कंपनी Lemon Tree Hotels ने बिहार के बोधगया में दो प्रॉपर्टीज के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किए हैं। इन दोनों प्रॉपर्टीज से कंपनी के पोर्टफोलियो में 145 कमरे जुड़ेंगे। इससे बिहार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी।

        Cohance Lifescience

        फार्मा कंपनी Cohance Lifescience के तेलंगाना स्थित FDF प्लांट का अमेरिकी FDA ने निरीक्षण किया है। कंपनी को निरीक्षण के बाद Form 483 मिला है। इसमें FDA ने चार ऑब्जर्वेशन दर्ज किए हैं।

        OMCs

        सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs सोमवार को फोकस में रह सकती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर नजर रहेगी। इसका असर पेट्रोलियम कंपनियों की लागत और मार्जिन पर पड़ सकता है।

        Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 12 नए इश्यू, ₹7100 करोड़ से ज्यादा जुटाने की होगी कोशिश

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, AI, bank, Bank of India, Barcelona, Brigade Enterprises, Eicher Motors, FDA, hotels, India, JSW Steel, Lemon Tree Hotels, Lupin, Lupin Share, Mazagon Dock Shipbuilders, NLC India, NMDC, NMDC share, Royal Enfield, RVNL, RVNL Share, SBI share, SJVN, State Bank of India, Stocks, Stocks to watch, stocks to watch September 7, Tata Motors, Tree, आज के शेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, ईरान, उत्पादन, एंटरटेनमेंट, ऑर्डर, कच्चे तेल की कीमत, कमर्शियल व्हीकल, कमाई, कमाई वाले शेयर, क्रूड, डेट सिक्योरिटीज, तेजी वाले शेयर, तेल की कीमत, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, प्रॉपर्टी, बाजार, बैंक, मनीकंट्रोल, महाराष्ट्र, राइट्स, रेलवे, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, रेवेन्यू, वारंट, वैल्यूएशन, शेयर, शेयर बाजार, शेयर मार्केट
        Share Market

        Stocks to Watch : 4 सितंबर को इन 15 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on September 3, 2026September 3, 2026 by admin

        Stocks to Watch: शेयर बाजार में 4 सितंबर को कई कंपनियों के बड़े अपडेट निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। कहीं नए प्रोजेक्ट मिले हैं, तो कहीं बड़े निवेश और ब्लॉक डील की खबर आई है। ऐसे में शुक्रवार को इन 15 शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं किन कंपनियों पर रहेगी नजर।

        Power Grid

        सरकारी बिजली ट्रांसमिशन कंपनी Power Grid ने गुजरात में एक इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट की बोली जीती है। इस प्रोजेक्ट का सालाना चार्ज करीब ₹1,152 करोड़ है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के ट्रांसमिशन पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकता है।

        Gland Pharma

        हैदराबाद की फार्मा कंपनी Gland Pharma में गुरुवार को ₹2,279.50 करोड़ का बड़ा ब्लॉक डील हुआ। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की प्रमोटर Fosun Pharma इस डील में विक्रेता रही।

        Solex Energy

        सोलर एनर्जी कंपनी Solex Energy को BSE मेनबोर्ड पर लिस्टिंग के प्रस्ताव के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी कैपिटल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

        RBL Bank

        प्राइवेट सेक्टर के बैंक RBL Bank को करीब ₹164 करोड़ के GST डिमांड से जुड़ा शो-कॉज नोटिस मिला है। टैक्स अथॉरिटी ने कंपनी से इस मामले में जवाब मांगा है।

        UltraTech Cement

        सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने ₹1,800 करोड़ के निवेश के साथ वायर और केबल मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने यह कारोबार Ultravolt ब्रांड के तहत शुरू किया है।

        IEX

        बिजली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म IEX के अगस्त के आंकड़े मजबूत रहे हैं। कंपनी का इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडेड वॉल्यूम सालाना आधार पर 20.2% बढ़कर 13.94 बिलियन यूनिट रहा। रियल टाइम मार्केट और डे-अहेड मार्केट के वॉल्यूम में भी बढ़त दर्ज की गई।

        Hindustan Zinc

        मेटल और माइनिंग कंपनी Hindustan Zinc को कर्नाटक सरकार से गुंडलपेट ब्लॉक की करीब 314.21 एकड़ जमीन की माइनिंग लीज के लिए LoI मिला है। यह कंपनी के माइनिंग कारोबार के विस्तार के लिहाज से अहम अपडेट है।

        Sterlite Technologies

        ऑप्टिकल फाइबर और कनेक्टिविटी कंपनी Sterlite Technologies ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए ₹3,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान को मंजूरी दी है। कंपनी की उत्पादन क्षमता करीब 50% बढ़ने की उम्मीद है। यह क्षमता FY29 के अंत तक जुड़ सकती है।

        Bharat Forge

        डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Forge की सब्सिडियरी ने फ्रांस की कंपनी FN Herstal के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारत में छोटे हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैयार करने पर काम होगा। यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिहाज से अहम अपडेट है।

        CreditAccess Grameen

        माइक्रोफाइनेंस कंपनी CreditAccess Grameen ने ₹300 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी कर यह रकम जुटाई है। पूरा इश्यू सब्सक्राइब हुआ और इसे Barclays Bank PLC को निजी प्लेसमेंट के जरिए जारी किया गया।

        Great Eastern Shipping

        शिपिंग कंपनी Great Eastern Shipping ने अपने शेयर बायबैक की शुरुआत की तारीख तय कर दी है। कंपनी का बायबैक 4 सितंबर 2026 से शुरू होगा। यह बायबैक ओपन मार्केट रूट के जरिए किया जाएगा।

        Max Healthcare

        हेल्थकेयर कंपनी Max Healthcare के बोर्ड ने Kalinga Hospital में करीब ₹87.87 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया जाएगा।

        RVNL

        सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RVNL ईस्ट कोस्ट रेलवे के करीब ₹404 करोड़ के प्रोजेक्ट में L-1 बिडर बनी है। यानी कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है। अंतिम कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट की तस्वीर साफ होगी।

        1 साल में 555% का रिटर्न! अब ₹3000 करोड़ के निवेश से मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाएगी ऑप्टिकल फाइबर कंपनी

        HDFC Bank

        देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने RBI की खास स्वैप सुविधा के तहत FCNR-B डिपॉजिट के जरिए करीब $11.5-$12 बिलियन जुटाए हैं। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने concessional swap window के तहत यह रकम जुटाई है।

        Ramco Systems

        एविएशन सॉफ्टवेयर कंपनी Ramco Systems ने Safran Helicopter Engines के साथ MoU किया है। इसके तहत हेलिकॉप्टर इंजन से जुड़ी जानकारी को कंपनी के एविएशन मेंटेनेंस सॉफ्टवेयर में अपने आप अपडेट करने पर काम होगा। इससे मैनुअल काम कम करने में मदद मिल सकती है।

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 2026, 50, bank, Bharat Forge, BSE, CreditAccess Grameen, Gland Pharma, Great Eastern Shipping, GST, HDFC Bank, healthcare, Hindustan Zinc, hospital, IEX Share, Max Healthcare, Power Grid, Power Grid Share, ramco systems, RBI, RBL Bank, RVNL, RVNL Share, Share Market, Shipping, Solex Energy, Sterlite Technologies, Stocks, Stocks to watch, Stocks to Watch Today, ultratech, UltraTech Cement, आज के शेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्पादन, उम्मीद, एविएशन, कमाई, कर्नाटक सरकार, कैपेक्स, कॉन्ट्रैक्ट, टैक्स, ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट, निवेश, निवेशक, फाइनेंस, बाजार, बायबैक, बैंक, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, मैन्युफैक्चरिंग, राइट्स, रेलवे, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, लिस्टिंग, शेयर, शेयर बाजार, शेयर बायबैक, शेयर मार्केट आज, शेयरों पर नजर, स्टॉक्स इन फोकस, हथियार
        Share Market

        Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को ₹359 करोड़ का ऑर्डर मिला, बिहार में होगा डबलिंग का काम

        Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

        Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये (GST सहित) का नया ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट बिहार के सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर डबलिंग के काम से जुड़ा है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है।

        क्या होगा काम?

        इस प्रोजेक्ट के तहत कुंडवा चैनपुर से रक्सौल के बीच 41.04 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर डबलिंग का काम होगा। यह प्रोजेक्ट EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर पूरा किया जाएगा। काम में मिट्टी भराई, ब्लैंकेटिंग, छोटे और बड़े पुल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, लेवल क्रॉसिंग और दूसरे सिविल वर्क शामिल हैं।

        कितने दिन में पूरा होगा प्रोजेक्ट?

        RVNL ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1,095 दिन, यानी करीब 3 साल का समय मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबार का हिस्सा है।

        कंपनी ने साफ किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था ईस्ट सेंट्रल रेलवे में उसके प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का कोई हित नहीं है। यह किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी नहीं है।

        मई में भी मिला था बड़ा ऑर्डर

        इससे पहले मई में RVNL को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की 129.46 करोड़ रुपये की परियोजना में सबसे कम बोलीदाता (L1) चुना गया था।

        उस प्रोजेक्ट में वाराणसी-प्रयागराज सेक्शन में 2×25 KV AT ट्रैक्शन फीडिंग सिस्टम के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशन, स्विचिंग पोस्ट और दूसरे उपकरणों की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इसका मकसद रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर सप्लाई क्षमता को बढ़ाना है।

        RVNL के शेयरों का हाल

        RVNL का शेयर मंगलवार को 1.14% की गिरावट के साथ 221.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 35.36% टूटा है। वहीं, अपने ऑल टाइम हाई लेवल से यह करीब 65% नीचे आ गया है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 647.97% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 46.15 हजार करोड़ रुपये है।

        IT Stocks: दो दिन में आईटी इंडेक्स 6% चढ़ा, क्या TCS, इंफोसिस जैसी कंपनियों का बुरा दौर खत्म? जानिए एक्सपर्ट्स से

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged EPC Project, Indian Railways, IT, IT Stocks, Multibagger Stock, PSU Stocks, Railway Stocks, RVNL, RVNL News, RVNL Order, RVNL Share, RVNL Share Price, stock, Stock in Focus, Stock Market News, TCS, आरवीएनएल शेयर, इंफोसिस, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, रेलवे प्रोजेक्ट, रेलवे शेयर, शेयर बाजार, सरकारी शेयर
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:51 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        69 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार