Rashifal Today: इन मूलांक वालों के लिए धन लाभ के योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। आपकी योजनाओं में बदलाव हो सकता है, जिससे बजट पर दोबारा विचार करना पड़ेगा। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर ही लें। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मन में बड़े निवेश की योजना आ सकती है, लेकिन फिलहाल छोटे और सुरक्षित निवेश पर ध्यान देना बेहतर होगा। कोई आर्थिक प्रस्ताव मिले तो अच्छी तरह सोचने के बाद ही फैसला लें। लेन-देन में साफ-साफ बात करें। आपकी मेहनत और हुनर से कमाई के नए रास्ते भी मिल सकते हैं।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। आप समझदारी से फैसले लेंगे और बड़े निवेश की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। कोई पुराना आर्थिक मामला सुलझ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। खर्च कम करें और बचत को प्राथमिकता दें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बेहतर आर्थिक योजना बना पाएंगे। परिवार या दोस्तों से सलाह लेना भी फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी पुरानी आर्थिक योजनाओं की दोबारा समीक्षा कर सकते हैं। इससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। जोखिम वाले निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। छोटे-छोटे खर्चों पर भी नजर रखें, क्योंकि ये बजट बिगाड़ सकते हैं। पैसे से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी जानकार की सलाह लेना बेहतर होगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। आपकी योजनाओं में बदलाव हो सकता है, जिससे बजट पर दोबारा विचार करना पड़ेगा। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर ही लें। कोई पुराना आर्थिक मामला सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। जल्दबाजी से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपकी मेहनत का फायदा धीरे-धीरे मिल सकता है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। नए आर्थिक अवसर भी सामने आ सकते हैं। किसी आर्थिक योजना पर काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। कारोबार में साझेदारी करते समय सावधानी रखें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपकी मेहनत और बनाई गई योजनाओं का अच्छा परिणाम मिल सकता है। निवेश करने का विचार है तो पहले अच्छी तरह रिसर्च करें। परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। पुराना कर्ज या पैसों से जुड़ा विवाद खत्म हो सकता है। भविष्य के लिए बचत करें और सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता दें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बजट बनाकर चलना और बेवजह के खर्चों से बचना जरूरी है। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य से आर्थिक सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल बड़े आर्थिक जोखिम लेने से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। कुछ अतिरिक्त खर्च हो सकते हैं, लेकिन वे नियंत्रण में रहेंगे। निवेश का कोई नया मौका मिले तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। लंबे समय से बनाई गई आर्थिक योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से फायदा होगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने और योजनाओं के सफल होने की संभावना है। नए निवेश का विचार आ सकता है, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। हालांकि, किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बेवजह के खर्चों से बचें। अगर कोई आर्थिक विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Rashifal Today: इन मूलांक वालों के लिए धन लाभ के योग, जानें कैसा रहेगा आर्थिक हाल

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी वित्तीय योजनाओं में बदलाव हो सकता है, इसलिए बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। नए निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी जुटाएं, लेकिन फैसला पूरी तरह सोचने के बाद ही लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय के लिए आर्थिक योजना बनाने का यह अच्छा समय है। निवेश के नए विकल्प मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें। जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें। आर्थिक सफलता के लिए अनुशासन और स्थिरता जरूरी होगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान आर्थिक मामलों पर रहेगा। आपको अपने पैसों की सही योजना बनाने और खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत है। बेवजह की खरीदारी से बचें और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पैसा खर्च करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा के लिए सोच-समझकर निवेश करें और जोखिम लेने से बचें। अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा करके जरूरी बदलाव करने का समय है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी और सही योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। खर्च और निवेश के लिए पहले से योजना बनाएं। पैसों से जुड़े नए मौके भी मिल सकते हैं, इसलिए अपने आसपास हो रहे बदलावों पर नजर रखें। बजट को थोड़ा लचीला रखें, ताकि अचानक आने वाले खर्च या नए अवसरों के लिए तैयार रहें। कोई भी फैसला पूरी जानकारी लेने के बाद ही करें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। भावनाओं में आकर पैसा खर्च करने से बचें और जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें। अपने बजट को व्यवस्थित रखें और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करें। सही तरीके से खर्च की योजना बनाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज पैसों के मामले में सकारात्मक कदम उठाने का समय है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो ताकि आपको अपनी आर्थिक स्थिति की सही जानकारी रहे। बिना जरूरत खरीदारी करने से बचें। आज नए आर्थिक अवसर सामने आ सकते हैं और आपकी योजना बनाने की क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। केवल सोचने के बजाय सही कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने बजट और खर्चों को व्यवस्थित करें। छोटी-छोटी आर्थिक बातों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक योजना बनाएं और खर्चों का सही रिकॉर्ड रखें। किसी नए निवेश या बड़ी खरीदारी से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। समझदारी से लिया गया फैसला आपको आर्थिक स्थिरता की ओर ले जाएगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देने का दिन है। अपने आर्थिक लक्ष्यों को याद रखें और गैर-जरूरी या महंगी चीजों पर खर्च करने से बचें। अपने लंबे समय के लक्ष्यों के अनुसार निवेश और पैसों से जुड़े फैसले लें। जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और समझदारी से कदम उठाने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में लंबे समय की योजना बनाना आपके लिए जरूरी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और कोशिश करें कि आपके सभी आर्थिक फैसले भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार हों। अपने निवेश और बजट की दोबारा समीक्षा करें। सही दिशा में सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको आर्थिक स्थिरता की ओर ले जा सकता है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करें और जहां जरूरत हो, वहां बदलाव करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा के लिए मजबूत योजना बनाएं। जोखिम वाले निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा। अपने आर्थिक लक्ष्य साफ रखें और उन्हें पूरा करने के लिए सही रणनीति बनाएं। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Parivartan Yog 2026: बुध के नक्षत्र अश्लेषा में पहुंचकर गुरु ने एक्टिव किया परिवर्तन योग, 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे लक्ष्मी

Parivartan Yog 2026: देवगुरु बृहस्पति का ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान है। इस ग्रह की स्थिति जातक के जीवन में बड़े बदलाव का कारण बनती है। बृहस्पति ग्रह वर्तमान में कर्क राशि में गोचर कर रहा है। कर्क गुरु की उच्च राशि है और इस वजह से गुरु इस समय अतिचारी होकर विचरण कर रहे हैं। इसी अवस्था में उन्होंने ग्रहों के राजकुमार बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में गोचर किया है।

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, वृद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना गया है। वहीं, बुध बुद्धि, व्यापार और संचार के देवता हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ने 20 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किया है। ज्ञान के कारक बृहस्पति के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का बेहद शुभ और सकारात्मक प्रभाव 31 अक्टूबर तक कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। अश्लेषा नक्षत्र में गुरु और बुध के एक साथ होने से परिवर्तन योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, पदोन्नति या मनचाहा इंक्रीमेंट मिल सकता है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए बुध के नक्षत्र में गुरु का आना भाग्य में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें नए सौदे और बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे समाज और परिवार में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में जाना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेगा। नया मकान, वाहन या भूमि खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं, जिससे गुरु का यह गोचर आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। पहले किए गए निवेश का बेहतरीन रिटर्न मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Nakshtra Gochar 2026: शनि का नक्षत्र परिवर्तन आज, वृषभ, मिथुन और मकर राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगी अपार सफलता

Sun Transit 2026: सूर्य इस दिन करने वाले हैं स्वराशि सिंह में गोचर, 4 राशियों के करियर और कारोबार में लगाएंगे चार चांद

Sun Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को यश, पिता और स्वास्थ्य का कारक माना जाता है। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति विशेष रूप से देखी जाती है। यह ग्रह जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हर माह राशि परिवर्तन करने वाले इस ग्रह के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। अगस्त माह में सूर्य की सिंह संक्रांति होगी यानी सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना गया है। उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि 17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचार विशेष रूप से चार राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे उनके करियर और कारोबार में जबरदस्त उछाल आ सकता है। आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने और आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है।

चार राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को यह परिवर्तन बड़ा ही शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान व्यक्तित्व में निखार, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, साथ ही प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अवसर बनेंगे। व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।

सिंह राशि : ग्रहों के राजा सूर्य का यह परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बड़ा शुभ परिणाम लेकर आया है। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक मजबूती मिलेगी।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा और शांति और संतुलन बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलने के संकेत हैं। कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के रिश्तों में शुभ प्रगति होने की संभावना बन सकती है।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होने के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बदलाव और प्रगति का साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Surya Grahan impact: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती वाली राशियों पर 15 दिन मंडराएगा खतरा

Rashifal Today: नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिनका दिन आर्थिक मामलों में हर मूलांक के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए धन लाभ के योग हैं, तो किसी को खर्चों पर नियंत्रण रखने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। नौकरी और कारोबार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बचत पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति होने से आमदनी बढ़ सकती है। किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की भी संभावना है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। सही बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज का दिन सकारात्मक रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपने बजट और निवेश की समीक्षा करें। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें और लंबे समय के लिए सही वित्तीय योजना बनाएं।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं। खासकर तकनीक और नए कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें और भविष्य को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें। नई सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा। अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति का सही आकलन करें और भविष्य की जरूरतों के अनुसार योजना बनाएं। धैर्य से लिया गया फैसला आगे चलकर फायदा देगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो धन संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा माना जा रहा है। भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। अपने खर्च और निवेश की समीक्षा करें। अनावश्यक खर्चों से बचेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। निवेश करने से पहले सभी विकल्पों को अच्छी तरह परख लें। सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में मजबूत आर्थिक स्थिति बनाने में मदद करेगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक योजनाओं पर विचार करने का है। बड़े निवेश या महत्वपूर्ण वित्तीय फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। अपनी लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान दें और भविष्य को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करें। सही योजना आपको आगे आर्थिक मजबूती दिला सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Yogini Ekadashi Vrat 2026: कब है योगिनी एकादशी व्रत? इस दिन धन का मार्ग खोलने और कष्टों से मुक्ति के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

Yogini Ekadashi Vrat 2026: हिंदू धर्म एकादशी व्रत का विशेष स्थान है। इसे भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस तरह पूरे हिंदू वर्ष में 24 एकादशी व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इनमें से एक है योगिनी एकादशी का व्रत। यह एकादशी व्रत हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। योगिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानें इसके बारे में

योगिनी एकादशी व्रत और पारण की तारीख

एकादशी तिथि प्रारंभ : 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 08:10 बजे से

एकादशी तिथि समाप्त : 11 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 05:23 बजे तक

व्रत पारण का समय (11 जुलाई): दोपहर 01:50 बजे से शाम 04:36 बजे के बीच

योगिनी एकादशी के दिन करें ये 3 उपाय

विष्णु जी का पूजन करें : योगिनी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से जीवन में धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस उपाय से श्री हरि की संपूर्ण कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस एकादशी के दिन व्रत का पालन करना और ज्यादा फलदायी हो सकता है। इस दिन व्रत करके फलाहार करें और विष्णु जी को भोग में पीले फल अथवा पीली मिठाई अर्पित करें।

जरूरतमंदों को धन का दान : योगिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त हो जाएं और विष्णु जी का पूजन करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-धन दान स्वरूप दें। इस दिन पीले वस्त्रों का दान भी बहुत शुभ हो सकता है। इस उपाय से सभी बाधाएं दूर होंगी और जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

तुलसी की पूजा : तुलसी के पौधे को विष्णु प्रिया के रूप में पूजा जाता है। योगिनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहेगी। लेकिन इस दिन तुलसी में भूलकर भी जल अर्पित न करें।

Raksha Bandhan 2026 Date: इस साल कब मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और भद्रा रहेगी या नहीं

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से राहु बनाएंगे अंगारक योग, जानें किन राशियों के लिए लकी होगा यह समय

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम व आवेग का कारक माना जाता है। यह छाया ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और आने वाले 30 जून को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर करने जा रहा है। राहु इस नक्षत्र में 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा। राहु इस दौरान कुंभ राशि के अंतर्गत धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे और तीसरे पद से होकर गुजरेगा। मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा का मिलन ज्येतिष शास्त्र बहुत शुभ नहीं माना जाता है। इन दोनों की युति से बनने वाले अंगारक योग को एक बेहद उग्र और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है, जो जीवन में तनाव, अचानक होने वाली घटनाओं और आक्रामकता को बढ़ाता है। इन दोनों का मिलन अक्सर गुस्से, जल्दबाजी में गलत फैसले, और जोखिम भरी स्थितियों का कारण बनता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से एक तरह का छोटा अंगारक योग बनेगा। कई राशियों के लिए यह दिक्कत देने वाला रहेगा और कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

अंगारक योग क्या है?

जब मंगल और राहु सीधे या किसी विशेष परिस्थिति में मिलते हैं, तो अंगारक योग बनता है। यह योग सेहत के लिहाज से और मानसिक तौर पर जातक को परेशान कर सकता है।

तीन राशियों के लिए लकी होगा अंगारक योग

मेष राशि : मंगल और राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ को लेकर थोड़ी परेशानी है और आर्थिक तौर पर आपको आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल और राहु की युति अच्छे नतीजे लाएगी। इस राशि के लोग आगे बढ़ेंगे। एक के बाद एक आप कई तरह से सफल होते हुए दिखेंगे। आपके लिए चीजें अच्छी होंगी।

धनु राशि : धनु राशि के लिए भी यह युति से लाभ मिल सकता है। आपका बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा और आप सफल होंगे। बिजनेस ग्रोथ से आप संतुष्ट दिखेंगे। आपके लिए समय अच्छा है।

राहु के बुरे असर को इस तरह करें दूर

राहु के बुरे असर को दूर करने के लिए आलस को त्याग दें। आलस करने से आपके फैसले बुद्धि भर्मित होगी। राहु की कोई दशा चल रही है, तो आप साफ सफाई का ध्यान रखें, शिवजी को जल अर्पित करें, सूखा नारियल, कोयला आदि बहते जल में प्रवाहित करें या तिल का दिया जलाएं।

अंगारक योग से बचने के ज्योतिषीय उपाय

गुस्से पर नियंत्रण : इस समय धैर्य बनाए रखना और किसी भी विवाद से दूर रहना महत्वपूर्ण होता है।

ऊर्जा का सही उपयोग : खेलकूद, व्यायाम या शारीरिक श्रम के माध्यम से अतिरिक्त ऊर्जा को सही दिशा दें।

हनुमान जी की पूजा : मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से इसके नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

शांति पूजा : अधिक परेशानी होने पर किसी योग्य पंडित से ‘अंगारक योग शांति पूजा’ कराई जाती है।

Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार चलने वाले हैं उलटी चाल, इन 4 राशियों के जीवन में करेंगे खुशियों का बड़ा धमाका