Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Latest News
          Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        Share Market

        Stocks to Buy: ये 7 स्टॉक्स दे सकते हैं 60% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने खरीदने की सलाह दी

        Posted on July 26, 2026July 26, 2026 by admin

        Stocks to Buy: शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। उनका मानना है कि मजबूत कारोबार, बेहतर ग्रोथ आउटलुक और भविष्य की योजनाओं के दम पर ये शेयर आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

        इनमें होटल, रिटेल, ऑयल एंड गैस, रियल एस्टेट, एसेट मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स किन 7 शेयरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।

        Indian Hotels

        मोतीलाल ओसवाल ने टाटा ग्रुप की Indian Hotels पर ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस ₹870 रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर में करीब 19% तक तेजी आने की गुंजाइश है।

        उसका कहना है कि घरेलू पर्यटन लगातार मजबूत बना हुआ है। कंपनी के पास नए होटलों की बड़ी पाइपलाइन भी है, जिससे अगले कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

        Vishal Mega Mart

        मोतीलाल ओसवाल ने 23 जुलाई 2026 की अपनी रिपोर्ट में Vishal Mega Mart पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹165 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव करीब ₹108 है। यानी ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक इस शेयर में करीब 53% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का कारोबार लगातार मजबूत बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, मजबूत ओन ब्रांड पोर्टफोलियो और लागत पर अच्छा नियंत्रण है। हालांकि, Motilal Oswal ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है।

        Sansera Engineering

        गोल्डमैन सैक्स ने पहली बार Sansera Engineering पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹4,130 रखा है, यानी करीब 28% का अपसाइड नजर आ रहा है।

        गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि कंपनी अब ऑटो पार्ट्स से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस जैसे हाई-वैल्यू बिजनेस से कमाई बढ़ाने की स्थिति में पहुंच रही है।

        SBI Funds Management

        Emkay Global ने पहली बार SBI Funds Management पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹750 रखा है। यह IPO के अलॉटमेंट प्राइस ₹574 के मुकाबले करीब 31% तक का रिटर्न दे सकता है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि SBI का मजबूत ब्रांड और बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। बैंक के करोड़ों ग्राहकों तक अभी भी AMC की पहुंच बढ़ने की काफी गुंजाइश है।

        BPCL

        ICICI Securities ने BPCL पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹400 से बढ़ाकर ₹415 कर दिया है। मौजूदा भाव ₹310 के मुकाबले ब्रोकरेज को इस शेयर में करीब 34% तक की तेजी की उम्मीद है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि रिफाइनिंग कारोबार की मजबूत कमाई ने जून तिमाही में मार्केटिंग बिजनेस के नुकसान की काफी हद तक भरपाई की। हालांकि LPG कारोबार में बड़ा नुकसान और पेट्रोल-डीजल की कम मार्केटिंग मार्जिन का असर कंपनी के नतीजों पर पड़ा।

        Eternal

        Jefferies ने Eternal पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹415 कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर में करीब 45% तक उछाल आने की संभावना है।

        Jefferies का कहना है कि कंपनी सिर्फ डिस्काउंट देकर कारोबार बढ़ाने के बजाय लंबे समय तक मुनाफे वाला मॉडल बनाने पर फोकस कर रही है। यही बात उसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है।

        Sunteck Realty

        गोल्डमैन सैक्स ने Sunteck Realty पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹490 रखा है। उसके मुताबिक यह शेयर करीब 60% तक का शानदार रिटर्न दे सकता है।

        जून तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स 20% बढ़ी। प्रीमियम और लग्जरी घरों की मजबूत मांग का फायदा कंपनी को मिल रहा है। आने वाले महीनों में मुंबई और आसपास कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च होने वाले हैं।

        Dividend Stock: बुलेट बाइक वाली कंपनी देगी ₹82 का डिविडेंड, 31 जुलाई से पहले बन जाएं शेयरहोल्डर

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, Best Stocks To Buy, BPCL, BPCL Share, Brokerage Recommendations, Dividend Stock, eternal, hotels, Indian Hotels, Indian Hotels Share, IPO, Jefferies, LPG, Motilal Oswal, Multibagger Stocks, sbi, SBI Funds, SBI Funds Management, Share Market News, stock, Stock Market Today, Stocks To Buy, Stocks to Buy Today, Sunteck Realty Share, Vishal Mega Mart Share, आज के शेयर, एयरोस्पेस, खरीदारी की सलाह, गोल्डमैन सैक्स, ग्रोथ आउटलुक, घरेलू पर्यटन, टाटा ग्रुप, टारगेट प्राइस, डिविडेंड, डिस्काउंट, निवेश, निवेश की सलाह, बैंक, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, मल्टीबैगर स्टॉक, मुंबई, रियल एस्टेट, शेयर बाजार, सेमीकंडक्टर
        Share Market

        Stocks to Buy: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 62% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

        Posted on July 23, 2026July 23, 2026 by admin

        Stocks to Buy: पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। ऐसे में अच्छी ग्रोथ वाली कंपनियां ढूंढना आसान नहीं होता। लेकिन Motilal Oswal ने अपनी ताजा रिपोर्ट में तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें उसे मजबूत ग्रोथ की उम्मीद दिख रही है। इनमें Eternal, Sunteck Realty और Arvind Fashions शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 31% से 69% तक तेजी आ सकती है।

        Eternal

        मोतीलाल ओसवाल ने Eternal पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा है। यानी मौजूदा भाव से करीब 41% की तेजी की संभावना।

        ब्रोकरेज का कहना है कि क्विक कॉमर्स में मुकाबला अभी भी कड़ा है। लेकिन अब बाजार पहले से ज्यादा स्थिर और अनुमानित हो गया है। Blinkit का बिजनेस मॉडल लगातार मजबूत हो रहा है। कंपनी ने लॉन्ग टर्म EBITDA मार्जिन का लक्ष्य बढ़ाकर करीब 6% कर दिया है। FY29 तक 1 अरब डॉलर EBITDA हासिल करने का लक्ष्य भी बरकरार है। वेयरहाउस पर खर्च बढ़ा है, लेकिन ब्रोकरेज इसे भविष्य की ग्रोथ के लिए जरूरी निवेश मानता है। वहीं फूड डिलीवरी कारोबार भी धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

        Sobha Ltd

        ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Sobha को भी खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 1,820 रुपये रखा है। मौजूदा भाव 1,384.40 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 31% की तेजी की संभावना है।

        जून तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स 36% बढ़कर 2,006 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसकी सबसे बड़ी वजह बेंगलुरु में मजबूत मांग और नए प्रोजेक्ट लॉन्च रहे। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है और इस वित्त वर्ष में 30% प्री-सेल्स ग्रोथ का लक्ष्य बरकरार है। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक कलेक्शन में कुछ नरमी जरूर रही, लेकिन यह अस्थायी है। वहीं कॉन्ट्रैक्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है, जिससे आगे ग्रोथ को सहारा मिलेगा।

        Arvind Fashions

        मोतीलाल ओसवाल ने Arvind Fashions पर भी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 620 रुपये है। इसमें करीब 31% की तेजी की संभावना है।

        जून तिमाही में रिटेल कारोबार अच्छा रहा। D2C चैनलों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। बेहतर सोर्सिंग, कम डिस्काउंट और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री से मार्जिन सुधरे हैं। ब्रोकरेज को FY26 से FY28 के बीच 13% रेवेन्यू CAGR, 18% EBITDA CAGR और करीब 30% PAT CAGR की उम्मीद है। इसके बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन कई दूसरी कंपनियों के मुकाबले अभी भी सस्ता माना जा रहा है।

        Sagility India

        Motilal Oswal से Sagility को भी Buy रेटिंग मिली है। टारगेट प्राइस 57 रुपये रखा है। मौजूदा भाव 41.43 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 38% की तेजी की संभावना है।

        जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा। रेवेन्यू 15.2%, EBITDA 27.6% और PAT 31.3% बढ़ा। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 22.3% पर पहुंच गया। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनियों पर लागत घटाने का दबाव Sagility के लिए बड़ा अवसर बन रहा है। CareSeeds के अधिग्रहण से नए क्लाइंट, क्रॉस-सेलिंग और ग्रोथ को भी सहारा मिलेगा।

        Sunteck Realty

        मोतीलाल ओसवाल ने Sunteck Realty पर भी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। नया टारगेट 490 रुपये है। यानी करीब 62% की संभावित तेजी।

        जून तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स 20% बढ़ी। इसकी वजह प्रीमियम और लग्जरी घरों की मजबूत मांग रही। कंपनी के पास करीब 7,100 करोड़ रुपये की लॉन्च पाइपलाइन है। मैनेजमेंट इस साल 25-30% प्री-सेल्स ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ब्रोकरेज को FY26 से FY28 के बीच 25% CAGR की उम्मीद है। मजबूत कैश फ्लो और कम कर्ज कंपनी की बड़ी ताकत हैं।

        Vishal Mega Mart shares : कमाई और मुनाफे में डबल डिजिट बढ़ोतरी के बावजूद 4% टूटा शेयर, जानिए मैनेजमेंट ने क्या कहा

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Arvind Fashions Share, Best Stocks To Buy, Blinkit, CAGR, EBITDA, eternal, Eternal Share, Motilal Oswal, Motilal Oswal Buy Stocks, Multibagger Stocks, Sagility India Share, Sobha, Sobha Share, stock market india, Stocks To Buy, Sunteck Realty Share, Target Price, खरीदारी की सलाह, टारगेट प्राइस, डिस्काउंट, डॉलर, निवेश, बेंगलुरु, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, रेवेन्यू, शेयर बाजार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:43 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार