DDA ने नई स्कीम का किया ऐलान! 25% डिस्काउंट पर मिलेंगे रेडी-टू-मूव 1, 2 & 3 BHK फ्लैट, जानें कौन उठा सकता है फायदा

DDA New Housing Scheme: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने घर खरीदने की चाहत रखने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्राधिकरण ने एक विशेष हाउसिंग स्कीम कर्मजीवी आवास योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी पेशेवरों के लिए दिल्ली में घर खरीदना आसान और किफायती बनाना है।

कर्मजीवी आवास योजना 2026 को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो देश के निर्माण और आर्थिक विकास में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। सरकारी सेवाओं में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट, बिजनेस, उद्यमी और प्रोफेशनल सेक्टर से जुड़े कामकाजी पेशेवर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

क्या है DDA की नई हाउसिंग स्कीम? ये रहे सारे डिटेल्स

इस योजना के तहत नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में स्थित 1200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर फ्लैट 25 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। 25% डिस्काउंट के बाद 1 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹33.40 लाख, 2 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹75.55 लाख और 3 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹1.065 करोड़ तय की गई है।

योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है। वहीं, फ्लैटों की बुकिंग 15 अगस्तसे डीडीए आवास पोर्टल पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खोली जाएगी। यह आवासीय परियोजना नरेला सब-सिटी के पॉकेट-11 (सेक्टर A1-A4) में स्थित है। ये इलाका दिल्ली के तेजी से उभरते ग्रोथ कॉरिडोर में शामिल है। यह पूरा परिसर मामूरपुर जंगल के सामने और हरे-भरे माहौल के बीच बना हुआ है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से कैसा है ये इलाका?

डीडीए के मुताबिक कनेक्टिविटी के लिहाज से यह जगह काफी बेहतर है। यह प्रोजेक्ट अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER)-I से सिर्फ 500 मीटर और जीटी करनाल रोड से 1.1 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा आने वाले मेट्रो स्टेशन से यह करीब 1.2 किमी, प्रस्तावित RRTS स्टेशन से 1.9 किमी, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 2 किमी, आगामी एजुकेशन हब से 5 किमी, UER-II से 6.15 किमी और आगामी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम से 9.2 किमी की दूरी पर स्थित है।

नरेला सब-सिटी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा डीडीए के हालिया बिक्री आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है। डीडीए की प्रेस रिलीज के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए ने कुल 1284 फ्लैट बेचे। इससे ₹1020 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें से अकेले नरेला सब-सिटी से ही 1153 फ्लैटों की बिक्री हुई। ये कुल बिक्री का करीब 90 प्रतिशत है।

टैक्स छूट की भी व्यवस्था?

खरीदारों की सहूलियत के लिए इस योजना में कई छूट और विशेष नियम दिए गए हैं। योजना के तहत दिए जा रहे सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड आधार पर हैं। अगर किसी आवेदक के पास पहले से कोई आवासीय संपत्ति है तब भी वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इसके अलावा डीडीए के तय मानकों के अनुसार पास-पास मौजूद दो फ्लैटों को आपस में जोड़ने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और खरीदार खरीदारी से पहले सैंपल फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

इच्छुक आवेदक इस योजना, पात्रता मानदंड, मूल्य, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www।dda।gov।in या डीडीए आवास पोर्टल (https://eservices।dda।org।in) पर जा सकते हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए डीडीए के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-110-332 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

DDA Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका! DDA दे रहा है बंपर डिस्काउंट पर फ्लैट्स, 30 जून से पहले ऐसे करें अप्लाई

DDA Housing Scheme 2026: अगर आप भी देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन महंगी कीमतों की वजह से कदम पीछे खींच रहे थे, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की दो जबरदस्त हाउसिंग स्कीम्स इस समय चालू हैं, जिनमें फ्लैट्स पर भारी छूट मिल रही है।

दोनों ही स्कीम्स में फ्लैट्स का अलॉटमेंट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है। यानी जो जितनी जल्दी आवेदन करेगा, उसकी घर पाने की उम्मीद उतनी ही ज्यादा होगी। इन दोनों स्कीम्स में अप्लाई करने की आखरी तारीख 30 जून 2026 है। आइए जानते हैं इन स्कीम्स की पूरी डिटेल और बुकिंग का तरीका।

स्कीम 1: डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 (25% का फ्लैट डिस्काउंट)

यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो किफायती दामों में फ्लैट चाहते हैं। इस योजना के तहत नरेला और सिरसपुर में फ्लैट्स पर सीधे 25% की भारी छूट दी जा रही है।

कहां और कितने फ्लैट्स हैं?: नरेला में कुल 3,245 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जो सभी चार इनकम कैटेगरी- हायर इनकम ग्रुप(HIG), मिडल इनकम ग्रुप(MIG), लोअर इनकम ग्रुप(LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS) के लिए हैं। इसके अलावा सिरसपुर में 411 LIG फ्लैट्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस: अप्लाई करने के लिए आपको DDA के आवास पोर्टल पर जाना होगा और 2,500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

कैटेगरी के हिसाब से बुकिंग अमाउंट

स्कीम 2: डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा 2026 (प्रीमियम लोकेशन)

यह स्कीम उन खरीदारों के लिए है जो पूर्वी दिल्ली में एक शानदार और कनेक्टेड लोकेशन पर घर चाहते हैं। कड़कड़डूमा में व्यक्तिगत खरीदारों के लिए 741 टू-बीएचके (2 BHK) फ्लैट्स उपलब्ध हैं। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के पहले ‘ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट’ (TOD) प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका सीधा मतलब है कि आपको मजबूत मेट्रो और बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी सीधे आपके दरवाजे पर मिलेगी।

पैसा देने का फॉर्मूला: इस स्कीम के लिए बुकिंग अमाउंट 4 लाख रुपये है। अलॉटमेंट के समय खरीदारों को फ्लैट की कुल कीमत का 75% हिस्सा एडवांस देना होगा और बाकी बचा 25% हिस्सा पजेशन के समय देना होगा।

स्कीम 1: डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 (25% का फ्लैट डिस्काउंट)

DDA फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान और पूरी तरह डिजिटल है:

  1. सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण के आधिकारिक DDA Awaas Portal पर जाएं।
  2. पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें और अपनी पसंद की स्कीम को चुनें।
  3. अपनी कैटेगरी के हिसाब से तय बुकिंग अमाउंट का ऑनलाइन भुगतान (Net Banking/UPI/Card) करें।
  4. मांगे गए जरूरी दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ आदि अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

काम की सलाह: चूंकि दोनों ही योजनाएं ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चल रही हैं, इसलिए 30 जून की आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें। अपनी पसंद का फ्लैट लॉक करने के लिए तुरंत आवेदन करें।

DDA Housing Scheme 2026: दिल्‍ली की सस्ता फ्लैट लेने का सुनहरा मौका! पाएं 25% का विशेष डिस्काउंट, आज ही अपना ड्रीम होम बुक करें!

DDA Housing Scheme 2026: देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक का स्पेशल डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इच्छुक खरीदार ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योजना के तहत आवासों का आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) आधार पर किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी में किफायती और तैयार आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरिक आवास योजना 2026 को आकर्षक ऑफर के साथ पेश किया है। योजना के तहत पात्र खरीदारों को चयनित रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है, जिससे घर खरीदने की लागत में बड़ी कमी आएगी।

DDA के अनुसार, योजना में शामिल सभी आवास तत्काल रहने योग्य हैं और खरीदारों को निर्माण पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन अप्लाई और बुकिंग की सुविधा के कारण लोग घर बैठे ही अपनी पसंद के फ्लैट का चयन कर सकते हैं। यह योजना दिल्ली में घर खरीदने की इच्छा रखने वाले हजारों परिवारों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

तुरंत करें अप्लाई

योजना के तहत आवासों का आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो आवेदक पहले आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक लोगों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है। DDA का कहना है कि सीमित संख्या में आवास उपलब्ध हैं। विशेष छूट का लाभ भी निर्धारित अवधि तक ही मिलेगा। नरेला और सिरसपुर में स्थित इन फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) आधार पर किया जाएगा।

मीडियम क्लास के लोगों को लिए शानदार मौका

DDA की यह योजना खास तौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों, नौकरीपेशा लोगों और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वे रियायती दरों पर अपना घर खरीदने के अवसर का लाभ उठा सकें। सीमित संख्या में आवास उपलब्ध हैं। अपने सपनों का घर पाने का यह सुनहरा अवसर हाथ से न जाने दें।

हाउसिंग स्कीम की बड़ी बातें

फ्लैट पर 25% तक का विशेष डिस्काउंट

रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

FCFS आधार पर आवंटन

सीमित संख्या में आवास

आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जून 2026

कितने फ्लैट्स हैं?

DDA की हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत राजधानी में विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 1,712 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें नरेला में 1,301 और सिरसपुर में 411 फ्लैट्स शामिल हैं। फ्लैट्स की कैटेगरी संख्या देखें तो हाई इनकम ग्रुप (HIG) के 298, मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के 459, लो इनकम ग्रुप (LIG) के 892 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 63 फ्लैट्स उपलब्ध हैं।

कीमत

कीमतों की बात करें तो EWS कैटेगरी के फ्लैट 9.60 लाख रुपये से शुरू होते हैं। LIG फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपये के बीच है। वहीं, MIG फ्लैट्स 66 लाख से 82 लाख रुपये और HIG फ्लैट्स 95 लाख रुपये से 1.13 करोड़ रुपये तक उपलब्ध हैं। बुकिंग के लिए आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार एडवांस राशि जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें- मंगेतर सिया गोयल को लेकर केतन को हो गया था शक और उसने अपने पापा को बताई थी ये बात! अफसोस तब किसी ने नहीं सुना और वो मारा गया

HIG फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये, LIG के लिए 1 लाख रुपये और EWS कैटेगरी के लिए 50 हजार रुपये बुकिंग अमाउंट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी आवेदकों को DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपये की एकमुश्त और गैर-वापसी योग्य (नॉन-रिफंडेबल) फीस भी जमा करनी होगी। इच्छुक खरीदारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है।