Tata Teleservices Share Price: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर हुआ धड़ाम, 11% टूटकर इंट्राडे लो पर पहुंचा, अब क्या करें

Tata Teleservices Share Price: टेली सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। स्टॉक आज 11 फीसदी गिरा । शेयर में यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग के बाद आई। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का शेयर ₹38.25 के पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹40.56 पर खुला और 10.6% गिरकर ₹34.20 के निचले स्तर (इंट्राडे लो) पर आ गया।

स्टॉक में गिरावट क्यों?

शुक्रवार सुबह शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जबकि इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 6 गुना का बड़ा उछाल आया। कंपनी ने 22 अक्टूबर को बाजार के कामकाज के दौरान अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजों की घोषणा के बाद शेयर में 19% का उछाल आया था। हालांकि, अगले ही सत्र में प्रॉफिट-बुकिंग के कारण शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली।

Q2 नतीजों के अलावा, कंपनी ने एक अतिरिक्त निदेशक (एडिशनल डायरेक्टर), कंपनी सचिव (कंपनी सेक्रेटरी) और अनुपालन अधिकारी (कंप्लायंस ऑफिसर), तथा वरिष्ठ प्रबंधन (सीनियर मैनेजमेंट) के पदों पर नई नियुक्तियों की भी घोषणा की।

कंपनी ने गौरव गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र) नियुक्त करने की घोषणा की, जो 23 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। स्वीटी मोमोडिया को कंपनी का सचिव और अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया गया, जो 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

इसके अलावा, कंपनी ने साई प्रत्युष (उपाध्यक्ष – रणनीति) और वैभव अमराडकर (महाप्रबंधक – कस्टमर एक्सपीरियंस ग्रुप) को वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा बनाने की घोषणा की।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी ने FY27 की सितंबर तिमाही में ₹59.20 करोड़ का घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹320.82 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस ₹309.65 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹286.13 करोड़ था।

Stock Market Live Update:डे हाई से सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे, India VIX 7% उछला

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।