Realme C100i के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 7000mAh बैटरी और 2 कलर ऑप्शन के साथ आएगा फोन

भारत में Realme C100i के लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हो गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह अपकमिंग फोन दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ-साथ दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में भारतीय वर्जन के मॉडल नंबर का भी जिक्र है और बताया गया है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले से उपलब्ध वेरिएंट से कुछ अलग है। फिलहाल, Realme ने अभी तक इस फोन की कीमत या लॉन्च की जानकारी नहीं दी है, और यह भी साफ नहीं किया है कि भारतीय मॉडल में इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही हार्डवेयर होगा या नहीं।

Realme C100i भारत में दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च

XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाले Realme C100i का मॉडल नंबर RMX5399 हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज (4GB + 64GB और 4GB + 128GB) वेरिएंट में पेश कर सकती है। इसके अलावा, इस फोन को दो कलर ऑप्शन Skyline Silver और Midnight Black में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि Realme C100i, जो पहले से ही कुछ देशों में उपलब्ध है, उसका मॉडल नंबर RMX5377 है, जबकि भारतीय वर्जन की पहचान RMX5399 के तौर पर की गई है। हालांकि, अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि क्या Realme भारत में लॉन्च होने वाले वर्जन के लिए वही हार्डवेयर इस्तेमाल करेगा या नहीं।

वहीं, अगर भारत में आने वाला मॉडल ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही हुआ, तो Realme C100i में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में पावर के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme में रीस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) चल रही है, जिसकी वजह से इसके स्मार्टफोन लॉन्च की रफ्तार धीमी हो गई है। पब्लिकेशन का कहना है कि कंपनी बजट डिवाइस को प्राथमिकता देती दिख रही है और हालिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि इस साल GT सीरीज का कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं हो सकता है। हालांकि, Realme ने अभी तक अपने अपकमिंग प्रोडक्ट रोडमैप के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि RMX5377 वेरिएंट में Unisoc T615 चिपसेट के साथ 4GB RAM हो सकती है और यह सिर्फ 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इस मॉडल में 720 x 1,570 पिक्सल वाला LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक हो सकती है। इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसे 8.35mm पतले डिजाइन वाले बॉडी में फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और AI शॉपिंग फीचर्स

Google Pixel 11 Series Leak: कीमत, बैटरी और कलर ऑप्शन हुए लीक, Pro XL मॉडल हो सकता है सबसे महंगा

Google Pixel 11 Series Leak: Google के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में अमेरिका की टेक कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि ‘Made by Google’ इवेंट 12 अगस्त को होगा, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel Watch 5 लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले, एक नई लीक के सामने आने से अपकमिंग स्मार्टफोन की यूरोप में संभावित कीमत, बैटरी क्षमता और कलर ऑप्शन का पता चला है, जिससे पूरी लाइनअप की कीमत बढ़ने का संकेत मिलता है। अब चलिए जानते हैं Google Pixel 11 सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में ।

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है

टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट की एक नई लीक से पता चलता है कि Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आएंगे, जो मौजूदा जेनरेशन के 128GB बेस वेरिएंट की जगह लेंगे।

लीक के अनुसार, Pixel 11 के 256GB वेरिएंट की कीमत GBP 879 (लगभग Rs. 1,12,000) हो सकती है। जबकि Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत GBP 1,079 (लगभग Rs. 1,37,000) और Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत GBP 1,279 (लगभग Rs. 1,65,000) हो सकती है।

ये आंकड़े Pixel 10 सीरीज के मुकाबले कीमत में काफी बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट मुताबिक, कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत और सभी मॉडल्स में 256GB स्टोरेज देने के फैसले की वजह से फोन की कीमत बढ़ सकती है।

इसके अलावा, इसी लीक में तीन में से दो मॉडलों में थोड़ी छोटी बैटरी होने का भी संकेत दिया गया है। Pixel 11 में 4985mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, Pixel 11 Pro में 4850mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 5115mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। अगर यह जानकारी सही है, तो Pro और Pro XL मॉडल में उनके पिछले वर्जन की तुलना में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी।

नए कलर ऑप्शन

कीमत की जानकारी के साथ-साथ, MyMobiles और OnLeaks ने मिलकर आने वाले स्मार्टफोन के संभावित कलर की तस्वीरें (रेंडर) जारी की हैं।

माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड Pixel 11 को Fuchsia, Light Sterling, Moss और Midnight Haze कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से Fuchsia कलर सबसे आकर्षक लग रहा है, क्योंकि इसमें चमकीला Pink शेड है।

वहीं, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के Dune, Light Fog, Midnight Haze और Pine कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि ड्यून और पाइन मॉडल में प्रीमियम ग्लॉसी फ्रेम हो सकते हैं। ड्यून मॉडल में शैंपेन-कलर का फ्रेम और Pine वर्जन में पॉलिश्ड गोल्ड फिनिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और AI शॉपिंग फीचर्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और AI शॉपिंग फीचर्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या फिर ग्रोसरी प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए ऑफर्स की तलाश में हैं तो, यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, Amazon 7 अगस्त को रात 12:00 बजे से अपना ‘Great Freedom Sale 2026’ शरू करने जा रहा है। इस सेल में खरीदारों को स्मार्टफ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, घरेलू डिवाइस, ग्रोसरी, किचन के सामान और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलेगा।

बता दें कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर के साथ-साथ, AI-पावर्ड शॉपिंग फीचर्स भी ला रहा है, ताकि कस्टमर्स आसानी से प्रोडक्ट्स ढूंढ सकें और बेहतर तरीके से खरीदारी का फैसला ले सकें।

सेल के दौरान, खरीदारों को कई ब्रांड्स पर टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स और खास ‘8 PM डील्स’ मिलेंगी। इसके अलावा, Amazon ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। योग्य कस्टमर्स को कुछ चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ-साथ 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। सेल में ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, Amazon Pay रिवॉर्ड्स और भारत के सभी उपलब्ध पिन कोड पर डिलीवरी जैसी सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा।

AI-पावर्ड शॉपिंग फीचर्स

Amazon इस सेल के दौरान कई AI आधारित फीचर्स पेश कर रहा है, जो ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग अनुभव देने में मदद करेंगे। कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus यूजर्स को सामान्य कीवर्ड की जगह अपनी जरूरत के हिसाब से सवाल पूछकर प्रोडक्ट खोजने की सुविधा देता है। ग्राहक अपनी खास जरूरतों या पसंद के आधार पर सुझाव मांग सकते हैं और पर्सनलाइज्ड सुझाव पा सकते हैं।

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म का Lens AI फीचर विजुअल प्रोडक्ट सर्च की सुविधा देता है, जिससे यूजर्स मिलती-जुलती चीजें खोजने के लिए फोटो अपलोड या क्लिक कर सकते हैं। Rufus में एक ‘प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर’ भी शामिल है जो 30 से 90 दिनों की अवधि में प्रोडक्ट की कीमतों पर नजर रखता है और जब कोई आइटम ग्राहक की पसंद की कीमत पर पहुंचता है, तो उन्हें सूचित कर सकता है। अन्य AI फीचर्स में ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ शामिल हैं, जो ग्राहकों के रिव्यू का सारांश देते हैं, और ‘बाइंग गाइड्स’ हैं जो खरीदारों को प्रोडक्ट्स की तुलना करने में मदद करने के लिए अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं।

Amazon Pay के ऑफर्स

Amazon इस सेल के दौरान Amazon Pay से जुड़े कई पेमेंट बेनिफिट्स भी दे रहा है। Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का इस्तेमाल करने वाले Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा, जबकि नॉन-Prime कार्डधारकों को 3% कैशबैक का फायदा मिलेगा। वहीं, नए कार्ड यूजर्स को वेलकम रिवॉर्ड के तौर पर 2,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

कस्टमर्स, एलिजिबिलिटी के आधार पर 60,000 रुपये तक के इंस्टेंट क्रेडिट के साथ Amazon Pay Later का फायदा भी उठा सकते हैं। कंपनी एक EMI स्टोर भी ऑफर कर रही है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज जैसी कैटेगरीज में 99 रुपये प्रति दिन से शुरू होने वाले प्लान्स हैं। वहीं, अगर ग्राहक 1,500 रुपये से ज्यादा की खरीदारी करते हैं, तो वे इस रकम को बिना ब्याज वाली 3 मासिक किस्तों में बांट सकते हैं।

Amazon ने बताया कि कस्टमर्स चुनिंदा ब्रांड्स और कैटेगरी में Rewards Gold कैशबैक भी पा सकते हैं, जबकि Prime मेंबर्स 7 अगस्त से शुरू होने वाली ‘ग्रेट फ्रीडम सेल’ के दौरान एलिजिबल ऑर्डर्स पर अतिरिक्त बचत का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Ultra vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिजाइन, फीचर्स और पावर में कौन निकलेगा आगे? जानें

DDA ने नई स्कीम का किया ऐलान! 25% डिस्काउंट पर मिलेंगे रेडी-टू-मूव 1, 2 & 3 BHK फ्लैट, जानें कौन उठा सकता है फायदा

DDA New Housing Scheme: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने घर खरीदने की चाहत रखने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्राधिकरण ने एक विशेष हाउसिंग स्कीम कर्मजीवी आवास योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी पेशेवरों के लिए दिल्ली में घर खरीदना आसान और किफायती बनाना है।

कर्मजीवी आवास योजना 2026 को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो देश के निर्माण और आर्थिक विकास में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। सरकारी सेवाओं में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट, बिजनेस, उद्यमी और प्रोफेशनल सेक्टर से जुड़े कामकाजी पेशेवर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

क्या है DDA की नई हाउसिंग स्कीम? ये रहे सारे डिटेल्स

इस योजना के तहत नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में स्थित 1200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर फ्लैट 25 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। 25% डिस्काउंट के बाद 1 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹33.40 लाख, 2 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹75.55 लाख और 3 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹1.065 करोड़ तय की गई है।

योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है। वहीं, फ्लैटों की बुकिंग 15 अगस्तसे डीडीए आवास पोर्टल पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खोली जाएगी। यह आवासीय परियोजना नरेला सब-सिटी के पॉकेट-11 (सेक्टर A1-A4) में स्थित है। ये इलाका दिल्ली के तेजी से उभरते ग्रोथ कॉरिडोर में शामिल है। यह पूरा परिसर मामूरपुर जंगल के सामने और हरे-भरे माहौल के बीच बना हुआ है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से कैसा है ये इलाका?

डीडीए के मुताबिक कनेक्टिविटी के लिहाज से यह जगह काफी बेहतर है। यह प्रोजेक्ट अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER)-I से सिर्फ 500 मीटर और जीटी करनाल रोड से 1.1 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा आने वाले मेट्रो स्टेशन से यह करीब 1.2 किमी, प्रस्तावित RRTS स्टेशन से 1.9 किमी, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 2 किमी, आगामी एजुकेशन हब से 5 किमी, UER-II से 6.15 किमी और आगामी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम से 9.2 किमी की दूरी पर स्थित है।

नरेला सब-सिटी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा डीडीए के हालिया बिक्री आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है। डीडीए की प्रेस रिलीज के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए ने कुल 1284 फ्लैट बेचे। इससे ₹1020 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें से अकेले नरेला सब-सिटी से ही 1153 फ्लैटों की बिक्री हुई। ये कुल बिक्री का करीब 90 प्रतिशत है।

टैक्स छूट की भी व्यवस्था?

खरीदारों की सहूलियत के लिए इस योजना में कई छूट और विशेष नियम दिए गए हैं। योजना के तहत दिए जा रहे सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड आधार पर हैं। अगर किसी आवेदक के पास पहले से कोई आवासीय संपत्ति है तब भी वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इसके अलावा डीडीए के तय मानकों के अनुसार पास-पास मौजूद दो फ्लैटों को आपस में जोड़ने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और खरीदार खरीदारी से पहले सैंपल फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

इच्छुक आवेदक इस योजना, पात्रता मानदंड, मूल्य, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www।dda।gov।in या डीडीए आवास पोर्टल (https://eservices।dda।org।in) पर जा सकते हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए डीडीए के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-110-332 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

SBI Funds IPO Listing: 6% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट, आईपीओ को तगड़ी बोली के बाद प्रीमियम लिस्टिंग

SBI Funds IPO Listing: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 41 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹574 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹610.00 और NSE पर ₹613.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6% से अधिक लिस्टिंग गेन (SBI Funds Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹622.80 (SBI Funds Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.50% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹54 के डिस्काउंट पर मिला है।

SBI Funds IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एसबीआई फंड्स का ₹9813 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-16 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 41.73 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 140.11 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 22.51 गुना खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.76 गुना, एंप्लॉयीज का हिस्सा 4.65 गुना और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 9.52 गुना भरा था।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ हैं बल्कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत ₹1 की फेस वैल्यू वाले 17,09,56,631 शेयरों की बिक्री हुई है। इसमें से 12,83,34,397 शेयर एसबीआई और 7,53,74,842 शेयर एमुंडी इंडिया होल्डिंग ने बेचे हैं। चूंकि यह इश्यू पीरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था तो आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिला बल्कि शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स एसबीआई और एमुंडी इंडिया को मिला।

SBI Funds Management के बारे में

AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट एसबीआई म्यूचुअल फंड को मैनेज करती है। यह एसबीआई और एमुंडी का ज्वाइंट वेंचर है। यह इक्विटी फंड्स, डेट फंड्स, हाइब्रिड फंड्स, ईटीएफ और PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) जैसे निवेश प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक यह र्16.32 लाख करोड़ के एसेट्स मैनेज कर रही है जोकि म्यूचुअल फंड्स को कुल एयूएम का करीब 15.5% है। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से इंडिविजुअल और इंस्टीट्यूशनल मिलाकर इसके 1.60 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इसके पोर्टफोलियो में 126 म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 21% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹3,067.38 करोड़ और टोटल इनकम भी इस दौरान 20% के सीएजीआर से उछलकर ₹4,976.11 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में ₹326.73 करोड़ पड़े थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ATMA July Result 2026: जुलाई सत्र का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखें उम्मीदवार, अगस्त सत्र के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

ATMA July Result 2026: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने एटीएमए जुलाई परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। इस सत्र की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एटीएमए की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद परीक्षार्थी अपने पीआईडी नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एटीएमए परीक्षा साल में कई बार आयोजित की जाती है। इसके जरिए छात्र भारत भर के अलग-अलग मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट द्वारा ऑफर किए जाने वाले एमबीए, पीजीडीएम, एमएमएस और दूसरे मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। कोई भी छात्र जितनी बार चाहे उतनी बार परीक्षा दे सकता है और सबसे अच्छा स्कोर ही प्रवेश के लिए माना जाएगा।

एटीएमए जुलाई रिजल्ट 2026: एक नजर

खास जानकारी डिटेल

एग्जाम का नाम : एटीएमए जुलाई 2026

कंडक्टिंग बॉडी : एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS)

एग्जाम की तारीख : 12 जुलाई, 2026

एग्जाम मोड : ऑनलाइन

एग्जाम लेवल : नेशनल लेवल

रिजल्ट रिलीज की तारीख : 18 जुलाई, 2026

लॉगिन डिटेल्स : पीआईडी संख्या, पासवर्ड

एग्जाम फ्रीक्वेंसी : साल में कई बार होता है

ऑफिशियल वेबसाइट : atmaaims.com

एटीएमए जुलाई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स?

परीक्षार्थी एटीएमए जुलाई सत्र का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • एटीएमए की ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
  • ऑफिशियल पोर्टल पर एटीएमए जुलाई रिजल्ट लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे PID नंबर और पासवर्ड सही से डालें।
  • नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एटीएमए जुलाई रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अपने एटीएमए स्कोरकार्ड पर दी गई डिटेल्स चेक और वेरिफाई करें।
  • आगे इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

एटीएमए जुलाई स्कोरकार्ड 2026 पर दी गई डिटेल्स

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एटीएमए स्कोरकार्ड पर छपी सारी जानकारी चेक कर लें। कोई भी गड़बड़ी होने पर उन्हें इसे ठीक करवाने के लिए परीक्षा अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए।

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • एग्जाम की तारीख
  • एप्लिकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
  • सेक्शन वाइज मार्क्स
  • ओवरऑल परसेंटाइल हासिल किया।

एटीएमए रिजल्ट के बाद क्या?

रिजल्ट आने के बाद, कैंडिडेट्स सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद वे अपने शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों के लिए आवेदन करें ताकि वे संस्थान के एडमिशन क्राइटेरिया के आधार पर ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू या रिटन एबिलिटी टेस्ट जैसे अगले राउंड में हिस्सा ले सकें और एडमिशन कन्फर्म हो सके।

अगस्त सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

एआईएमएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (atmaaims.com) पर एटीएमए अगस्त 2026 साइकिल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। एमबीए, पीजीडीएम, एमएमएस और एमसीए कोर्स के लिए नेशनल लेवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 9 अगस्त, 2026 (दोपहर 2:00 बजे – शाम 5:00 बजे) को 200+ एआईसीटीई स्वीकृत संस्थान में होगा।

आवेदन शुल्क 2 अगस्त, 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन देना होगा। इसके बाद 3 अगस्त, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक रजिस्ट्रेशन जमा करना होगा। नियमित आवेदन शुल्क ₹2,000 होगा, लेकिन महिला कैंडिडेट को 25% डिस्काउंट (₹1,500) और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के कैंडिडेट को 50% डिस्काउंट (₹1,000) दिया जाएगा। एडमिट कार्ड 5 अगस्त, 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है, और रिजल्ट 12 अगस्त को आएगा।

Olympiad 2026: फिजिक्स के बाद इंटरनेशनल बायोलॉजी और केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारतीय छात्रों का जलवा, देश के लिए लगा दी मेडलों की झड़ी

क्या आप भी अनलिस्टेड मार्केट में शेयर खरीद रहे हैं? तो पहले ये बातें जान लीजिए

शेयरों के अनिलिस्टेड बाजार में पहले कभी इनवेस्टर्स की ऐसी दिलचस्पी नहीं दिखी थी। आज निवेशक कंपनी के शेयरों के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने तक का इंतजार नहीं करना चाहते। वे आईपीओ से महीनों या सालों से पहले शेयर खरीद रहे हैं। उन्हें लगता है कि पहले निवेश करने पर लिस्टिंग के वक्त उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। लेकिन, हाल में कुछ कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग से एक बात साफ हो गई है कि शेयरों में पहले निवेश करने का मतलब यह नहीं है कि आप सस्ते में शेयर खरीद रहे हैं।

हम एचडीपी फाइनेंशियल सर्विसेज का उदाहरण लेते हैं। अनलिस्टेड मार्केट में इस शेयर का प्राइस 1,000-1,300 रुपये चल रहा था। एक बार तो यह 1,525 रुपये तक पर पहुंच गया था। लेकिन, कंपनी ने आईपीओ में शेयर के लिए 700-740 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसी तरह टाटा कैपिटल के शेयर के प्राइस अनलिस्टेड मार्केट में 700-1,125 रुपये पहुंच गए थे। लेकिन, कंपनी ने आईपीओ में शेयर की कीमत 310-326 रुपये तय की थी।

SBI Funds Management के आईपीओ में भी यही बात देखने को मिली। कंपनी ने अनलिस्टेड मार्केट में चल रहे शेयर के प्राइस के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट पर आईपीओ में प्राइस तय किए। इन सभी कंपनियों के शेयरों में अनलिस्टेड मार्केट में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स नोशनल लॉस उठा रहे थे। इसकी वजह यह नहीं है कि कंपनी के बिजनेस में किसी तरह की कमी आई। इसकी वजह है कि अनलिस्टेड मार्केट में शेयर की कीमतें जरूरत से ज्यादा चढ़ गई थीं।

इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स उपर्युक्त मामलों से कुछ बातें समझ सकते हैं:

1 अनिलिस्टेड मार्केट में स्टॉक एक्सचेंजों की तरह शेयर का प्राइस डिस्कवर नहीं होता

यह समझ लेना जरूरी है कि लिस्टेड मार्केट के मुकाबले अनिलिस्टेड मार्केट में शेयर का प्राइस अलग तरह से डिस्कवर होता है। अनलिस्टेड मार्केट में शेयर का प्राइवेट ट्रांजेक्शन होता है। इस बाजार में शेयर खरीदने वालों और बेचने वालों की संख्या सीमित होती है। इस वजह से कुछ मुट्ठीभर खरीदारी शेयरों की वैल्यूएशंस को बढ़ा देते हैं। दरअसल, कंपनी के आईपीओ लॉन्च होने की खबर आते ही अनलिस्टेड बाजार में शेयर की कीमत चढ़ने लगती है।

2. अच्छी कंपनी में भी आपका निवेश खराब हो सकता है

अच्छी कंपनी का मतलब यह नहीं है कि आप उसके शेयर में किसी भी कीमत पर निवेश करें। हर निवेश से पहले यह देखना जरूरी है कि वह इनवेस्टमेंट अर्निंग्स, बुक वैल्यू, ग्रोथ की संभावना और रिटर्न प्रोफाइल के लिहाज से कितनी वैल्यू ऑफर करता है। यह भी समझना जरूरी है कि आईपीओ में शेयर की वैल्यूएशन व्यापक प्रोसेस से तय होती है। इसमें इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की डिमांड, ग्रोथ आउटलुक और बाजार में चल रही स्थितियों का हाथ होता है।

3. FOMO फंडामेंटल एनालिसिस की जगह नहीं ले सकता

कई निवेशक सिर्फ मौका चूक जाने के डर (FOMO) से निवेश करते हैं। इससे शेयर की कीमत में बुलबुला बनता है। इनवेस्टर्स को किसी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस के बारे में जरूरी जानकारी हासिल करना और उसे समझना जरूरी है। लेकिन, व्यावहारिक रूप से बहुत कम निवेशक ऐसा करते हैं। सिर्फ दूसरों को देख किसी शेयर में निवेश करने से बड़ा लॉस हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Lohia Corp IPO: कानपुर की लोहिया कॉर्प का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा, जानिए इश्यू के बारे में सबसे जरूरी बातें

महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगी राहत! हर महीने ₹1000 की सीधी बचत, जानें RBL, HDFC और Axis के फ्यूल कार्ड्स में कौन है सबसे बेस्ट?

IndianOil Co-branded Credit Cards Comparison: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई अपने फ्यूल खर्च पर कुछ न कुछ बचत करना चाहता है। ऐसे में बैंकों द्वारा जारी ‘फ्यूल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स’ काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और विज्ञापनों में दावा किया जा रहा है कि ‘इंडियन ऑयल के फ्यूल स्टेशनों पर ईंधन भराने पर 8.5% तक की एक्स्ट्रा बचत’ मिल सकती है।

क्या यह दावा वाकई सच है? इसका जवाब है- हां, यह पूरी तरह सच है, लेकिन यह लाभ केवल एक खास क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध है। मार्केट में इंडियन ऑयल के साथ तीन बड़े बैंकों HDFC Bank, Axis Bank और RBL Bank के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं।

8.5% बचत का पूरा गणित: RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card

फ्यूल पर 8.5% की सबसे ज्यादा बचत आपको RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card पर मिलती है। यह पूरे देश में किसी भी फ्यूल क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सबसे ऊंची सेविंग्स दरों में से एक है। बैंक के नियमों के अनुसार यह बचत दो हिस्सों में बंटी होती है:

7.5% फ्यूल वैल्यू-बैक: इस कार्ड से इंडियन ऑयल के आउटलेट्स पर प्रति ₹100 खर्च करने पर 15 फ्यूल पॉइंट्स मिलते हैं। चूंकि 1 फ्यूल पॉइंट की वैल्यू ₹0.50 (50 पैसे) होती है, इसलिए यह सीधे तौर पर 7.5% का वैल्यू-बैक बन जाता है।

1% फ्यूल सरचार्ज वेवर: ईंधन भराने पर लगने वाले 1% के सरचार्ज पर पूरी छूट मिलती है। जिससे कुल बचत: 7.5%+1%=8.5% हो जाती है।

कैपिंग और लिमिट: इस कार्ड में हर महीने अधिकतम 2,000 फ्यूल पॉइंट्स (यानी ₹1,000 मूल्य का ईंधन) ही कमाए जा सकते हैं। इस बचत का पूरा फायदा उठाने के लिए हर महीने अधिकतम ₹13,400 तक का फ्यूल इस कार्ड से भराना सबसे बेस्ट रहता है।

HDFC, Axis और RBL के इंडियन ऑयल कार्ड्स में अंतर

क्रेडिट कार्ड डेटा के आधार पर तीनों प्रमुख बैंकों के इंडियन ऑयल को-ब्रांडेड कार्ड्स की तुलना नीचे दी गई टेबल से आसानी से समझी जा सकती है:

HDFC, Axis और RBL के इंडियन ऑयल कार्ड्स में अंतर

तीनों कार्ड्स की खास बातें और लिमिट

1. HDFC Bank IndianOil Credit Card

यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनका मासिक फ्यूल खर्च ₹3,000 के आसपास रहता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह RuPay नेटवर्क पर उपलब्ध है, जिससे आप इसे अपने Google Pay, PhonePe या Paytm से लिंक करके किसी भी मर्चेंट को सीधे UPI पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही ग्रोसरी और यूटिलिटी बिलों पर मिलने वाला 5% का लाभ इसे एक अच्छा ऑल-राउंडर बजट कार्ड बनाता है।

2. Axis Bank IndianOil Credit Card

इसमें आपको कुल 5% की बचत होती है और महीने में अधिकतम ₹200 तक का फ्यूल रिवॉर्ड मिल सकता है। यह कार्ड भी RuPay नेटवर्क पर आता है, जिससे यूपीआई ट्रांजैक्शन आसान हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप बाहर खाना खाने या मूवी टिकट (BookMyShow) बुक करने के शौकीन हैं, तो वहां मिलने वाला 15% का डिस्काउंट इसकी वैल्यू को काफी बढ़ा देता है।

3. RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card

सबसे बड़ी खूबी है 8.5% की रिकॉर्डतोड़ बचत जो भारी फ्यूल खर्च करने वालों के लिए वरदान है। इसकी सालाना फीस ₹1,500 (प्लस जीएसटी) है, जो बाकी दोनों कार्ड्स से ज्यादा है। हालांकि, अगर आप सालभर में ₹2.75 लाख रुपये इस कार्ड से खर्च कर देते हैं, तो यह फीस पूरी तरह माफ हो जाती है।

आपके लिए कौन सा कार्ड रहेगा सबसे बेस्ट?

अगर आपका फ्यूल खर्च बहुत ज्यादा है (महीने का ₹8,000 से ₹13,000) तो बिना सोचे समझे RBL Bank IndianOil XTRA कार्ड चुनें, क्योंकि इसकी 8.5% की बचत आपकी सालाना फीस से कहीं ज्यादा पैसा आपको वापस दिला देगी।

Old vs New Tax Regime: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम, किसमें बचेगा ज्यादा पैसा? ITR फाइल करने से पहले देखें ये गणित

अगर आपका बजट कम है और UPI पेमेंट की सुविधा चाहिए तो HDFC या Axis के इंडियन ऑयल कार्ड्स आपके लिए ज्यादा मुफीद रहेंगे, क्योंकि इनमें सालाना फीस कम है और यूपीआई पेमेंट का एक्स्ट्रा सपोर्ट मिलता है।