SBI की 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम! जानें ₹5 लाख और ₹10 लाख फिक्स कराने पर कितना मिलेगा रिटर्न

SBI Amrit Vrishti Scheme: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजना ‘अमृत वृष्टि’ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप सुरक्षित जगह पर निवेश करके शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं, तो यह खास 444 दिनों की योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जानिए इस स्पेशल टेन्योर स्कीम की हर एक जरूरी बात।

ब्याज दरें: किसे कितना मिलेगा फायदा?

इस योजना के तहत अलग-अलग आयु वर्ग के निवेशकों के लिए ब्याज दरें तय की गई हैं:

  1. आम नागरिक: 6.45% सालाना
  2. वरिष्ठ नागरिक: 6.95% सालाना (सामान्य नागरिकों से 0.50% ज्यादा)
  3. सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक): 7.05% सालाना

स्कीम की मुख्य विशेषताएं और नियम

अवधि: इस एफडी की मैच्योरिटी अवधि ठीक 444 दिन (करीब 14.5 महीने) तय की गई है।

न्यूनतम और अधिकतम राशि: इस योजना में रिटेल डिपॉजिट के तहत ₹1,000 से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, और अधिकतम राशि ₹3 करोड़ से कम होनी चाहिए।

कौन कर सकता है निवेश: भारत के सामान्य नागरिक, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और अनिवासी भारतीय (NRIs) इसमें निवेश के पात्र हैं।

ब्याज भुगतान के विकल्प: निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार ब्याज का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, छमाही या सीधे मैच्योरिटी के समय ले सकते हैं।

लोन सुविधा: जरूरत पड़ने पर निवेशकों को इस एफडी पर लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है।

प्री-मैच्योर विड्रॉल यानी समय से पहले पैसे निकासी के नियम

अगर आपको मैच्योरिटी से पहले पैसों की जरूरत पड़ जाती है और आप एफडी तुड़वाते हैं, तो बैंक नियमों के तहत पेनल्टी काटता है:

₹5 लाख तक की राशि पर: 0.50% की पेनल्टी।

₹5 लाख से ₹3 करोड़ से कम राशि पर: 1.0% की पेनल्टी।

खास छूट: अगर एफडी को बुक करने के 7 दिनों के भीतर बंद किया जाता है, तो कोई ब्याज नहीं मिलता है। हालांकि, बैंक के कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस पेनल्टी से छूट दी गई है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

SBI की इस योजना का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है, इसे घर बैठे ऑनलाइन भी शुरू किया जा सकता है:

  • SBI YONO App के जरिए।
  • एसबीआई की आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल से।
  • अपने नजदीकी एसबीआई की किसी भी शाखा में जाकर फॉर्म भरकर।

₹5 लाख और ₹10 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

एसबीआई की 444 दिनों वाली ‘अमृत वृष्टि’ एफडी में अगर आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 6.45% सालाना ब्याज दर के हिसाब से आम नागरिकों को मैच्योरिटी पर लगभग ₹39,800 से ₹40,000 का ब्याज मिलेगा, जिससे कुल रकम बढ़कर करीब ₹5.40 लाख हो जाएगी; वहीं 6.95% की दर से वरिष्ठ नागरिकों को कुल ₹43,000 से ₹43,200 तक का रिटर्न मिलेगा, जिससे उनकी कुल रकम ₹5.43 लाख के पार पहुंच जाएगी।

इस स्कीम में ₹10 लाख की FD करने पर 6.45% सालाना चक्रवर्ती ब्याज दर के हिसाब से आम नागरिकों को मैच्योरिटी पर लगभग ₹80,000 से ₹80,500 तक का शुद्ध रिटर्न मिलेगा (कुल मैच्योरिटी रकम करीब ₹10.80 लाख हो जाएगी); वहीं 6.95% सालाना ब्याज दर के साथ वरिष्ठ नागरिकों को कुल ₹86,500 से ₹87,000 तक का ब्याज प्राप्त होगा, जिससे 444 दिनों बाद उनकी कुल जमा रकम बढ़कर लगभग ₹10.87 लाख पहुंच जाएगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SBI Credit Card: अब योनो पर ऑनलाइन करें अप्लाई, 10 मिनट में बनेगा क्रेडिट कार्ड

एसबीआई कार्ड ने त्योहारों से पहले एसबीआई योनो पर डिजिटल अप्लिकेशन फैसिलिटी शुरू की है। इस सुविधा के इस्तेमाल से ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद 10 मिनट में एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बन जाएगा। यह सुविधा स्टेट बैंक के ऐसे ग्राहकों के लिए है, जिनका बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट है।

क्रेडिट कार्ड के चार वेरिएंट्स 

SBI Card ने 23 सितंबर को इस सुविधा का एलान किया। एसबीआई के एफडी ग्राहकों के लिए इस सुविधा के तहत क्रेडिट कार्ड के चार वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। इनमें SBI Card Elite, SBI Card Prime, SimplyClick SBI Card और SimplySAVE SBI Card शामिल हैं। SBI YONO स्टेट बैंक का बैंकिंग प्लेटफॉर्म है।

यह सुविधा बैंक में एफडी पर मिलेगी

ऊपर बताए गए सभी क्रेडिट कार्ड सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड कैटेगरी के तहत आते हैं। इसका मतलब है कि बैंक में ग्राहक का फिक्स्ड डिपॉजिट कोलैटरल का काम करेगा। एसबीआई कार्ड की यह सुविधा उन लोगों के लिए फॉर्मल क्रेडिट में एंट्री का बड़ा मौका है, जो अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं।

क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रोसेस काफी आसान

एसबीआई कार्ड ने अभी इन चारों क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड्स, बेनेफिट्स और चार्जेज के बारे में नहीं बताया है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि इस डिजिटल फैसिलिटी को अप्लिकेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “कस्टमर्स अब 100 फीसदी पेपरलेस डिजिटल जर्नी के जरिए आसानी से सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।”

ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस को लेकर असमंजस

एसबीआई कार्ड ने यह नहीं बताया है कि एसबीआई सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एसबीआई बैंक में मिनिमम कितने अमाउंट का फिक्स्ड डिपॉजिट होना चाहिए। ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इस सुविधा से उसके ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने की एक आसान सुविधा उपलब्ध हो गई है।

यह भी पढ़ें: Sunday Bank Open: अगले संडे 27 सितंबर को खुले रहेंगे ये सारे बैंक, नेशनल से लेकर रीजनल के लिए RBI ने दिया ये अप्रूवल

त्योहारी सीजन से पहले शुरू हुई यह सुविधा

कंपनी ने इस सुविधा की शुरुआत त्योहारी सीजन को देखते हुए की है। अगले महीने दशहरा है और उसके बाद दिवाली है। इस दौरान लोगों की खरीदारी बढ़ जाती है। एसबीआई का सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड शॉपिंग में हेल्पफुल होगा। सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड होने की वजह से एसबीआई के लिए भी यह कार्ड काफी सुरक्षित है।

Bank Alert: SBI ने ग्राहकों को दी ये बड़ी चेतावनी, 11 सितंबर देश भर में क्या होने वाला? बैंक जाने से पहले पढ़ें यह नोटिस

SBI Bank Strike Notice: अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।

इस हड़ताल के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल की वजह से शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। जानिए SBI ने नोटिस में ग्राहकों से क्या अपील की है और इस दौरान आपकी कौन सी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

SBI ने नोटिस में ग्राहकों को क्या दी सलाह?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक सूचना में ग्राहकों से असुविधा से बचने के लिए ये कदम उठाने का आग्रह किया है:

अग्रिम लेनदेन करें: अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण बैंक से जुड़े काम हड़ताल की तारीख (11 सितंबर) से पहले ही निपटा लें।

नकदी के लिए ATM का इस्तेमाल: कैश की जरूरत पूरी करने के लिए नजदीकी ATM/ADWM (कैश डिपॉजिट व विड्रॉल मशीन) का इस्तेमाल करें।

ग्राहक सेवा केंद्र (CSPs): छोटे वित्तीय लेनदेन के लिए निकटतम SBI ग्राहक सेवा केंद्रों का रुख करें।

डिजिटल चैनल्स को प्राथमिकता दें: बैंक शाखा जाने के बजाय इंटरनेट बैंकिंग, YONO App, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

11 सितंबर को कौन सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं?

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर जारी करना, पासबुक अपडेट, कैश जमा व निकासी जैसे मैनुअल कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।

इसके अलावा, 11 सितंबर (शुक्रवार) के बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार 3 दिनों तक शाखा स्तर पर प्रभावित रह सकते हैं।

कौन-कौन सी डिजिटल सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी?

शाखाएं प्रभावित होने के बावजूद SBI की ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

UPI और डिजिटल पेमेंट्स: GPay, PhonePe, Paytm और BHIM के जरिए पैसे ट्रांसफर आसानी से होंगे।

SBI YONO और Net Banking: NEFT, RTGS और IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर चालू रहेगा।

ATM सेवाएं: एटीएम से कैश निकासी की सुविधा मिलती रहेगी, हालांकि ज्यादा मांग के चलते एटीएम में कैश खत्म होने से बचने के लिए पहले से नकदी निकालकर रखना सही रहेगा।

SBI Service Down: अचानक ठप हुई एसबीआई बैंक की ये बड़ी सेवाएं! UPI, IMPS और YONO से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर

SBI Service Down: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों के लिए आज यानी रविवार (6 सितंबर) को एक अहम खबर सामने आई है। तकनीकी समस्या के चलते देश के सबसे बड़े बैंक की कुछ डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रुक-रुककर प्रभावित हो रही हैं। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, SBI UPI, IMPS और YONO सेवाओं में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तकनीकी समस्या के कारण ये सेवाएं इंटरमिटेंट यानी बीच-बीच में प्रभावित हो रही हैं। बैंक के अनुसार, समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे तक सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

ग्राहक फिलहाल क्या करें?

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जब तक डिजिटल सर्विस में आ रही परेशानी पूरी तरह दूर नहीं हो जाती, तब तक वे UPI Lite और ATM सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी अगर आपको तत्काल भुगतान करना है या कैश निकालने की जरूरत है, तो फिलहाल इन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैंक ने जताया खेद

तकनीकी समस्या के कारण ग्राहकों को हो रही असुविधा पर बैंक ने खेद जताया है। स्टेट बैंक के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, “तकनीकी खराबी के कारण, हमारी कुछ UPI, IMPS और YONO सेवाओं पर बीच-बीच में असर पड़ रहा है। सेवाएं 06.09.2026 को 12:30 बजे तक सामान्य हो जाएंगी। इस बीच, ग्राहकों को हमारी UPI Lite और ATM सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।”

SBI बैंक ने ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। SBI के एक अधिकारी ने कहा कि अगर UPI, IMPS या YONO से ट्रांजैक्शन नहीं हो रहा है, तो बार-बार प्रयास करने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर UPI Lite या ATM का विकल्प इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- FY27 में SBI में 12000 तक कर्मचारियों की हो सकती है ​हायरिंग, खुलेंगी 250 नई ब्रांच

इस बीच, खबर आ रही है कि SBI चालू वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है। बैंक का लगभग 250 नई ब्रांच खोलने का भी प्लान है। SBI के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी का कहना है कि बैंक चालू वित्त वर्ष में क्लर्क और अधिकारी स्तर पर करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेगा।