सीएम धामी ने दिखाई ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

pushkar singh dhami in Walkathon drug free

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ को हरी झंडी दिखाई।  मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन में शामिल युवाओं से संवाद किया और उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। ALSO READ: उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ व सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संदेश देने वाला अभियान है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अच्छी संगति और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। ALSO READ: उत्तराखंड में महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन, सीएम धामी ने दी जानकारी

 

सीएम धामी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान वॉकथॉन में प्रतिभाग कर रहे युवा साथियों से संवाद कर उन्हें नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने हेतु शपथ दिलाई एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

 

उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध हमारी सरकार द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता और जनसहयोग से हम ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।