
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस पार्टी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है। उसका मूल-मंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है। इसके ड्राइविंग इंजन और दुर्भाग्य से देश के नेता प्रतिपक्ष जो इस समय देश से चंपत होकर सूत्रों के मुताबिक चंपा (वियतनाम) में कहीं घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक पहेली बन चुके हैं।
त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड जितना शानदार और उपलब्धियों से भरा है, राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड उतना ही कांग्रेस के लिए समस्याओं से भरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि फेल प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ अपनी पार्टी को बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दाव पर लगा दिया है। कांग्रेस वह 1984 जैसी अराजकता चाहती है। वह 1 नवंबर को देश में अराजकता फैलाना चाहती है।
LIVE: BJP National Spokesperson Dr. @SudhanshuTrived addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/w7mlgfFhAX
— BJP (@BJP4India) October 23, 2026
राहुल गांधी के सारे राजनीतिक प्रयोग विफल
भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कई राजनीतिक प्रयोग किए और सभी विफल रहे। राहुल ने पार्टी के भीतर चुनाव कराने की बात कही लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने वंशवादी राजनीति के खिलाफ बात की, लेकिन गांधी परिवार से ही 3 लोग सांसद हैं।
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जो उपद्रव हो रहे हैं, उनमें उपद्रवी ही अराजकता कर रहे हैं, लेकिन भारत में ही ऐसा हो रहा है, जहां नेता प्रतिपक्ष ही अराजकता कर रहे हैं, कभी आकाशवाणी केंद्र में धरने पर बैठ जाते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
राहुल और कांग्रेस को मतिभ्रम
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त उन्हें मैसेज करते हैं, फिर कहते हैं कि संघ में महिलाएं नहीं है और ये भी कहते हैं कि संघ की महिलाएं ही उन्हें बता रही हैं। अक्सर विशेष प्रकार के पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को ऐसा मतिभ्रम होता है। हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस पार्टी इस मतिभ्रम को सच मानकर आचरण करने लगी है। यानी उस मदहोशी को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं और एक मदहोश के पीछे अपनी तबाही का पैगाम लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं।’


