पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर सरकार का बड़ा एक्शन, विंडफॉल टैक्स में हुआ बदलाव; चेक करें नई दरें

पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर सरकार का बड़ा एक्शन, विंडफॉल टैक्स में हुआ बदलाव; चेक करें नई दरें

windfall tax petrol Diesel

केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले पर विंडफॉल कर बढ़ा दिया है। वहीं, डीजल के निर्यात पर लगने वाले कर में कटौती की गई है। एटीएफ के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 10.5 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रखा गया है। नई दरें शुक्रवार, 16 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं।

 

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना के माध्यम से इन दरों में बदलाव की जानकारी दी है। डीजल निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के साथ घटाया गया है। यह अब 16 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 8.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूसरी ओर, पेट्रोल निर्यात पर शुल्क 0.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

 

यह टैक्स केवल निर्यात पर लागू है। देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

 

क्यों लगाया जाता है विंडफॉल टैक्स?

एनर्जी कंपनियों के सामान्य से अधिक मुनाफे पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते घरेलू मार्केट में तेल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अप्रैल 2026 सरकार ने डीजल पर 55.5 रुपए और एटीएफ पर 42 रुपए प्रति लीटर विंडफाल टैक्स लगाया था।

यह टैक्स इसलिए लगाया गया था ताकि डीजल और एटीएफ का निर्यात करने वाली कंपनियां घरेलू और विदेशी बाजारों में कीमतों में फर्क से अनुचित फायदा न उठा सके। पेट्रोल डीजल की उपलब्धता और सप्लाय की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव किया जाता है।

पटना से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सफर होगा आसान, 6500 करोड़ से जेपी गंगापथ के विस्तार को मिली हरी झंडी, कुछ ऐसा रहेगा रूट

राजधानी पटना में रहने वाले लोगों को अगर बिहटा या कोईलवर जाना हो, तो अक्सर जाम और लंबी दूरी की परेशानी से गुजरना पड़ता है। उस दिशा में जाने का नाम सुनते ही लोग गहरी चिंता में चले जाते हैं। कोई न कोई बहाना ढूंढ़ने लग जाते हैं लेकिन आने वाले समय में इसी रूट पर लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। ऐसा इसीलिए, क्योंकि पटना के दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ का विस्तार होने वाला है। अभी जो दूरी डेढ़ से दो घंटे में तय होती है, वही आने वाले समय में महज 30-35 मिनट में पूरा हो सकेगी। इस सड़क के विस्तार से पटना और पश्चिमी क्षेत्र के बीच मजबूत कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

पूरा पटना जिला हो जाएगा कवर

अब तक दीघा से दीदारगंज तक फैला जेपी गंगापथ पटना के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आवागमन का एक अहम ऑप्शन बन चुका है। अब इसे पश्चिम दिशा में कोईलवर तक ले जाने की तैयारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दीघा से कोईलवर तक 35.65 किमी यानी लगभग 36 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इसका निर्माण हैदराबाद की कंपनी विश्व समुद्रा करेगी।

दो हिस्सों में बनेगी सड़क, बांध पर भी सड़क

जेपी गंगापथ के इस विस्तार में सबसे खास बात इसकी बनावट होगी। पूरी सड़क को दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत दीघा से शेरपुर तक करीब 18 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद शेरपुर से कोईलवर तक लगभग 18 किलोमीटर सड़क बांध पर बनेगी। इस तरह शहर से निकलने के बाद वाहनों को लंबे समय तक ट्रैफिक और संकरी सड़कों की समस्या से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सड़क दीघा जेपी सेतु से शुरू होकर दानापुर, शाहपुर, शेरपुर और बिहटा होते हुए कोईलवर के नए पुल से जुड़ेगी।

6500 करोड़ रुपये की परियोजना, चार साल में पूरा करने का लक्ष्य

जेपी गंगापथ का विस्तार सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि पटना की भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण पर 6495.78 करोड़ यानी करीब 6500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका निर्माण हाइब्रिड एनुइटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। इस मॉडल में निर्माण एजेंसी और सरकार दोनों की वित्तीय भागीदारी होगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगा पटना का रास्ता

इस परियोजना का असर केवल पटना और कोईलवर के बीच यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। इसके पूरा होने से राजधानी की पश्चिमी दिशा में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का रास्ता भी अधिक सुविधाजनक बन सकता है। इसके जरिए पटना से बक्सर और फिर उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बक्सर के रास्ते गंगा नदी पार कर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने से अयोध्या और दिल्ली की दिशा में सफर भी आसान हो सकता है।

पटना से सच्चिदानंद की रिपोर्ट

पटना में धनतेरस के लिए शुरू हुई सोने की एडवांस बुकिंग, यहां मिल रहा रेट लॉक और डबल प्रोटेक्शन का बंपर ऑफर

4 वजहों से Sensex में 766 प्वाइंट्स की रिकवरी, 25 सितंबर के बाद Nifty फिर 23100 के पार

Share Market Rally: वैल्यू बाइंग और आईटी सेक्टर में खरीदारी के दम पर शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से शानदार रिकवरी की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 766 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा तो निफ्टी भी फिर 23100 के पार पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी ने आखिरी बार 25 सितंबर को 23100 का लेवल छुआ था और इसी के पार बंद भी हुआ था। ब्रोडर लेवल पर भी तेज रिकवरी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी की गिरावट से उबरते हुए फ्लैट हो गया तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की गिरावट से रिकवर होते हुए ग्रीन जोन में पहुंच गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:39 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 398.14 प्वाइंट्स यानी 0.54% की बढ़त के साथ 74,713,75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 131.35 प्वाइंट्स यानी 0.57% के उछाल के साथ 23,128.70 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 765.79 प्वाइंट्स रिकवर होकर 74,778.78 और निफ्टी दिन के निचले स्तर से 236.05 प्वाइंट्स उबरते हुए 23,149.85 तक पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स 302.62 प्वाइंट्स गिरकर 74,012.99 और निफ्टी 83.55 प्वाइंट्स फिसलकर 22,913.80 तक आ गया।

Share Market Rally: ये है वजह

वैल्यू बाइंग

मार्केट में शुरुआती गिरावट का निवेशकों ने फायदा उठाते हुए खरीदारी की, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

IT Sector ने खींच लिया ऊपर

आईटी सेक्टर ने मार्केट को आज शानदार तरीके से सपोर्ट दिया और निफ्टी आईटी फिलहाल 3% से अधिक मजबूत है। साथ ही बैंकिंग शेयरों ने भी शानदार वापसी की और मार्केट को सपोर्ट किया। निफ्टी पीएसयू बैंक शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ और निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी बढ़त है। निफ्टी मेटल तो 1% से अधिक ऊपर चढ़ गया और निफ्टी फार्मा भी ग्रीन है। हालांकि निफ्टी एफएमसीजी अभी भी आधे फीसदी कमजोर है।

कच्चे तेल में गिरावट

सैंक्शन लगे देशों से तेल की सप्लाई पर अमेरिकी प्रतिबंधों के ढील की संभावना पर कच्चा तेल नरम पड़ा, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिसलकर प्रति बैरल $105 के करीब आ गया।

टेक्निकल रीजन

एनालिस्ट्स के मुताबिक जब तक निफ्टी 22,900 के ऊपर है, मार्केट में तेजी की गुंजाइश रहेगी। बजाज ब्रोकरिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि निफ्टी अब 23000-23100 के रेजिस्टेंस जोन के ऊपर टिकता है तो यह 23500 की तरफ बढ़ सकता है। वहीं अगर इस रेजिस्टेंस के ऊपर निफ्टी टिक नहीं पाता है तो 22,500-23,100 की रेंज में कंसालिडेशन दिख सकता है। पबित्रों के मुताबिक जब तक निफ्टी 22,500 के पार है, नियर टर्म में इसमें पुलबैक रैली आ सकती है।

कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि इंट्रा-डे में मार्केट आउटलुक पॉजिटिव है और गिरावट पर खरीदारी तो रैली पर सेलिंग की स्ट्रैटेजी अपनाई जा सकती है। श्रीकांत का कहना है कि निफ्टी/सेंसेक्स के लिए नीचे की तरफ 22,875/74,000 और 22,800/73,700 अहम सपोर्ट जोन हैं तो दूसरी तरफ ऊपर की तरफ 23,100–23,200/74,500–74,800 अहम रेजिस्टेंस एरिया हैं। हालांकि श्रीकांत का यह भी कहना है कि अगर मार्केट 22,800/73,700 के नीचे आता है तो सेंटिमेंट बदल सकता है और ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजिशन से बाहर निकल सकते हैं।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Tech Mahindra Share Price: Q2 नतीजों के बाद शेयर 7% तक उछला; अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड

IT कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर में 16 अक्टूबर को अच्छी तेजी है। शुरुआती कारोबार में शेयर पिछले बंद भाव से 7.5 प्रतिशत तक उछला और BSE पर कीमत 1,774 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32.74 प्रतिशत बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1,194.5 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,180.2 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 13,994.9 करोड़ रुपये था। कंपनी को नए सौदों से कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) के आधार पर 102.3 करोड़ डॉलर के बिजनेस मिले। यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में 25.4 प्रतिशत अधिक है।

शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में 16 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत लगभग 50 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,850 रुपये और एडजस्टेड लो 1,304.25 रुपये है।

Wipro Share Price : दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 2% भागा शेयर, नोमुरा ने भी जताई 15% अपसाइड की उम्मीद

नोमुरा ने टेक महिंद्रा के स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बरकरार रखी है। नुवामा ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसके पीछे मजबूत डील मिलना और कमाई में ग्रोथ की संभावना मुख्य कारण हैं। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक पर ‘ऐड’ रेटिंग और 1,775 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

बांग्लादेश की तर्ज पर ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

rajnath singh

दिल्ली में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों और विरोध प्रदर्शनों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल देश के युवाओं को रचनात्मक कार्यों में लगाने के बजाय उन्हें अराजकता और राजनीतिक टकराव का मोहरा बना रहे हैं। ALSO READ: भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से ‘राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों’ तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

रक्षा मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की बात करना यह साबित करता है कि इनका एकमात्र एजेंडा देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और आग लगाना है।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो पिछले दिनों जो घटनाक्रम हुए हैं, वो सारे घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस और उनके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण के विचारों में लगाने  की बजाय राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने के साधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

राजनाथ ने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बांग्लादेश की तर्ज पर ‘सत्ता परिवर्तन’ कराना चाहते हैं और प्रेस कांफ्रेंस में खुलकर कहते हैं कि उसने ‘सत्ता परिवर्तन’ के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा ली है और दूसरा डंके की चोट पर सरकार को गिराने की बात करता है। यह स्पष्ट करता है कि इनका एकमात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है।

 

उन्होंने कहा कि ‘सत्ता परिवर्तन’ जैसे शब्दों के प्रयोग से स्पष्ट हो जाता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार के लिए नहीं, SIR के लिए नहीं, ज्ञानेश कुमार के लिए नहीं है, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है। बल्कि देश में Anarchy पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी यह साजिश है। ALSO READ: दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

 

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास के पन्नों को पलटकर देखिए, कई काले अध्याय आपको मिलेंगे। चुनाव आयोग और इस देश की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी की कांग्रेस ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को अपनी कठपुतली बनाकर रखा था।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 70: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 70वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 70: विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में अपने 70वें दिन भारत में 65 लाख रुपये की नेट कमाई की। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार गुरुवार 15 अक्टूबर को इस फिल्म के हिंदी और तेलुगु वर्जन के कुल 1,672 शो हुए। भारत में इसकी कुल नेट कमाई 338.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 400.03 करोड़ रुपये है।

‘हनुमान अंश’ ने 70वें शो से ₹0.01 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹400.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹338.99 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है।

साप्ताहिक प्रदर्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। छठे हफ्ते में 80.25 करोड़, सातवें में 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते में 29.20 करोड़ रुपये जुटाए। नौवें हफ्ते का कलेक्शन 10.60 करोड़ रुपये रहा।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की कहानी पेश करती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने के लिए ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यही खोज धीरे-धीरे उसे दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा करने के रास्ते पर ले जाती है।

फिल्म में लक्ष्मण नारायण शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से पहचान मिली। कहानी उनके बचपन, 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम और रावण की दो दुनियाओं का दिखा महासंग्राम, रणबीर-यश के लुक ने जीता दिल

।

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही ‘रामायण’ ने ग्लोबल मार्केट में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी मौजूद रहे। फिल्म का ग्लोबल कैंपेन Sony Pictures Entertainment संभाल रही है।

राम vs रावण – दो दुनियाओं की झलक

इंटरनेशनल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है भगवान राम और रावण की बिल्कुल अलग दुनिया को दिखाना।

इस बार ट्रेलर का पूरा फोकस राम vs रावण के महायुद्ध पर है। ट्रेलर की शुरुआत होती है- “इतिहास लिखे जाने से पहले, इंसान देवताओं के साथ चलते थे और दुनिया में शांति थी।”

फिर एंट्री होती है यश उर्फ रावण की, जो बंजर जमीन पर तूफान के बीच चलता हुआ दिखता है। इसी में नया खुलासा हुआ है – कुणाल कपूर देवताओं के राजा इंद्र के रोल में हैं, जो अपने हाथी ऐरावत पर सवार होकर रावण से लड़ते हैं। रावण ऐरावत पर वार कर उसे गिरा देता है और दहाड़ता है-  मेरे सामने हर सिर झुकेगा।[“Before me, every head will bow”]

दूसरी तरफ रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में राक्षसों से लड़ते और चेतावनी देते दिखते हैं- “अगर मैंने उसे नहीं रोका तो दुनिया खत्म हो जाएगी।”

ट्रेलर में एक तरफ घने जंगल में धनुष पर बाण चढ़ाते हुए रणबीर कपूर का शांत और दिव्य लुक है, तो दूसरी तरफ लंका के भव्य महल में गिरे हुए योद्धाओं के बीच भाला लिए बैठे यश का खूंखार रावण अवतार।

मेकर्स ने इसके साथ दो सोलो पोस्टर भी जारी किए हैं। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में तीर चलाने जा रहे हैं, पीछे से जंगल में सूरज की रोशनी आ रही है। दूसरे में यश रावण के रूप में युद्ध के बाद थके लेकिन अजेय योद्धा के रूप में दिख रहे हैं।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में रणबीर कपूर[Ranbir Kapoor] भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। फिल्म को 8 बार ऑस्कर जीत चुकी VFX कंपनी DNEG ने तैयार किया है।

‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को आएगा। भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज होगी और इसे IMAX में दिखाया जाएगा। भारत के बाहर Sony Pictures और हिंदी बेल्ट में धर्मा प्रोडक्शंस इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगी

रूस के कामचटका में 7 तीव्रता का भूकंप:सुनामी का खतरा नहीं; पिछले साल यहां आए भूकंप में गांव समुद्र में बह गया था

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने इसकी जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 3:35 बजे दर्ज किया गया। भूकंप 152 किमी की गहराई में आया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि झटकों के बाद सुनामी का खतरा नहीं है। कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के ज्यादातर हिस्से को घेरने वाले टेक्टोनिक बेल्ट ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। पिछले साल जुलाई में क्षेत्र के तट के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद आई सुनामी तटीय गांव के एक हिस्से को समुद्र में बहा ले गई थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…