टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग बिजनेस के ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले का असर उन विदेशी कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में काम करने के लिए कंपनी की वीजा स्पॉन्सरशिप पर निर्भर हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को साल के अंत तक अमेरिका से बाहर रहकर IBM के लिए काम जारी रखने या कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रम्प प्रशासन ने कानूनी इमिग्रेशन और कंपनियों की ओर से स्पॉन्सर किए जाने वाले वीजा की जांच बढ़ा दी है। H-1B और PERM प्रक्रिया पर पड़ेगा असर IBM का फैसला H-1B वीजा प्रोग्राम और PERM प्रक्रिया के तहत आने वाले आवेदनों पर लागू होगा। PERM यानी प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक रिव्यू मैनेजमेंट अमेरिका में रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड पाने की सबसे आम श्रेणी का शुरुआती चरण है। इस प्रक्रिया में कंपनी को यह साबित करना होता है कि जिन पदों के लिए विदेशी कर्मचारी रखे जा रहे हैं, उनके लिए योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इसे लेबर सर्टिफिकेशन भी कहा जाता है। हालांकि, कंपनी की ओर से ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद होने के बाद उन मौजूदा H-1B कर्मचारियों का क्या होगा, जो अब इसके लिए योग्य नहीं रहेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 2026 में IBM ने 1,100 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया अमेरिकी श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, IBM ने 2026 के वित्त वर्ष में 1,100 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया। यह वित्त वर्ष 30 सितंबर को खत्म हुआ। हालांकि, इनमें से कितने कर्मचारियों ने बाद में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया, इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं थी। दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में IBM के वीजा आवेदन काफी कम हैं। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक अमेजन ने 13,715 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया था। यह संख्या IBM के मुकाबले करीब 11 गुना है। एप्पल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने भी IBM की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा वीजा के लिए आवेदन किए थे। ट्रम्प प्रशासन ने वीजा कार्यक्रमों की जांच बढ़ाई IBM का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रम्प प्रशासन H-1B वीजा और रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की जांच सख्त कर रहा है। कर्मचारियों को लंबे समय तक अमेरिका में रखने के लिए कंपनियां आमतौर पर PERM लेबर सर्टिफिकेशन के जरिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया शुरू करती हैं। इस प्रोग्राम की आलोचना भी होती रही है। आरोप लगाए जाते हैं कि कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी के बीच विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन पर रखने को प्राथमिकता देती हैं। ———————————
टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग बिजनेस के ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले का असर उन विदेशी कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में काम करने के लिए कंपनी की वीजा स्पॉन्सरशिप पर निर्भर हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को साल के अंत तक अमेरिका से बाहर रहकर IBM के लिए काम जारी रखने या कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रम्प प्रशासन ने कानूनी इमिग्रेशन और कंपनियों की ओर से स्पॉन्सर किए जाने वाले वीजा की जांच बढ़ा दी है। H-1B और PERM प्रक्रिया पर पड़ेगा असर IBM का फैसला H-1B वीजा प्रोग्राम और PERM प्रक्रिया के तहत आने वाले आवेदनों पर लागू होगा। PERM यानी प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक रिव्यू मैनेजमेंट अमेरिका में रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड पाने की सबसे आम श्रेणी का शुरुआती चरण है। इस प्रक्रिया में कंपनी को यह साबित करना होता है कि जिन पदों के लिए विदेशी कर्मचारी रखे जा रहे हैं, उनके लिए योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इसे लेबर सर्टिफिकेशन भी कहा जाता है। हालांकि, कंपनी की ओर से ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद होने के बाद उन मौजूदा H-1B कर्मचारियों का क्या होगा, जो अब इसके लिए योग्य नहीं रहेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 2026 में IBM ने 1,100 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया अमेरिकी श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, IBM ने 2026 के वित्त वर्ष में 1,100 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया। यह वित्त वर्ष 30 सितंबर को खत्म हुआ। हालांकि, इनमें से कितने कर्मचारियों ने बाद में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया, इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं थी। दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में IBM के वीजा आवेदन काफी कम हैं। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक अमेजन ने 13,715 से ज्यादा H-1B वीजा के लिए आवेदन किया था। यह संख्या IBM के मुकाबले करीब 11 गुना है। एप्पल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने भी IBM की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा वीजा के लिए आवेदन किए थे। ट्रम्प प्रशासन ने वीजा कार्यक्रमों की जांच बढ़ाई IBM का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रम्प प्रशासन H-1B वीजा और रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की जांच सख्त कर रहा है। कर्मचारियों को लंबे समय तक अमेरिका में रखने के लिए कंपनियां आमतौर पर PERM लेबर सर्टिफिकेशन के जरिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया शुरू करती हैं। इस प्रोग्राम की आलोचना भी होती रही है। आरोप लगाए जाते हैं कि कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी के बीच विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन पर रखने को प्राथमिकता देती हैं। ———————————
एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। इस मामले में एनवीडिया के बोर्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है। कंपनी के ज्यादातर बड़े फैसले हुआंग ही लेते हैं और 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं। कंपनी में फिलहाल कोई ऐसा बड़ा अधिकारी नहीं है, जो उनकी जगह ले सके। ऐसे में अगर बोर्ड उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि एनवीडिया की कमान किसे सौंपी जाए? गेमिंग चिप बनाने वाली कंपनी को AI का बादशाह बनाया जेन्सन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। शुरुआती दौर में कंपनी वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी GPU चिप बनाती थी। इनका इस्तेमाल गेम में बेहतर ग्राफिक्स दिखाने के लिए होता था। 2006 में हुआंग ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने समझ लिया था कि भविष्य में इन चिप्स का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने में भी हो सकता है। इसके बाद उन्होंने AI के लिए खास चिप और सॉफ्टवेयर बनाने में अरबों डॉलर लगा दिए। उनका यह दाव सही साबित हुआ। आज AI से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में एनवीडिया के चिप्स का इस्तेमाल होता है। कंपनी का इस बाजार में करीब 90% हिस्सा है। एनवीडिया दुनिया की पहली सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बनी, जिसका बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा। एलन मस्क और लैरी एलिसन भी मांग चुके हैं चिप्स एनवीडिया के चिप्स के लिए दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां कितनी बेताब हैं, इसका अंदाजा एक डिनर की घटना से लगाया जा सकता है। 2024 में एक रात ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और टेस्ला-स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क, एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के साथ डिनर कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने हुआंग से ज्यादा चिप्स देने की गुजारिश की। एलिसन ने बाद में इस घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने हुआंग से यहां तक कह दिया था, ‘कृपया हमारा पैसा ले लीजिए। जितना ले रहे हैं, उससे ज्यादा लीजिए। हमें आपसे और चिप्स चाहिए।’ यानी दुनिया के दो बड़े कारोबारी भी उस वक्त हुआंग के सामने ज्यादा चिप्स पाने के लिए गुहार लगा रहे थे। कंपनी की इसी कामयाबी ने हुआंग को टेक्नोलॉजी की दुनिया का चर्चित चेहरा बना दिया। एनवीडिया की डेवलपर कॉन्फ्रेंस में उन्हें सुनने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। कई कार्यक्रमों में लोग उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ लगा देते हैं। कंपनी के हर बड़े फैसले में हुआंग की चलती है हुआंग के पास एनवीडिया की 3.56% हिस्सेदारी है। वे कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक भी हैं। कंपनी में उनका दबदबा सिर्फ शेयरों तक सीमित नहीं है। वे रोजमर्रा के काम से लेकर बड़े कारोबारी फैसलों तक में सीधे शामिल रहते हैं। अमेरिकी सरकार की AI और चिप नीतियों पर भी उनका असर रहा है। कंपनी पर उनकी इतनी मजबूत पकड़ की एक वजह उनका काम करने का तरीका भी है। एनवीडिया में 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं। यानी कंपनी के बड़े अधिकारियों को भी अपने फैसलों के लिए बीच के कई स्तरों से नहीं गुजरना पड़ता। हुआंग पद और रैंक के आधार पर काम बांटने के बजाय अलग-अलग प्रोजेक्ट पर ध्यान देते हैं। 2023 में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि कौन किसके नीचे काम करता है, इसका चार्ट बनाना उन्हें समझ नहीं आता। वे प्रोजेक्ट के हिसाब से बैठकें करते हैं। इनमें कॉलेज से नए निकले कर्मचारी से लेकर कंपनी के बड़े अधिकारी तक शामिल होते हैं। हर कोई सीधे उनके सामने अपनी बात रख सकता है। हुआंग का दावा है कि वे रोजाना कंपनी के कर्मचारियों के हजारों ईमेल पढ़ते हैं। उनके काम करने के इस तरीके की तुलना एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से की जाती है। जॉब्स की तरह हुआंग भी कंपनी के लगभग हर अहम काम पर खुद नजर रखते हैं और बड़े फैसलों में सीधे शामिल होते हैं। बोर्ड में भी हुआंग के पुराने कारोबारी साझेदार एनवीडिया के बोर्ड में कुल 11 सदस्य हैं। इनमें कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेन्सन हुआंग भी शामिल हैं। बोर्ड के सदस्यों में दो ऐसे लोग हैं, जो उन निवेश कंपनियों से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने 1993 में एनवीडिया में शुरुआती निवेश किया था। वहीं, दो और सदस्य 1990 के दशक में एनवीडिया के साथ काम करने वाली चिप डिजाइन कंपनी सिंप्सिस से जुड़े रहे हैं। कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक, एनवीडिया में असली फैसले जेन्सन हुआंग ही लेते हैं। बोर्ड की भूमिका कंपनी के कामकाज में ज्यादा नहीं रही है। अब वही बोर्ड हुआंग के खिलाफ जांच कर रहा है। बोर्ड ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे लगे कि एनवीडिया की गोपनीय जानकारी चीन तक पहुंची है या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान हुआ है। ट्रम्प से नजदीकी, अमेरिकी AI नीतियों पर भी असर हुआंग की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ भी अच्छी नजदीकी है। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती है। एक बार टेक्नोलॉजी समिट के दौरान भी ट्रम्प ने हुआंग को अचानक फोन लगा दिया था। हुआंग ने पिछले साल ट्रम्प को चीन को चिप बेचने पर लगी पाबंदियां हटाने के लिए मनाया था। हुआंग का तर्क था कि चीन जैसे बड़े बाजार से अमेरिकी कंपनियों को पूरी तरह दूर रखने से उनका कारोबार प्रभावित होगा और चीन अपनी चिप इंडस्ट्री को तेजी से आगे बढ़ा सकता है। इस तरह हुआंग सिर्फ एनवीडिया का कारोबार ही नहीं संभालते, बल्कि अमेरिकी सरकार की टेक्नोलॉजी नीतियों को प्रभावित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। बेटे-बेटी और दामाद को भी कंपनी में बड़े पद बेटा स्पेंसर हुआंग: कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर हैं। रोबोटिक्स से जुड़े कामों में उनकी बड़ी भूमिका है। बेटी मैडिसन हुआंग: प्रोडक्ट मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हैं। वे रोबोटिक्स के साथ कंपनी के संचार और मार्केटिंग का काम भी देखती हैं। दामाद निको कैप्रेज: कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट का काम संभालते हैं। परिवार के सदस्यों को मिल रही इन जिम्मेदारियों से कंपनी के कुछ कर्मचारी नाराज भी हैं। उन्हें लगता है कि हुआंग अपने बच्चों को भविष्य में कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार कर रहे हैं। इससे कंपनी के भीतर काम करने के तरीके पर भी असर पड़ा है। बैठकों में हुआंग के बच्चों की अपने पिता तक सीधी पहुंच होती है। वहीं, कंपनी के हर बड़े फैसले में आखिरी मंजूरी हुआंग ही देते हैं। कुछ ग्राहक, सप्लायर और कारोबारी सलाहकार भी अब उनके बच्चों के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं। हुआंग हटे तो कौन संभालेगा एनवीडिया? फिलहाल यह साफ नहीं है कि जांच कब तक पूरी होगी। यह भी तय नहीं है कि जांच के बाद हुआंग को CEO पद से हटाया जाएगा या नहीं। लेकिन अगर उन्हें हटाया जाता है तो कंपनी के सामने नया बॉस चुनने की चुनौती होगी। हुआंग ने खुद कहा है कि उनकी जगह लेने के लिए कंपनी में कई लोग हैं। उनके बेटे और बेटी भी इनमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि, एनवीडिया का कामकाज काफी हद तक हुआंग के भरोसे चलता है। कंपनी के बड़े फैसले वही लेते हैं। ऐसे में उनके हटने पर कंपनी को संभालना आसान नहीं होगा। बोर्ड के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हुआंग नहीं रहे तो एनवीडिया की कमान किसे सौंपी जाए? ————————— यह खबर भी पढ़ें… एनवीडिया CEO का चीनी महिला से अफेयर:पत्नी-बच्चों से माफी मांगी, अमेरिका को शक- चीन के लिए जासूसी कर रही थी
दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने एक चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मान ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Asian Market Today: मिडटर्म चुनाव नतीजों से पहले कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहें । चिप स्टॉक्स संभलने से S&P 500 और नैस्डैक की 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा। एप्पल पर दबाव से डाओ फिसला। इधर एशिया भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.1% की मामूली बढ़त रही, क्योंकि क्षेत्र के ज्यादातर बाजार तेजी के साथ खुले। दक्षिण कोरिया के बाजार सबसे आगे रहे, जहां कोस्पी (Kospi) में 1.48% की उछाल आई। इसके विपरीत, जापान के बाजारों में गिरावट दिखी; मंगलवार को छुट्टी के बाद खुले इन बाजारों में निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.55% गिर गया, जबकि व्यापक टोपिस्क (Topix) इंडेक्स में 0.67% की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स में 0.5% की गिरावट के संकेत मिले।
भारत में, GIFT निफ्टी ने घरेलू शेयर बाजारों के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत दिए। इससे पहले लगातार चार दिनों तक बाजार में तेजी रही थी, जिसमें निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 29 अक्टूबर के निचले स्तर से 1,300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। इस तेजी के साथ निफ्टी 22,500 के स्तर से ऊपर आ गया है और अब 24,000 के स्तर तक पहुंचने के लिए बस एक अच्छे कारोबारी सत्र की जरूरत है।
चीन में, बीजिंग के बाजार हस्तक्षेपों ने भी माहौल को प्रभावित किया। मंगलवार को उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने हांगकांग में एक स्वतंत्र और खुले आर्थिक माहौल का समर्थन करने का वादा किया।
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने बैंकों के लिए विदेशी मुद्रा आरक्षित आवश्यकता (foreign-currency reserve requirement) को 4% से बढ़ाकर 6% कर दिया है, जो 15 नवंबर से लागू होगा।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से ‘ऑनशोर युआन’ (चीन की मुख्य भूमि की मुद्रा) की लगातार 13 दिनों की तेजी पर विराम लग गया। 1996 के बाद यह सबसे लंबी लगातार तेजी थी। इस साल मजबूत निर्यात और कॉर्पोरेट कन्वर्जन फ्लो के कारण, डॉलर के मुकाबले युआन में 4% से ज्यादा की मजबूती आई थी।
शुरुआती एशियाई कारोबार में, ‘ऑफशोर युआन’ 6.6651 के स्तर पर लगभग स्थिर रहा, जबकि जापानी येन में 0.2% की तेजी आई और यह 158.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बाजार का रुख वॉल स्ट्रीट से तय हुआ, जहां मंगलवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी आई क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में फिर से तेजी देखने को मिली। हालांकि, बाद में अमेरिकी फ्यूचर्स ने अपनी बढ़त गंवा दी। नैस्डैक 100 कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.7% तक की बढ़त खत्म हो गई और वे 0.3% गिर गए, जबकि S&P 500 कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.5% तक की तेजी वापस घट गई।
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स को बढ़त
ऐसा लगता है कि ट्रेडर्स ने अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) की शुरुआती गिनती और उन प्रेडिक्शन मार्केट्स (अनुमान लगाने वाले बाजारों) पर प्रतिक्रिया दी है, जो डेमोक्रेट्स की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। मंगलवार को लाखों अमेरिकियों ने अपना वोट डाला; इन चुनावों से यह तय होगा कि कांग्रेस पर किसका नियंत्रण होगा।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पॉलीमार्केट (Polymarket) के अनुमानों में डेमोक्रेट्स के ‘हाउस’ (प्रतिनिधि सभा) जीतने की संभावना लगभग 98% है, और उनके ‘सीनेट’ जीतने की संभावना करीब 88% है। इसका मतलब यह होगा कि वे दोनों सदनों में जीत हासिल कर सकते हैं।
क्रूड में उतार-चढ़ाव जारी
इस बीच, दो दिनों की गिरावट के बाद तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि ट्रेडर्स अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर मिल रहे मिले-जुले संकेतों को समझने की कोशिश कर रहे थे।
मंगलवार को 104 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद होने के बाद, एशियाई बाजार के शुरुआती घंटों में ब्रेंट क्रूड 104.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) मंगलवार को लगभग 5 डॉलर की रेंज में उतार-चढ़ाव के बाद 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा।

त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पष्ट किया है कि सभी मूल्य के नोट बाजार में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। केंद्रीय बैंक ने सोशल मीडिया पर आरबीआई गवर्नर के नाम से प्रचारित एक फर्जी सर्कुलर के सामने आने के बाद यह स्पष्टीकरण दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि उसे पता चला है कि कुछ तत्व इस फर्जी सर्कुलर को फैला रहे हैं।
Also Read : एप्पल का तिमाही राजस्व 114 अरब डॉलर पर, भारत में भी रिकॉर्ड बिक्री
इस सर्कुलर में, जिस पर आरबीआई गवर्नर के फर्जी दस्तावेज भी हैं, कहा गया है कि त्योहारी सीजन में 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के कम मूल्य वाले नोटों की कमी हो सकती है।
आरबीआई ने अपने पोस्ट में लिखा है, सर्वप्रथम यह स्पष्ट किया जाता है कि आरबीआई के वॉल्ट और करेंसी चेस्ट में सभी मूल्य के, जिनमें छोटे मूल्य वर्ग के नोट भी शामिल हैं, पर्याप्त नोट उपलब्ध हैं। इसलिए, उस फर्जी सर्कुलर में दी गई जानकारी भ्रामक है।
केंद्रीय बैंक ने आम लोगों से अपील की है कि वे गलत और भ्रामक जानकारियों की बजाय ऐसे मामलों में केवल आरबीआई द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
Pic Credit : UNI

अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने गत 26 सितंबर को समाप्त तिमाही में 114 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व कमाया और इस दौरान भारत समेत कई बाजारों में उसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई।
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो में कंपनी ने सोमवार को 26 सितंबर को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे साल के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही में कुल राजस्व, आईफोन से प्राप्त राजस्व और प्रति शेयर आय के नये रिकॉर्ड बने हैं। साथ ही सेवा से प्राप्त राजस्व भी अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
कंपनी का तिमाही राजस्व 114.5 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। प्रति शेयर आय 2.10 डॉलर पर पहुंच गई। इसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कंपनी ने प्रति शेयर 0.27 डॉलर के लाभांश की घोषणा की है। कुल मिलाकर 28 अरब डॉलर लाभांश के रूप में वितरित किए जाएंगे। इसका भुगतान 16 नवंबर को किया जाएगा जिसके लिए 12 नवंबर 2026 का शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा।
परिणामों के बाद मीडिया से बात करते हुए एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन टर्नस ने बताया कि कंपनी ने अमेरिका, यूरोप, चीन और शेष एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में सितंबर तिमाही के रिकॉर्ड बनाए। विकसित और उभरते, दोनों तरह के बाजारों में सितंबर तिमाही का राजस्व नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इसके साथ ही भारत में भी अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
Also Read : शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछला
उन्होंने बताया कि चौथी तिमाही में आईफोन से 57.6 अरब डॉलर की कमाई हुई है जो एक साल पहले के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। यह कंपनी की कुल आय का 50 प्रतिशत है। अमेरिका और चीन में दहाई अंक की अच्छी वृद्धि रही जिससे राजस्व रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।
अमेरिका, चीन और भारत में पुराने फोन से नए फोन पर जाने वाले ग्राहकों के मामले में भी कंपनी ने सितंबर तिमाही का रिकॉर्ड बनाया। अपग्रेडर्स के लिहाज से भी यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन वित्तीय वर्ष रहा।
श्री टर्नस ने कहा कि कंपनी इस साल का समापन अपने अब तक के सबसे शानदार लाइनअप के साथ कर रही है। इसमें ‘आईफोन डुओ’ भी शामिल है, जो मूल आईफोन के बाद सबसे बड़ा बदलाव लाने वाला आईफोन है। साथ ही आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स भी इस लाइनअप का हिस्सा हैं। पहली बार मैक (डेस्कटॉप) में ‘टच’ सुविधा जोड़ी गई है।
एप्पल के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने कहा कि पूरे साल के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 479 अरब डॉलर रहा जो अब तक का रिकॉर्ड है। प्रति शेयर आय में भी दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
मैक की बिक्री से कंपनी की कमाई 10.8 अरब डॉलर रही जो पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इसमें मैकबुक नियो और मैकबुक प्रो का सबसे अधिक योगदान रहा। सेवाओं से प्राप्त राजस्व 31.6 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसमें साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। श्री पारेख ने बताया कि लातिन अमेरिका और भारत जैसे कई उभरते बाजारों में सेवाओं से प्राप्त राजस्व का नया रिकॉर्ड बना है।
Pic Credit : UNI
Asian Market Today: चिप और AI शेयरों में फिर तेज बिकवाली से ऊपरी स्तरों से अमेरिकी बाजार फिसले। नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा नीचे फिसला। S&P में भी दबाव दिखा। हालांकि डाओ जोंस बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। उधर एशियाई बाजारों की शुरुआत कमजोर रही। कॉस्पी भी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसला।
MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.5% नीचे आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में 3.34% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। ताइवान के TAIEX में 1.21% की गिरावट आई। ‘कल्चर डे’ के कारण जापानी बाजार बंद रहे, लेकिन हैंग सेंग फ्यूचर्स 0.7% ऊपर रहा।
भारत में, साप्ताहिक ऑप्शंस एक्सपायरी से पहले GIFT निफ्टी ने बेंचमार्क सूचकांक के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह दोहराकर बाजार को एक और सहारा दिया कि वह आगामी बजट में इक्विटी टैक्सेशन (शेयरों पर लगने वाले कर) से जुड़े सभी विचारों पर गौर करेंगी।
ट्रेडर्स इस बात पर नजर रखेंगे कि क्या बाजार फिर से ऊपर चढ़ने की कोशिश करने से पहले, सोमवार के ‘क्लोजिंग ऑक्शन सेशन’ में हासिल की गई लगभग 100 अंकों की बढ़त को गंवा देता है या नहीं। निफ्टी के लिए अब 23,500 के स्तर पर एक अहम रेजिस्टेंस (बाधा) है, जबकि 23,250 से 23,200 के बीच सपोर्ट मौजूद है।
निवेशकों का ध्यान अब चीनी शेयरों की ओर भी जा रहा है। चीन के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह वित्तीय संस्थानों से ‘स्टॉक-सपोर्ट टूल्स’ (बाजार को सहारा देने वाले साधनों) का अधिक इस्तेमाल करने और उनकी शर्तों को बेहतर बनाने के लिए कहेगा, ताकि बाजार में स्थिरता लाई जा सके।
जापानी येन 157.92 प्रति डॉलर के आसपास रहा, जबकि ऑफशोर युआन 6.6468 के करीब बना रहा।
यूएस मार्केट का हाल
टेक्नोलॉजी शेयरों ने बाजार का रुख तय किया। अमेरिकी चिप कंपनियों के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई, जिससे कुल गिरावट 12% तक पहुंच गई। वहीं, नैस्डैक 100 (Nasdaq 100) अपने उच्चतम स्तर से 10% गिर गया, जो इसे ‘टेक्निकल करेक्शन’ (तकनीकी सुधार) के दायरे में ले आया है।
अमेरिकी बाजार में कारोबार के अंतिम घंटों के दौरान एप्पल (Apple) के शेयरों में गिरावट आई। कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस के नेतृत्व में अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट जारी की, जिसमें मिला-जुला आउटलुक देखने को मिला। बिक्री के अच्छे अनुमानों पर, कम प्रॉफिट मार्जिन (मुनाफे का मार्जिन) का असर भारी पड़ गया।
इस बीच, एंथ्रोपिक (Anthropic) ने बताया कि उसके तिमाही राजस्व में 12 गुना की उछाल आई है। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले वर्षों में 895 अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना बना रही है।
अमेरिका में होने वाले ‘मिडटर्म चुनाव’ (मध्य-अवधि चुनाव) भी बाजार में एक अतिरिक्त सावधानी का माहौल पैदा कर रहे हैं। नेड डेविस रिसर्च की एक स्टडी में पाया गया है कि 1930 के बाद से, मिडटर्म चुनावों के बाद वाले साल में S&P 500 में औसतन 14% की बढ़त देखी गई है। लेकिन, अगर राष्ट्रपति की पार्टी ‘हाउस’ (संसद का निचला सदन) में हार जाती है, तो यह बढ़त केवल 8.8% रही है।
मार्केट रिबेलियन के CEO और चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट, मार्क लोप्रेस्टी ने न्यूज़नेशन को बताया कि मिडटर्म चुनावों के बाद आमतौर पर बाज़ार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि निवेशकों को अनिश्चितता पसंद नहीं होती।
इन अहम इवेंट्स पर बाजार की नजर टिकीं
इसके अलावा, ट्रेडर्स मंगलवार को US जॉब ओपनिंग के डेटा, गुरुवार को जॉबलेस क्लेम्स (बेरोजगारी भत्ते के दावे) और शुक्रवार को पेरोल रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा उद्धृत अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अक्टूबर में जॉब ग्रोथ दोगुनी से ज़्यादा होकर 65,000 तक पहुंच सकती है, जबकि बेरोजगारी दर 4.2% पर स्थिर रहने की उम्मीद है।
क्रूड में दबाव
ईरान में युद्ध खत्म करने की दिशा में राजनयिक प्रगति की उम्मीदों के बीच, कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में 7% से ज़्यादा की गिरावट आई। यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है, जिससे बाज़ार को काफी राहत मिली है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि सर्वोच्च नेता ने उनकी सरकार को शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए ज़्यादा अधिकार दिए हैं।
US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वे एक समझौता करना चाहते हैं, और ऐसा हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि कीमतों में गिरावट इसलिए आई है क्योंकि “ऐसा लगता है कि सब कुछ बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहा है।”
Ramayana: एआर रहमान ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड’ के एक गाने ‘मंगल रंग’ को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी है। हंस जिमर के साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे रहमान ने कहा कि वे खुद अपने सबसे पहले आलोचक हैं और वे यह उम्मीद नहीं करते कि संगीत से जुड़ा उनका हर फैसला तुरंत सबको पसंद आ ही जाए।
इस गाने के रिलीज होने के बाद सुनने वालों की राय बंट गई थी। कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया कि पौराणिक महाकाव्य से जुड़ी इस रचना को ‘कव्वाली’ जैसा रूप क्यों दिया गया। हालांकि रहमान का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए संगीत जल्दबाजी में तैयार नहीं किया जाता। बल्कि किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले उससे जुड़े विचारों पर महीनों तक काम किया जाता है और उन्हें समय दिया जाता है।
वे खुद अपने ‘पहले आलोचक’ हैं
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में रहमान ने इस बात को खारिज कर दिया कि वे जो भी धुन बनाते हैं, उसे तुरंत पसंद कर लेते हैं। उन्होंने कहा- “मैं खुद अपना पहला आलोचक हूं। ऐसा नहीं है कि मैं जो भी बनाता हूं, मुझे वह सब पसंद ही आ जाए।” रहमान के अनुसार कभी-कभी किसी रचना की खूबियों को सामने आने में समय लगता है। उन्होंने इसकी तुलना अचार से की, जो समय के साथ और बेहतर होता जाता है।
उन्होंने कहा- “कभी-कभी आपको चीजों को समय देना पड़ता है, जैसे कि अचार… कुछ धुनें ऐसी होती हैं जो जितनी पुरानी होती हैं, उतनी ही बेहतर होती जाती हैं।”रहमान ने यह भी माना कि हर सुनने वाले को तुरंत यह समझ नहीं आ सकता कि किसी खास संगीत शैली या रास्ते को क्यों चुना गया है। उन्होंने कहा कि एक समय के बाद संगीतकार को हर प्रतिक्रिया के हिसाब से अपना काम बदलना बंद कर देना चाहिए।
एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का जिक्र करते हुए रहमान ने कहा- “अगर आप हर किसी को खुश करना चाहते हैं, तो जाकर आइसक्रीम बेचें।”
‘मंगल रंग’ कैसे तैयार हुआ
‘मंगल रंग’ में रामायण के लीड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हैं। इस गाने के संगीत को लेकर ऑनलाइन आलोचना भी हुई, लेकिन असल में यह रचना कई शास्त्रीय शैलियों से प्रेरित है। रहमान ने इसमें ‘बिलावल’ के शुद्ध स्वरों का इस्तेमाल किया है, साथ ही ‘मांड’ (जो भजन और शादी-ब्याह के संगीत से जुड़ा राग है) और ‘पहाड़ी’ राग की झलक भी शामिल की है।
कोशिश यह थी कि एक ऐसा संगीत तैयार किया जाए जो पारंपरिक और भक्तिपूर्ण माहौल में फिट बैठे, बिना किसी पुराने ढांचे की नकल किए। इस पर हुई बहस के बावजूद ‘मंगल रंग’ रिलीज होने के हफ्ते में ही यूट्यूब के ट्रेंडिंग म्यूजिक चार्ट पर नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया।
त्योहारों के सीजन में भी Apple के iPhone की काफी मांग होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। त्योहारी सीजन में भी Apple के iPhone की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। फोन की बढ़ती कीमतों और ग्राहकों की कम होती दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत 1 से 14 नवंबर तक iPhone 17 खरीदने पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। माना जा रहा कि इस ऑफर के जरिए कंपनी अपने नए प्रीमियम आईफोन की बिक्री बढ़ाना चाहती है। हाल ही में नए मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यह छूट ग्राहकों को राहत दे सकती है।
इस साल Apple ने नए iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सितंबर में सामान्य iPhone 18 मॉडल पेश नहीं किया। आइए जानते हैं इसके बारे में
Apple दे रहा ये ऑफर
मनीकन्ट्रोल इंग्लिश के मुताबिक, रिटेल दुकानदारों को भेजी गई जानकारी के अनुसार, इस ऑफर में iPhone 17 खरीदने पर मिलने वाला कैशबैक बढ़ा दिया गया है। पूरी रकम एक साथ कार्ड से भुगतान करने पर अब 4,000 रुपये की जगह 7,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, EMI पर फोन खरीदने वालों को पहले मिलने वाले 5,000 रुपये के बजाय 8,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। खास बात ये है कि ये ऑफर iPhone 17 के सभी रंगों और मॉडल पर लागू होगा।
इस ऑफर का लाभ देने के लिए रिटेल दुकानदारों को भी इसमें शामिल होना होगा। उन्हें हर बिकने वाले iPhone 17 पर 1,000 रुपये देने होंगे। ये पैसा Pine Labs या Paytm के जरिए अपने आप कट जाएगा। इसके लिए कंपनी के मुख्य कार्यालय और फोन बेचने वाले स्टोर, दोनों की मंजूरी जरूरी होगी।
मॉर्केट में कम हुई iPhone की मांग
इस बढ़े हुए कैशबैक का मकसद त्योहारों के दौरान ग्राहकों को iPhone 17 खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। दरअसल, भारत में आईफोन की बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। खबरों के मुताबिक, दशहरे के आसपास रिटेल दुकानदारों की बिक्री में करीब 30 फीसदी तक गिरावट आई थी। वहीं, दिवाली के दौरान भी फोन की मांग कम रहने का अनुमान है। इसी वजह से Apple ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कैशबैक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, दुकानदारों ने कहा कि त्योहारों से पहले ज्यादा बिक्री की उम्मीद में उन्होंने पहले से ही आईफोन का स्टॉक जमा कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद iPhone 15, 16 और 17 सीरीज समेत पुराने मॉडल की बिक्री धीमी बनी हुई है।
आईफोन की बिक्री में होगी गिरावट
एक्सपर्ट के मुताबिक, आईफोन की बढ़ती कीमतों और कम छूट के कारण ग्राहक नया फोन खरीदने से बच रहे हैं। लोग पुराने फोन को भी लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में Apple की बिक्री बनाए रखने के लिए iPhone 17 काफी अहम हो गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत में Apple के आईफोन की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा घट सकती है। साल 2025 में कंपनी ने 1.43 करोड़ आईफोन बेचे थे, लेकिन इस साल बिक्री कम रहने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह साल के आखिरी छह महीनों में कम मांग होना है। हालांकि, बाकी स्मार्टफोन कंपनियों के मुकाबले Apple पर इसका असर कम पड़ सकता है।

