Rashifal Today: आज के दिन इस मूलांक के लोगों की चमकेगी किस्मत! जानें मूलांक 1 से 9 तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी वित्तीय योजनाओं में बदलाव हो सकता है, इसलिए बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। नए निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी जुटाएं, लेकिन फैसला पूरी तरह सोचने के बाद ही लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने वाला रहेगा। पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और बेवजह खर्च करने से बचें। बड़े निवेश की बजाय छोटी और सुरक्षित योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर होगा। आपको कमाई के नए रास्ते भी मिल सकते हैं। अपनी क्षमता और अनुभव का सही इस्तेमाल करें। लेन-देन में पारदर्शिता रखें और आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अहम रहेगा। आप भविष्य के लिए पैसों की बेहतर योजना बना सकते हैं। अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान दें और बेवजह खर्च करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान जरूर समझ लें। बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने पैसों की स्थिति काफी स्पष्ट नजर आएगी। घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर खास ध्यान देना होगा। भावनाओं में आकर ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। अपने सभी खर्चों का हिसाब रखें और बिना योजना के कोई बड़ा खर्च न करें। अचानक जरूरत पड़ने के लिए कुछ पैसे बचाकर रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आप पैसों को लेकर कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। अपने वित्तीय लक्ष्यों को साफ रखें और उन्हें पूरा करने के लिए सही योजना बनाएं। निवेश या आर्थिक अवसरों से जुड़ी जानकारी हासिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाजार में होने वाले बदलावों पर भी नजर रखें। बजट में थोड़ी गुंजाइश रखना बेहतर होगा, ताकि अचानक आने वाले खर्च को संभाला जा सके।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है। अपने खर्चों का एक सही बजट बनाएं और गैर-जरूरी चीजों पर पैसे खर्च न करें। आपकी छोटी-छोटी बचत भी भविष्य में काम आ सकती है। अपनी कमाई और खर्च का पूरा हिसाब रखें। आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचें और हर फैसला सोच-समझकर लें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान आर्थिक स्थिरता और भविष्य की योजनाओं पर रहेगा। महंगी या गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें। अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें और कोशिश करें कि आपकी बचत बढ़े। लंबे समय के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर लंबी अवधि की योजनाएं बनाएं। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और अपने निवेश व बजट की समीक्षा करें। यह देखने की कोशिश करें कि आपका पैसा सही दिशा में जा रहा है या नहीं। समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसे लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपने पुराने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत पड़ने पर उनमें बदलाव करें। लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में आपकी स्थिति सुधार सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

क्या आपकी SIP उम्मीद से कम रिटर्न दे रही? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

हर महीने SIP में पैसा जा रहा है, लेकिन जब पोर्टफोलियो देखते हैं तो रिटर्न उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखता। ऐसे में कई निवेशक सोचने लगते हैं कि कहीं फंड का चुनाव ही गलत तो नहीं था। लेकिन कम रिटर्न के पीछे सिर्फ फंड जिम्मेदार नहीं होता। निवेश की अवधि से लेकर बाजार की चाल तक कई चीजें इसका असर डालती हैं।

1. SIP को पूरा समय नहीं मिला

SIP का फायदा लंबे समय में ज्यादा साफ दिखाई देता है। अगर आपने कुछ महीने या 1-2 साल पहले निवेश शुरू किया है तो रिटर्न कम या निगेटिव भी दिख सकता है। खासकर इक्विटी फंड में बाजार के उतार-चढ़ाव का असर जल्दी दिखाई देता है। इसलिए छोटी अवधि के रिटर्न को देखकर तुरंत फैसला लेने से बचना चाहिए।

2. बाजार का दौर कमजोर रहा

SIP बाजार से जुड़ा निवेश है। बाजार में गिरावट आती है तो पोर्टफोलियो का रिटर्न भी प्रभावित होता है। हालांकि, गिरते बाजार में SIP जारी रहने से एक फायदा होता है। आपकी तय रकम से ज्यादा यूनिट खरीदी जाती हैं। बाजार में तेजी लौटने पर ये यूनिट रिटर्न बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

3. फंड का चुनाव सही नहीं रहा

हर म्यूचुअल फंड एक जैसा प्रदर्शन नहीं करता। कई निवेशक पिछले साल के शानदार रिटर्न को देखकर फंड चुन लेते हैं। बाद में प्रदर्शन कमजोर पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ रिटर्न देखकर फंड चुनना सही तरीका नहीं है। बेंचमार्क, कैटेगरी के दूसरे फंड और लंबे समय के प्रदर्शन को भी देखना चाहिए।

4. SIP की रकम कम है

कई बार समस्या रिटर्न की नहीं, निवेश की रकम की होती है। अगर आपका लक्ष्य बड़ा है लेकिन SIP छोटी है तो अच्छा रिटर्न मिलने के बावजूद अंतिम कॉर्पस उम्मीद से कम रह सकता है। ऐसे में आय बढ़ने के साथ SIP में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी करना यानी Step-up SIP मददगार हो सकता है।

5. बाजार गिरते ही SIP रोक देना

बाजार में गिरावट देखकर SIP बंद करना आम गलती है। इससे कम कीमत पर यूनिट खरीदने का मौका छूट जाता है। इसी तरह बाजार तेजी में आने पर दोबारा निवेश शुरू करना भी सही रणनीति नहीं हो सकती। SIP का फायदा नियमित निवेश और लंबे समय तक बने रहने से मिलता है।

कम रिटर्न दिखे तो क्या करें?

सबसे पहले देखें कि SIP कितने समय से चल रही है। फिर फंड के प्रदर्शन की तुलना उसके बेंचमार्क और समान कैटेगरी के फंडों से करें। अगर बाजार कमजोर है लेकिन आपका फंड अपनी कैटेगरी के मुकाबले ठीक प्रदर्शन कर रहा है, तो सिर्फ कम रिटर्न देखकर SIP बंद करने की जरूरत नहीं है।

वहीं, अगर फंड लंबे समय से लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहा है तो पोर्टफोलियो की समीक्षा जरूर करनी चाहिए। SIP में धैर्य जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि खराब फंड को हमेशा पकड़े रहें।

EPF Calculator: पीएफ से भी बनाया जा सकता है एक करोड़ रुपये का फंड! जानिए इसके लिए मंथली कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

Rashifal Today: आज किस मूलांक को आर्थिक लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें आपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी वित्तीय योजनाओं में बदलाव हो सकता है, इसलिए बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। नए निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी जुटाएं, लेकिन फैसला पूरी तरह सोचने के बाद ही लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने वाला रहेगा। पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और बेवजह खर्च करने से बचें। बड़े निवेश की बजाय छोटी और सुरक्षित योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर होगा। आपको कमाई के नए रास्ते भी मिल सकते हैं। अपनी क्षमता और अनुभव का सही इस्तेमाल करें। लेन-देन में पारदर्शिता रखें और आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। आज आप पैसों से जुड़े फैसले समझदारी और धैर्य के साथ ले सकते हैं। किसी पुराने आर्थिक मामले का समाधान होने से राहत मिल सकती है। बड़े निवेश की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बचत को प्राथमिकता दें और परिवार या दोस्तों से सलाह लेने पर आपको नए विचार मिल सकते हैं।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सामान्य परिणाम मिलेंगे। आप अपनी पुरानी वित्तीय योजनाओं की दोबारा समीक्षा कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। जोखिम वाले निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। छोटे-छोटे खर्चों पर नजर रखें, क्योंकि ये बजट बिगाड़ सकते हैं। किसी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी वित्तीय योजनाओं में बदलाव हो सकता है, इसलिए बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। नए निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी जुटाएं, लेकिन फैसला पूरी तरह सोचने के बाद ही लें। पुराने आर्थिक विवाद को सुलझाने का यह अच्छा समय है। अनावश्यक खर्चों से बचें और धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रह सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनने और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े फैसले भी सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, साझेदारी में काम करते समय सावधानी बरतें और भविष्य के लाभ को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएं।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपकी मेहनत और सही रणनीति का फायदा मिल सकता है। निवेश का कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उससे पहले पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। पुराने कर्ज या पैसों से जुड़े विवाद भी सुलझ सकते हैं। बचत पर ध्यान दें और सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता दें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। खर्चों को नियंत्रित करना और बजट के अनुसार चलना आपके लिए जरूरी होगा। किसी नए निवेश में जल्दबाजी न करें और हर अवसर को अच्छी तरह जांचने के बाद ही फैसला लें। करीबी दोस्त या परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। फिलहाल बड़े आर्थिक जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसे लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। लंबे समय से बनाई गई वित्तीय योजना को अब लागू करने का समय आ सकता है। सख्त बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धैर्य रखें, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं। आपकी मेहनत का फायदा मिल सकता है और पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से जुड़े नए विचार सामने आएंगे, जिनसे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बेवजह के खर्चों से बचें। अगर कोई आर्थिक विवाद चल रहा है, तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने का यह सही समय हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Shani-Chandra Vish Yog: शनि-चंद्र ने बना लिया है खतरनाक विष योग, जानें किन राशियों पर ये समय पड़ेगा भारी और किनकी लगेगी लॉटरी

Shani-Chandra Vish Yog: ज्योतिष शास्त्र में मन के कारक चंद्रमा और कर्मफलदाता शनि का साथ आना अहम घटना माना जाता है। शनि इस समय मीन राशि में वक्री चाल से गोचर कर रहे हैं और जून 2027 तक यहीं रहेंगे। वहीं, चंद्रमा ने 11 सितंबर 2026 को इस राशि में गोचर किया है और शनि के साथ विष योग का निर्माण किया है। एक तरफ जहां चंद्रमा अत्यंत तीव्र गति से चलने वाले और मानसिक भावनाओं के प्रतीक ग्रह हैं, वहीं दूसरी तरफ शनि देव अत्यंत धीमी गति, अनुशासन और गंभीरता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शनि-चंद्रमा की युति से बने विष योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। जब इन दो विपरीत स्वभाव वाले ग्रहों का मिलन होता है, तो व्यक्ति का मन बेवजह की चिंताओं और विचारों के भंवर में उलझने लगता है। इस अवधि में प्रभावित जातकों को मानसिक रूप से अस्थिरता या उत्साह में कमी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय या पैसों से जुड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए और बातचीत में संयम रखना चाहिए। आइए जानें शनि-चंद्रमा की युति से किसे मिलेगी राहत और किसे रहना होगा सावधान?

इन राशियों के लिए शुभ होगी युति

कर्क राशि : चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है। भले ही विषयोग का सामान्य प्रभाव रहे, लेकिन आत्मबल और आध्यात्मिक झुकाव के कारण आप इस समय का सामना मजबूती से कर लेंगे।

वृश्चिक राशि : आपके लिए यह समय शोध, अध्ययन और आत्म-मंथन के लिए बेहतर रहेगा। यदि आप शांति से अपने काम पर केंद्रित रहेंगे, तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

मकर राशि : शनि की स्वराशि होने के कारण आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा, बशर्ते आप भावनाओं में बहकर कोई गलत कदम न उठाएं।

ये राशियां रहें सावधान

मीन राशि : वक्री शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं और चंद्रमा का प्रवेश सीधे आपके मन को प्रभावित करेगा। अत्यधिक सोच-विचार से बचें और सेहत का ध्यान रखते हुए खुद को पर्याप्त आराम दें।

मिथुन राशि : पारिवारिक जीवन और आपसी संबंधों में तनातनी हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ किसी भी मुद्दे पर बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें और शांतिपूर्वक स्थिति को संभालें।

धनु राशि: कार्यस्थल पर काम का दबाव और डेडलाइन आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। इस समय बिना विचलित हुए धैर्य, लगन और पूर्ण समर्पण के साथ अपना काम पूरा करें।

Shani Nakshatra Gochar 2026: 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर में तरक्की, नए मौके और दिलाएंगे आर्थिक लाभ

Rashifal Today: आज के दिन बजट पर दें ज्यादा ध्यान, क्या कहता हैं आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज आर्थिक स्थिति थोड़ी मुश्किल रह सकती है। अचानक कोई नुकसान या अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है। इसलिए पैसों को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें। कारोबार करने वालों को ग्राहकों के साथ लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पैसों से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें और बेवजह खर्च करने से बचें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर साझेदारी या साथ मिलकर निवेश करने की योजना है, तो फैसला सावधानी से लें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों के मामले में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना योजना के खर्च करने से नुकसान हो सकता है। किसी भी निवेश से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें और जोखिम वाले सौदों से दूर रहें। अगर कोई पुराना कर्ज है, तो उसे चुकाने के लिए समय अच्छा हो सकता है। बड़े आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी मेहनत और योजनाएं आगे बढ़ेंगी। पुराने अनुभव से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे, जिससे फैसले लेने में मदद मिलेगी। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बड़े आर्थिक फैसलों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च या नुकसान की स्थिति बन सकती है। इसलिए गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च न करें और बचत पर ध्यान दें। किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। पुरानी आर्थिक परेशानी आपको चिंतित कर सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। गलत फैसला या जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी आमदनी के साधनों की दोबारा समीक्षा करें और किसी भी आर्थिक सौदे में जल्दबाजी न करें। परिस्थितियों को समझकर फैसला लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। निवेश से फायदा होने की संभावना है और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे किसी कारोबार या प्रोजेक्ट से लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, कमाई के साथ खर्चों का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। निवेश की योजना है तो विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बजट का ध्यान रखें और गैर-जरूरी खर्चों से बचें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। नुकसान की आशंका के चलते नए निवेश या प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले दोबारा सोचें। भरोसेमंद लोगों से सलाह लेना आपके लिए मददगार हो सकता है। अनुशासन और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में आर्थिक परेशानी से बचा सकते हैं।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति थोड़ी मुश्किल रह सकती है। अचानक कोई नुकसान या अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है। इसलिए पैसों को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें। कारोबार करने वालों को ग्राहकों के साथ लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। फिलहाल बचत पर ध्यान देना और आर्थिक योजना को व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Rashifal Today: आज किसे होगा आर्थिक लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें आपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। कारोबार से जुड़े किसी सौदे में नुकसान की आशंका हो सकती है। अनावश्यक खर्च रोकें और बचत को प्राथमिकता दें। निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं। बजट पर ध्यान दें और भविष्य के लिए बचत करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। पैसों से जुड़े फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ सकते हैं। किसी करीबी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। छोटे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। गैर-जरूरी खरीदारी से बचें और अपनी बचत पर ध्यान दें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। हालांकि, जोखिम वाले निवेश से फिलहाल दूरी रखना बेहतर होगा। बजट पर ध्यान दें और भविष्य के लिए बचत करने की कोशिश करें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। कारोबार से जुड़े किसी सौदे में नुकसान की आशंका हो सकती है। अनावश्यक खर्च रोकें और बचत को प्राथमिकता दें। निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं। धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। अचानक खर्च या आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है। निवेश या किसी बड़े वित्तीय फैसले में जल्दबाजी न करें। कारोबारियों को भी अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बचत सुरक्षित रखें और संदिग्ध आर्थिक मामलों से दूर रहें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। पुराने वित्तीय फैसलों पर दोबारा विचार करने और नई योजनाओं पर काम करने का समय है। काम से जुड़े किसी नए सहयोग से आय बढ़ने की संभावना है। खर्चों को नियंत्रित रखें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहने के संकेत हैं। पैसों से जुड़े फैसलों में स्पष्टता और आत्मविश्वास रहेगा। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं और पुराने निवेश से भी फायदा होने की संभावना है। हालांकि, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पुराने निवेश को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें और पहले हुए नुकसान वाले क्षेत्रों में दोबारा पैसा लगाने से बचें। अनावश्यक खरीदारी रोककर अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने की कोशिश करें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। आर्थिक नुकसान की आशंका को देखते हुए गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। साझेदारी में काम करने वालों को वित्तीय फैसलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

बच्चे की जिद को डील करने के पेरेंटिंग टिप्स, पहले वजह समझें, फिर बदलें व्यवहार!

बच्चों का हर बात पर तुरंत जवाब न देना या माता-पिता की बात को अनसुना करना अक्सर चिंता की वजह बन जाता है। ऐसे समय में कई पैरेंट्स बार-बार समझाने, डांटने या आवाज ऊंची करने लगते हैं। लेकिन हर बार बच्चे का बात न मानना जानबूझकर किया गया व्यवहार नहीं होता।

कई बार बच्चा खेल में इतना व्यस्त होता है कि उसे आसपास की बात सुनाई ही नहीं देती, तो कभी थकान, तनाव या भावनाओं की वजह से वह ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे पाता। इसलिए बच्चे को डांटने से पहले यह समझना जरूरी है कि वह आपकी बात क्यों नहीं सुन रहा।

listen

 

1. बच्चे का ध्यान अपनी ओर करें

कोई बात कहने से पहले बच्चे के पास जाएं, उसका नाम लें और उसकी तरफ देखकर बात करें। दूर से बार-बार आवाज लगाने के बजाय उसके पास जाकर बोलें, ताकि वह आपकी बात अच्छे से सुन सके। बात करते समय टीवी, मोबाइल या दूसरे शोर को कम रखें। इससे बच्चे का ध्यान आपकी बात पर रहेगा और वह धीरे-धीरे ध्यान से सुनना भी सीखेगा।

 

2. बात छोटी और आसान रखें

एक साथ बहुत सारी बातें कहने के बजाय बच्चे को एक-एक काम बताएं। जैसे पहले खिलौने रखने को कहें और उसके बाद दांत साफ करने के लिए बोलें। इससे बच्चे को आपकी बात समझने में आसानी होगी बच्चे की उम्र के हिसाब से आसान शब्दों में बात करें। जरूरत हो तो उससे पूछें कि उसने क्या समझा, ताकि वह काम सही तरीके से कर सके।

 

3. बच्चे के इमोशन समझें

कई बार बच्चा गुस्से, थकान या किसी परेशानी के कारण आपकी बात नहीं सुन पाता। ऐसे समय में तुरंत डांटने के बजाय उसे थोड़ा शांत होने का समय दें। उससे प्यार से पूछें कि वह परेशान क्यों है या उसे किस बात पर गुस्सा आ रहा है। उसकी बात सुनने से बच्चा अपनी फीलिंग बताना सीखता है।

 

4. रोज का रूटीन बनाएं

बच्चों के लिए रोज का एक तय रूटीन बनाना अच्छा रहता है। जैसे रात में खिलौने रखना, नहाना, दांत साफ करना और फिर सोने जाना। इससे बच्चे को पहले से पता रहता है कि उसे क्या करना है। रूटीन बच्चे की उम्र के हिसाब से रखें और जब वह कोई काम सही समय पर करे, तो उसकी तारीफ करें। इससे वह अच्छी आदतें अपनाने के लिए तैयार होगा।

 

5. खुद भी शांत रहें

बच्चे माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए बच्चे के बात न मानने पर चिल्लाने या गुस्सा करने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें। अगर बच्चा तुरंत बात नहीं मानता, तो उसे थोड़ा समय दें और जरूरत हो तो प्यार से दोबारा समझाएं। इससे बच्चा धीरे-धीरे आपकी बात सुनना और सहयोग करना सीखेगा।

 

बच्चों का हर बात पर जवाब न देना या माता-पिता की बात न सुनना हमेशा उनकी जिद नहीं होती। कई बार बच्चा खेल में व्यस्त, थका हुआ या किसी बात से परेशान हो सकता है। माता-पिता का धैर्य और अच्छा व्यवहार बच्चे को धीरे-धीरे अपनी बात सुनने, समझने और सही तरीके से अपनी भावनाएं बताने में मदद कर सकता है।

Video: घायल तेंदुए के पास पहुंचते ही बदला उसका मिजाज, अधिकारी पर झपटा जानवर, देखें पूरा वीडियो

कर्नाटक के दावणगेरे में एक घायल तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन उस वक्त मुश्किल हो गया, जब हालात अचानक उनके काबू से बाहर होते नजर आए। हाईवे पर कार की चपेट में आने के बाद तेंदुआ घायल मिला था और टीम उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने में जुटी थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अगले ही पल तेंदुए ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू के दौरान हुआ पूरा वाकया देखा जा सकता है।

दवा का असर होने से पहले ही हुआ हमला

तेंदुए को काबू में करने के लिए टीम ने ट्रैंक्विलाइजर दिया, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने में अभी वक्त था। इसी दौरान जानवर अचानक सक्रिय हो गया और पास खड़े एक वन अधिकारी पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से अधिकारी जमीन पर गिर गए। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद टीम के सदस्य भी कुछ पल के लिए सकते में आ गए।

साथियों ने तुरंत संभाली स्थिति

इस घटना का वीडियो एक्स पर Nagarjun Dwarakanath नाम के यूजर ने शेयर किया है। फुटेज में तेंदुए को अधिकारी की ओर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। अधिकारी के गिरते ही उनके साथी तुरंत मदद के लिए आगे बढ़े।

उन्होंने डंडे की मदद से जानवर का ध्यान दूसरी तरफ करने की कोशिश की। मौका मिलते ही अधिकारी उठकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। इसके बाद तेंदुआ भी सड़क किनारे घास वाले हिस्से की ओर चला गया।

ऑपरेशन को पूरा करने में जुटी रही टीम

हमले के बाद भी वन विभाग के कर्मचारियों ने धैर्य बनाए रखा। स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने दोबारा जानवर को सुरक्षित तरीके से संभाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। तेंदुए को कार की टक्कर से चोटें आई थीं, इसलिए विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

कुछ सेकंड में बदल गया पूरा माहौल

यह घटना बताती है कि जंगली जानवरों के साथ काम करने वाली टीमों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घायल होने के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह शांत नहीं था और दवा का असर पूरा होने से पहले उसकी प्रतिक्रिया ने खतरा बढ़ा दिया।

नीलकुरिंजी के फूलों से बैंगनी हुईं मुन्नार की पहाड़ियां, 12 साल बाद क्यों खिलता है ये दुर्लभ फूल?

Rashifal Today: आज किस मूलांक के लोगों के चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal: आज आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करें। यह देखें कि आपके खर्च आपकी लंबी अवधि की जरूरतों के हिसाब से हैं या नहीं। सही प्लानिंग और खर्चों पर नियंत्रण से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए अहम रहेगा। आपको अपनी कमाई, खर्च और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही प्लानिंग करनी चाहिए। बेवजह के खर्चों से बचें और जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें। निवेश से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं। अगर आप अपने बजट का सही तरीके से पालन करते हैं, तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें और गैर-जरूरी खरीदारी से बचें। लंबे समय के फायदे को ध्यान में रखकर निवेश या बचत की योजना बनाएं। आर्थिक मामलों में धैर्य के साथ लिए गए फैसले भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर समझने और सही योजना बनाने पर ध्यान देना चाहिए। खर्च और निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। अगर कोई नया ऑफर या निवेश का मौका मिलता है, तो उसे अच्छी तरह जांचने के बाद ही फैसला लें। जरूरत पड़ने पर अपने बजट में बदलाव करने के लिए तैयार रहें। इससे आप अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर आपका ध्यान रहेगा। भावनाओं में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। घर की जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें और अचानक आने वाले खर्चों के लिए बजट में कुछ रकम बचाकर रखें। सही प्लानिंग और खर्चों पर नियंत्रण से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाने के लिए एक अच्छा बजट तैयार करें। गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च न करें और जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें। नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से पहले उसके फायदे और नुकसान जरूर समझें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों के मामले में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। अपने खर्चों को प्राथमिकता के हिसाब से तय करें और केवल जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करें। अचानक होने वाले खर्चों से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर चलें। आर्थिक मामलों को लेकर आपकी समझ बेहतर हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य की योजनाओं में मिलेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देना जरूरी है। गैर-जरूरी और महंगी चीजों पर खर्च करने से बचें। अपनी बचत बढ़ाने की कोशिश करें और भविष्य के लिए स्पष्ट आर्थिक लक्ष्य तय करें। सही बजट और समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करें। यह देखें कि आपके खर्च आपकी लंबी अवधि की जरूरतों के हिसाब से हैं या नहीं। निवेश से जुड़ी रणनीति पर भी दोबारा विचार करें और बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने से बचें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। नए अवसर आपको आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने खर्च और बचत की योजना की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

SBI Service Down: अचानक ठप हुई एसबीआई बैंक की ये बड़ी सेवाएं! UPI, IMPS और YONO से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर

SBI Service Down: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों के लिए आज यानी रविवार (6 सितंबर) को एक अहम खबर सामने आई है। तकनीकी समस्या के चलते देश के सबसे बड़े बैंक की कुछ डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रुक-रुककर प्रभावित हो रही हैं। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, SBI UPI, IMPS और YONO सेवाओं में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तकनीकी समस्या के कारण ये सेवाएं इंटरमिटेंट यानी बीच-बीच में प्रभावित हो रही हैं। बैंक के अनुसार, समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे तक सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

ग्राहक फिलहाल क्या करें?

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जब तक डिजिटल सर्विस में आ रही परेशानी पूरी तरह दूर नहीं हो जाती, तब तक वे UPI Lite और ATM सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी अगर आपको तत्काल भुगतान करना है या कैश निकालने की जरूरत है, तो फिलहाल इन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैंक ने जताया खेद

तकनीकी समस्या के कारण ग्राहकों को हो रही असुविधा पर बैंक ने खेद जताया है। स्टेट बैंक के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, “तकनीकी खराबी के कारण, हमारी कुछ UPI, IMPS और YONO सेवाओं पर बीच-बीच में असर पड़ रहा है। सेवाएं 06.09.2026 को 12:30 बजे तक सामान्य हो जाएंगी। इस बीच, ग्राहकों को हमारी UPI Lite और ATM सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।”

SBI बैंक ने ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। SBI के एक अधिकारी ने कहा कि अगर UPI, IMPS या YONO से ट्रांजैक्शन नहीं हो रहा है, तो बार-बार प्रयास करने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर UPI Lite या ATM का विकल्प इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- FY27 में SBI में 12000 तक कर्मचारियों की हो सकती है ​हायरिंग, खुलेंगी 250 नई ब्रांच

इस बीच, खबर आ रही है कि SBI चालू वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है। बैंक का लगभग 250 नई ब्रांच खोलने का भी प्लान है। SBI के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी का कहना है कि बैंक चालू वित्त वर्ष में क्लर्क और अधिकारी स्तर पर करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेगा।