
Silver Rates in India : चांदी में इन दिनों भारी गिरावट का दौर जारी है। 29 जनवरी 2026 को देश में चांदी की कीमत 4.04 लाख रुपए प्रति किलो थी। सफेत धातु अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 50 फीसदी घट चुकी है। चांदी 2026 के पहले 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे आई है। पिछले एक माह में इसके दाम 40,000 रुपए तक घटे हैं। सोना भी 10,000 रुपए सस्ता हुआ है। ALSO READ: शेयर बाजार में आने वाली है एआई कंपनियों के आईपीओ की बाढ़: Goldman Sachs की रिपोर्ट ने खोले बड़े राज
अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में चांदी करीब 3.25% से 4.6% गिरकर 54.76 डॉलर से 55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। MCX पर आज 10:35 बजे चांदी 5000 से ज्यादा की गिरावट के साथ 194565 पर पहुंच गई। गुड्स रिटर्न डॉम कॉम के अनुसार, देश के सराफा बाजारों में चांदी के दाम 2,20,000 लाख रुपए प्रति किलो है।
क्यों गिर रहे हैं चांदी के दाम?
कच्चे तेल में तेजी: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सऊदी अरब पर हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। WTI क्रूड भी 100 डॉलर के ऊपर है जबकि इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 116 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। इससे महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है।
मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड: अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
मुनाफावूली और बिकवाली: पिछले कुछ समय की भारी तेजी के बाद अब निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर बिकवाली की जा रही है। ALSO READ: मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा
चांदी आयात को मंजूरी
त्योहारी के सीजन को देखते हुए भारत सरकार ने देश में 6 माह में 6,500 टन चांदी के आयात को मंजूरी दे दी है। सरकार ने मई के बीच में चांदी के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था। गौरतलब है कि भारत चांदी के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है और अपनी जरूरत की 80% से ज्यादा चांदी विदेशों से आयात करता है। कीमतों में गिरावट के चलते देश में फिलहाल चांदी की डिमांड भी घटी है।


