50 mph से ज्यादा की रफ्तार से गोता लगा समंदर को चीरती ये चिड़िया कौन है? इस गजब क्लिक पर फोटोग्राफर को मिला बड़ा अवॉर्ड

आज जब कुछ ही सेकंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐसी तस्वीरें बना सकता है, जो पहली नजर में बिल्कुल असली लगती हैं, ऐसे समय में जंगल और आसमान के बीच कैमरे से कैद की गई एक सच्ची तस्वीर की अहमियत और बढ़ जाती है। Bird Photographer of the Year प्रतियोगिता की इस साल की विजेता तस्वीरों ने इसी बात को एक बार फिर सामने रखा है। प्रतियोगिता के निदेशक विल निकोल्स ने कहा कि इस साल की तस्वीरें याद दिलाती हैं कि प्रकृति की असली तस्वीर का कोई विकल्प नहीं है।

उनके मुताबिक, प्रतियोगिता में शामिल हर फोटो जंगल में घटे किसी वास्तविक पल की कहानी कहती है एक ऐसा पल, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर को लंबे इंतजार, धैर्य और मेहनत से गुजरना पड़ा।

एक क्लिक के पीछे छिपी होती है लंबी कहानी

पक्षियों की तस्वीर लेना सिर्फ कैमरा उठाकर शटर दबा देना नहीं है। कई बार फोटोग्राफर को घंटों या उससे भी ज्यादा समय तक किसी खास पक्षी के व्यवहार का इंतजार करना पड़ता है। कभी सही रोशनी का इंतजार होता है, तो कभी पक्षी के सही दिशा में देखने का। यही वजह है कि ऐसी तस्वीरों में सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि उस पल तक पहुंचने वाले इंसान की मेहनत भी दिखाई देती है। निकोल्स का कहना है कि लोग वास्तविक कहानियों को वास्तविक लोगों के जरिए देखना और महसूस करना हमेशा पसंद करेंगे। यही वजह है कि इस प्रतियोगिता की तस्वीरें सिर्फ पक्षियों की सुंदरता नहीं दिखातीं, बल्कि इंसान और प्रकृति के बीच रिश्ते को भी सामने लाती हैं।

तस्वीरों से संरक्षण की मुहिम को भी ताकत

Bird Photographer of the Year का मकसद केवल दुनिया की शानदार पक्षी तस्वीरों को सम्मान देना नहीं है। प्रतियोगिता के जरिए पक्षियों और उनके संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश भी की जाती है। इस साल प्रतियोगिता ने Birds on the Brink नाम की संस्था को 5,000 पाउंड से ज्यादा की आर्थिक मदद दी। यह संस्था दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय स्तर पर पक्षियों के संरक्षण से जुड़े प्रयासों के लिए अनुदान देती है।

जब तस्वीर बनती है बदलाव की वजह

निकोल्स के मुताबिक, संरक्षण की कोशिशों को सफल बनाने में आम लोगों का समर्थन बेहद जरूरी है। और लोगों तक प्रकृति की अहमियत पहुंचाने में तस्वीरें बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। एक खूबसूरत पक्षी की तस्वीर शायद कुछ सेकंड के लिए किसी की नजर रोक दे, लेकिन वही तस्वीर अगर उसे उस पक्षी और उसके प्राकृतिक आवास के बारे में सोचने पर मजबूर कर दे, तो कैमरे की एक क्लिक जागरूकता की शुरुआत बन सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

जिस नारियल को लोग सिर्फ खाते थे, उससे केरल की गृहिणी ने बनाया 20 लाख रुपये महीना कमाने वाला ब्रांड

SIP में नुकसान हो रहा है तो क्या बंद कर दें? म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट ने दी ये खास सलाह

Mutual Fund SIP Investment Rules: शेयर बाजार में गिरावट आते ही म्यूचुअल फंड निवेशक अक्सर घबरा जाते हैं। खासकर जब SIP का रिटर्न 3 से 5 साल तक निगेटिव या बेहद मामूली दिखता है, तो मन में पहला सवाल यही आता है कि, क्या फंड में कोई खराबी आ गई है या यह सिर्फ बाजार की सुस्ती है?

म्यूचुअल फंड में शेयर, सोना और एफडी के जरिए आखिर निवेशक संपत्ति क्यों बनाते हैं और इस सफर में किन गलतियों से बचना चाहिए? Moneycontrol के साथ खास बातचीत में DSP म्यूचुअल फंड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट साहिल कपूर ने एसआईपी, पोर्टफोलियो ओवरलैप, फंड मैनेजर के बदलने और फंड से निकलने के सही समय पर खुलकर बात की है।

3-5 साल तक SIP का रिटर्न खराब रहे, तो क्या फंड बेकार है?

साहिल कपूर के मुताबिक, सिर्फ कुछ सालों का खराब रिटर्न इस बात का सबूत नहीं है कि फंड खराब है। सबसे पहले आपको ‘बाजार की सुस्ती’ और ‘फंड की खराबी’ में फर्क समझना होगा।

DSP के एक ऐतिहासिक अध्ययन में पाया गया कि 10 साल की SIP चलाने वाले 95% निवेशकों को शुरुआती 5 सालों में कभी न कभी बुरे दौर का सामना करना पड़ा। वहीं 81% एसआईपी का रिटर्न किसी न किसी मोड़ पर निगेटिव भी हुआ। लेकिन राहत की बात यह है कि पूरे 10 साल का समय पूरा होने पर 99% एसआईपी ने डेट फंड्स (FDs) को पछाड़कर शानदार रिटर्न दिया।

खुद से ये सवाल पूछें कि क्या फंड अपने बेंचमार्क से लगातार पिछड़ रहा है? क्या फंड मैनेजर या निवेश का तरीका बदल गया है? अगर फंड की रणनीति सही है और सुस्ती केवल बाजार के चक्र की वजह से है, तो धैर्य बनाए रखना ही समझदारी है।

पैसों की तंगी हो तो क्या करें? SIP रोकें या पैसा निकालें

अगर अचानक आपकी आमदनी कम हो जाए या पैसों की जरूरत पड़े, तो साहिल कपूर का कहना है कि पहला मकसद वित्तीय रूप से सुरक्षित रहना है, न कि हर हाल में एसआईपी जारी रखना।

पहले से जमा पैसों को निकालने से कंपाउंडिंग का चक्र टूट जाता है। इसलिए पैसा निकालने के बजाय नई एसआईपी को कुछ समय के लिए रोकना ज्यादा बेहतर विकल्प है। अपने लॉन्ग-टर्म इक्विटी पोर्टफोलियो को इमरजेंसी के भरोसे न छोड़ें। हालांकि, अगर सच में पैसों की सख्त जरूरत है, तो पोर्टफोलियो आपके काम आने के लिए ही बना है।

हाल में तगड़ा रिटर्न देने वाले फंड्स में तुरंत पैसा लगाना सही है?

किसी फंड ने पिछले 1-2 सालों में 100% या 200% का रिटर्न दिया है, तो आंख मूंदकर उसमें पैसा न लगाएं। अमेरिका के इस फंड ने 1998 में 196% का रिटर्न दिया, जिसे देखकर 1999 में निवेशकों ने 731 मिलियन डॉलर उसमें झोंक दिए। नतीजा? 1998 से 2003 के बीच फंड ने तो 8.3% सालाना रिटर्न दिया, लेकिन देरी से घुसे आम निवेशकों को औसतन -11.9% का नुकसान उठाना पड़ा।

रिटर्न कहां से आया है कंपनी की कमाई से या सिर्फ बाजार की तेजी से? साथ ही हमेशा वैल्यूएशन देखकर ही एंट्री लें।

फ्लेक्सीकैप फंड के साथ दूसरे फंड लेना कितना सही?

अगर आपके पास पहले से फ्लेक्सीकैप फंड है, तो नया फंड लेने से पहले सावधान रहें। DSP के अध्ययन के अनुसार, एक औसत फ्लेक्सीकैप फंड का पोर्टफोलियो:

  • लार्जकैप फंड से: 63.8% मैच करता है।
  • लार्ज एंड मिडकैप से: 71.5% मैच करता है।
  • बैलेंस्ड एडवांटेज से: 75.3% मैच करता है।

यानी नया फंड खरीदने पर आपको सिर्फ 25 से 36% ही नए शेयर मिलते हैं। अलग नाम के फंड खरीदने के बजाय ऐसा फंड चुनें जो सच में आपके पोर्टफोलियो में विविधता लाए।

फंड मैनेजर बदल जाए तो किस ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा करें?

अध्ययन के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में मौजूदा फंड मैनेजर्स का औसत कार्यकाल अभी भी 3 साल से कम है। फंड का 10 साल का इतिहास आपको म्यूचुअल फंड हाउस और उसकी प्रक्रिया के बारे में बताता है, मौजूदा मैनेजर के बारे में नहीं। नए मैनेजर के आने के बाद पोर्टफोलियो में क्या बदलाव हुए और उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है, इस पर नजर रखें।

म्यूचुअल फंड से बाहर निकलने का सही समय क्या है?

किसी फंड में 1 साल का खराब प्रदर्शन उसे बेचने की वजह नहीं होना चाहिए। आपको फंड से तब बाहर निकलना चाहिए जब:

  • फंड का मूल मकसद या निवेश का तरीका बदल जाए।
  • कोई प्रमुख फंड मैनेजर चला जाए जिस पर पूरी रणनीति टिकी थी।
  • फंड लगातार खराब फैसलों की वजह से पिछड़ रहा हो, न कि बाजार के चक्र की वजह से।
  • आपके पोर्टफोलियो में एक ही तरह के शेयरों की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाए।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SIP Calculator: ₹1,000 की मंथली SIP से ₹5 लाख का फंड! इस खास ट्रिक से करीब दोगुनी हो जाएगी ग्रोथ

SIP Calculator: रोज के सिर्फ 33 रुपये। चाय-नाश्ते के इस मामूली खर्च को बचाकर क्या आप 5 लाख रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं? जवाब है- हां! म्यूचुअल फंड में SIP की ताकत से यह आसानी से संभव है। शेयर बाजार के जोखिम से डरने वाले रिटेल निवेशकों के लिए ₹1,000 की यह छोटी सी शुरुआत भविष्य में पैसों की तंगी खत्म कर सकती है। लेकिन सवाल यह है कि 5, 10 और 15 सालों में यह ₹1,000 के निवेश से कितना बड़ा फंड बनेगा? आइए समझते हैं इसका पूरा गणित।

1000 रुपये की SIP से 5,10 और 15 साल में कितना बनेगा फंड?

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि में औसतन 12% का सालाना रिटर्न आसानी से देखने को मिला है। अगर आप बिना रुके हर महीने ₹1,000 जमा करते हैं, तो गणित कुछ ऐसा होगा:

1000 रुपये की SIP से 5,10 और 15 साल में कितना बनेगा फंड?

ध्यान देने वाली बात: 5 साल में आपको सिर्फ ₹22 हजार का मुनाफा मिला, लेकिन 15 साल में मुनाफा बढ़कर ₹3.24 लाख हो गया। इसे ही कहते हैं चक्रवृद्धि ब्याज का जादू, जहां पैसे पर पैसा बनता है।

इस एक सीक्रेट ट्रिक से ₹5 लाख का फंड बनेगा ₹8.5 लाख!

अगर आप चाहते हैं कि आपका फंड और तेजी से बढ़े, तो Step-Up SIP का तरीका अपनाएं। हर साल जैसे ही आपकी सैलरी या आमदनी बढ़े, अपनी SIP में सिर्फ 10% की बढ़ोतरी कर दें। यानी इस साल ₹1,000 दे रहे हैं, तो अगले साल ₹1,100 करें। ऐसा करने पर 15 साल बाद आपका कुल फंड ₹5 लाख की जगह सीधे ₹8.5 लाख से ज्यादा हो जाएगा!

SIP शुरू करते समय न करें ये 2 बड़ी गलतियां

बाजार गिरते ही SIP बंद करना: जब मार्केट गिरता है, तब आपको सस्ती कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं। गिरावट के वक्त SIP चालू रखना ही असली समझदारी है।

जल्दी पैसा निकालने की बेवकूफी: SIP का असली मजा 10 साल के बाद शुरू होता है। शुरुआती 3-4 सालों में रिटर्न धीमा दिखेगा, लेकिन धैर्य रखने वालों को ही बड़ा फंड मिलता है।

SIP से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQ)

Q1: क्या 1000 रुपये की SIP सुरक्षित है?

उत्तर: म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं, लेकिन इंडेक्स फंड या लार्ज-कैप फंड्स में SIP करने पर लंबी अवधि में जोखिम बहुत कम और रिटर्न बैंक एफडी से दोगुना तक हो जाता है।

Q2: क्या मैं बीच में SIP बंद कर सकता हूं?

उत्तर: हां, SIP में कोई लॉक-इन नहीं होता (ELSS टैक्स सेविंग फंड को छोड़कर)। आप जब चाहें SIP रोक सकते हैं या अपना पैसा निकाल सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Tata vs Tata: एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर टाटा ग्रुप में रार! ट्रस्ट ने दी अभिषेक मनु सिंघवी को कमान

Mumbai Accident: मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार BMW ने पैदल चलने वालों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Mumbai Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ़्तार एक BMW कार के टक्कर मारने से तीन पैदल चलने वालों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार तड़के कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की वजह तेज रफ़्तार बताई जा रही है। घायल चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल लाए गए चार लोगों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, “20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे मुंबई कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास एक BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ़्तार के कारण ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया।” मृतकों की पहचान शनाय गज्जल और धैर्य सेठ के तौर पर हुई है। एक अन्य 20 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत

इस बीच, मुंबई के लालबाग इलाके में शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर कालाचौकी स्थित दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। उस समय गणपति उत्सव के कारण लालबाग इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई दमकल विभाग (एमएफबी) को रात दो बजकर 42 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन) और महानगरपालिका के वार्ड कार्यालय के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य घायलों को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मसीना अस्पताल में आठ वर्षीय राघनी घनश्याम यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे और 12 वर्षीय रूही सिंह का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है। बाद में एक अधिकारी ने एक अन्य मौत की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उसकी पहचान और अन्य डिटेल्स की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें- DU Results 2026: राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ और CJP कैंपेन का नहीं चला असर? जानिए DUSU चुनाव में ABVP के दबदबे का क्या है मतलब

Rashifal Today: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत! जानें 1 से 9 तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं। इसके लिए एक अच्छी और व्यावहारिक योजना बनाना जरूरी है। अपने आर्थिक लक्ष्यों को तय करें और उन्हें पूरा करने के लिए कदम उठाएं। आज की समझदारी भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन पैसों से जुड़े मामलों के लिए खास रहेगा। आर्थिक फैसले आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न लें। आज लंबे समय की आर्थिक योजना बनाने पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने बजट के हिसाब से ही पैसे खर्च करें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर खास ध्यान देना चाहिए। बेवजह के खर्चों से बचें और भविष्य के लिए पैसे बचाने की कोशिश करें। आज का दिन लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों पर काम करने के लिए अच्छा है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। बिना सोचे खर्च करने से नुकसान हो सकता है। धैर्य और सही योजना आपके आर्थिक भविष्य को मजबूत बनाने में मदद करेगी।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं। इसके लिए एक अच्छी और व्यावहारिक योजना बनाना जरूरी है। अपने आर्थिक लक्ष्यों को तय करें और उन्हें पूरा करने के लिए कदम उठाएं। बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारी पर नजर रखें। अचानक आने वाले खर्चों के लिए बजट में थोड़ी जगह जरूर रखें। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आर्थिक स्थिरता देने में मदद करेंगे।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। अचानक होने वाले खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं में आकर पैसे खर्च न करें। अपने खर्चों का सही हिसाब रखें और एक व्यवस्थित बजट बनाएं। अगर आपने पहले से बजट बनाया है तो उसे ठीक से फॉलो करें। आज सोच-समझकर खर्च करने से भविष्य में आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने बजट को व्यवस्थित करें और बिना जरूरत पैसे खर्च करने से बचें। आज आपको कुछ नए आर्थिक अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी अवसर को अपनाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। जल्दबाजी में किया गया निवेश या खर्च भविष्य में परेशानी दे सकता है। सही योजना के साथ आगे बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में व्यवस्थित तरीके से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों में अंतर करें और पहले अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। बजट बनाकर चलें और छोटी से छोटी आर्थिक बात पर भी ध्यान दें। आज कुछ जरूरी बदलाव करके आप भविष्य में फायदा पा सकते हैं। थोड़ी सावधानी और गंभीरता आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगी।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लंबे समय की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। कपड़ों, महंगी चीजों या गैर-जरूरी सामान पर ज्यादा खर्च करने से बचें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आज संयम और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में आर्थिक सुरक्षा देने में मदद कर सकते हैं।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो का दिन आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रह सकता है। लंबे समय के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर अपनी आर्थिक योजना बनाएं। जरूरी चीजों को प्राथमिकता देने से आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। बिना योजना के खर्च करने से बचें। अपने निवेश और बजट की एक बार फिर जांच करें, ताकि पता चल सके कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में समझदारी से फैसला लेना जरूरी है। आपको नए आर्थिक या निवेश के मौके मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी ऑफर को देखकर तुरंत फैसला न लें। पहले पूरी जानकारी लें और अपने लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें। जरूरत पड़ने पर अपने बजट और आर्थिक योजनाओं में बदलाव करें। आज स्थिरता और सही योजना पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

“आपकी 6साल की बेटी 80 साल की दिखती है”|6-Year-Old Thakku Looks 80 | 6 year old girl with Cutis Laxa

“आपकी 6साल की बेटी 80 साल की दिखती है”|6-Year-Old Thakku Looks 80 | 6 year old girl with Cutis Laxa

थक्कू के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां घरों में काम करती हैं।
दोनों हर दिन मेहनत करते हैं, ताकि अपनी बेटी को वह सब दे सकें, जिसकी उसे जरूरत है :yellow_heart:
थक्कू Cutis Laxa नाम की एक दुर्लभ बीमारी के साथ जी रही है, जो उसकी त्वचा और चेहरे को प्रभावित करती है।
इस समय उसे सबसे ज्यादा जरूरत है सही इलाज और जरूरी मेडिकल केयर की, जिसका खर्च उसके माता-पिता अकेले नहीं उठा सकते।
लेकिन प्यार, धैर्य और अपनी बेटी पर भरोसा देने में उन्होंने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।
छोटी सी थक्कू बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।
आइए, उसके माता-पिता की मदद करें, ताकि उसे जरूरी इलाज और देखभाल मिल सके और वह अपने इस सपने के करीब पहुंच सके :yellow_heart:

Name- Miss. Aizza Akhil
S/D/H/o: Akhil K C
अकाउंट नंबर: 41187200386
IFSC: SBIN0070321
Instagram: @thakku_aizza

@thakku_aizza

“आपकी 6 साल की बेटी 80 साल की दिखती है”| 6-Year-Old Thakku Looks 80 | 6 year old girl with Cutis Laxa

[Cutis Laxa treatment support for a child in India, Help a 6 year old girl with Cutis Laxa get medical treatment, Financial help for child with rare genetic skin disorder, Medical treatment support for underprivileged children in India]#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Surya Gochar 2026: कन्या संक्रांति पर मित्र बुध की राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य और 5 राशि वालों की बढ़ाएंगे टेंशन, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह यानी लगभग 30 दिनों में राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस माह सूर्य का गोचर 17 सितंबर को अपने मित्र और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह की स्वराशि कन्या में होगा। सूर्य के इस गोचर को कन्या संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। अभी स्वराशि सिंह में विराजमान सूर्य इस दिन कन्या राशि में पहुंचेंगे, जहां बुध पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में बहुत प्रभावशाली माना गया है। जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ यहां भद्र राजयोग पहले से प्रभावी है। सूर्य के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन कन्या राशि में गोचर 5 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

मेष राशि : सूर्य का गोचर मेष राशि के छठे भाव में होगा। पंचम भाव के स्वामी के छठे भाव में प्रवेश करने से कुछ मामलों में बहुत सतर्क रहना होगा। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्ते में आपसी समझ और धैर्य आवश्यक होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के पंचम भाव में सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा। साथ ही, इस दौरान शनि की दृष्टि भी पंचम भाव और सूर्य पर रहेगी। बड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। घरेलू मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशि : सूर्य गोचर तुला राशि के द्वादश भाव पर प्रभाव डालेगा। 12वें भाव में सूर्य का प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि में कुछ क्षेत्रों में अधिक सतर्क रहना होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, आय और व्यय के बीच संतुलन आवश्यक होगा। यात्रा के दौरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के अष्टम भाव में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। इस समय जोखिम भरे फैसलों को टालना बेहतर होगा। कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि : सूर्य का गोचर मीन राशि के सप्तम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, छठे भाव के स्वामी का 7वें भाव में गोचर करना अनुकूल नहीं माना जाता है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आने की आशंका है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Uday 2026: अपनी उच्च राशि कन्या में हुआ बुध का उदय, 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और करियर भरेगा तरक्की की उड़ान

Rashifal Today: इन मूलांक वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आर्थिक हाल

Aaj Ka Rashifal: आज आपको अपने आर्थिक मामलों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। लंबे समय के लिए पैसों की योजना बनाने का यह अच्छा समय है। अपने बजट और निवेश को दोबारा जांचें। बेवजह और ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। आज की समझदारी भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। आपको भविष्य के लिए लंबी अवधि की योजना बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अपने बजट और निवेश की दोबारा जांच करें और देखें कि वे आपके भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार हैं या नहीं। आज बिना सोचे कोई खर्च न करें। समझदारी और संयम से लिए गए आर्थिक फैसले आगे चलकर आपकी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर तकनीक और नए काम से जुड़े क्षेत्रों में। नए विचारों पर काम करने का अच्छा समय है। हालांकि, किसी भी मौके को देखकर तुरंत फैसला न लें। लंबे समय के निवेश और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखें। सही सोच और अच्छी योजना आपको आर्थिक फायदा दिला सकती है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में जल्दबाजी करने के बजाय सोचने और योजना बनाने पर ध्यान दें। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने के लिए दिन सही नहीं है। अपने भविष्य के लक्ष्यों को दोबारा देखें और समझें कि आप उन्हें हासिल करने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं। धैर्य रखें और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई फैसला लें। आज की तैयारी आगे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। अपने बजट और निवेश की समीक्षा करें और देखें कि सब कुछ आपके भविष्य के लक्ष्यों के हिसाब से चल रहा है या नहीं। बिना जरूरत के खर्च करने से बचें। अगर निवेश करने की योजना है तो सोच-समझकर कदम उठाएं। आज की गई सही प्लानिंग आने वाले समय में आर्थिक स्थिरता और बेहतर स्थिति बनाने में मदद करेगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में नए अवसर सामने आ सकते हैं। तकनीक, नए काम या अलग तरह के प्रोजेक्ट से जुड़े मौके आपको मिल सकते हैं। हालांकि, किसी भी अवसर पर तुरंत फैसला न लें। पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। लंबे समय के लिए किए गए सही निवेश और समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में काम करने से ज्यादा सोचने और योजना बनाने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कोई बड़ा निवेश या आर्थिक फैसला फिलहाल टाल सकते हैं। अपने खर्च और निवेश की समीक्षा करें और देखें कि वे आपके भविष्य के लक्ष्यों से जुड़े हैं या नहीं। धैर्य रखें और मजबूत योजना बनाएं। सही तैयारी आगे चलकर आपको आर्थिक स्थिरता दे सकती है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर तकनीक और नए विचारों से जुड़े क्षेत्रों में। पैसों की स्थिति बेहतर करने के लिए आपको अपनी सोच और योजना का सही इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम न उठाएं। लंबे समय के निवेश पर ध्यान दें और अलग-अलग विकल्पों को समझकर फैसला करें। सही योजना से आज आर्थिक फायदा मिल सकता है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने आर्थिक मामलों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। लंबे समय के लिए पैसों की योजना बनाने का यह अच्छा समय है। अपने बजट और निवेश को दोबारा जांचें। बेवजह और ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। आज की समझदारी भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बढ़ा सकती है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेने के बजाय अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करना बेहतर रहेगा। बजट बनाएं, खर्चों का हिसाब देखें और भविष्य के लिए योजना तैयार करें। बड़े निवेश या किसी बड़े लेनदेन में जल्दबाजी न करें। अपने आर्थिक लक्ष्यों को दोबारा समझें और जरूरत के अनुसार योजना में बदलाव करें। आज की सही तैयारी आपको आगे बेहतर फैसले लेने में मदद करेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Rashifal Today: इन मूलांक वालों के लिए धन लाभ के योग, जानें कैसा रहेगा आर्थिक हाल

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी वित्तीय योजनाओं में बदलाव हो सकता है, इसलिए बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। नए निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी जुटाएं, लेकिन फैसला पूरी तरह सोचने के बाद ही लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय के लिए आर्थिक योजना बनाने का यह अच्छा समय है। निवेश के नए विकल्प मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें। जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें। आर्थिक सफलता के लिए अनुशासन और स्थिरता जरूरी होगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान आर्थिक मामलों पर रहेगा। आपको अपने पैसों की सही योजना बनाने और खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत है। बेवजह की खरीदारी से बचें और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पैसा खर्च करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा के लिए सोच-समझकर निवेश करें और जोखिम लेने से बचें। अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा करके जरूरी बदलाव करने का समय है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी और सही योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। खर्च और निवेश के लिए पहले से योजना बनाएं। पैसों से जुड़े नए मौके भी मिल सकते हैं, इसलिए अपने आसपास हो रहे बदलावों पर नजर रखें। बजट को थोड़ा लचीला रखें, ताकि अचानक आने वाले खर्च या नए अवसरों के लिए तैयार रहें। कोई भी फैसला पूरी जानकारी लेने के बाद ही करें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। भावनाओं में आकर पैसा खर्च करने से बचें और जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें। अपने बजट को व्यवस्थित रखें और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करें। सही तरीके से खर्च की योजना बनाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज पैसों के मामले में सकारात्मक कदम उठाने का समय है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो ताकि आपको अपनी आर्थिक स्थिति की सही जानकारी रहे। बिना जरूरत खरीदारी करने से बचें। आज नए आर्थिक अवसर सामने आ सकते हैं और आपकी योजना बनाने की क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। केवल सोचने के बजाय सही कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने बजट और खर्चों को व्यवस्थित करें। छोटी-छोटी आर्थिक बातों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक योजना बनाएं और खर्चों का सही रिकॉर्ड रखें। किसी नए निवेश या बड़ी खरीदारी से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। समझदारी से लिया गया फैसला आपको आर्थिक स्थिरता की ओर ले जाएगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देने का दिन है। अपने आर्थिक लक्ष्यों को याद रखें और गैर-जरूरी या महंगी चीजों पर खर्च करने से बचें। अपने लंबे समय के लक्ष्यों के अनुसार निवेश और पैसों से जुड़े फैसले लें। जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और समझदारी से कदम उठाने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में लंबे समय की योजना बनाना आपके लिए जरूरी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और कोशिश करें कि आपके सभी आर्थिक फैसले भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार हों। अपने निवेश और बजट की दोबारा समीक्षा करें। सही दिशा में सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको आर्थिक स्थिरता की ओर ले जा सकता है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करें और जहां जरूरत हो, वहां बदलाव करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा के लिए मजबूत योजना बनाएं। जोखिम वाले निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा। अपने आर्थिक लक्ष्य साफ रखें और उन्हें पूरा करने के लिए सही रणनीति बनाएं। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

अगर भगवान गणेश नौकरी के लिए Resume बनाते तो क्या लिखते? देखें बप्पा का अनोखा CV

सोचिए, अगर भगवान गणेश का भी कोई Resume होता तो उसमें क्या-क्या लिखा होता? शायद सबसे ऊपर उनकी सबसे बड़ी ताकत के तौर पर बुद्धि और ज्ञान का जिक्र होता। मुश्किल परिस्थितियों में रास्ता निकालने की क्षमता, नेतृत्व, धैर्य और विवेक जैसी खूबियां उनकी ‘स्किल्स’ में शामिल होतीं। और अगर बात पसंदीदा चीजों की आती, तो मोदक का नाम सबसे ऊपर होना तय है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश के इन्हीं गुणों को एक रचनात्मक Resume के जरिए समझने की कोशिश की गई है। बप्पा के भक्तों के लिए उनका स्वरूप सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि वे बुद्धि, शुभता, समृद्धि और नई शुरुआत के प्रतीक भी माने जाते हैं।

आज घर-घर होगा बप्पा का स्वागत

सोमवार, 14 सितंबर 2026 को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस खास मौके पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित कर उनका स्वागत करते हैं। कई जगह बप्पा की भव्य झांकियां और पंडाल सजाए जाते हैं, वहीं घरों में परिवार के लोग मिलकर पूजा की तैयारियां करते हैं। गणपति स्थापना के बाद पूजा, आरती और प्रसाद का दौर शुरू होता है। भक्त भगवान गणेश को फूल, दूर्वा घास, मिठाइयां और विशेष रूप से मोदक अर्पित करते हैं।

क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी?

गणेश चतुर्थी भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को गणपति बप्पा के आगमन के पर्व के तौर पर बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर में गणेश प्रतिमा लाकर विधि-विधान से गणपति स्थापना की जाती है। इसके बाद भक्त बप्पा की आरती करते हैं और उन्हें अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाते हैं।

बप्पा के आने से पहले घर में होती है खास तैयारी

गणेश चतुर्थी कई परिवारों के लिए भावनाओं से जुड़ा त्योहार है। बप्पा के स्वागत से पहले घर की सफाई की जाती है और पूजा के लिए एक विशेष स्थान तैयार किया जाता है। इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा चुनी जाती है और पूजा की जरूरी सामग्री जुटाई जाती है। कई परिवार अपने घर को फूलों और सजावटी सामान से सजाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई बप्पा के स्वागत की तैयारियों में उत्साह से शामिल होता है।

चतुर्थी पर चांद देखने की क्यों है मनाही?

गणेश चतुर्थी से जुड़ी एक खास धार्मिक मान्यता चंद्र दर्शन को लेकर भी है। मान्यता के अनुसार चतुर्थी तिथि के निर्धारित समय में चांद देखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान चंद्रमा को देखने से मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक लग सकता है। धार्मिक मान्यता में मिथ्या कलंक का संबंध झूठे आरोप या बिना गलती के बदनामी से जोड़ा जाता है। इसलिए कई श्रद्धालु इस अवधि में चंद्र दर्शन से बचते हैं।

2026 में कब तक चांद देखने से बचें?

गणेश चतुर्थी 2026 के लिए चंद्र दर्शन से बचने का निर्धारित समय सुबह 9:01 बजे से रात 8:08 बजे तक बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं को मानने वाले श्रद्धालु इस अवधि के दौरान चंद्रमा देखने से परहेज करते हैं।

trends (69)

बप्पा का Resume सबसे खास क्यों होगा?

अगर सच में भगवान गणेश का Resume बनाया जाए तो उसमें डिग्री या नौकरी के अनुभव से ज्यादा उनके गुणों की लंबी सूची होगी। बुद्धि, विवेक, धैर्य, नेतृत्व और बाधाओं को दूर करने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी खूबियां होंगी। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी सिर्फ बप्पा के स्वागत का पर्व नहीं, बल्कि उनसे प्रेरणा लेने का भी अवसर है। घर में गणपति का आगमन कई परिवारों के लिए नई उम्मीद, सकारात्मकता और शुभ शुरुआत का प्रतीक बन जाता है।

X पर भड़काऊ पोस्ट से कमाए 76 लाख रुपये! क्रिएटर ने बताया कैसे बना वायरल कंटेंट कमाई का जरिया