Swara Bhasker: हाथी….भैंस हो गई है…हां बढ़ गया मेरा वोट तो क्या?, ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिख स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन शनिवार को शुरू हुआ। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो की कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके ब्लाउज पर ‘मोटी’ शब्द कढ़ाई करके लिखा हुआ था। इस कारण वह काफी हाई लाइट रहीं। उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों किया। स्वरा ने कहा कि पिछले तीन सालों से डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें शर्मिंदा किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर ने ‘मोटी’ शब्द को एक्सेप्ट कर लिया है

स्वरा ने शो में गर्व के साथ अपना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउजा दिखाया और सहवाग को बताया कि पिछले तीन सालों में उन्हें किन चीजों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी तीन साल की है। वहीं तीन साल से लोग… अजनबी लोग, जिन्हें मैं बिल्कुल नहीं जानती सोशल मीडिया पर और दूसरी जगहों पर मुझे ट्रोल कर रहे हैं।”

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन की वजह से उन्हें जो नाम दिए गए, उनके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा कि मैं ये सब हो गई हूं। अब मैं आपके इन सभी शब्दों को स्वीकार करती हूं और अपनाती हूं।”

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन पर ट्रोलिंग का जवाब दिया

इस साल मई में स्वरा ने सोशल मीडिया पर 2018 की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लोगों ने असंवेदनशील कमेंट्स किए। उन्होंने जवाब में लिखा, “यह एक ऐसी बात है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात कहूंगी! पिछले कुछ सालों में मुझे जिस तरह के गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ा है – क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद मेरा शरीर बदल गया है और क्योंकि मैं इंटरनेट पर मौजूद अजनबियों की तय समय-सीमा के हिसाब से वजन कम करने से इनकार करती हूं… यह बहुत अजीब है!

उन्होंने आगे कहा- मैं यह बात बार-बार कहना चाहती हूं। महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्सुअलाइजेशन या ग्लैमर के लिए कपड़े टांगने का जरिया बनना नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “बच्चे के जन्म के बाद मैंने ‘बाउंस बैक’ न करने का फैसला किया। क्योंकि एक बार जब आप माता-पिता बन जाते हैं तो आप पीछे नहीं लौट सकते। आप जिंदगी भर माता-पिता ही रहते हैं। जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और यह ठीक है। बेशक हम अपनी पुरानी जिंदगी, अपने युवा और आजाद रूप और अपने पतले और सुडौल शरीर को याद करते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे अपने युवा और पतले रूप को ही आदर्श मानते रहना—अपने शरीर पर ‘बाउंस बैक’ करने या अतीत के उन रूपों में फिट होने का दबाव डालना जो अब नहीं रहे—एक तरह की क्रूरता है।”

‘राइज एंड फॉल’ को Prime Video और MX Player पर देखा जा सकता है। नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं। करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहज़ाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, राज ग्रोवर, इरीना रुदाकोवा और अनीश भागा भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं।

Sunil Pal: ‘हनुमान अंश’ ने 500 करोड़ कमाए, आपकी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाती, सुनील पाल ने सलमान खान पर कसा तंज

Sunil Pal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के लुक और काम को लेकर उन्हें ट्रोल किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की, जो पसंद का काम न होने पर एक्टर्स को अपशब्द कहते हैं। वहीं ‘बिग बॉस 20 वीकेंड का वार’ के दौरान बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच कैटरीना कैफ का बचाव किया। अब कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान की इस तीखी प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखी है और एक्टर को ही “ट्रोल” किया है, साथ ही शो को “गटर” भी कहा है।

सुनील पाल ने क्या कहा?

सुनील को हाल ही में एक कार्यक्रम में देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की। सेलिब्रिटी ट्रोलिंग पर सलमान के कमेंट के बारे में पूछे जाने पर कॉमेडियन ने कहा, “हमने सलमान खान को बनाया। सलमान खान ने हमें नहीं बनाया। सलमान खान आज हम सभी की वजह से, भारत के लोगों की वजह से स्टार हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी हैं।

सलमान खान, शाहरुख खान, सब लोग सबक ले लीजिये, आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है। हनुमान अंश से 500 करोड़ कमाए जो 2 करोड़ में बनी है और 500 करोड़ की फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है। शरम आनी चाहिए आपको।

उन्होंने आगे कहा- “आप इतने बड़े स्टार हैं कि आपने कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया है और छोटे लोग फिल्में नहीं बना पा रहे हैं। भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा की कृपा से ‘हनुमान अंश’ इतनी कमाई कर पाई।” सुनील ने सलमान से ‘बिग बॉस’ बंद करने को भी कहा और इसे “गटर शो” बताया। उन्होंने कहा कि इस शो में ऐसे सेलिब्रिटी आते हैं, जो देश के लिए “बड़ा नुकसान” हैं और शो उन्हें स्टार बना देता है।

सलमान खान ने क्या कहा?

‘वीकेंड का वार’ के दौरान, सलमान ने इस बारे में बात की कि कैसे सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया जाता है। होस्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर “बूढ़ा” कहे जाने के बाद उन्हें भी ऐसी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और कुछ लोगों ने उनके नए गंजे लुक का मजाक भी उड़ाया था। एक्टर ने कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया और कहा, “प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो वह फिर से शेप में आ जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।”

बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स के जवाब में उन्होंने शो पर अपनी शर्ट उतार दी और दूसरों को नीचा दिखाकर पैसे कमाने वालों की आलोचना करते हुए उन्हें पैरासाइट कहा। होस्ट ने उन एक्टर्स का भी बचाव किया, जो राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं करते और पैपराजी कल्चर की आलोचना की। उन्होंने महिला एक्टर्स की गलत तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की आलोचना की और महिलाओं को सलाह दी कि अगर उन्हें असहज महसूस हो तो वे फोटोग्राफर्स को थप्पड़ मार दें। वरुण धवन, नेहा धूपिया और रोहित शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने सेलिब्रिटी ट्रोलिंग पर सलमान के रुख का समर्थन किया।

सलमान खान के सपोर्ट में उतरीं महिमा चौधरी, ऑनलाइन ट्रोलिंग पर कही बड़ी बात!

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सलमान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में उन लोगों पर निशाना साधा जो उनकी उम्र और लुक्स को लेकर मजाक उड़ाते हैं।

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी सेलिब्रिटी जब सार्वजनिक जगह पर नजर आता है तो उसके लुक से लेकर कपड़ों और शरीर तक पर लोग अपनी राय देने लगते हैं। कुछ समय पहले कैटरीना कैफ के डिलीवरी के बाद के लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए गए थे, जिस पर सलमान खान ने ट्रोलिंग का विरोध किया था। अब उनकी ‘बागबान’ को-स्टार महिमा चौधरी ने भी सलमान की बात का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि जब वह खुद कहीं जाती हैं तो कमेंट्स में भी कई तरह की बातें देखने को मिलती हैं। लोगों को दूसरों में कमियां निकालने के बजाय अपने जीवन और अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए।

महिमा चौधरी ने सलमान की बात का सपोर्ट किया

जब महिमा चौधरी से पूछा गया कि क्या सलमान खान का ट्रोलर्स को जवाब देना सही था, तो वह सलमान के समर्थन में उतर आई हैं। महिमा ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ पैसों के लिए सेलिब्रिटीज की कमियां निकालते हैं और खुद को स्मार्ट दिखाने की कोशिश करते हैं। महिमा ने कहा कि इस मुद्दे पर सलमान का बोलना बिल्कुल जरूरी था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में बेवजह दखल न दें और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें करने से बचें। सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ के दौरान प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बढ़े वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और किसी महिला का अपने बच्चे व परिवार के साथ समय बिताना बिल्कुल गलत नहीं है। सलमान ने इसी बातचीत में बिना नाम लिए कैटरीना कैफ का भी बचाव किया था। कैटरीना को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के बाद ट्रोल किया गया था।

सलमान ने खुद के लुक पर भी दिया ये जवाब

सलमान ने कहा था कि उन्हें पता है कौन उन्हें ट्रोल करता है, लेकिन वह रिएक्ट नहीं करना चाहते। उन्होंने ट्रोलर्स के लिए ‘पैरासाइट’ जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया था। सलमान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को जवाब देते दिखे थे। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 60 साल है और लोगों को उनसे यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वह कई साल पहले की तरह ही दिखें। साथ ही उन्होंने अपने भाई सोहेल खान और दूसरे एक्टर्स को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर कहा कि किसी का मजाक बनाने से पहले लोगों को खुद के बारे में भी सोचना चाहिए।

सलमान खान का यह बयान सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर उस सेलिब्रिटी के लिए है जो रोजाना बॉडी शेमिंग का शिकार होता है। महिमा चौधरी और रोहित शेट्टी जैसे सितारों का खुलकर सामने आना बताता है कि अब इंडस्ट्री इस जहरीली ट्रोलिंग कल्चर के खिलाफ एकजुट हो रही है।

Salman Khan: ‘हम इसमें क्यों पड़ें?’ सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में सेलेब्रिटीज पर राजनीति पर कमेंट करने के दबाव पर जताई नाराजगी जताई

Salman Khan: बिग बॉस 20 के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में काफी कुछ कहा। एक्टर ने अपने वजन और लुक पर किए गए कमेंट के बारे में बात की, लेकिन बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पैसे देकर कराई जाने वाली ट्रोलिंग, फिल्म रिव्यू और हर मुद्दे पर कमेंट करने के लिए सेलेब्रिटीज पर पड़ने वाले दबाव पर भी सवाल उठाए। एक्टर ने यह भी सवाल किया कि सेलेब्रिटीज को राजनीति पर टिप्पणी क्यों करनी चाहिए। कल रात एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर के क्लिप्स वायरल हो गए हैं।

सलमान ने पेड ट्रोलिंग और फिल्म रिव्यू पर सवाल उठाए

सलमान ने दावा किया कि उनकी टीम और फैन क्लब्स को पता है कि उनके खिलाफ होने वाली कुछ ट्रोलिंग के पीछे कौन है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे आम तौर पर जवाब न देने का फैसला करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग ही ऐसे कैंपेन को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब्स हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस प्रतिक्रिया न देने का फैसला करते हैं। वे आपको नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे है, और हो सकता है कि कुछ हीरो या प्रोड्यूसर हों जो कुछ पैसे देकर इसे बढ़ावा देते हों। फिर लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। पैसे के लिए वे फिल्मों को चार या पांच स्टार देते हैं। यह भी एक बड़ा भ्रष्टाचार है। तो क्या आप नैतिकता या मूल्यों के बारे में बात करने की स्थिति में हैं?”

सेलेब्रिटीज और राजनीति पर क्या बोले सलमान खान

उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट करने के लिए सेलेब्रिटीज से कहे जाने के बारे में भी बात की और कहा कि हो सकता है कि एक्टर इसमें शामिल न होना चाहें या किसी खास मामले के बारे में उनके पास पर्याप्त जानकारी न हो। सलमान ने सवाल किया कि पत्रकार सेलेब्रिटीज से राय देने की उम्मीद क्यों करते हैं। सिर्फ इसलिए कि उनसे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है।

सलमान ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो सोशल मीडिया पर अच्छा काम करते हैं। यह देखकर मुझे अच्छा लगता है। जहां इंडस्ट्री के लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, वहीं कुछ लोग देश में हो रही घटनाओं के राजनीतिक पहलू पर कमेंट नहीं करना चाहते। हम ऐसा नहीं करना चाहते, यह हमारी मर्जी है।

हो सकता है कि हमें जानकारी न हो या हम इसमें पड़ना न चाहते हों। हम इसमें क्यों पड़ें? ताकि कोई पत्रकार पूछे और हर कोई TRP के लिए उसे दिखाए? मैं उसका हिस्सा नहीं बनना चाहता। यह आपका काम है आप जाकर पता करें कि सच क्या है और हमें बताएं। आपको हमें जानकारी देनी है, हमें बताना है। आपको हमसे हमारी राय या कमेंट मांगकर हमें इसमें घसीटने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें तो ट्रोल चाहिए,। बिग बॉस 20 जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

Neena Gupta: ‘तुम्हारे बाप का नहीं खाती’, शादी के बारे में सवाल पूछने वालों पर भड़कीं नीना गुप्ता

Neena Gupta: सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने लुक को लेकर पूछे जाने वाले बेतुके सवालों और कमेंट्स से निपटने के बारे में बात की। CNN-News18 के साथ बातचीत के दौरान, नीना से पूछा गया कि वह उन लोगों से कैसे निपटती हैं जो पर्सनल सवाल पूछते हैं, जैसे “आप शादी कब कर रही हैं?”

उन्होंने कहा, “मैं तुम्हारे बाप का नहीं खाती (मैं तुम पर निर्भर नहीं हूं)। तुम्हें क्या दिक्कत है? तुम्हारी शादी हुई या नहीं?” एक्ट्रेस ने एक घटना भी याद की जब लोगों ने उनके वजन पर कमेंट किया था, क्योंकि उनकी साड़ी कमर के पास थोड़ी फूली हुई लग रही थी।

उन्होंने बताया, “मैंने एक बार साड़ी पहनी थी और उसे ऐसे ठीक किया था, जिससे वह कमर के पास थोड़ी फूली हुई लग रही थी। लोगों ने कहा, ’60 साल की उम्र में, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं?'” उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी टीम से कहा था कि वे लोगों को बताएं कि वह प्रेग्नेंट हैं।

उन्होंने उन लोगों को भी सलाह दी जिन्हें अपने शरीर को लेकर ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। नीना बोलीं “इसलिए मैं अपने आस-पास के लोगों को सलाह देती हूं कि अगर कोई आपके शरीर का मजाक उड़ाए (बॉडी-शेमिंग करे), तो उन्हें बता दें कि आप प्रेग्नेंट हैं।”

नीना गुप्ता की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘चुंबक’ गुरुवार, 11 सितंबर को रिलीज़ हुई। यह सीरीज़ शहर में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी है। इस सीरीज़ में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, सुमीत राघवन, संदीप धर, डेलनाज़ ईरानी, ​​अनंत वी जोशी और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार हैं।

‘चुंबक’ को ‘हैट्स ऑफ़ प्रोडक्शन’ ने बनाया है, जो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे पॉपुलर शो बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस है। इस सीरीज़ को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसे जमनादास (जेडी) मजेठिया और कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है।