Swara Bhasker: हाथी….भैंस हो गई है…हां बढ़ गया मेरा वोट तो क्या?, ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिख स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन शनिवार को शुरू हुआ। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो की कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके ब्लाउज पर ‘मोटी’ शब्द कढ़ाई करके लिखा हुआ था। इस कारण वह काफी हाई लाइट रहीं। उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों किया। स्वरा ने कहा कि पिछले तीन सालों से डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें शर्मिंदा किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर ने ‘मोटी’ शब्द को एक्सेप्ट कर लिया है

स्वरा ने शो में गर्व के साथ अपना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउजा दिखाया और सहवाग को बताया कि पिछले तीन सालों में उन्हें किन चीजों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी तीन साल की है। वहीं तीन साल से लोग… अजनबी लोग, जिन्हें मैं बिल्कुल नहीं जानती सोशल मीडिया पर और दूसरी जगहों पर मुझे ट्रोल कर रहे हैं।”

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन की वजह से उन्हें जो नाम दिए गए, उनके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा कि मैं ये सब हो गई हूं। अब मैं आपके इन सभी शब्दों को स्वीकार करती हूं और अपनाती हूं।”

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन पर ट्रोलिंग का जवाब दिया

इस साल मई में स्वरा ने सोशल मीडिया पर 2018 की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लोगों ने असंवेदनशील कमेंट्स किए। उन्होंने जवाब में लिखा, “यह एक ऐसी बात है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात कहूंगी! पिछले कुछ सालों में मुझे जिस तरह के गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ा है – क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद मेरा शरीर बदल गया है और क्योंकि मैं इंटरनेट पर मौजूद अजनबियों की तय समय-सीमा के हिसाब से वजन कम करने से इनकार करती हूं… यह बहुत अजीब है!

उन्होंने आगे कहा- मैं यह बात बार-बार कहना चाहती हूं। महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्सुअलाइजेशन या ग्लैमर के लिए कपड़े टांगने का जरिया बनना नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “बच्चे के जन्म के बाद मैंने ‘बाउंस बैक’ न करने का फैसला किया। क्योंकि एक बार जब आप माता-पिता बन जाते हैं तो आप पीछे नहीं लौट सकते। आप जिंदगी भर माता-पिता ही रहते हैं। जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और यह ठीक है। बेशक हम अपनी पुरानी जिंदगी, अपने युवा और आजाद रूप और अपने पतले और सुडौल शरीर को याद करते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे अपने युवा और पतले रूप को ही आदर्श मानते रहना—अपने शरीर पर ‘बाउंस बैक’ करने या अतीत के उन रूपों में फिट होने का दबाव डालना जो अब नहीं रहे—एक तरह की क्रूरता है।”

‘राइज एंड फॉल’ को Prime Video और MX Player पर देखा जा सकता है। नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं। करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहज़ाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, राज ग्रोवर, इरीना रुदाकोवा और अनीश भागा भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं।

Swara Bhasker: ‘इतनी दुखी थी कि सारे मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी’, राम जन्मभूमि पर आए फैसले पर स्वरा भास्कर ने दिया विवादित बयान

Swara Bhasker: एक्टर स्वरा भास्कर ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के राम जन्मभूमि फैसले पर बात करते हुए कहा कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें “बहुत शर्म” महसूस हुई। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होंने तुरंत आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे मुस्लिम दोस्तों से संपर्क किया और “माफी मांगी।”

स्वरा भास्कर ने 2019 के अयोध्या फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बताया

‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट पर फ़ैसले के बारे में बात करते हुए, स्वरा ने बताया कि फैसले के बाद उन्होंने अपनी फोन बुक में मौजूद “सभी मुसलमानों” को मैसेज किया। उन्होंने कहा, “जब फैसला आया तो मैं बहुत परेशान थी, क्योंकि मुझे लगा कि यह बहुत अन्यायपूर्ण था। मैंने अपनी फोनबुक में मौजूद सभी मुसलमानों को मैसेज किया। आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर फहद अहमद तक।”

“मैं इतनी परेशान थी कि मैं उन सभी मुसलमानों से संपर्क करना चाहती थी, जिन्हें मैं जानती हूं और उनसे कहना चाहती थी कि ‘एक हिंदू होने के नाते, मैं बस इतना बताना चाहती हूं कि मुझे सच में अफसोस है, मुझे सच में शर्म आ रही है। मैं इससे सहमत नहीं हूं’।” स्वरा की इन बातों पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। कई लोगों ने अयोध्या फैसले पर उनके रुख की आलोचना की है।

अयोध्या फैसले के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या विवाद उस जगह को लेकर था जहां 1992 में गिराए जाने से पहले बाबरी मस्जिद थी। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश में विवादित जमीन राम मंदिर के निर्माण के लिए दे दी गई। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन दी जाए। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद को खत्म कर दिया।

उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक यूजर ने लिखा, “स्वरा भास्कर राम मंदिर फैसले से परेशान थीं। कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है; वह काम पाने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन किसी तरह काम कभी नहीं मिलता।”

एक और यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राम मंदिर फैसले से परेशान थीं। लाखों लोगों ने ऐतिहासिक अयोध्या फैसले का जश्न मनाया। लेकिन स्वरा भास्कर? राम मंदिर का मुद्दा बॉलीवुड की सबसे बड़ी बहस का कारण बना हुआ है।” यह तब हुआ है जब स्वरा को ‘पद्मावत’ पर अपनी टिप्पणियों के कारण पहले भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसमें उन्होंने जौहर वाले सीन की कड़ी आलोचना की थी। कई लोगों ने उनकी इन टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की थी।