Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों
        ₹15 लाख की एक FD बनाएं या
        भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम
        K. Annamalai Vs BJP: ‘हर किसी को
        3 reasons to buy the BMW i7
        ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को धोया,
        2026 Hero Xtreme 160R 4V first ride
        Upcoming Kawasaki KLE650 teased ahead of reveal
        • Latest News
          ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों
          ₹15 लाख की एक FD बनाएं या
          भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम
          K. Annamalai Vs BJP: ‘हर किसी को
          3 reasons to buy the BMW i7
          ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को धोया,
          2026 Hero Xtreme 160R 4V first ride
          Upcoming Kawasaki KLE650 teased ahead of reveal

        Stocks to Watch: 7 सितंबर को इन 14 शेयरों पर रहेगी नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Stocks to Watch: सोमवार, 7 सितंबर को बाजार में कई शेयर अहम कारोबारी अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ ने कारोबार विस्तार से जुड़े फैसले लिए हैं। जानिए किन 14 शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

        Mazagon Dock Shipbuilders

        सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी से ₹118 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पांच सब-स्टेशनों के लिए AI बेस्ड कॉम्प्रेहेंसिव इन्फ्रासिक्योर प्रोजेक्ट का है। इसमें सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।

        JSW Steel

        स्टील कंपनी JSW Steel का अगस्त में कंसोलिडेटेड क्रूड स्टील उत्पादन 3% बढ़कर 24.65 लाख टन रहा। घरेलू उत्पादन 4% बढ़कर 23.87 लाख टन हो गया। वहीं, अमेरिका में उत्पादन 11% घटा है।

        NLC India

        सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables गुजरात में 275 MW/550 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता बनी है। यह प्रोजेक्ट गुजरात ऊर्जा विकास निगम की टेंडर प्रक्रिया के तहत मिला है।

        NMDC

        सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में थर्मल कोयले का कमर्शियल उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी FY27 में करीब 10 लाख टन थर्मल कोयला बेचने का लक्ष्य रखती है। इसके साथ कंपनी माइनिंग कारोबार में डायवर्सिफिकेशन पर भी फोकस कर रही है।

        SBI

        सरकारी बैंक State Bank of India वित्त वर्ष 2027 में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती कर सकता है। इनमें क्लर्क और अधिकारी स्तर की नियुक्तियां शामिल होंगी। बैंक इस दौरान 200 से 250 नई शाखाएं भी खोलने की योजना बना रहा है।

        RVNL

        सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RVNL को SJVN Thermal से ₹903 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर बिहार के 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है। SJVN Thermal, SJVN की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

        Lupin

        फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिकी FDA से Modafinil Tablets USP की मंजूरी मिली है। यह दवा 100 mg और 200 mg की क्षमता में है। अमेरिकी बाजार में इस मंजूरी से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है।

        Tata Motors

        ऑटो कंपनी Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल यूनिट ने इटली की Iveco Group के शेयरों के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया है। ऑफर कीमत €14.1 प्रति शेयर है। इससे Iveco Group का वैल्यूएशन करीब €3.82 अरब बैठता है।

        Eicher Motors

        ऑटो कंपनी Eicher Motors ने Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है। बाइक की बुकिंग 4 सितंबर से शुरू हो गई है।

        Brigade Enterprises

        रियल एस्टेट कंपनी Brigade Enterprises ने हैदराबाद के Neopolis में Brigade Barcelona लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से ₹2,700 करोड़ से ज्यादा की रेवेन्यू क्षमता है। यह शहर में कंपनी के विस्तार का नया कदम है।

        Prime Focus

        मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Prime Focus ने ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, NCDs, शेयर वारंट और अन्य इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटीज के जरिए रकम जुटा सकती है।

        CIE Automotive India

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी CIE Automotive India ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी CIE Hosur में ₹120.76 करोड़ का निवेश किया है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए 69.4 लाख पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदकर किया गया है।

        Lemon Tree Hotels

        होटल कंपनी Lemon Tree Hotels ने बिहार के बोधगया में दो प्रॉपर्टीज के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किए हैं। इन दोनों प्रॉपर्टीज से कंपनी के पोर्टफोलियो में 145 कमरे जुड़ेंगे। इससे बिहार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी।

        Cohance Lifescience

        फार्मा कंपनी Cohance Lifescience के तेलंगाना स्थित FDF प्लांट का अमेरिकी FDA ने निरीक्षण किया है। कंपनी को निरीक्षण के बाद Form 483 मिला है। इसमें FDA ने चार ऑब्जर्वेशन दर्ज किए हैं।

        OMCs

        सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs सोमवार को फोकस में रह सकती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर नजर रहेगी। इसका असर पेट्रोलियम कंपनियों की लागत और मार्जिन पर पड़ सकता है।

        Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 12 नए इश्यू, ₹7100 करोड़ से ज्यादा जुटाने की होगी कोशिश

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        अमेरिका में मेहंदी लगाना इतना महंगा? भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताई अपनी प्रति घंटे की फीस
        पार्टी से लौटे बेटा-बहू ने खोला दरवाजा तो कमरे में मिला 63 वर्षीय दवा कारोबारी का शव; CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया:चार पर एक साथ हमला; जंग के बाद होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही 99% घटी
        • ₹15 लाख की एक FD बनाएं या 3 अलग-अलग FD में बांटें? कहां होगा ज्यादा फायदा, समझिए पूरा हिसाब
        • भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर
        • K. Annamalai Vs BJP: ‘हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो…’ अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!
        • 3 reasons to buy the BMW i7 and 3 reasons not to
        • ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को धोया, न्यूजीलैंड को पहुंचाया 225 रनों पर
        • 2026 Hero Xtreme 160R 4V first ride video review
        • Upcoming Kawasaki KLE650 teased ahead of reveal
        • सऊदी अरब पर हूती विद्रियों के हमलों से क्रूड में उबाल, 112 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड
        • पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया
        • बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम, पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार
        • Maharashtra School Holidays 2026: दिवाली पर बच्चों की बल्ले-बल्ले, महाराष्ट्र में 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल
        • पोलिश PM भारत आए,मोदी ने ‘गुड महाराजा’ का जिक्र किया:दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने पोलैंड के 1,000 बच्चों को गुजरात में शरण दी थी
        • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा
        • Bharat Electronics Share Price : 770 करोड़ रुपये की बड़ी डील भी नहीं भर पाई जोश, 2% से ज्यादा टूटा शेयर
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IPO IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        3:57 pm, Oct 22, 2026
        temperature icon 31°C
        clear sky
        35 %
        1013 mb
        6 mph
        Wind Gust: 7 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:11 am
        Sunset: 5:34 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 37% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        25°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 38% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 42% 1014 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 1 mph 46% 1012 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 1 mph 42% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 35% 1013 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1010 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों
        ₹15 लाख की एक FD बनाएं या
        भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम
        K. Annamalai Vs BJP: ‘हर किसी को
        3 reasons to buy the BMW i7
        ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को धोया,
        2026 Hero Xtreme 160R 4V first ride
        Upcoming Kawasaki KLE650 teased ahead of reveal
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार